Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

हाइलाइटर्स मेकअप का अहम हिस्सा हैं। ये चेहरे के विशेष हिस्से को हाइलाइट करने का काम करते हैं। हाइलाइटर्स का इस्तेमाल मेकअप के बाद नाक, चीक बोन्स (गालों की हड्डियां), ऊपरी होंठ और माथे जैसे फीचर्स को शाइनी और शार्प दिखाने के लिए किया जाता है। इतना ही नहीं इसका उपयोग हर उस हिस्से पर किया जा सकता है, जिसे आप ग्लोइंग दिखाना चाहते हैं या हाइलाइट करना चाहते हैं। यूं तो बाजार में कई हाइलाइटर्स हैं, लेकिन इनमें से बेस्ट हाइलाइटर को चुनना मुश्किल है। इसी वजह से स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम 11 बेस्ट हाइलाइटर्स के बारे में बता रहे हैं। साथ ही इसके चुनाव को लेकर भी कुछ टिप्स भी दे रहे हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।

ProductsCheck Price
मेबेलिन न्यू यॉर्क फेस स्टूडियो मास्टर क्रोम मैटेलिक हाइलाइटरPrice On Amazon
द बाम मैरी लू मनिजर आका द ल्यूमिनेजर शिमर हाइलाइटर एंड आईशैडोPrice On Amazon
सिवाना शिमर हाइलाइटरPrice On Amazon
लैक्मे फेस शीयर हाइलाइटरPrice On Amazon
लॉरियल पेरिस ग्लो मोन अमौर हाइलाइटरPrice On Amazon
वेट एन वाइल्ड मेगाग्लो हाइलाइटिंग पाउडरPrice On Amazon
स्विस ब्यूटी बेक्ड ब्लशर और हाइलाइटरPrice On Amazon
इनकलर वाटरप्रूफ बेकिंग हाइलाइटPrice On Amazon
स्विस ब्यूटी ब्रिक हाइलाइटरPrice On Amazon
निक्स प्रोफेशनल मेकअप स्कल्प एंड हाइलाइट ड्योPrice On Amazon

स्क्राल करें 

सबसे पहले हम बाजार में मौजूद बेस्ट हाइलाइटर्स की खूबियों व खामियों के बारे में बता रहे हैं। 

सबसे अच्छे हाइलाइटर्स के नाम

1. मेबेलिन न्यू यॉर्क फेस स्टूडियो मास्टर क्रोम मैटेलिक हाइलाइटर

मार्केट में मौजूद विभिन्न हाइलाइटर में से एक मेबेलिन का यह प्रोडक्ट भी है। यह हाइलाइटर पाउडर बेस्ड है, जो दो रंगों में उपलब्ध है। एक रंग मोल्टन गोल्ड है और दूसरा रोज गोल्ड। यह हाइलाइटर चेहरे को शानदार ग्लो और मैटेलिक चमक देने में मदद करते हैं। अपनी इन्हीं खूबियों के कारण इसे सबसे अच्छा हाइलाइटर माना जा सकता है।

गुण:

  • इसमें गोरी त्वचा के लिए रोज गोल्ड और मीडियम त्वचा के लिए मोल्टन गोल्ड जैसे उपयुक्त कलर मौजूद है।
  • यह काफी स्मूद है।
  • पार्टी के लिए परफैक्ट गोल्डन ग्लो दे सकता है।
  • इसका नरम पाउडर फॉर्मूला लगाने में आसान है।
  • वेट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो चेहरे को ग्लो दे सकता है।

अवगुण:

  • इस हाइलाइटर को सावधानी से रखें, नहीं तो डिब्बे में पाउडर केक चटक सकता है।
Price at the time of publication: ₹539

2. द बाम मैरी लू मनिजर आका द ल्यूमिनेजर शिमर हाइलाइटर एंड आईशैडो

बेस्ट हाइलाइटर्स की लिस्ट में अगला नाम मैरी-लू मनिजर का है। यह हाइलाइटर चेहरे को नरम और चमकदार बनाता है। इसकी मखमली बनावट, समृद्ध रंग और ट्रिपल पिगमेंट फॉर्मूला त्वचा को पिक्चर परफेक्ट लुक देता है। कंपनी का कहना है कि एक बार लगाने के बाद यह दिनभर चेहरे को ग्लोइंग और शाइनर बनाए रखता है।

गुण:

  • इसे हाइलाइटर, आई शैडो और ऑल-ओवर शिमर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • डिब्बे में पाउडर और उसके ढक्कन में शीशा भी है, जिसकी मदद से इसे कही भी आसानी से त्वचा पर लगाया जा सकता है।
  • त्वचा के साथ अच्छे से मिल जाता है।
  • इसे लगाने के बाद त्वचा कोमल और जवां नजर आती है।

अवगुण:

  • यह हर जगह आसानी से उपलब्ध नहीं है।
Why It’s Worth Buying: It has received 4,511 reviews on Amazon and is a popular choice among shoppers.
Price at the time of publication: ₹19.2

3. सिवाना शिमर हाइलाइटर

सिवाना हाइलाइटर की खासियत यह है कि इसकी थोड़ी-सी मात्रा लगाने पर चिक बोन्स को हाइलाइट किया जा सकता है। यह पाउडर हाइलाइटर चेहरे से अतिरिक्त तेल को अवशोषित करके त्वचा को ग्लो दे सकता हैं। इसी वजह से इसे भी बेस्ट हाइलाइटर्स की सूची में शामिल किया गया है। 

गुण:

  • एक पैक में इसके पांच शेड आते हैं। 
  • यह पांच कलर एक ही ब्रिक में होते हैं, जिन्हें आसानी से मिक्स एंड मैच किया जा सकता है।
  • एक ही पैक खरीदने पर लुक के हिसाब से त्वचा को हाइलाइट करने के आपके पास पांच विकल्प मौजूद हैं।
  • इस हाइलाइटर का बहुत गाढ़ा रंग है और ये 6 घंटे तक टिक सकता है।
  • यह त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ नमी को बरकरार रखता है
  • सभी त्वचा की प्रकार के लिए उपयुक्त।

अवगुण:

  • कुछ उपभोक्ताओं का अनुभव है कि यह त्वचा पर जल्दी ब्लेंड नहीं होता।
  • आंखों पर लगाने पर भी पलकों पर झड़ सकता है।
  • संवेदनशील त्वचा वालों को पैच टेस्ट करके ही इसका उपयोग करना चाहिए।

4. लैक्मे फेस शीयर हाइलाइटर

लैक्मे को अपने शानदार, किफायती और विश्वसनीय कास्मेटिक उत्पादों के लिए जाना जाता है। इसका यह हाइलाइटर चेहरे को एक सहज चमक देता है, जो देखने में आर्टिफिशियल नहीं लगता। इसे लगाने के लिए इसमें स्पंज एप्लीकेटर लगा है।

गुण:

  • इसका उपयोग करना आसान है।
  • इसके साथ एक छोटा शीशा भी आता है।
  • दो रंगों में उपलब्ध है, सन किस्ड और डेजेर्ट रोज।
  • त्वचा पर अच्छे से ब्लेंड यानी मिल जाता है।
  • इसकी छोटी-सी मात्रा चेहरे को हाइलाइट करने के लिए काफी है। 

अवगुण:

  • स्पंज डिब्बे में चिपका हुआ है। अगर कोई बिना स्पंज के इसे इस्तेमाल करना चाहता है, तो स्थायी तौर पर उसे हटाना पड़ेगा। 
  • अगर गलती से ये थोड़ा ज्यादा लग जाए, तो चेहरा काफी ज्यादा चमकने लगता है, जो अप्राकृतिक और दिखने में बुरा लगता है।

5. लॉरियल पेरिस ग्लो मोन अमौर हाइलाइटर

सबसे अच्छा हाइलाइटर खोज रहे हैं, तो लॉरियल भी अच्छा विकल्प है। लॉरियल पेरिस भी कास्मेटिक की जानी-मानी कंपनी है। यह एक लिक्विड हाइलाइटर है, जो चेहरे की चमक और सुंदरता को बढ़ा सकता है। कंपनी की मानें तो ऑल ओवर शाइनी लुक पाने के लिए इसे मॉइस्चराइजर या फाउंडेशन के साथ मिलाकर पूरे चेहरे पर भी लगाया जा सकता है। साथ ही इसे चेहरे के खास फीचर्स को हाइलाइट करने में भी प्रयोग किया जा सकता है।

गुण:

  • लविंग पीच और स्पार्कलिंग लव जैसे दो सुपर-सिल्की शेड्स में उपलब्ध है।
  • इस लिक्विड हाइलाइटर की पैकेजिंग बहुत अच्छी है।
  • चेहरे को प्राकृतिक ग्लो दे सकता है और मेकअप लुक को कंप्लीट कर सकता है। 

अवगुण:

  • लिक्विड हाइलाइटर होने की वजह से तैलीय त्वचा वालों के लिए इसका इस्तेमाल थोड़ा असुविधाजनक हो सकता है।

आगे है और जानकारी

6. वेट एन वाइल्ड मेगाग्लो हाइलाइटिंग पाउडर

वेट एन वाइल्ड का यह उत्पाद काफी नरम पाउडर हाइलाइटर है, जिसके कारण इसे सबसे अच्छे हाइलाइटर की लिस्ट में शामिल किया जाता है। इसकी खासियत यह है कि इसको त्वचा पर ब्लेंड करना आसान है। साथ ही इसकी फिनिशिंग बहुत अच्छी है और यह चेहरे को शार्प लुक देता है।

गुण: 

  • तैलीय त्वचा पर भी लंबे समय तक टिका रह सकता है।
  • इस हाइलाइटर की कम मात्रा ही काफी होती है, जिस वजह से यह लंबे समय तक चलता है।
  • यह हाइलाइटर कई शेड्स में उपलब्ध है।
  • त्वचा को ग्लोइंग लुक देता है।
  • क्रीमी फॉर्मूला से युक्त, जो आसानी से स्किन के साथ मिलता है।

अवगुण:

  • ठीक से न रखने पर यह जल्दी टूट सकता है, क्योंकि इसकी पैकेजिंग कमजोर है।
  • इस हाइलाइटर की उपलब्धता मुश्किल हो सकती है।
Price at the time of publication: ₹438

7. स्विस ब्यूटी बेक्ड ब्लशर और हाइलाइटर

मार्केट में मौजूद बेस्ट हाइलाइटर में स्विस ब्यूटी बेक्ड ब्लशर भी शामिल है। यह हाइलाइटर चेहरे को चमक देता है। इसका लॉन्ग लास्टिंग फॉर्मूला लंबे समय तक इसे त्वचा पर टिकाए रखता है। इस पाउडर हाइलाइटर को लगाना आसान है, क्योंकि यह त्वचा के साथ अच्छे से ब्लेंड यानी मिल जाता है।

गुण:

  • यह उत्पाद लाइटवेट है, इसलिए चेहरे पर भारीपन महसूस नहीं कराता।
  • चार अलग-अलग रंग एक ब्रिक में मौजूद हैं
  • यह चेहरे को एक प्राकृतिक ग्लो देता है।
  • त्वचा रोग विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित है।

अवगुण:

  • इसकी खुशबू कुछ लोगों को नापसंद हो सकती है।
  • ब्रश से लगाने पर गिर सकता है। ऐसे में स्पंज, रूई या उंगलियों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

8. इनकलर वाटरप्रूफ बेकिंग हाइलाइट

इनकलर का यह हाइलाइटर अपने लाइटवेट टेक्सचर के लिए जाना जाता है। यह उत्पाद दिनभर चेहरे पर ग्लो बनाए रख सकता है। कंपनी का दावा है कि यह पाउडर हाइलाइटर वाटरप्रूफ है, जिसे चेहरे पर लगाना बेहद आसान है। 

गुण:

  • यह हाइलाइटर कई शानदार शेड्स में उपलब्ध है।
  • एक बार लगाने पर लगभग 5 से 6 घंटे तक टिका रहता है।
  • इसकी मात्रा और गुणवत्ता के अनुसार इसका मूल्य सही है।
  • त्वचा को ग्लो देता है।
  • त्वचा पर अच्छे से ब्लेंड हो जाता है।

अवगुण:

  • इसमें इस्तेमाल किए गए तत्वों की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
  • लोकल बाजार में यह उत्पाद आसानी से उपलब्ध नहीं है।

9. स्विस ब्यूटी ब्रिक हाइलाइटर

स्विस ब्यूटी का एक और ब्रिक हाइलाइटर बाजार में मौजूद है, जिसके एक ही ब्रिक में 5 शेड्स उपलब्ध हैं। इसके इस्तेमाल से भी त्वचा को प्राकृतिक चमक मिल सकती है। साथ ही इसका लॉन्ग लास्टिंग फॉर्मूला लंबे समय तक इसे त्वचा पर टिकाए रखता है। इस पाउडर हाइलाइटर को लगाना आसान है, क्योंकि यह त्वचा पर जल्दी से ब्लेंड हो जाता है।

गुण:

  • इसमें मौजूद माइक्रो-शिमर फॉर्मूला चेहरे को शानदार शाइन देता है। 
  • यह उत्पाद लम्बे समय तक चेहरे पर टिका रह सकता है
  • इसे ब्लश, ब्रोंजर या हाइलाइटर की तरह उपयोग किया जा सकता है।
  • यह एक डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड उत्पाद है।

अवगुण:

  • कुछ ग्राहकों को यह हाइलाइटर अन्य उत्पाद के मुकाबले थोड़ा महंगा लग सकता है।
Price at the time of publication: ₹191

10. निक्स प्रोफेशनल मेकअप स्कल्प एंड हाइलाइट ड्यो

निक्स प्रोफेशनल का यह हाइलाइटर 2 इन 1 क्रीमी हाइलाइटर है। यह स्टिक फॉर्म में आता है। साथ ही इसमें ब्रश भी है, जिस वजह से इसे चेहरे पर लगाना आसान है। रूखी त्वचा वालों के लिए यह उत्पाद अच्छा है। यह रूखापन दूर करके चेहरे को अच्छी शाइन प्रदान करता है।

गुण:

  • इसकी पैकेजिंग काफी मजबूत है और यह ट्रेवल फ्रेंडली है।
  • यह क्रीम हाइलाइटर शेड आसानी से त्वचा पर ब्लेंड हो जाता है।
  • इसमें दो शेड्स हैं। एक स्टिक के ऊपर की साइड और दूसरे स्टिक के नीचे की साइड। आवश्यकता के अनुसार किसी भी शेड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अवगुण:

  • इस्तेमाल के बाद इसे टाइट से बंद करें, अन्यथा हवा लगने पर यह उत्पाद सूख सकता है।
  • यह उत्पाद कुछ ग्राहकों को महंगा लग सकता है।

11. मिस क्लेयर ब्रोंज एंड हाइलाइटर मेकअप स्टूडियो पैलेट

मिस क्लेयर के एक पैक में हाइलाइटर के चार शेड्स आते हैं। इनका इस्तेमाल अकेले या मिलाजुला कर अपनी जरूरत के अनुसार किया जा सकता है। इसके रंग काफी प्रभावी हैं, जो शानदार तरीके से त्वचा को हाइलाइट करते हैं। कंपनी का दावा है कि इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से 3-डी लुक भी मिलता है।

गुण: 

  • 8 से 10 घंटे तक त्वचा पर टिके रह सकता है। 
  • हाइलाइटर की थोड़ी-सी मात्रा काफी है। इसी वजह से यह उत्पाद लंबे समय तक चलता है।
  • मिस क्लेयर ब्रोंज एंड हाइलाइटर ऑयली स्किन के लिए एक उत्तम उत्पाद है।

अवगुण:

  • इस उत्पाद के नाम से नकली हाइलाइटर मिलने का डर है और यह ग्राहकों का अनुभव है। इसलिए, इसे हमेशा विश्वसनीय सेलर से ही खरीदें। आप नीचे दिए गए लिंक के जरिए भी इसे खरीद सकते हैं।
  • हाइलाइटर को सावधानी से रखें, नहीं तो पाउडर निकल कर बिखर सकता है।

पढ़ते रहें लेख

सबसे अच्छा हाइलाइटर्स कौन सा है यह जानने के बाद आइए, जानते हैं कि एक सही हाइलाइटर का चुनाव कैसे करें।

अपनी त्वचा के अनुसार सबसे अच्छा हाइलाइटर कैसे चुनें?

त्वचा के अनुसार एक अच्छा हाइलाइटर चुनते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है। इसी वजह से हम नीचे टिप्स बता रहे हैं।  

  • हाइलाइटर चार तरह के होते हैं, क्रीम हाइलाइटर, पाउडर हाइलाइटर, स्टिक हाइलाइटर और लिक्विड हाइलाइटर।
  • ऑयली त्वचा के लिए पाउडर व स्टिक और रूखी त्वचा के लिए क्रीम या लिक्विड हाइलाइटर का चुनाव सही रहता है। 
  • हाइलाइटर कई रंगों में मौजूद होते हैं, इसलिए सही लुक पाने के लिए हमेशा अपनी स्किन टोन को ध्यान में रखकर हाइलाइटर का चुनाव करें।
  • जिनकी त्वचा का रंग साफ है, वो सिल्वर और लाइट पिंक हाइलाइटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • जिन महिलाओं का रंग मीडियम है, वो गोल्डन व सैंड या पीच कलर का हाइलाइटर इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • डार्क कलर होने पर ब्रोंज कलर का हाइलाइटर इस्तेमाल करने से त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो आता है
  • हाइलाइटर खरीदते समय यह भी तय करें कि आपको हाइलाइटर दिन में लगाना है या रात में।
  • दिन के लिए कम चमकीले और रात के लिए शाइनी या शिमर हाइलाइटर का चुनाव किया जा सकता है।

लेख को अंत तक पढ़ें 

आइए, अब जानते हैं कि हाइलाइटर को कैसे इस्तेमाल करना चाहिए।

हाइलाइटर लगाने का सही तरीका क्या है?

हाइलाइटर ऐसा उत्पाद है, जिसका इस्तेमाल बहुत सीमित मात्रा में और सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए। ऐसा न करने पर यह पूरे लुक को काफी चमकीला बना देता है, जो बहुत अजीब दिखता है। आइए, जानते हैं कि हाइलाइटर लगाने का सही तरीका क्या है।

  • सबसे पहले अपने लिए एक सही रंग और सही टाइप के हाइलाइटर का चुनाव करें।
  • सारा मेकअप पूरा होने के बाद इसका इस्तेमाल किया जाता है। 
  • हाइलाइटर लगाने से पहले पर्याप्त उजाले में आ जाएं।  
  • अगर आप क्रीम हाइलाइटर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे उंगली से C शेप में चिक बोन्स पर लगाएं। फिर नाक पर हल्का-सा टच दें।
  • पाउडर हाइलाइटर लगाने के लिए इसे ब्रश या स्पंज की मदद से लगाएं। 
  • स्टिक हाइलाइटर और लिक्विड हाइलाइटर लगाने के बाद उसे ब्रश या स्पंज की मदद से चेहरे पर मिक्स करें।
  • आप चाहें तो इसका इस्तेमाल आई शैडो की जगह भी किया जा सकता है।
  • होंठों पर भी हाइलाइटर लगा सकते हैं। इसे लगाने के बाद ऊपर से लिप ग्लॉस का प्रयोग करें। 
  • इसे आंखों के नीचे इस्तेमाल न करें, इससे काले घेरे अधिक दिखाई दे सकते हैं
  • हाइलाइटर को भौंह के साइड में भी न लगाएं। इससे चेहरा बड़ा नजर आ सकता है।

इस लेख में आपने जाना कि परफैक्ट मेकअप के लिए सही हाइलाइटर्स कौन-कौन से हैं और उनमें कितनी खूबियां हैं। सबसे अच्छे हाइलाइटर्स की यह लिस्ट सही उत्पाद खरीदने में मददगार हो सकती है। उम्मीद करते हैं कि इस लेख में दी गई अन्य जानकारी भी पाठकों को पसंद आई होगी। किसी भी हाइलाइटर को इस्तेमाल करने से पहले उसका पैच टेस्ट करना न भूलें। अगर किसी उत्पाद के कुछ नुकसान दिखाई दे, तो जल्द ही डॉक्टर से परामर्श लें।

The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख