जानिए 11 बेस्ट हेयर स्‍ट्रेटनर के नाम – Best Hair Straightener Names in Hindi

Written by , BA (Mass Communication) Arpita Biswas BA (Mass Communication)
 • 
 

यूं तो हेयर स्टाइल कई तरीके के होते हैं, लेकिन जो लुक खुले स्ट्रेट बाल देते हैं उसका कोई सानी नहीं। इसी वजह से हम बालों को स्टाइलिश और पार्टी रेडी बनाने वाले सबसे अच्छे हेयर स्‍ट्रेटनर के नाम के बारे में आपको बता रहे हैं। स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में दिए गए सबसे अच्छे हेयर स्‍ट्रेटनर के नाम की लिस्ट की मदद से आपको अपने लिए बेस्ट हेयर स्‍ट्रेटनर का चुनाव करने में मदद मिलेगी। यहां हम हेयर स्ट्रेटनर की खूबियां ही नहीं, बल्कि खामियों को भी उजागर करेंगे।

स्क्रॉल करें

सबसे पहले हम बेस्ट हेयर स्‍ट्रेटनर के टॉप-11 ब्रांड के बारे में बता रहे हैं। 

सबसे अच्छे हेयर स्‍ट्रेटनर के नाम

यहां हम बेस्ट हेयर स्ट्रेटरन के बारे में उपभोक्ताओं के रिव्यू के आधार पर जानकारी दे रहे हैं। इसकी मदद से आप अपने लिए सबसे अच्छा हेयर स्ट्रेटनर का चुनाव कर सकते हैं।

1. फिलिप्स HP8302 एसेंशियल सेल्फी स्ट्रेटनर 

 Philips HP8302 Essential Selfie Straightener

अगर आप अपने बालों को सैलून लुक देना चाहते हैं, तो फिलिप्स का यह हेयर स्ट्रेटनर आपके लिए है। कंपनी के अनुसार, इसमें प्रोफेशनल द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला 210° C तक का तापमान है। यह घने और मोटे बालों को आसानी से स्ट्रेट करने में मदद कर सकता है। फिलिप्स ने उत्पाद से जुड़ी जानकारी देने व समस्या का समाधान करने के लिए टॉल फ्री नंबर 1860-180-1111/1800-102-2929 भी जारी किया है।

गुण: 

  • यह हेयर स्ट्रेटनर सिल्कप्रो केयर फॉर्मूला के साथ आता है, जो स्ट्रेटनर की हीट से बालों को नुकसान नहीं होने देता है।
  • स्मूद ग्लाइडिंग के लिए इसमें सिरेमिक प्लेट लगाई गई है। यह प्लेट स्ट्रेटनर में हीट को बराबर फैलाता है।
  • प्लेट का आकार छोटे से लेकर बड़े बालों के लिए उपयुक्त है।
  • हेयर स्ट्रेटनर गर्म होने में ज्यादा समय नहीं लेता है। महज 60 सेकंड में ही गर्म हो जाता है।
  • इसकी हीट कॉर्ड 1.6 मीटर लंबी है।
  • यह बालों को 2 से 3 घंटे तक स्ट्रेट रख सकता है। कुछ ग्राहकों का कहना है कि बाल न धोने तक स्ट्रेट ही रहते हैं।
  • बालों को मुलायम, स्ट्रेट और रेशमी लुक दे सकता है।
  • निर्माता कंपनी 2 साल तक की गांरटी देती है।

अवुगण:

  • इसमें तापमान को बढ़ाने या घटाने के लिए कोई सेटिंग नहीं है।
  • मोटे और लंबे बालों पर अधिक प्रभावी नहीं है।

2. ब्रौन सैटिन हेयर 3 – एसटी 310 – हेयर स्ट्रेटनर

Braun Satin Hair 3 - ST 310 - Hair Straightener

बालों को स्ट्रेट और स्टाइलिश बनाने के लिए इस हेयर स्ट्रेटनर का चुनाव भी कर सकते हैं। इसकी चौड़ी प्लेट मध्यम से लेकर लंबे बालों के लिए उपयुक्त है। पकड़ने में आसान और उपयोग में सुविधाजनक यह स्ट्रेटनर बालों को रेशमी लुक प्रदान कर सकता है।

गुण: 

  • अल्ट्रा-स्मूद स्टाइलिंग के लिए इसमें एक्स्ट्रा वाइड सेरामिक एलॉक्सल प्लेट लगी हुई है।
  • सिरेमिक प्लेट बालों काे मुलायम और स्टाइलिश लुक दोनों दे सकता है।
  • 40 सेकंड में ही गर्म हो जाता है।
  • इसकी केबल 2 मीटर लंबी है।
  • इसके तापमान की रेंज 130 से 200 डिग्री सेल्सियस तक है।
  • ऑटो स्विच ऑफ माेड के साथ आता है।
  • तापमान को नियंत्रित कर सकते हैं।

अवगुण:

  • घुंघराले बालों को आसानी से स्ट्रेट नहीं कर पाता है।

3. फिलिप्स एचपी 8316/00 केरासिन हेयर स्ट्रेटनर 

Philips HP 831600 Kerasin Hair Straightener

फिलिप्स का यह प्रोडक्ट भी बालों को स्ट्रेट और स्टाइलिश बनाने में मददगार हो सकता है। यह प्रोडक्ट दो साल की वारंटी के साथ आता है। फिलिप्स के मुताबिक, यह हेयर स्ट्रेटनर विशेष रूप से भारतीय बालों के लिए बनाया गया है। इसमें सिल्कप्रो केयर तकनीक का उपयोग किया गया है, जो बालों को तपीश से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। 

गुण: 

  • इसकी बड़ी प्लेट को मोटे और लंबे बालों के लिए डिजाइन किया गया है।
  • हेयर स्टाइलर को साफ करना आसान है।
  • यह हेयर स्ट्रेटनर 60 सेकंड में ही गर्म हो जाता है
  • इसकी हीट कॉर्ड 1.8 मीटर लंबी है।
  • इस स्ट्रेटनर में ऑटोमेटिक हीट कंट्रोल है।
  • बालों को ग्लॉसी और चमकदार बना सकता है।
  • सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है।
  • इसमें कैराटिन कॉटिड सिरेमिक प्लेट है।

अवगुण:

  • इसमें हीट कंट्रोल करने के लिए मैनुअल सैटिंग नहीं दी गई है।

4. केमी केएम – 329 प्रोफेशनल हेयर स्ट्रेटनर 

केमी केएम - 329 प्रोफेशनल हेयर स्ट्रेटनर 

केमी का यह उत्पाद हमारी बेस्ट हेयर स्ट्रेटनर की लिस्ट में शामिल है। यह बालों को प्रोफशनल स्टाइलिश लुक देने में मदद कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह हेयर स्ट्रेटनर बालों को सैलून स्मूद और स्ट्रेट लुक देता है। यह बालों को बिना ब्लो-ड्राई किए ही सिल्की और स्ट्रेट लुक दे सकता है।

गुण: 

  • इसका उपयोग बालों को मनचाहा स्टाइल पाने और फ्रिजी बालों को सीधा करने के लिए किया जा सकता है।
  • यह केवल 30 सेकंड में ही गर्म हो जाता है।
  • तापमान को चार अलग-अलग स्तरों पर सेट किया जा सकता है।
  • जब प्लेट अधिक गर्म हो जाती है, तो डिवाइस अपने आप बंद हो जाता है।
  • इसका तापमान रेंज 160 से 220 डिग्री सेल्सियस तक है।
  • यह महिलाओं व पुरुषों दोनों के लिए उपयुक्त है।
  • इसकी सिरेमिक प्लेट्स बालों की नमी को नुकसान नहीं पहुंचाती है।

अवगुण:

  • अधिक घुंघारले बालों को पूरी तरह स्ट्रेट नहीं कर पाता है।

5. रेमिंगटन एस 3500 सिरेमिक स्ट्रेट 230 हेयर स्ट्रेटनर 

 Remington S3500 Ceramic Straight 230 Hair Straightener

अभी भी बालों के लिए बेस्ट हेयर स्ट्रेटनर के चुनाव को लेकर दुविधा में हैं, तो एक नजर इस प्रोडक्ट पर डाल सकते हैं। यह हेयर स्ट्रेटनर 2 साल की वारंटी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसमें सिरेमिक प्लेट हैं, जिसमें टूरमलिन कोटिंग की गई है। यह एक मिनरल कंपाउंड होता है, जो कम तपिश में बालों को स्ट्रेट कर सकता है।

गुण: 

  • यह सिर्फ 15 सेकंड में गर्म हो जाता है।
  • यह हीट-प्रूफ पाउच के साथ आता है। उपयोग करने के बाद आप इसे पाउच में रख सकते हैं।
  • इसमें उपयोग की गई सिरेमिक प्लेट्स लंबे समय तक चलती है।
  • इसके तापमान को सेट करने के लिए 30 हीट सेटिंग्स दी गई हैं
  • 150 से 230 सेल्सियस तक गर्म होता है।

अवगुण:

  • कुछ लोगों को यह महंगा लग सकता है।

6. हैवेल्स एचएस 4101 हेयर स्ट्रेटनर 

 Havells HS 4101 Hair Straightener

हैवेल्स इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए एक बेहतर कंपनी मानी जाती है। इसके हेयर स्ट्रेटनर को भी मार्केट में खूब पसंद किया जा रहा है। यह हेयर स्ट्रेटनर 2 साल की वारंटी और 24 घंटे की होम सर्विस के साथ आता है। यह बालों को चमकदार, स्ट्रेट और आकर्षक लुक देता है।

गुण: 

  • कंपनी का दावा है कि इसका उपयोग रोजाना किया जा सकता है।
  • इसमें सिरेमिक प्लेट लगी हैं, जो बालों को नुकसान से बचा सकती हैं।
  • मात्र 45 सेकंड में ही यह गरम हो जाता है।
  • इसके द्वारा बालों को स्ट्रेट करने के साथ ही स्ट्रेटनर के घुमावदार किनारों का उपयोग करके बालों को कर्ली भी किया जा सकता है।
  • प्लेट को लॉक करने की सुविधा है।
  • यह बालों के फ्रिजीपन को खत्म करके चमकदार बना सकता है।
  • बालों को स्ट्रेट करते समय टूटने से काफी हद तक बचा सकता है।
  • इसका उच्चतम तापमान 230 डिग्री सेल्सियस है।

अवगुण:

  • थोड़ा भारी है और उपयोग करने में थोड़ा जटिल लग सकता है।

7. सिस्का एचएस 6810 हेयर स्ट्रेटनर 

 Siska HS 6810 Hair Straightener

सिस्का कंपनी भी सौदर्य से जुड़े हुई कई इलेक्ट्रानिक डिवाइस बाजार में उतार चुकी है, जो उपभोक्ताओं को काफी पसंदी भी आए हैं। उन्हीं में से एक यह डिवाइस भी है। कंपनी का दावा है कि यह हेयर स्ट्रेटनर बालों को सैलून जैसा लुक देता है। आरामदायक और हल्के वजन के डिजाइन के कारण इसका उपयोग करना आसान है।

गुण: 

  • 60 सेकंड में गर्म हो जाता है।
  • बालों को चमकदार और आकर्षक लुक दे सकता है।
  • सिरेमिक प्लेट बालों में समान रूप से हीट को फैलाती है।
  • यह हेयर स्ट्रेटनर ओवर-हीट प्रोटेक्शन के साथ आता है, जो बालों को जलने से बचाता है।
  • पुश बटन लॉकिंग टेक्निक इसे ट्रैवल फ्रेंडली हेयर स्ट्रेटनर बनाता है
  • 2 साल की वारंटी है।

अवगुण:

  • मैनुअली हीट कंट्रोल करने का विकल्प नहीं है।

8. नोवा एनएचएस 840 प्रोफेशनल सीरीज स्ट्रेटनर 

 Nova NHS 840 Professional Series Straightener

नोवा कंपनी का यह स्ट्रेटनर भी बेस्ट हेयर स्ट्रेटनर की श्रेणी में शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह मात्र 1 मिनट में ही गर्म हो जाता है। यह बिखरे, घुंघराले और बेजान बालों को स्ट्रेट करके उन्हें स्टाइलिश लुक दे सकता है।

गुण: 

  • इसमें सिरेमिक प्लेट लगी है, जो बालों को ज्यादा हीट से सुरक्षा दे सकती है।
  • इसका तापमान रेंज 90 से 210 डिग्री सेल्सियस तक है।
  • ऑटो ऑफ मोड है।
  • बालों को टूटने से बचा सकता है।
  • इसमें एंटी-स्लिप ग्रिप है।
  • महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है।

अवगुण:

  • वारंटी से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है।

9. वेगा फ्लेयर वीएचएसएच-01 हेयर स्ट्रेटनर 

Vega Flair VHSH-01 Hair Straightener

वेगा का यह हेयर स्ट्रेटनर एक बेहतरीन प्रोडक्ट है, जो बालों को स्ट्रेट और शाइनी बनाता है। कंपनी का दावा है कि यह हेयर स्ट्रेटनर घर में और प्रोफशनल्स दोनों द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

गुण: 

  • इसमें पॉवर इंडीकेटर लाइट है।
  • इसमें सिरेमिक प्लेट्स का उपयोग किया गया है।
  • इसका तापमान रेंज 210 डिग्री सेल्सियस है।
  • इसकी सिरेमिक प्लेट उपयोग के लिए 2 मिनट में गर्म होती हैं।
  • इसकी स्मूद और आरामदायक पकड़ है।
  • एर्गोनोमिक रूप से डिजाइन किया गया है।
  • 2 साल की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी के साथ आता है
  • इसकी कॉड 360 डिग्री तक घूमती है, जो इसे उलझने से बचाती है।

अवगुण:

  • उपयोग करने पर कुछ देर तक स्ट्रेटनर से कुछ जलने जैसी गंध आ सकती है।
  • अन्य प्रोडक्ट गर्म होने में 2 मिनट का समय लेता है, जो अन्य के मुकाबले बहुत अधिक है।

10. टेकीकॉन 2 इन 1 हेयर स्ट्रेटनर 

Tekicon 2 in 1 hair straightener

अगर आप कोई ऐसा सबसे अच्छा हेयर स्ट्रेटनर तलाश रहे हैं, जो अच्छा भी हो और सस्ता भी, ताे यह प्रोडक्ट एक विकल्प हो सकता है। इसका उपयोग भी बालों को स्ट्रेट करने और कर्ल करने दोनों के लिए किया जा सकता है।

गुण:

  • इस हेयर स्ट्रेटनर से बालों को स्ट्रेट, स्लीक और फाइन तरीके से स्टाइल कर सकते हैं।
  • बालों को वेवी, ग्लॉसी और बाउंसी लुक दे सकता है।
  • इसे एर्गोनॉमिक डिजाइन से बनाया गया है, जिस कारण यह इसे आसानी से उपयोग किया जा सकता है।
  • इसमें टेफ्लॉन सिरेमिक कोटेड प्लेट्स का उपयोग किया गया है।
  • इसकी कॉड 360 डिग्री घूमने वाली है, जो बालों के सभी हिस्से को आसान से स्ट्रेट करने में मदद करती है।
  • यह 60 सेकंड में गर्म होता है और 180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म होता है।

अवगुण:

  • रोजाना उपयोग करने पर बाल डैमेज और ड्राई हो सकते हैं।

11. पैनासोनिक ईएच – एचवी 10-के 62 बी पोर्टेबल हेयर स्ट्रेटनर एंड कर्ल 

 Panasonic EH-HV10-K62B Portable Hair Straightener And Curl

पैनासोनिक का यह हेयर स्ट्रेटनर बालों को स्ट्रेट और कर्ली लुक देने के लिए एक बेस्ट हेयर स्ट्रेटनर हो सकता है। इतना ही नहीं यह स्ट्रेटनर सभी प्रकार के हेयर स्टाइलिंग के लिए एक बेहतरीन उपकरण हो सकता है।

गुण:

  • इसकी तापमान रेंज 210 डिग्री सेल्सियस है।
  • इसको स्टोर करना भी आसान है, क्योंकि यह हीट प्रोटेक्टिव कैप के साथ आता है।
  • फोटोक्रेमिक कोटिंग के साथ आता है, जो उपयोग के दौरान बालों को सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
  • इसमें 360 डिग्री घूमने वाली कॉड है।
  • यह बालों को नरम, मुलायम और चमकदार बना सकता है
  • इसका उपयोग करने पर कम से कम नुकसान के साथ बालों को आसानी से स्टाइलिंग लुक दे सकते हैं।

अवगुण:

  • कुछ लोग इसे अधिक प्रभावी नहीं मानते हैं।

पढ़ते रहें आर्टिकल

यहां हम बता रहे हैं कि बेस्ट हेयर स्ट्रेटनर को सही तरीके से कैसे उपयोग किया जा सकता है। 

हेयर स्‍ट्रेटनर इस्तेमाल करने का सही तरीका

वैसे तो हर हेयर स्ट्रेटनर को उपयोग करने का तरीका उसके पैकेट पर ही दिया रहता है। फिर भी यहां हम एक सामान्य तरीका बता रहे हैं, जिससे आप हेयर स्ट्रेटनर का उपयोग कर सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने बालों को पूरी तरह से सूखा लें।
  • इसके बाद हेयर स्ट्रेटनर को गर्म होने के लिए रख दें। कितनी देर में स्ट्रेटनर गर्म होता है, यह पैकेट में स्पष्ट रूप से लिखा होगा।
  • स्ट्रेटनर के गर्म होने के बाद बालों को सेक्शन में बांट लें और स्ट्रेट करना शुरू करें।
  • आप चाहें तो स्ट्रेटनर के कोने का उपयोग करके या फिर रोलर का उपयोग करके बालों को बाउंसी और कर्ली भी बना सकते हैं।
  • याद रखें कि स्ट्रेटनर को ज्यादा देर तक बालों के पर उपयोग न करें, वरना बाल जल सकते हैं।
  • बालों को तपिश से बचाने के लिए हीट प्रोटेक्टर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

यहां हमने आपको विस्तार से मार्केट में मौजूद बेस्ट हेयर स्‍ट्रेटनर की जानकारी दी है। इनमें से आप किसी भी स्ट्रेटनर को चुनकर मनचाहा स्टाइल और सैलून स्ट्रेट हेयर लुक पा सकते हैं। इनमें से अगर कोई भी प्रोडक्ट आपको पसंद आया हो, तो उस बेस्ट हेयर स्ट्रेटनर को आप बाय नाउ बटन पर क्लिक करके खरीद सकते हैं। आशा करते हैं यह आर्टिकल आपको सबसे अच्छा हेयर स्ट्रेटनर का चुनाव करने में मदद करेगा। बालों और सौंदर्य प्रसाधनों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहें स्टाइलक्रेज के अन्य लेख।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख