Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

आंखों को बिना खूबसूरत बनाए कोई भी मेकअप पूरा नहीं होता है। वहीं, इस काम में काजल एक अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि यह आंखों को आकर्षक बनाने का काम करता है। काजल एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जो बिना किसी अन्य प्रोडक्ट की मदद से भी चेहरे को एक पिक्चर परफेक्ट लुक दे सकता है। जरूरत है तो बस अपनी आंखों के अनुसार सबसे अच्छे काजल की। बाजार में काजल के कई ब्रांड मौजूद हैं, जो अपने काजल को बेस्ट काजल बताते हैं। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम लाए हैं 16 बेहतरीन काजल के नाम। साथ ही इस लेख में सबसे अच्छे काजल के गुण-अवगुण भी बताए गए हैं, ताकि आप अपने लिए सबसे अच्छा काजल चुन पाएं।

ProductsCheck Price
लैक्मे आइकॉनिक काजलPrice On Amazon
मेबेलिन न्यूयॉर्क कोलोस्सल काजलPrice On Amazon
एली 18 आई ड्रामा काजलPrice On Amazon
फेसेस मैगनेट आईज काजलPrice On Amazon
प्लम नेचरस्टूडियो ऑल-डे-वियर कोह्ल काजलPrice On Amazon
लॉरियल पेरिस काजल मैजिकPrice On Amazon
मेबेलिन न्यूयॉर्क कोलोस्सल काजल, सुपर ब्लैकPrice On Amazon
हिमालया हर्बल्स काजलPrice On Amazon
लोटस मेकअप नैचुरल काजलPrice On Amazon
कलरबार जस्ट स्मोकी काजलPrice On Amazon

आगे जानिए विस्तार से

लेख के अगले भाग में जानिए भारत में सबसे अच्छे काजल के ब्रांड्स के बारे में।

सबसे अच्छे काजल के नाम

1. लैक्मे आइकॉनिक काजल

अपनी आंखों को 90 के दशक की हीरोइन की तरह एक आइकॉनिक लुक देने के लिए आप लैक्मे के इस बेहतरीन काजल का उपयोग कर सकती हैं। इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि यह काजल 22 घंटों तक टिका रह सकता है। खास बात यह है कि यह काजल ब्लैक के अलावा भी चार बेहतरीन शेड्स में उपलब्ध है। वहीं, इसका उपयोग दो तरह से यानी निचली और ऊपरी वाटर-लाइन पर करके आप अपनी आंखों को एक स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।

गुण :

  • स्मज प्रूफ होने के कारण जल्दी फैलता नहीं है।
  • वाटर प्रूफ है।
  • त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) द्वारा टेस्टेड है।
  • इसका उपयोग निचली और ऊपरी वाटरलाइन, दोनों पर किया जा सकता है।
  • गहरा काला रंग दे सकता है।
  • शार्प करने की जरूरत नहीं है।
  • बजट में है।

अवगुण :

  • कंपनी के दावे के अनुसार 22 घंटों तक नहीं टिकता।
  • एक स्ट्रोक में गहरा रंग नही दे पाता।

2. मेबेलिन न्यूयॉर्क कोलोस्सल काजल

सबसे अच्छे काजल की लिस्ट में मेबेलिन न्यूयॉर्क कोलोस्सल काजल का नाम भी आता है। इसे बनाने वाली कंपनी के अनुसार यह एलोवेरा के गुणों के साथ विटामिन सी और ई से युक्त है। यह काजल आंखों को ड्रैमेटिक लुक देने के साथ ही उनकी देखभाल भी कर सकता है। इसकी निर्माता कंपनी का दावा यह भी है कि इसका रंग 24 घंटों तक टिका रह सकता है।

गुण :

  • गहरा काल रंग दे सकता है।
  • इसका उपयोग आई लाइनर की तरह भी किया जा सकता है।
  • वाटर प्रूफ और स्मज प्रूफ है।
  • महंगा नहीं है।

अवगुण :

  • दावे के अनुसार 24 घंटों तक नहीं टिक पाता।

3. एली 18 आई ड्रामा काजल

आंखों को एक बोल्ड लुक देने के लिए एली 18 आई ड्रामा काजल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। पेंसिल के आकार में आने वाला यह काजल आपकी ऊपरी और निचली वाटरलाइन को गहरा काला रंग देकर, आंखों को पूरे दिन फ्रेश दिखने में मदद कर सकता है। इसे बनाने वाली कंपनी की मानें तो यह पूरे 12 घंटों तक बिना फैले आंखों पर टिक सकता है।

गुण :

  • वाटरप्रूफ होने के कारण पानी और पसीने से नहीं धुलता।
  • स्मज प्रूफ है, जिससे यह आसानी से आंखों के नीचे नहीं फैलता।
  • आंखों के लिए पूरी तरह सुरक्षित हो सकता है।
  • बजट में है।
  • गहरा काला रंग दे सकता है।

अवगुण :

  • कुछ नहीं।

4. फेसेस मैगनेट आईज काजल

यह कनाडा की एक जानी मानी कॉस्मेटिक कंपनी फेसेस द्वारा बनाया गया एक बेहतरीन काजल है। इस कंपनी के अनुसार, विटामिन-ई, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध यह काजल आपकी आंखों को न सिर्फ एक गहरा काला रंग देगा, बल्कि उन्हें सुरक्षित भी रखेगा। साथ ही यह भी कहा जाता है कि फेसेस मैगनेट आईज काजल 24 घंटों तक टिका रह सकता है।

गुण :

  • डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा टेस्टेड है और सुरक्षित बताया गया है।
  • गहरा काला रंग दे सकता है।
  • वाटर प्रूफ है।
  • महंगा नहीं है।
  • आसानी से फैलता नही है।

अवगुण :

  • लगाते समय आईलैशेज पर चिपक सकता है, जिसके बाद मस्कारा लगाने में मुश्किल हो सकती है।

5. प्लम नेचरस्टूडियो ऑल-डे-वियर कोह्ल काजल

प्लम द्वारा बनाया गया यह काजल एक काजल-कम-पेंसिल है। इसकी निर्माता कंपनी के अनुसार यह काजल अरंडी के तेल, राइस ब्रान और विटामिन-ई के गुणों से युक्त है। माना जाता है कि ये गुण इस काजल को हाइड्रेटिंग और आंखों के लिए सुरक्षित बनाने काम करते हैं। कंपनी का दावा यह भी है कि एक बार लगाने के बाद यह लगभग 12 घंटों तक आंखों पर टिका रहता है।

गुण :

  • सभी तरह की आंखों के लिए उपयोगी है।
  • लेंस के साथ भी इसका उपयोग किया जा सकता है।
  • 100 प्रतिशत वीगन है।
  • पैराबेंस जैसे केमिकल से मुक्त है।
  • जानवरों पर टेस्ट नहीं किया गया है।
  • स्मज प्रूफ और वाटर प्रूफ है।
  • जेल बेस्ड फॉर्मूला से बनाया गया है।
  • आंखों के विशेषज्ञ (Ophthalmologist) द्वारा टेस्टेड है।
  • इसे शार्प करने के लिए प्लम का शार्पनर साथ में आता है।

अवगुण :

  • महंगा है।
  • चार-पांच घंटों में रीटच की जरूरत पड़ सकती है।
  • गहरे काले रंग के लिए ज्यादा स्ट्रोक लगाने की जरूरत पड़ सकती है।

6. लॉरियल पेरिस काजल मैजिक

लॉरियल पेरिस के भरोसे के साथ आने वाला यह काजल आपकी आंखों को आकर्षक बनाने काम कर सकता है। कंपनी का कहना है कि यह काजल विटामिन-ई, कोको बटर, जैतून के तेल और विटामिन-सी से युक्त है, जिस कारण यह आंखों के लिए सुरक्षित माना जा सकता है। वहीं, इसका उपयोग ऊपरी और निचली वाटरलाइन पर आसानी से किया जा सकता है और यह पूरे दिन टिका रह सकता है।

गुण :

  • संवेदनशील आंखों के लिए भी उपयोगी हो सकता है।
  • लेंस के साथ भी उपयोग किया जा सकता है।
  • एक स्ट्रोक में गहरा काला रंग दे सकता है।
  • स्मज प्रूफ है, जिस कारण आसानी से फैलता नहीं है।
  • वाटर प्रूफ है।
  • स्मूद क्रीमी टेक्सचर है।

अवगुण :

  • महंगा है।

7. मेबेलिन न्यूयॉर्क कोलोस्सल काजल, सुपर ब्लैक

बेस्ट काजल की अपनी लिस्ट में आप मेबेलिन न्यूयॉर्क कोलोस्सल काजल, सुपर ब्लैक का नाम भी शामिल कर सकते हैं। इस कंपनी के अनुसार, यह अन्य काजलों की तुलना में एक बार में दोगुना गहरा काला रंग दे सकता है। कंपनी का कहना यह भी है कि एक बार लगाने के बाद यह 36 घंटों तक टिका रह सकता है।

गुण :

  • स्मज प्रूफ और वाटर प्रूफ है।
  • एक स्ट्रोक में गहरा काला रंग दे सकता है।
  • स्मूद फिनिश दे सकता है।
  • आईलाइनर की तरह भी उपयोग किया जा सकता है।

अवगुण :

  • महंगा है।
  • आंखों पर ड्राई हो सकता है।

8. हिमालया हर्बल्स काजल

हिमालया को एक हर्बल ब्रांड माना जाता है, जो अपने प्रोडक्ट्स को बनाने में प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग करता है। इस हर्बल काजल को भी खास प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार किया गया है। बताया जाता है कि इसे बनाने में दमास्क रोज, त्रिफला, बादाम तेल और अरंडी के तेल का उपयोग किया गया है। ये सभी तत्व आंखों में ठंडक बनाए रखने और पोषण पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।

गुण :

  • प्राकृतिक सामग्री से बना है।
  • बजट में है।
  • लगाने में स्मूद है।
  • आंखों में किसी तरह की जलन पैदा नहीं करता है।
  • सभी तरह की आंखों के लिए उपयोगी है।
  • एंटीएजिंग गुणों से समृद्ध है।
  • बजट मे है।

अवगुण :

  • आसानी से फैल जाता है।
  • वाटर प्रूफ नहीं है।

जारी रखें पढ़ना

9. लोटस मेकअप नैचुरल काजल

आकर्षक लाल और गोल्डन रंग की पैकेजिंग में आने वाला लोटस का यह काजल आपकी आंखों को खूबसूरत रूप देने के लिए काफी है। निर्माता कंपनी के अनुसार इसे बनाने में कपूर और बादाम के तेल का उपयोग किया गया है, जिस कारण यह आपकी आंखों को हाइड्रेट करने के साथ ही पोषण पहुंचाने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि इसमें मौजूद बादाम का तेल पलकों को बढ़ने में मदद कर सकता है और आंखों के लिए एंटीएजिंग एजेंट की तरह काम कर सकता है।

गुण :

  • 100 प्रतिशत प्राकृतिक है।
  • आंखों को आराम पहुंचा सकता है।
  • एक स्ट्रोक में गहरा काला रंग दे सकता है।
  • महंगा नहीं है।
  • स्मज प्रूफ है।

अवगुण :

  • वाटर प्रूफ नहीं है।
  • उपयोग के साथ आगे की शार्पनेस कम होने लगती है, जिसके कारण लगाने पर फैल सकता है।

10. कलरबार जस्ट स्मोकी काजल

अगर आप अपनी आंखों को सिर्फ एक काजल की मदद से स्मोकी लुक देना चाहती हैं, तो आप कलरबार के इस काजल पेंसिल का उपयोग कर सकती हैं। इस काजल के दूसरे छोर पर एक स्मजर दिया गया है, जिसकी मदद से काजल को स्मज करके आंखों को एक खूबसूरत स्मोकी लुक दिया जा सकता है। वहीं, इस बेहतरीन प्रोडक्ट का उपयोग काजल, आईलाइनर और आईशैडो की तरह भी किया जा सकता है।

गुण :

  • तीन तरह से उपयोग किया जा सकता है।
  • जब तक स्मजर की मदद से न फैलाया जाए, तब तक स्मज प्रूफ है।
  • वाटप्रूफ है।
  • स्मूद और क्रीमी टेक्सचर है।
  • बार-बार टचअप की जरूरत नहीं पड़ती।
  • गहरा रंग दे सकता है।

अवगुण :

  • महंगा है।
  • बार-बार शार्प करना पड़ सकता है।

11. रेवलॉन कोह्ल काजल आईलाइनर पेंसिल

बात जब सबसे अच्छे काजल की हो तो एक नाम रेवलॉन कोह्ल काजल आईलाइनर पेंसिल का भी लिया जाता है। यह काजल आंखों को बढ़िया डेफिनिशन देने में मदद कर सकता है। वहीं, यह लगाने में बेहद स्मूद है और आंखों को एक पाउडरी फिनिश दे सकता है।

गुण :

  •  गहरा काला रंग दे सकता है।
  • लगाने में आसान है।
  • लंबे समय तक टिका रह सकता है।
  • स्मज प्रूफ और वाटर प्रूफ है।
  • शार्पनर फ्री आता है।

अवगुण :

  • एक स्ट्रोक में गहरा रंग नहीं देता।
  • इसमें उपयोग की गई सामग्रियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

12. फेसेस कैनेडा अलटाइम प्रो इंटेंस जेल काजल

भारत में सबसे अच्छे काजल की ब्रांड्स में एक नाम फेसेस कैनेडा का भी आता है। जेल बेस्ड फॉर्मूला पर बना यह काजल आपकी आंखों को एक अलग रूप देकर, सामान्य से अधिक आकर्षक बना सकता है। वहीं, इस पेंसिल के एक छोर पर काजल और दूसरे छोर पर स्मोकी लुक बनाने के लिए स्मजर दिया गया है। इस हिसाब से यह काजल के साथ ब्रश का काम भी कर सकता है।

गुण :

  • 2-इन-1 प्रोडक्ट है।
  • एक स्ट्रोक में बेहतरीन काला रंग दे सकता है।
  • स्मूद और क्रीमी टेक्सचर है।
  • स्मज प्रूफ और वाटर प्रूफ है।
  • आई शैडो की तरह भी उपयोग किया जा सकता है।
  • लंबे समय तक टिका रह सकता है।
  • फ्री शार्पनर के साथ आता है।

अवगुण :

  • महंगा है।

13. हाउस ऑफ मेकअप ओह माय ब्लैक वॉटरप्रूफ एंड स्मज-फ्री ब्लैक काजल

जब आप अपने लिए सबसे अच्छा काजल ढूंढ रही हैं तो एक मौका हाउस ऑफ मेकअप के इस काजल को भी दे सकती हैं। इसकी निर्माता कंपनी के अनुसार यह काजल आपकी आंखों को 12 घंटों तक खूबसूरत बनाए रखने में मदद कर सकता है।

गुण :

  • स्मज प्रूफ और वाटर प्रूफ है।
  • एक स्ट्रोक में मैट टेक्सचर में गहरा काला रंग दे सकता है।
  • पेंसिल का डिजाइन अन्य काजलों से अलग और आकर्षक है।
  • 100 प्रतिशत वीगन है।
  • सल्फेट और पैराबेंस मुक्त है।
  • इसे किसी जानवर पर टेस्ट नहीं किया है।
  • महंगा नहीं है।

अवगुण :

  • कुछ लोगों को इसके उपयोग से आंखों में जलन हो सकती है।

14. इबा हलाल केयर ऑल डे कोह्ल काजल

यह एक सुपर ब्लैक रंग वाला काजल है, जिसके एक स्ट्रोक से आपकी आंखों को बेहतरीन काला रंग मिल सकता है। इसकी निर्माता कंपनी के अनुसार, इसे बनाने में जोजोबा ऑयल का उपयोग किया गया है। साथ ही इसमें किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। आप इसे रोजमर्रा के उपयोग से लेकर विशेष अवसरों के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

गुण :

  • स्मज प्रूफ के साथ वाटर प्रूफ भी है।
  • त्वचा विशेषज्ञों द्वारा टेस्टेड है।
  • कांटेक्ट लेंस के साथ भी इसका उपयोग किया जा सकता है।
  • वीगन प्रोडक्ट है।
  • महंगा नहीं है।

अवगुण :

  • तीन-चार घंटों के बाद आंखों से मिटने लगता है।

15. शुगर कॉस्मेटिक्स ट्विस्ट एंड शाउट फेडप्रूफ काजल

मेकअप प्रोडक्ट्स के ब्रांड्स में शुगर एक पुराना और विश्वसनीय नाम है और इसलिए जब सबसे अच्छे काजल की बात हो तो लिस्ट में इसके काजल का नाम भी शामिल किया जा सकता है। इस काजल की मदद से आप अपनी मर्जी और अवसर के अनुसार दो बेहतरीन लुक पा सकती हैं। आप चाहें तो इसे साधारण काजल की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं, इसकी मदद से स्मोकी आई लुक भी पाया जा सकता है।

गुण :

  • आसानी से फैलता नहीं है।
  • पसीने और पानी में भी टिका रह सकता है।
  • पैराबेंस और प्रिजरवेटिव से मुक्त है।
  • क्रीमी टेक्सचर है, जिसके कारण आराम से लग जाता है।
  • सभी तरह की आंखों के लिए उपयोगी है।
  • दो शेड्स में उपलब्ध है।

अवगुण :

  • थोड़ा महंगा है।
  • तीन से चार घंटे बाद इसका रंग हल्का होने लगता है।

16. चैमबोर स्टे ऑन एंड वाटरप्रूफ कोह्ल पेंसिल

चैमबोर स्टे ऑन एंड वाटरप्रूफ कोह्ल पेंसिल का उपयोग आप रोज ऑफिस के लिए या किसी खास अवसर के लिए भी कर सकती हैं। यह काजल आपको मैट से सेमी मैट फिनिश तक दे सकता है। वहीं, निर्माता कंपनी का कहना यह भी है कि इसका टेक्सचर काफी क्रीमी है, जिस कारण इसे लगाना आसान हो जाता है।

गुण :

  • एक ही बार में आंखों को गाढ़ा गहरा रंग दे सकता है।
  • आसानी से आंखों से फैलता नहीं है।
  • वाटर प्रूफ है, जिस कारण बारिश या पसीने में भी टिका रह सकता है।

अवगुण :

  • महंगा है।
  • कुछ लोगों को इसे लगाने के बाद आंखों में जलन या असहजता हो सकती है।

अंत तक पढ़ें

लेख के अगले भाग में जानिए बेस्ट काजल का चयन किस तरह किया जा सकता है।

सबसे अच्छा काजल कैसे चुनें?

अपने लिए सबसे अच्छे काजल का चुनाव करते समय नीचे बताई गईं बातों का ध्यान जरूर रखें –

  • काजल स्मज प्रूफ हो। इससे वह पूरा दिन टिका रहेगा।
  • सभी तरह की आंखों के लिए एक हर्बल काजल लिया जा सकता है। इसमें कम से कम केमिकल का उपयोग किया जाता है, जिस कारण यह आंखों के लिए सुरक्षित हो सकता है।
  • अगर आपकी आंखें सेंसिटिव हैं, तो ऐसे काजल का चयन करें जो त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) द्वारा टेस्टेड हो। वहीं, अगर आपकी आईलिड्स ऑयली हैं तो एक ऑयल-फ्री काजल का चयन कर सकते हैं।
  • काजल वाटर-प्रूफ हो। इससे यह पानी और पसीने में भी टिका रहेगा।
  • चाहे आप किसी भी रंग का काजल लें, ध्यान रखें कि उसका टेक्सचर गाढ़ा हो और वो गहरा रंग दे।
  • काजल हमेशा किसी ऑथराइज्ड सेलर से ही खरीदें, इससे आप नकली उत्पाद से बच सकती हैं।

अंत तक पढ़ें

लेख के अगले भाग में जानिए काजल को कैसे लगाया जाता है।

काजल लगाने का सही तरीका

सबसे अच्छा काजल चुनने के साथ यह भी जरूरी है कि उसे सही तरीके से लगाया जाए। नीचे जानिए काजल लगाने का सही तरीका

  • किसी भी आई मेकअप प्रोडक्ट को लगाने से पहले आंखों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। आप चाहें तो आंखों को गुलाब जल से भी साफ कर सकती हैं।
  • अब अंडर आई पर जरूरत के अनुसार प्राइमर और कंसीलर लगाएं और उसे लूज पाउडर की मदद से सेट कर लें।
  • अब काजल को आंखों की निचली वाटरलाइन पर एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक लगाएं।
  • शुरू से अंत तक एक बार काजल लगाने के बाद, कुछ देर बाद दूसरी लेयर लगाएं।
  • एक गहरा और डिफाइंड लुक देने के लिए आप ऊपरी वाटरलाइन पर भी काजल लगा सकती हैं।
  • अंत में मस्कारा लगाने का सही तरीका अपनाकर लुक को पूरा करें।

इस लेख में हमने आपके लिए भारत में सबसे अच्छे काजल के नाम बताएं हैं, ताकि आप अपनी आंखों के अनुसार सबसे अच्छा काजल चुन सकें। वहीं, लेख में हमने आपकी सुविधा के लिए काजल खरीदते वक्त बरती जाने वाली सावधानी और काजल लगाने का सही तरीका भी बताया है। अब आप लेख में शामिल बेस्ट काजल में से किसी एक उपयुक्त काजल का चुनाव कर उसे दिए गए अमेजन लिंक्स की मदद से घर बैठे खरीदें और इस्तेमाल में लाएं। उम्मीद करते हैं कि लेख में बताई गई जानकारी आपके लिए मददगार रही होगी।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख