
Image: StyleCraze
शरीर को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखने के लिए बाकी अंगों के साथ पैरों की भी देखभाल जरूरी है। ये पैर ही तो हैं जो आपको चलने और दौड़ने के लिए सक्षम बनाते हैं। ऐसे में इनका खास ख्याल रखना जरूरी है। देखा जाता है कि बहुत लोग फटी और रूखी एड़ियों की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में सही फुट क्रीम का चुनाव समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम स्टाइलक्रेज के इस लेख में सबसे अच्छे फुट क्रीम की जानकारी देने के साथ-साथ फटी एड़ियों के लिए क्रीम के बारे में भी बताने जा रहे हैं। इतना ही नहीं, हम सबसे अच्छा फुट क्रीम कैसे चुनें, इस बारे में भी आपको जानकारी देंगे।
विस्तार से पढ़ें
जानिए मार्केट में उपलब्ध सबसे अच्छा फुट क्रीम कौन सा है।
विषय सूची
सबसे अच्छे फुट क्रीम के नाम
नीचे पढ़ें सबसे अच्छे फुट क्रीम के बारे में।
1. फ्लेक्सिटोल हील बाम
सबसे अच्छे फुट क्रीम में फ्लेक्सिटोल हील बाम का चुनाव भी किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह क्रीम एक दिन के उपयोग से ही अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। इसमें प्राकृतिक सामग्रियों जैसे – एलोवेरा, शीया बटर, टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही इसमें लानोलिन, ग्लाइकोलिक एसिड, यूरिया और चार अन्य मॉइस्चराइजिंग सामग्रियों का भी उपयोग किया गया है।
गुण
- यह क्रीम पैरों को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकती है।
- पैरों की रूखी त्वचा और फटी एड़ियों को मुलायम बना सकती है।
- अमेरिकन पोडियाट्रिक मेडिकल एसोसिएशन द्वारा अप्रूव्ड।
- एसएलएस (SLS), सैलिसिलिक एसिड और पैराबेन मुक्त।
अवगुण
- हो सकता यह आसानी से त्वचा में अवशोषित न हो।
- थोड़ी चिपचिपी लग सकती है।
2. हिमालया वेलनेस फुट केयर क्रीम
सबसे अच्छे फुट क्रीम की अगर बात करें तो इस लिस्ट में एक जाना-माना ब्रांड हिमालया भी शामिल है। हिमालया की वेलनेस फुट केयर क्रीम खासतौर पर फटी एड़ियों और पैरों की देखभाल के लिए तैयार की गई है। शहद, हल्दी, मेथी के बीज और साल वृक्ष के अर्क से समृद्ध यह फटी एड़ियों के लिए क्रीम 72 घंटों तक अपना प्रभाव बनाए रख सकती है। वहीं, इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण फटी एड़ी को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।
गुण
- इसमें मौजूद शहद पैर को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है।
- हल्दी की मौजूदगी के कारण इसमें एंटीसेप्टिक गुण भी हैं।
- यह सर्दियों में पैरों को फटने या ड्राई होने से बचा सकती है।
- यह त्वचा को हाईड्रेट करने में मदद कर सकती है।
- पैरों को मुलायम बना सकती है।
- यह चिपचिपी नहीं है।
- यह आसानी से त्वचा में अवशोषित हो जाती है।
- किफायती है।
अवगुण
- इसमें पैराबेन (एक प्रकार का केमिकल) है।
3. पालमर्स कोकोआ बटर विथ विटामिन ई फुट मैजिक
फटी एड़ियों के लिए सबसे अच्छी क्रीम में पालमर्स की यह क्रीम भी शामिल है। जरूरी नहीं कि इसे हर रोज लगाया जाए, इसका उपयोग हर दूसरे दिन भी किया जा सकता है, क्योंकि इसका असर पैरों पर काफी वक्त तक रह सकता है।
गुण
- पैरों को मॉइस्चराइज करने का साथ कोमल और मुलायम बना सकती है।
- इसकी खुशबू मनमोहक है।
- इसमें विटामिन-ई है।
- स्पीयरमिंट और नीलगिरी तेल की वजह से यह पैरों को आराम प्रदान कर सकती है।
- एक क्रूरता मुक्त (Cruelty Free) प्रोडक्ट है।
अवगुण
- मार्केट में यह जल्दी उपलब्ध नहीं होती है।
- कुछ लोगों को यह क्रीम महंगी लग सकती है।
4. खादी नेचुरल जैस्मिन एंड ग्रीन टी हर्बल फुट क्रैक क्रीम
खादी एक हर्बल प्रोडक्ट है और इसके कई कॉस्मेटिक उत्पाद मार्केट में उपलब्ध हैं। उन्हीं में से एक है यह हर्बल फुट क्रैक क्रीम। कंपनी के अनुसार यह प्राकृतिक तत्व युक्त फुट क्रीम है। यह पैरों की त्वचा को मुलायम बनाने में मदद कर सकती है। यह फुट क्रीम लगाने वाले को ऐसा एहसास होगा कि उन्होंने पैरों में तेल की पतली परत लगाई हुई है।
गुण
- पैरों की त्वचा के रूखेपन को कम कर सकती है।
- यह पैरों की त्वचा को आराम और ताजगी प्रदान कर सकती है।
- यह पैरों की खोई हुई नमी को वापस ला सकती है।
- यह पैरों को पोषण दे सकती है।
अवगुण
- बहुत लोगों को जैस्मिन की खुशबू नापसंद हो सकती है।
- खादी के नाम से कई नकली प्रोडक्ट भी बाजार में उपलब्ध हैं, इसलिए ध्यान से इसे खरीदें। बेहतर है इसे यहां दी गई अमेजन की लिंक से लें।
5. मोहा: फुट केयर क्रीम
खादी की तरह ही मोहा भी एक हर्बल प्रोडक्ट है। यह क्रीम पपीता, पिपरमिंट और कपूरकचरी जैसी प्राकृतिक सामग्रियों से युक्त है। यह पैरों की त्वचा की लोच में सुधार कर सकती है और पैरों को नरम बना सकती है। यह फुट क्रीम एक हफ्ते के अंदर अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देती है।
गुण
- डेड स्किन को हटाने में मदद कर सकती है।
- यह पैरों की त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकती है।
- इसका उपयोग स्किन डैमेज से बचाव कर सकता है।
- यह एड़ियों के फटने और दरारों को भरने में मदद कर सकती है।
- इसमें मौजूद पिपरमिंट के गुण पैरों की थकावट को कम कर सकते हैं।
- यह गहराई से पैरों को पोषण दे सकती है।
अवगुण
- हो सकता है इसकी गंध कुछ लोगों को पसंद न आए।
- कुछ लोगों को यह फुट क्रीम चिपचिपी लग सकती है।
6. लाइफ एंड परसूट्स ऑर्गेनिक फुट क्रैक क्रीम फॉर ड्राई क्रैक्ड हील्स एंड फीट
यह एक ऑर्गेनिक फुट क्रीम है, जो प्राकृतिक तेलों और जिंक ऑक्साइड से तैयार की गई है। इसके साथ ही इसमें मौजूद आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां पैरों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकती हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें यूरिया और सिंथेटिक डाई मौजूद नहीं है। फटी एड़ियों के लिए क्रीम के तौर पर भी इसका उपयोग किया जा सकता है, क्योंकि यह फुट क्रीम फटी एड़ियों के लिए उपचार की तरह काम कर सकती है।
गुण
- यह महिला और पुरूष दोनों के लिए उपयुक्त है।
- यह हर उम्र के लिए उपयुक्त है।
- यह पैरों को मॉइस्चराइज और सॉफ्ट बना सकती है।
- यह फुट क्रीम फटी एड़ियों के लिए एक अच्छे उपाय की तरह काम कर सकती है।
- यह फटी त्वचा और रैशेज को ठीक करने में सहायक हो सकती है।
- यह त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद कर सकती है।
- यह त्वचा को संक्रमण से बचा सकती है।
- यह नॉन-टॉक्सिक और सुरक्षित है।
- यह नेचर (यूरोप) द्वारा ऑर्गेनिक सर्टिफाइड है।
अवगुण
- कुछ लोगों को यह क्रीम महंगी लग सकती है।
7. कोकोनट फुट क्रीम बर्ट्स बीस
यह क्रीम गहराई से पैरों को मॉइस्चराइज कर सकती है। इसमें मौजूद रोजमेरी फटी एडियों को भरने और पुदीना त्वचा को प्यूरीफाई करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन-ई, वनस्पति ग्लिसरीन और नारियल तेल हैं, जो रूखे पैरों को स्वस्थ और मुलायम बनाने में मदद कर सकते हैं।
गुण
- इसमें प्राकृतिक तत्व हैं।
- इसमें किसी प्रकार का हानिकारक रसायन नहीं है।
- जल्द असर कर सकती है।
अवगुण
- यह चिपचिपी हो सकती है।
- अन्य फुट क्रीम की तुलना में महंगी लग सकती है।
8. अरोमा मैजिक फुट क्रीम
कंपनी के अनुसार यह फुट क्रीम 100 प्रतिशत पैराबेन, पेट्रोकेमिकल्स, फाथलेट्स, विषैले तत्व, कृत्रिम रंग और सुगंध से मुक्त है। यह क्रीम कई प्राकृतिक तत्वों जैसे – ऑर्गेनिक शिया बटर, नारियल तेल और खूबानी तेल के गुणों दे भरपूर है। वहीं, इसमें मौजूद कपूर, पुदीना और कैलेंडुला के अर्क के साथ-साथ पिपरमिंट और टी ट्री एसेंशियल ऑयल पैरों की थकावट को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह पैरों को कोमल और मुलायम बनाने में मदद कर सकती है।
गुण
- पैरों को मॉइस्चराइज कर सकती है।
- पैरों की दुर्गंध को रोक सकती है।
- पैरों को फटने और दरारों को भरने में मदद कर सकती है।
- यह फुट क्रीम पैरों को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकती है।
- इसकी खुशबू ताजगी भरी है।
- यह पैरों को ठंडक का एहसास दिला सकती है।
- यह हल्की क्रीम है और आसानी से त्वचा में अवशोषित हो सकती है।
- यह चिपचिपा नहीं है।
अवगुण
- हो सकता है बहुत ज्यादा फटी एड़ियों के लिए असरदार न हो।
पढ़ना जारी रखें
9. क्रैक क्रीम
फटी एड़ियों के लिए क्रीम की बात हो और क्रैक क्रीम का नाम न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। सालों से उपयोग की जाने वाली क्रैक क्रीम 7 जड़ी-बूटियों से युक्त एक एंटीसेप्टिक फुट क्रीम है। यह पैर को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकती है।
गुण
- यह फटी एड़ियों की दरारों को कम करने में मदद कर सकती है।
- पैरों को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकती है।
- यह खासतौर पर फटी एड़ियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए ही बनाई गई है।
अवगुण
- यह क्रीम सिर्फ क्रैक हिल्स के लिए है, बाकी पैरों की समस्या के लिए नहीं है।
10. दी मॉम्स को. नेचुरल कूलिंग फुट क्रीम
फुट क्रीम के लिए आप इस उत्पाद का भी चयन कर सकते हैं। इसे भी प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें आर्गन आयल, बादाम तेल और जैतून तेल मौजूद हैं। यह खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए तैयार की गई है। यह क्रीम गर्भावस्था के दौरान पैरों और एड़ियों की सूजन से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। इतना ही नहीं इसमें किसी भी तरह का केमिकल उपयोग नहीं किया गया है। यह गर्भावस्था के बाद भी उपयोग की जा सकती है।
गुण
- प्राकृतिक तत्व युक्त फुट क्रीम है।
- संवेदनशील त्वचा के लिए भी उपयुक्त है।
- त्वचा रोग विशेषज्ञ द्वारा प्रमाणित है।
- नॉन-टॉक्सिक है।
- इसमें विटामिन ई भी है।
- यह फुट क्रीम त्वचा को ठंडक का एहसास देती है।
- त्वचा को पोषण प्रदान कर सकती है।
- त्वचा को हाइड्रेट रख सकती है।
अवगुण
- कोई अवगुण उपलब्ध नहीं है।
11. वादी हर्बल्स फुट क्रीम, क्लोव एंड सैंडल ऑयल
वादी एक हर्बल ब्रांड है और इसकी फुट क्रीम खासतौर पर फटी एड़ियों और पैरों की देखभाल के लिए तैयार की गई है। इसमें लौंग का तेल, कोको बटर, जोजोबा तेल, चंदन और थाइम मौजूद हैं। ये सामग्रियां इस फुट क्रीम को एंटीसेप्टिक बनाने में मदद करती है। यह फुट क्रीम न सिर्फ पैरों की देखभाल कर सकती है बल्कि टो नेल्स में होने वाले फंगल संक्रमण से भी आराम दिलाने में मददगार हो सकती है।
गुण
- यह हल्की और बिना चिपचिपाहट वाली फुट क्रीम है।
- यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- यह फटी एड़ियों के लिए प्रभावकारी है।
- यह फुट क्रीम त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकती है।
- यह फुट क्रीम त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाती है।
- यह फुट क्रीम रूखी और शुष्क, दोनों त्वचा के लिए उपयुक्त है और साथ ही खुजली वाली त्वचा को आराम भी दे सकती है।
अवगुण
- इसकी खुशबू बहुत हल्की है।
12. हीलमेट क्रैक हील रिपेयर स्पेशलिस्ट क्रीम
हीलमेट क्रैक्ड और दर्दनाक हील्स को ठीक करने के लिए तैयार किया गई है। इसमें यूरिया, लानोलिन, ग्लिसरीन और पेट्रोलियम जेली के साथ-साथ कैलेंडुला, दारुहल्दी, जैस्मीन और कोकम बटर के गुण शामिल हैं। इसमें हानिकारक केमिकल जैसे – पैराबेन और सल्फेट नहीं हैं। यह एक सुरक्षित फुट क्रीम है।
गुण
- यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- कंपनी का दावा है कि सिर्फ 3 दिनों में यह क्रीम अपना असर दिखाना शुरू कर सकती है।
- यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकती है।
- यह पैरों की त्वचा को पोषण दे सकती है।
- यह आसानी से त्वचा में अवशोषित हो जाती है।
- यह फुट क्रीम कपड़ों पर दाग नहीं छोड़ती है।
- यह फटी एड़ियों की दरारों को भरने में मदद कर सकती है।
- यह दो क्रीम का पैक है।
अवगुण
- एक भी नहीं है।
13. बॉडी हर्बल्स लेमन फुट क्रीम
नींबू के गुणों से भरपूर बॉडी हर्बल्स की यह क्रीम कठोर और ड्राई स्किन पर प्रभावी असर दिखा सकती है। विभिन्न जड़ी-बूटियों के अनोखे आयुर्वेदिक फॉर्मूले के साथ शुद्ध नींबू के तेल का मिश्रण शुष्क फटे पैरों को ठीक और स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है। यह पैरों की बदबू को खत्म करने और नाखूनों को कंडीशन करने में भी सहायक हो सकती है।
गुण
- विटामिन-सी से भरपूर नींबू त्वचा के लिए प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम कर त्वचा की रंगत निखारने में मदद कर सकता है।
- इसमें मौजूद शिया बटर त्वचा को पोषण देने में मदद कर सकता है।
- बीवैक्स त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है।
- यह क्रीम त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद कर सकती है।
- यह आसानी से त्वचा में अवशोषित हो सकती है।
- इसकी खुशबू मनमोहक है।
- यह फुट क्रीम त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने में सहायक हो सकती है।
अवगुण
- एक भी नहीं।
14. एवोन क्रैक हील क्रीम (सेट ऑफ 2)
एवोन एक प्रसिद्ध ग्लोबल ब्यूटी प्रोडक्ट्स कंपनी है, जो कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है। उन्हीं में शामिल है एवोन क्रैक हील क्रीम, जो पैरों की रूखी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद कर सकती है।
गुण
- यह आसानी से त्वचा में अवशोषित हो जाती है।
- यह फुट क्रीम चिपचिपी नहीं है।
- यह महंगा नहीं है।
- यह शुष्क एड़ियों को ठीक करने में सहायक हो सकती है।
- यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकती है।
- इसकी खुशबू अन्य फुट क्रीम की तुलना में हल्की और अच्छी है।
अवगुण
- ज्यादा फटी एड़ियों पर शायद ज्यादा प्रभावी न हो।
- यह मार्केट में आसानी से उपलब्ध नहीं होती है।
15. काया क्लिनिक डीप नॉरिश एल्बो एंड फुट क्रीम
कास्मेटिक की बात करें तो काया चर्चित ब्रांड्स में से एक है। काया के कई प्रोडक्ट्स बाजार में उपलब्ध हैं और उन्हीं में से एक है काया क्लिनिक डीप नॉरिश एल्बो एंड फुट क्रीम। यह 2 इन 1 क्रीम है, मतलब यह न सिर्फ पैरों के लिए बल्कि कोहनी के लिए भी लाभकारी हो सकती है। शिया बटर और नारियल तेल के गुणों से भरपूर यह क्रीम त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकती है।
गुण
- यह क्रीम कोहनी और पैरों दोनों के लिए उपयुक्त है।
- यह त्वचा की गहराई में जाकर पोषण प्रदान करती है।
- यह त्वचा को मॉइस्चराइज कर मुलायम बना सकती है।
- फटी एड़ियों को भरने में मदद कर सकती है।
- त्वचा को हाइड्रेट कर सकती है।
- त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बना सकती है।
- यह फुट क्रीम त्वचा में अवशोषित हो जाती है।
अवगुण
- इसकी जार पैकेजिंग है और इसमें स्पैटुला (Spatula – क्रीम निकालने वाला चम्मच) भी नहीं है, जिस कारण इसे उंगली से निकालना पड़ता है।
- यह फुट क्रीम थोड़ी मोटी टेक्सचर की है, जिस कारण इसे त्वचा में अवशोषित होने में वक्त लग सकता है।
16. डर्मा इसेंशिया मॉइस्चराइजिंग फुट क्रीम विथ सिल्वर प्रोटेक्शन
यह फुट क्रीम न सिर्फ रूखी और फटी एड़ियों को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकती है, बल्कि पैरों को संक्रमण के जोखिम से भी बचा सकती है। इसमें शिया बटर, कोकम बटर और लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल किया गया है। यह फुट क्रीम न सिर्फ डेड स्किन सेल्स को निकाल सकती है, बल्कि यह एंटी-माइक्रोबियल भी है। इतना ही नहीं, यह पैरों की सख्त त्वचा में सुधार का काम भी कर सकती है।
गुण
- त्वचा को मॉइस्चराइज करने में सहायक हो सकती है।
- त्वचा को पोषण दे सकती है।
- यह फुट क्रीम ड्राई स्किन को कोमल और मुलायम बना सकती है।
- यह त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकती है।
- इसमें पैराबेन जैसे हानिकारक केमिकल नहीं हैं।
- यह त्वचा विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड है।
- यह लंबे वक्त तक असरदार हो सकती है।
अवगुण
- एक भी नहीं।
और पढ़ें
अब जानते हैं सबसे अच्छी फुट क्रीम का चुनाव कैसे करना चाहिए।
सबसे अच्छी फुट क्रीम कैसे चुनें?
नीचे पढ़ें फुट क्रीम चुनने के कुछ टिप्स।
- पैरों की त्वचा और स्थिति के अनुसार ही फुट क्रीम का चुनाव करें।
- हर्बल और प्राकृतिक सामग्री युक्त फुट क्रीम का चुनाव करें।
- ऐसी फुट क्रीम का चुनाव करें जिसमें एंटी-फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण हों।
- ज्यादा केमिकल युक्त क्रीम का चुनाव करने से बचें।
- ऐसी क्रीम चुनें जो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करे।
- ऐसी फुट क्रीम खरीदें जो चिपचिपी न हो और त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाए।
आशा करते हैं कि इस लेख में बताए गए सबसे अच्छे फुट क्रीम के नाम जानने के बाद, फटी एड़ियों के लिए सबसे अच्छा क्रीम कौन सा है, इस सवाल का जवाब पाठकों को मिल गया होगा। आप अपने पैरों की स्थिति के अनुसार लेख में बताई गई किसी भी फुट क्रीम का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही फुट क्रीम खरीदने से पहले लेख में बताई गईं जरूरी बातों पर भी जरूर गौर करें। उम्मीद करते हैं कि यह लेख सबसे अच्छा फुट क्रीम चुनने में आपके लिए मददगार साबित होगा।