हाथों के लिए सबसे अच्छी क्रीम – Best Hand Creams in Hindi

Written by , BA (Mass Communication) Arpita Biswas BA (Mass Communication)
 • 
 

हाथों का ख्याल रखना भी जरूरी है, क्योंकि चेहरे के बाद सभी की नजर हाथों पर ही पड़ती है। साथ ही हमारे हाथ दिनभर कई तरह के काम करते हैं, इसलिए हाथों की त्वचा का जल्दी खराब हो सकती है। साथ ही स्वच्छता के नजरिए से दिनभर में कई बार हाथ धोए जाते हैं, जो एक अच्छी आदत है, लेकिन बार-बार साबुन का इस्तेमाल करने से हाथों की त्वचा रूखी व मुरझाई हुई महसूस हो सकती है। ऐसे में इस समस्या का समाधान हैंड क्रीम है। हाथों के लिए बेस्ट क्रीम का इस्तेमाल न सिर्फ त्वचा को नमी देता है, बल्कि उसे जरूरी पोषण भी दे सकता है। इसलिए, स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम हाथों के लिए सबसे अच्छे क्रीम की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपके हाथों की त्वचा की रक्षा कर सकती हैं।

नीचे है विस्तृत जानकारी

आइए, जानते हैं कि हाथों के लिए सबसे अच्छे क्रीम कौन सी है।

बेस्ट हैंड क्रीम के नाम

नर्म, मुलायम और स्वस्थ दिखने वाले हाथों का सपना पूरा किया जा सकता है। इसके लिए आप नीचे दी गई बेस्ट हैंड क्रीम में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं।

1. सैक्रेड साल्ट मिल्क प्रोटीन हैंड एंड फुट क्रीम

हाथों के लिए सबसे अच्छी क्रीम की लिस्ट में सैक्रेड साल्ट का नाम सबसे पहले आता है। इस क्रीम के बारे में कंपनी का दावा है कि इसमें मिल्क प्रोटीन है, जो त्वचा को अल्ट्रा मॉइस्चराइज कर सकता है। साथ ही यह क्रीम त्वचा की कोशिकाओं को जीवंत रखने में भी कारगर हो सकती है। यह त्वचा को नमी और पोषण देकर क्षतिग्रस्त होने से बचाने में मददगार हो सकती है। इस हैंड क्रीम में दूध और प्रोटीन के साथ-साथ ग्लिसरीन, एसेंशियल ऑयल, शीया बटर और विटामिन-ई होता है, जिससे रूखी त्वचा नरम और मुलायम हो सकती है।

गुण :

  • इस क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा की टोन में सुधार आ सकता है।
  • यह क्रीम पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए उपयुक्त है।
  • यह हैंड क्रीम चिकनाई रहित है और त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है।
  • यह एक अल्ट्रा-लाइटवेट क्रीम है, जो हाथ धोने पर खोई नमी के स्तर को दोबारा कायम कर सकती है।
  • इसे दिन में और रात में किसी भी समय हाथों और पैरों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसमें हानिकारक केमिकल नहीं हैं और यह उत्पाद डर्मेटेलॉजिकली टेस्टेड है।
  • कंपनी का कहना है कि यह उत्पाद हायपोएलर्जिक (एलर्जी न करने वाला) है।

अवगुण :

  • इसकी खुशबु बहुत तेज है, जो शायद कुछ लोगों को पसंद न आए।

2. पामेर कोकोनट ऑयल हैंड क्रीम

मलाई की तरह मुलायम और शानदार त्वचा का दावा करने वाली अमेरिकी कंपनी पामेर को हाथों के लिए बेस्ट क्रीम माना जा सकता है। यह क्रीम नमी को त्वचा में सील कर सकती है। इसका नियमित प्रयोग करने से त्वचा को अच्छा फायदा हो सकता है। 

गुण :

  • इसका नियमित उपयोग त्वचा को नरम बनाकर फटने से बचा सकता है।
  • इसमें नारियल और अन्य प्राकृतिक तत्वों का मिश्रण है।
  • कंपनी का दावा है कि यह क्रीम सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • यात्रा के दौरान इसे साथ ले जाना आसान है। इसके रास्ते में खुल जाने का डर नहीं होता।
  • यह उत्पाद डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड और हाइपोएलर्जिक है।
  • कंपनी के अनुसार इसमें किसी प्रकार का हानिकारक केमिकल इस्तेमाल नहीं किया गया है।

अवगुण :

  • इस हैंड क्रीम में अल्कोहल है, इसलिए कटी-फटी त्वचा पर जलन हो सकती है।

3. लॉक्सीटेन चेरी ब्लॉसम हैंड क्रीम

लॉक्सीटेन की यह हैंड क्रीम शिया बटर और चेरी ब्लॉसम के अर्क से भरपूर है। यह हैंड क्रीम हाथों की त्वचा को बिना रूखा बनाए आराम दे सकती है। कंपनी का कहना है कि यह क्रीम प्रीमियम क्वालिटी के तत्वों से बनी है, इसलिए कम मात्रा में लगाने पर भी अधिक प्रभाव दिखा सकती है। 

गुण :

  • हाथों की त्वचा को माइस्चराइज करती है।
  • इस क्रीम की बनावट मुलायम और चिपचिपाहट रहित है।
  • यह क्रीम हाथों को नरम, चिकना और पोषित रखती है।
  • 30 मिली और 75 मिली के पैक में उपलब्ध है।

अवगुण :

  • इस क्रीम की कीमत अधिक है।

4. खादी नैचुरल मिल्क एंड सैफ्रन हर्बल हैंड क्रीम

खादी नैचुरल की यह हर्बल हैंड क्रीम रूखे हाथों और नाखूनों के लिए वरदान साबित हो सकती है। इस क्रीम में प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो बेजान खुरदरी त्वचा और नाखूनों के क्यूटिकल्स को नरम कर सकता है। दूध और केसर का मिश्रण हाथों से टैन (कालापन) को हटा सकता है। 

गुण :

  • इस क्रीम में शिया बटर, जोजोबा ऑयल और सूरजमुखी का तेल जैसे प्राकृतिक तत्व हैं।
  • यह क्रीम हाथों को बहुत अच्छी तरह से मॉइस्चराइज कर सकती है।
  • यह क्रीम नाखूनों को छिलने और टूटने से रोक सकती है। साथ ही उन्हें सुंदर चमक दे सकती है।
  • यह क्रीम हाथों को प्राकृतिक चमक और मुलायम बना सकती है।
  • इसकी खुशबू बहुत अच्छी है।

अवगुण :

  • खादी की यह क्रीम थोड़ी चिपचिपी है।
  • इसमें सल्फेट्स और पैराबेंस हैं।

5. न्यूट्रोजेना नॉर्वेजियन फॉर्मूला हैंड क्रीम

कंपनी का कहना है कि ग्लिसिरिन बेस्ड इस क्रीम का फॉर्मूला मछुआरों से लिया गया है। नॉर्वेजियन मछुआरे दुनिया के सबसे ठंडे और कठोर इलाकों में काम करते हैं। इस दौरान वो कंसनट्रेडेट ग्लिसिरीन का इस्तेमाल रूखी और बेजान त्वचा पर करते हैं, जिससे उनकी त्वचा को जल्द राहत मिल जाती है

गुण :

  • इस क्रीम का इस्तेमाल हाथों के साथ-साथ कोहनी, घुटने, चेहरे और होंठों की रूखी त्वचा से निजात पाने के लिए किया जा सकता है।
  • यह हाथों की त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकता है।
  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड उत्पाद है।
  • इसे दिन के साथ-साथ सबसे अच्छी नाइट क्रीम की तरह भी उपयोग कर सकते हैं।

अवगुण :

  • इसमें पैराबेंस और सल्फेट्स हैं।

6. द फेस शॉप डेली परफ्यूम हैंड क्रीम

द फेसशॉप के उत्पाद दुनिया भर में विश्वसनीय माने जाते हैं। इसकी यह हैंड क्रीम मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर है। चेरी ब्लॉसम की मनमोहक खुशबू के साथ आने वाली यह क्रीम बहुत नरम है। यह जल्दी त्वचा में समा जाती है और हाथों को शानदार और लंबे समय तक टिकने वाली नमी दे सकती है।

गुण :

  • यह हैंड क्रीम चिपचिपी नहीं है, इसलिए इसे बेस्ट हैंड क्रीम की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है।
  • इस क्रीम को रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसकी पैकेजिंग अच्छी है और यह ट्रैवेल फ्रेंडली है।

अवगुण :

  • इसका असर ज्यादा देर तक नहीं रहता है।

7. द फेस शॉप लवली मिक्स मिनी पैट परफ्यूम हैंड क्रीम

हाथों के लिए क्रीम खरीदना चाहते हैं तो द फेस शॉप की एक और हैंड क्रीम बाजार में मौजूद है। इस मिक्स मिनी पैट परफ्यूम हैंड क्रीम की पैकेजिंग सुपर क्यूट है। फूलों जैसी प्राकृतिक खुशबू से भरी यह क्रीम एंटी-ऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग प्रभाव दिखा सकती है। इससे हाथ मुलायम और स्वस्थ नजर आ सकते हैं।

गुण :

  • इसमें वाइट फ्लोरल सेंट से युक्त शानदार परफ्यूम है, इसलिए यह क्रीम हाथों को खुशबुदार बना सकती है।
  • यह क्रीम हाथों की रूखी त्वचा को पोषण दे सकती है।
  • कंपनी का दावा है कि यह हर प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • पैराबेंस से मुक्त है।
  • इसमें किसी प्रकार के पशु उत्पाद का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  •  4 अलग-अलग आकर्षक रंगों के पैक में उपलब्ध हैं।
  • यह हैंड क्रीम लाइटवेट होने के बावजूद मॉइस्चराइजर और पोषक तत्वों से युक्त है।
  • इसे लगाने के बाद रूखे हाथ लंबे समय तक मुलायम और नमीयुक्त बने रह सकते हैं।

अवगुण :

  • टब पैकेजिंग के कारण इसके इस्तेमाल में असुविधा हो सकती है।
  • क्रीम का साइज छोटा है, इसलिए यह जल्दी खत्म हो सकती है।

8. वैसलीन हैंड क्रीम

वैसलीन भारतीयों के लिए एक जाना-माना नाम है। स्किन केयर की इसकी लंबी रेंज है। इसकी हैंड क्रीम स्वस्थ हाथ और मजबूत नाखून देने का वादा करती है। 2 सप्ताह में 10 गुना मजबूत नाखून देने की बात करने वाली यह क्रीम कैराटिन युक्त है। इसमें वैसलीन जैली की शक्ति है] जो त्वचा को अच्छी नमी दे सकती है। इसी कारण वैसलीन के इस उत्पाद को सबसे अच्छी हैंड क्रीम माना जाता है।

गुण :

  • वैसलीन हैंड क्रीम चिकनाई रहित है।
  • त्वचा को प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचा सकती है।
  • त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है।
  • हाथों को मॉइस्चराइज रखने में कारगर साबित हो सकती है।
  • यह हैंड क्रीम किफायती है।

अवगुण :

  • अधिक रूखी त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है।

9. एम कैफीन नेक्ड एंड रॉ कॉफी हैंड क्रीम

कॉफी, कैफीन, स्वीट आलमंड ऑयल, वाइट वाटर लिली और शिया बटर जैसे तत्वों से युक्त यह क्रीम भी बेस्ट हैंड क्रीम कही जा सकती है। ताजी पिसी हुई अरेबिका कॉफी इस क्रीम को एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रदान करती है। ये गुण हाथों की त्वचा को टोन करते हैं। आइए, जानते हैं इस हैंड क्रीम की अन्य खूबियां क्या-क्या हैं।

गुण :

  • इस क्रीम में मॉइस्चराइजिंग और मैटिफाइंग गुण होते हैं, जो त्वचा को सुंदर बनाते हैं।
  • इसकी खुशबु बहुत अच्छी है।
  • ट्रैवल फ्रेंडली साइज में उपलब्ध है।
  • इस क्रीम का इस्तेमाल महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं।
  • इसमें वाइट वाटर लिलि है, जो त्वचा को निखार ला सकती है और कंडिशनिंग कर सकती है।
  • इस उत्पाद जो FDA (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) द्वारा मंजूरी मिली हुई है।
  • यह क्रीम मिनरल ऑयल और पैराबेंस फ्री है।
  • कंपनी के अनुसार सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • यह डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड उत्पाद है।
  • इस क्रीम को महिला व पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।

अवगुण :

  • इस क्रीम का मॉइस्चराइजिंग प्रभाव लंबे समय तक नहीं टिकता है।

10. सेंट बॉटानिका मोरक्कन आर्गन ऑयल हैंड एंड नेल क्रीम

यह क्रीम प्राकृतिक तत्वों से युक्त है, इसलिए इसे हाथों के लिए क्रीम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह हाथों की त्वचा को मॉइस्चराइज करके नरम बनाने में सहायक हो सकती है। इसमें शीया बटर और कोकोआ बटर के गुण होते हैं, जो रूखी त्वचा से तुरंत राहत दे सकते हैं। साथ ही इसमें हाइड्रोलाइज्ड केराटिन प्रोटीन होता है, जो क्षतिग्रस्त नाखूनों की मरम्मत में मदद कर सकता है।

गुण :

  • यह नाखूनों को लंबा, मजबूत और स्वस्थ बना सकता है।
  • यह क्रीम चिकनाई रहित है और हाथों की त्वचा को पोषण दे सकती है।
  • इसमें मोरक्कन ऑर्गन ऑयल की आकर्षक गंध आती है।
  • इसमें नींबू और मुलेठी का अर्क है, जो गहरे रंग के धब्बे और त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद कर सकती हैं।
  • यह क्रीम हानिकारक केमिकल से मुक्त है।

अवगुण :

  • इसकी खुशबु तेज है और हो सकता है यह हर किसी को पसंद न आए।

इस लेख में आपने जाना कि हाथों के लिए सबसे अच्छी क्रीम कौन-कौन सी हैं। सबसे अच्छी हैंड क्रीम का चुनाव करना उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना हाथों की सफाई के लिए हैंड वाश का चुनाव करना। रूखी-सूखी और कटी-फटी त्वचा जल्दी संक्रमित हो सकती है, इसलिए हाथों की त्वचा को स्वस्थ रखना जरूरी है। यह लेख हाथों की त्वचा का ख्याल रखने में आपकी मदद कर सकता है। आप इस लिस्ट में से अपनी पसंद की हैंड क्रीम का चयन करें और बाय नाउ के बटन पर क्लिक करके उसे खरीदें। स्टाइलक्रेज के इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख