
जानिए 10 सबसे अच्छे लेडीज बॉडी स्प्रे के नाम – Best Ladies Body Spray Names in Hindi
पसीने के कारण बदन से बदबू आने की शिकायत अधिकतर लोगों को होती है। यही वजह है कि आज इस समस्या से निपटने के लिए कई कंपनियां एक से बढ़कर एक बॉडी स्प्रे परफ्यूम तैयार कर रही हैं। लंबे समय तक टिकने वाली इनकी मनमोहक खुशबू तन को ही नहीं, बल्कि मन को भी तरोताजा महसूस कराती है। ऐसे में बात जब महिलाओं की हो तो उन्हें इन बॉडी स्प्रे परफ्यूम का चुनाव सोच-विचार कर करना होता है। दरअसल, प्रत्येक खुशबू में एक विशेष आकर्षण होता है, जो किसी खास व्यक्तित्व को प्रदर्शित करती हैं। ऐसे में बेस्ट बॉडी स्प्रे का चुनाव करते वक्त इस पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। यही कारण है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आपको 10 सबसे अच्छे लेडीज बॉडी स्प्रे के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे आपको बेस्ट बॉडी स्प्रे का चुनाव करने में काफी मदद मिलेगी।
विषय सूची
पढ़ना शुरू करें
तो आइए, अब हम बिना देर किए 10 सबसे अच्छे लेडीज बॉडी स्प्रे के नाम जान लेते हैं।
10 बेस्ट बॉडी स्प्रे के नाम
10 सबसे अच्छे लेडीज बॉडी स्प्रे की लिस्ट में हमने कई ब्रांड के कुछ विशेष बॉडी स्प्रे परफ्यूम को उनके गुणों के आधार पर शामिल किया है। इतना ही नहीं हम गुणों के साथ ही इन बॉडी स्प्रे परफ्यूम के अवगुणों को भी इंगित करेंगे। इससे आप खुद तय कर पाएंगी कि आपके लिए इनमें से सबसे अच्छा बॉडी स्प्रे कौन सा है। हालांकि, इसके साथ ही इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि बाजार में उपलब्ध अधिकतर बॉडी स्प्रे 90 प्रतिशत अल्कोहल बेस पर तैयार किए जाते हैं। ऐसे में संवेदनशील त्वचा पर इनके कुछ दुष्परिणाम नजर आ सकते हैं। इसलिए, बेहतर होगा कि संवेदनशील त्वचा वाले किसी भी बॉडी स्प्रे का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
1. यार्डले इंग्लिश लैवेंडर बॉडी स्प्रे
यार्डले लंदन, इंग्लैण्ड का एक बहुत पुराना और भरोसेमंद ब्रांड है, जो 240 सालों से बॉडी स्प्रे प्रोडक्ट तैयार कर रहा है। कंपनी का दावा है कि यह लेडीज बॉडी स्प्रे लैवेंडर फूल की भीनी सुगंध के साथ महिलाओं में नई ऊर्जा का एहसास कराता है। साथ ही मानसिक शांति का एहसास भी कराता है। यह लंबे समय तक शरीर पर अपनी सुगंध को बनाए रखता है और शरीर की दुर्गंध की समस्या से राहत दिलाने में कारगर है।
गुण :
- इसकी सुगंध भीनी और मन को मोहने वाली है, जो हर किसी को पसंद आएगी।
- 4 से 6 घंटे तक इसकी सुगंध शरीर पर टिकी रहती है।
- पैकिंग ट्रैवेल फ्रेंडली है।
- त्वचा पर जलन पैदा नहीं करता और त्वचा के रंग में भी परिवर्तन नहीं लाता।
अवगुण :
- 95 प्रतिशत अल्कोहल बेस्ड है।
2. इंगेज ब्लश बॉडिलीशियस डियो स्प्रे फॉर वीमेन
कंपनी का दावा है कि यह लेडीज बॉडी स्प्रे महिलाओं के लिए खास है। कारण यह है कि यह तन की दुर्गंध से निजात दिलाने के साथ ही लगाने वाले में एक आकर्षण का भाव पैदा कर सकता है, जो हर महिला को पसंद होता है। इसकी महक भीनी, आकर्षण और शानदार है, जो लंबे समय तक टिके रहने का वादा करती हैं।
गुण :
- मनमोहक और भीनी महक है।
- जल्दी सूख जाता है।
- एलर्जिक रिएक्शन नहीं है।
- ट्रैवेल फ्रेंडली है।
अवगुण :
- 95 प्रतिशत अल्कोहल बेस है।
3. इंगेज W2 परफ्यूम स्प्रे फॉर वीमेन
सबसे अच्छा बॉडी स्प्रे की लिस्ट में इंगेज W2 परफ्यूम स्प्रे फॉर वीमेन भी शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह बॉडी स्प्रे नारंगी, गुलाब, चंदन और वनीला की मनमोहक खुशबू का बेजोड़ मेल है, जो महिलाओं में सदाबहार रहने का एहसास जगाता है। इसलिए, यह निडर, निर्भीक और खुशमिजाज व्यक्तित्व का एहसास करा सकता है।
गुण :
- आकर्षक महक जो खुशी का एहसास जगाती है।
- महक लंबे समय तक बनी रहती है।
- तन की दुर्गंध को दूर कर सकता है।
अवगुण :
- 95 प्रतिशत अल्कोहल बेस का इस्तेमाल हुआ है।
4. बेवर्ली हिल्स पोलो क्लब डियोड्रेंट फॉर वीमेन
इस प्रोडक्ट को बनाने वाली कंपनी पोलो क्लब पूरी दुनिया में अपने नाम की वजह से मशहूर है। कंपनी का दावा है कि यह बॉडी स्प्रे तन की दुर्गंध को दूर कर लगाने वाले में ताजगी और खुशी का प्रसार कर सकता है। इसकी महक शरीर पर लंबे समय तक बनी रहती है। कंपनी ने खास महिलाओं के लिए नंबर-2 और नंबर-9 के नाम से इन बॉडी स्प्रे को प्रेजेंट किया है। नंबर में बदलाव के साथ आपको इसकी महक में थोड़ा-बहुत बदलाव देखने को जरूर मिलेगा। कुल मिलाकर दोनों ही नंबर के प्रोडक्ट की महक काफी लुभावनी है और इन्हें सबसे अच्छा बॉडी स्प्रे के तौर पर चुना जा सकता है।
गुण :
- महक आकर्षक है।
- महक लंबे समय तक शरीर पर बनी रहती है।
- भरोसेमंद और मशहूर ब्रांड है।
- ट्रैवेल फ्रेंडली है।
- किफायती है।
अवगुण :
- इस्तेमाल में लाई गई सामग्रियों का जिक्र नहीं है।
5. स्पिंज डियो, इनचैंट
कंपनी का दावा है कि इस प्रोडक्ट को लैवेंडर के फूलों के अर्क के इस्तेमाल से तैयार किया गया है। इस कारण यह लैवेंडर की भीनी महक की मौजूदगी का एहसास कराता है। यह महक लंबे समय तक शरीर पर अपना प्रभाव बनाए रखती हैं। वहीं, इस प्रोडक्ट को बनाने में ट्राईक्लोसन (Triclosan) नाम के एक खास रसायन का प्रयोग किया गया है, जो दुर्गन्ध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट कर सकता है। इससे पसीने के कारण होने वाली दुर्गन्ध की शिकायत कुछ हद तक कम हो सकती है।
गुण :
- ताजगी का एहसास कराता है।
- 7 से 8 घंटों तक शरीर पर टिका रह सकता है।
- जलन और चुभन का एहसास नहीं होता।
- एंटीबैक्टीरियल के साथ एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण मौजूद हैं।
- किफायती है।
अवगुण :
- कुछ विशेष लोगों में ट्राइक्लोसन (Triclosan) एलर्जी का कारण बन सकता है।
- 95 प्रतिशत अल्कोहल बेस्ड।
6. निविया डियोड्रेंट, प्रोटेक्ट एंड केयर, वीमेन
कंपनी का दावा है कि इसमें एंटी-माइक्रोबियल (बैक्टीरिया को नष्ट करने वाला) प्रभाव मौजूद हैं। इस प्रभाव के कारण यह बैक्टीरिया को नष्ट कर तन की दुर्गन्ध की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। साथ ही इसकी अपनी एक अलग खुशबू है, जो आपकी एक अलग पहचान बना सकती है।
गुण :
- अल्कोहल फ्री है।
- त्वचा पर इन्फेक्शन की कोई शिकायत नहीं।
- पसीना निकलने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है।
- त्वचा के साथ ही कपड़ों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- डर्मेटोलॉजिस्ट के द्वारा टेस्ट किया गया है।
अवगुण :
- पसीने में बदबू की शिकायत वालों के लिए उतना कारगर नहीं।
- 48 घंटे तक बने रहने के दावे पर खरा नहीं उतरता है।
7. फोग 1000 स्प्रेस फ्रैगरेंट बॉडी स्प्रे फॉर वीमेन एसेंस
यह प्रोडक्ट विनी कॉस्मेटिक्स के द्वारा तैयार किया गया है, जो पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए परफ्यूम तैयार करती हैं। कंपनी का यह प्रोडक्ट खास महिलाओं के लिए तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बॉडी स्प्रे अपनी लुभावनी और मनमोहक खुशबू से तन की दुर्गन्ध को दूर रखने में मदद कर सकता है।
गुण :
- करीब 8 घंटे तक शरीर पर बना रहता है।
- ताजगी का एहसास कराता है।
- लिक्विड डियो है, इसलिए इसमें गैस नहीं है।
- 1000 स्प्रे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
अवगुण :
- 95 प्रतिशत अल्कोहल बेस है।
- पैथालेट (Phthalate) रसायन का इस्तेमाल हुआ है।
8. निविया डियोड्रेंट, फ्रेश नेचुरल (ओशियन एक्सट्रैक्ट)
कंपनी का दावा है कि यह प्रोडक्ट 48 घंटों तन की दुर्गन्ध को रोकने में सक्षम है। साथ ही त्वचा पर इसका कोई रिएक्शन नहीं हैं। इसकी महक मन में समुद्र के किनारे जैसी शांति का एहसास कराती हैं और इसे लगाने से सुखदाई अनुभव होता है।
गुण :
- मेडिकली टेस्टेड है।
- मनमोहक और मन को मोहने वाली मीठी सुगंध है।
- किसी तरह का स्किन रिएक्शन नहीं है।
- अधिक अल्कोहल कंटेंट का उपयोग नहीं किया गया है।
- 4 से 6 घंटे तक टिका रहता है।
अवगुण :
- 48 घंटों तक महक टिके रहने के दावे पर खरा नहीं उतरता।
- जिन्हें अधिक पसीना आने की शिकायत हैं, उनके लिए कारगर नहीं है।
9. इंगेज स्पेल डियोड्रेन्ट फॉर वीमेन
कंपनी का दावा है कि यह प्रोडक्ट हर तरह की त्वचा पर उपयोग किया जा सकता है। यह तन की दुर्गन्ध को दूर कर फ्रेशनेस का एहसास कराता है। खास यह है कि इस प्रोडक्ट की खुशबू दूसरों में आपके प्रति आकर्षण का भाव पैदा कर सकती हैं। साथ ही यह लगाने वाली महिला में शरारती और चुलबुले व्यक्तित्व को उजागर कर सकती हैं।
गुण :
- आकर्षक और भीनी खुशबू है।
- ताजगी और शांति का अनुभव कराता है।
- त्वचा पर जलन की शिकायत नहीं है।
- करीब 13 से 14 घंटे तक इसकी महक टिकी रह सकती है।
अवगुण :
- 24 घंटे तक टिके रहने के दावे पर खरा नहीं उतरता है।
- पैकेजिंग ट्रैवेल फ्रेंडली नहीं है।
- 95 प्रतिशत अल्कोहल बेस्ड है।
10. फोग फ्रेगरेंस बॉडी स्प्रे फॉर वीमेन , पैराडाइज
कंपनी का दावा है कि यह बॉडी स्प्रे अपने नाम के अनुसार अपनी आनंददाई और मनमोहक खुशबू से स्वर्ग में होने जैसा एहसास दिलाता है। इसमें मौजूद एंटी-पर्सपिरन (Anti-Perspiran) प्रभाव पसीना निकलने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है। इस कारण तन की दुर्गन्ध आने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। साथ ही इसकी खुशबू भी लंबे समय तक शरीर पर टिकी रहती है।
गुण :
- यह लिक्विड बॉडी स्प्रे है, इसलिए इसकी खुशबू तीव्र हैं।
- इसकी खुशबू 6 से 7 घंटे तक शरीर पर टिकी रहती है।
- त्वचा पर जलन या चुभन पैदा नहीं करता।
- त्वचा और कपड़ों दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
अवगुण :
- टैल्कम पाउडर की तरह महक लग सकती है।
- तीखी महक के कारण दूसरों को परफ्यूम जैसा एहसास दे सकता है।
- 95 प्रतिशत अल्कोहल बेस है।
पढ़ना जारी रखें
बेस्ट बॉडी स्प्रे में शामिल नामों में जानने के बाद, अब हम आपको इन्हें इस्तेमाल करने के टिप्स के बारे में बताएंगे।
बॉडी स्प्रे इस्तेमाल करने के कुछ टिप्स
सबसे अच्छा बॉडी स्प्रे का चुनाव कर लेना ही काफी नहीं हैं, उसे इस्तेमाल करने की कुछ खास बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है, जो कुछ इस प्रकार हैं –
- बॉडी स्प्रे की बोतल को हमेशा अच्छे से हिलाएं, इसके बाद ही बॉडी स्प्रे को इस्तेमाल में लाएं।
- त्वचा पर हमेशा 15 सेमी की दूरी से ही स्प्रे करें।
- आंख, नाक या कटे स्थान पर स्प्रे न करें।
- ठंडे या सामान्य तापमान वाले स्थान पर ही रखें।
- यह आग पकड़ सकता है। इसलिए, आग के नजदीक इसका इस्तेमाल बिलकुल भी न करें।
इस लेख को पढ़ने के बाद अब तो आप जान चुकी होंगी कि महिलाओं के लिए दस सबसे अच्छे बॉडी स्प्रे परफ्यूम कौन से हैं। साथ ही आपने लेख में उनके गुणों और अवगुणों को भी अच्छे से पढ़ लिया होगा। तो अब इस बात में तो कोई संशय नहीं रह जाता कि आप इनमें से किसी एक खास बॉडी स्प्रे का चुनाव आसानी से कर सकती हैं। फिर देर किस बात की, एक बार फिर से इन सभी के बारे में अच्छे से पढ़ लें और फिर अपने लिए बेस्ट बॉडी स्प्रे का चयन करें। उम्मीद है कि लेख में दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

Latest posts by Ankit Rastogi (see all)
- उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) के लिए आहार – क्या खाएं और क्या न खाएं – High Blood Pressure (Hypertension) Diet Chart in Hindi - January 17, 2021
- विन्यास योग के फायदे और करने का तरीका – Vinyasa Yoga Steps And Benefits in Hindi - January 15, 2021
- जौ के 20 फायदे, उपयोग और नुकसान – 20 Amazing Benefits of Barley in Hindi - January 7, 2021
- साइनस के लिए डाइट चार्ट – Sinus Diet chart in Hindi - January 6, 2021
- एल्केलाइन पानी पीने के फायदे और नुकसान – Benefits of Alkaline Water and Side Effects in Hindi - January 6, 2021
