Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

शरीर से पसीना निकलना आम बात है, लेकिन पसीना निकलने के कारण शरीर से बदबू आना परेशानी का सबब है। इसे दूर करने के लिए डिओडोरेंट का उपयोग करना एक अच्छा उपाय साबित हो सकता है। खासकर, महिलाओं को शरीर से आने वाली गंध को दूर करने के लिए डिओडोरेंट लगाना चाहिए। इससे न सिर्फ आपके शरीर से मनमोहक सुगंध आती है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है। स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम सबसे अच्छे लेडीज डिओडोरेंट की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही इसे इस्तेमाल करने के संबंध में कुछ काम के टिप्स भी देंगे।

अंत तक जरूर पढ़ें

विषय सूची


    चलिए जानते हैं कि किस-किस ब्रांड का सबसे अच्छा डिओडोरेंट बाजार में उपलब्ध हैं।

    बेस्ट डिओडोरेंट के नाम

    सही डिओडोरेंट का चुनाव करने के लिए उसके गुण व अवगुण का पता होना जरूरी है। इसी जानकारी के साथ हम बेस्ट डिओडोरेंट की लिस्ट लेकर आए हैं। इन्हें आप साथ में दिए गए अमेजन लिंक के मदद से खरीद सकते हैं।

    1. निविया डिओडोरेंट वाइटनिंग स्मूद स्किन

     Nivia Deodorant Whitening Smooth Skin

    अंडरआर्म्स की गंध को दूर करने के लिए निविया का यह डिओडोरेंट ट्राई किया जा सकता है। इसे महिलाओं के लिए सबसे अच्छा डिओडोरेंट कहा जा सकता है। दरअसल, इस ब्रांड का दावा है कि इसमें मुलेठी के अर्क होते हैं, जो अंडरआर्म्स की गंध को नियंत्रण करने के साथ ही अंडरआर्म्स को टोन करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इसमें एलोवेरा अर्क होता है, जो त्वचा को नरम व मुलायम बनाए रख सकता है।

    गुण:

    • इसमें अल्कोहल और पैराबेंस नहीं होता है।
    • त्वचा को कोमल बना सकता है।
    • इससे खुशबू अच्छी होती है, जो लंबे समय तक रह सकती है।
    • यह चिपचिपा नहीं होता है।
    • पसीने को नियंत्रण में रख सकता है।
    • यह किफायती दाम में आता है।

    अवगुण:

    • यह कांच की बोतल में आता है, जिस कारण इसके गिरकर टूटने का खतरा बना रहता है।

    2. बाली सीक्रेट्स नैचुरल डिओडोरेंट

    Bali Secrets Natural Deodorant

    अगर किसी के मन में यह सवाल है कि सबसे अच्छा डिओडोरेंट कौन सा है, तो वह बाली सीक्रेट्स के इस डिओडोरेंट का इस्तेमाल कर सकता है। इस डिओडोरेंट को प्राकृतिक तत्वों जैसे मिनरल साल्ट (खनिज नमक) और समुद्री शैवाल के अर्क का उपयोग करके बनाया जाता है, जो त्वचा के लिए पूरी तरह सुरक्षित होता है। कंपनी का दावा है कि यह डिओडोरेंट पूरी तरह से ऑर्गेनिक और वेगन है।

    गुण:

    • इसमें बेकिंग सोडा, पैराबेंस और एल्यूमीनियम क्लोरोहाइड्रेट नहीं होता है।
    • इसे महिला और पुरुष दोनों उपयोग कर सकते हैं।
    • इससे मनमोहक खुशबू आती है, जो शरीर की गंध को कम कर सकती है।
    • इसके इस्तेमाल से त्वचा में खुजली और जलन जैसी समस्या नहीं होती है।
    • त्वचा पर इसकी गंध दिनभर बनी रहती है।

    अवगुण:

    • यह डिओडोरेंट महंगा होता है।
    Why It’s Worth Buying: This product has received 6,731 reviews from customers on Amazon, indicating its popularity and reliability.
    Price at the time of publication: ₹14.99

    3. स्वाव एंटीपर्सपिरेंट डिओडोरेंट

     Swav antiperspirant deodorant

    इस डिओडोरेंट को खासकर महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। कंपनी का कहना है कि इसके इस्तेमाल से महिलाओं को पूरे दिन क्लीन और क्लियर महसूस हो सकता है। इसमें मौजूद इनविजिबल सॉलिड शरीर की गंध को कम कर सकता है और इसकी मनमोहक खुशबू शरीर को दिनभर महकाती रहती है।

    गुण:

    • 24 घंटे तक पसीने और उसकी गंध को कंट्रोल में रख सकता है।
    • इससे कपड़ों में किसी तरह के निशान नहीं बनते हैं।
    • इसे हर दिन इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • अंडरआर्म्स की त्वचा को टोन कर सकता है।
    • यात्रा के अनुकूल पैकेजिंग होती है।

    अवगुण:

    • कटी या फटी त्वचा पर उपयोग करने से जलन हो सकती है।

    4. Schmidt’s रोज + वनीला डिओडोरेंट

     Schmidt's Rose + Vanilla Deodorant

    रोज और वनीला के गुणों से समृद्ध यह डिओडोरेंट बेस्ट लेडीज डिओडोरेंट साबित हो सकता है। दरअसल, रोज यानी गुलाब और वनीला त्वचा के गंध को बेअसर करने का काम कर सकते हैं। साथ ही इसमें मैग्नीशियम भी होता है, जो दिनभर तरोताजा महसूस करने में मदद कर सकता है।

    गुण:

    • इसमें एल्यूमीनियम, पैराबेंस और प्रोपलीन-ग्लाइकोल जैसे तत्व नहीं होते हैं।
    • यह चिपचिपा नहीं होता है।
    • आसानी से त्वचा में समा जाता है।
    • पसीने को नियंत्रण रखने में सहायक हो सकता है।
    • इससे गुलाब की सुगंध आती है।
    • अच्छी पैकेजिंग जो यात्रा के अनुकूल होती है।

    अवगुण:

    • यह डिओडोरेंट थोड़ा महंगा है।

    5. निविया डिओडोरेंट पर्ल एंड ब्यूटी

    Nivia Deodorant Pearl & Beauty

    निविया का यह डिओडोरेंट ऊपर बताए गए डिओडोरेंट से बिल्कुल अलग है। इसमें पर्ल के अर्क होते हैं, जो माइल्ड और स्मूदिंग खुशबू प्रदान करते हैं। इससे आप खुद को दिनभर तरोताजा महसूस करेंगी। इसके अलावा, इसमें एंटी-माइक्रोबियल एजेंट भी होता हैं, जो बैक्टीरिया को दूर रखने में सहायता कर सकता है। इसकी खुशबू लंबे समय रहने शरीर में लॉक होकर रह सकती है।

    गुण:

    • इसमें अल्कोहल नहीं मिलाया जाता है।
    • त्वचा को कोमल बनाने और टोन करने में मदद कर सकता है।
    • त्वचा के लिए पूरी तरह सुरक्षित होता है।
    • यह किफायती दाम में आता है।

    अवगुण:

    • शीशे की बोतल में आता है, जिस कारण बोतल के गिरने पर टूटने का डर बना रहता है।

    6. डोना करन कैशमेर मिस्ट डिओडोरेंट स्टिक

    Donna Karan Cashmer Mist Deodorant Stick

    यह प्रभावी एंटीपर्सपिरेंट है, जिसे मुख्य रूप से महिलाओं के लिए बनाया गया है। इसके निर्माण में मोरक्को की चमेली, लिली, चंदन और कस्तूरी का उपयोग किया जाता है। यह अंडरआर्म्स के गंध को कम करने में मददगार हो सकते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटीपर्सपिरेंट को पसीने को नियंत्रित में रखने के लिए जाना जाता है।

    गुण:

    • इसे अंडरआर्म्स के बाल हटाने के तुरंत बाद इस्तेमाल किया जा सकता है, इससे किसी तरह की जलन नहीं होती है।
    • इसे संवेदनशील त्वचा वाले भी उपयोग कर सकते हैं।
    • इससे काफी अच्छी खुशबू आती है।
    • इसकी बोतल की बनावट मजबूत और यात्रा के अनुकूल होती है।

    अवगुण:

    • यह अधिक कीमती है।

    7. इंडस वैली नैचुलर डिओडोरेंट स्टिक

     Indus valley natural deodorant stick

    सबसे अच्छे लेडीज डिओडोरेंट की सूची में इंडस वैली के डिओडोरेंट को भी शामिल किया जा सकता है। इस डिओडोरेंट को बनाने के लिए लैवेंडर का इस्तेमाल किया जाता है और अधिकतर महिलाओं को लैवेंडर खुशबू पसंद होती है। कंपनी का कहना है कि इसे लेमनग्रास जैसी प्राकृतिक सामग्रियों से बनाया जाता है, इसलिए यह त्वचा के लिए सुरक्षित है। साथ ही जिन्हें एलर्जी की समस्या रहती है, उन्हें ध्यान में रखकर भी इसका निर्माण किया गया है।

    गुण:

    • इसमें पैराबेंसन, एल्यूमीनियम और अल्कोहल नहीं होता है।
    • यह त्वचा के लिए हानिकारक नहीं होता है, जिसकी जांच विशेषज्ञों द्वारा की गई है।
    • शरीर की दुर्गंध को रोकने में सहायक हो सकता है।
    • इसे संवेदनशील त्वचा वाले भी उपयोग कर सकते हैं।
    • इसकी कीमत कम होती है।

    अवगुण:

    • कुछ यूजर्स का कहना है कि इसे लगाने के कुछ घंटों के बाद पसीने की गंध आना शुरू हो जाती है।

    8. फॉरएवर लिविंग एलो एवर शील्ड डिओडोरेंट स्टिक

     Forever living aloe ever shield deodorant stick

    फॉरएवर लिविंग एलो एवर शील्ड डिओडोरेंट स्टिक को सबसे अच्छा डिओडोरेंट माना जा सकता है। दरअसल, इसे एलोवेरा जेल के साथ तैयार किया जाता है। यही वजह है कि इसे त्वचा के लिए सुरक्षित माना जा सकता है। इसे इस्तेमाल करते ही त्वचा की दुर्गंध खत्म हो जाती है और यह लंबे समय तक दुर्गंध को दूर रखने में मदद कर सकता है।

    गुण:

    • इसमें एल्यूमीनियम नहीं होता है।
    • इसके इस्तेमाल से कपड़े पर दाग नहीं पड़ता है।
    • इसे वैक्सींग के तुरंत बाद सीधे इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • यह ज्यादा महंगा नहीं होता है।
    • यात्रा के अनुकूल पैकेजिंग होती है।

    अवगुण:

    • कुछ ग्राहकों का कहना है कि इसके इस्तेमाल से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है।

    9. उर्सा मेजर होपिन फ्रेश डिओडोरेंट

     Ursa Major Hopin Fresh Deodorant

    इस डिओडोरेंट के बारे में कंपनी का दावा है कि इसे प्राकृतिक तत्वों के मिश्रण से बनाया जाता है। यह शरीर की गंध को दूर करने के साथ ही पसीने की भी आने से रोकने में सहायता कर सकता है। इसके अलावा, शरीर में गंध उत्पन्न करने वाले बैक्टीरिया को भी नष्ट करने का काम कर सकता है। इसलिए, इसे बेस्ट लेडीज डिओडोरेंट की श्रेणी में रखा जा सकता है।

    गुण:

    • इसमें किसी तरह का नुकसानदायक केमिकल नहीं होता है।
    • अंडरआर्म्स को लंबे समय तक ताजा, ठंडा और सुगंधित रख सकता है।
    • यह टॉक्सिक मुक्त होता है।
    • यह चिपचिपा नहीं होता है।
    • सामान्य त्वचा वालों को इसे लगाने के बाद जलन और खुजली नहीं होती है।

    अवगुण:

    • इसकी कीमत ज्यादा होती है।
    Price at the time of publication: ₹32.4

    10. यार्डले लंदन इंग्लिश लैवेंडर डिओडोरेंट एंटीपर्सपिरेंट रोल ओन

    Yardley London English Lavender Deodorant Antiperspirant Roll On

    यार्डले के इस डिओडोरेंट को सबसे अच्छे लेडीज डिओडोरेंट की श्रेणी में गिना जा सकता है। इसे दुनिया के बेहतरीन प्राकृतिक लैवेंडर तेलों का उपयोग करके बनाया जाता है, जो शरीर की गंध को दूर करने के साथ ही मनमोहक खुशबू को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इसमें मुलेठी का अर्क और अमीनो पेप्टाइड होता है, जो त्वचा को नरम व मुलायम बनाता है।

    गुण:

    • अंडरआर्म्स की झुर्रियों को कम करके त्वचा को कोमल बना सकता है।
    • 48 घंटे तक पसीने को आने से रोक सकता है।
    • यह सस्ता होता है।
    • यात्रा के अनुकूल पैकेजिंग में आता है।

    अवगुण:

    • कटी या फटी त्वचा पर न लगाएं, क्योंकि इससे जलन हो सकती है।
    Price at the time of publication: ₹9.09

    11. निविया डिओडोरेंट रोल ऑन

    Nivia deodorant roll on

    हमारी लिस्ट में निविया का एक और डिओडोरेंट शामिल है। इसका चुनाव अंडरआर्म्स की देखभाल के लिए अच्छा हो सकता है। इसमें ओशियन एक्सट्रेक्ट होता है, जो अंडरआर्म्स की गंध से 24 घंटे तक छुटकारा दिला सकता है। साथ ही यह त्वचा को ताजा और कोमल महसूस करा सकता है। इस डिओडोरेंट में एंटी-माइक्रोबियल एजेंट भी होते हैं, जो अंडरआर्म्स के बैक्टीरिया को दूर कर सकते हैं।

    गुण:

    • डर्मेटोलॉजी द्वारा टेस्ट किया गया है।
    • इसकी खुशबू सौम्य और सुखद होती है।
    • इसे लगाने पर जलन या खुजली नहीं होती है।
    • इसमें अल्कोहल नहीं होता है।
    • उचित मूल्य का है।

    अवगुण:

    • कांच की बोतल में आता है।

    12. डव एडवांस्ड केयर एंटीपर्सपिरेंट डिओडोरेंट

    Dove Advanced Care Antiperspirant Deodorant

    सबसे अच्छा डिओडोरेंट कौन सा है के जवाब में हम डव एडवांस्ड केयर एंटीपर्सपिरेंट डिओडोरेंट का नाम भी ले सकते हैं। दरअसल, इसमें उपयोग होने वाले सामग्री में कैस्टर ऑयल और सूरजमुखी बीज के तेल जैसे प्राकृतिक तत्व शामिल होते हैं। ये प्राकृतिक तत्व त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं।

    गुण:

    • गंध को दूर कर पसीने को रोकने में मदद कर सकता है।
    • इससे अच्छी सुगंध आती है।
    • त्वचा विशेषज्ञ द्वारा टेस्ट किया गया है।
    • इसकी पैकेजिंग मजबूत और यात्रा के अनुकूल होती है।

    अवगुण:

    • इसकी कीमत अधिक होती है।

    13. सीक्रेट ओरिजनल शावर फ्रेश एंटीपर्सपिरेंट एंड डिओडोरेंट

    Secret Original Shower Fresh Antiperspirant and Deodorant

    इसे भी महिलाओं के लिए सबसे अच्छा डिओडोरेंट माना जा सकता है। इसे तैयार करने के लिए प्राकृतिक तत्वों का उपयोग किया जाता है। इसमें अरंडी का तेल और मिनरल ऑयल शामिल होते हैं। यह त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए दुर्गंध से मुक्ति दिला सकता है।

    गुण:

    • अंडरआर्म्स को लंबे समय तक सुखा रख सकता है।
    • 24 घंटे तक शरीर की बदबू को रोक सकता है।
    • त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित रख सकता है।
    • इसकी बनावट यात्रा के अनुकूल होती है।

    अवगुण:

    • यह महंगा होता है, जिस कारण हर किसी के लिए इसे खरीदना संभव न हो।
    Price at the time of publication: ₹3.97

    14. डिग्री अल्ट्रा क्लियर प्योर क्लीन एंटीपर्सपिरेंट

     Degree Ultra Clear Pure Clean Antiperspirant

    डिग्री कंपनी का कहना है कि इसमें गुलाब और चमेली के साथ ही फलों की खुशबू भी मौजूद होती है। यह त्वचा के सफेद निशान के खिलाफ सुरक्षा प्रदान कर सकता है। साथ ही अंडरआर्म्स की दुर्गंध और पसीने से भी छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। इसलिए, इसे सबसे अच्छे लेडीज डिओडोरेंट का दर्जा दिया जा सकता है।

    गुण:

    • इसके इस्तेमाल से पूरे दिन फ्रेश महसूस कर सकते हैं।
    • 48 घंटे तक पसीने और शरीर की गंध को दूर रख सकता है।
    • इससे कपड़े में किसी तरह का निशान नहीं पड़ता है।
    • इसमें अल्कोहल नहीं होता है।

    अवगुण:

    • यह महंगा होता है।
    • कटी हुई जगह पर इस्तेमाल करने से जलन हो सकती है।
    Price at the time of publication: ₹4.48

    बाकी है और जानकारी

    इसके अगले हिस्से में हम डिओडोरेंट के इस्तेमाल से जुड़े कुछ टिप्स बताएंगे।

    डिओडोरेंट इस्तेमाल करने के कुछ टिप्स

    डिओडोरेंट का लेना और उसे उपयोग करने को लेकर ग्राहक का सजग रहना जरूरी होता है। ऐसे में ऊपर बताए गए डिओडोरेंट को इस्तेमाल करने से जुड़े टिप्स कुछ इस तरह से हैं:

    • हमेशा प्राकृतिक तत्वों के इस्तेमाल से बने डिओडोरेंट को ही खरीदें। इसकी जानकारी बोतल पर लिखी होती है।
    • जो भी डिओडोरेंट लें, वह डर्मेटोलॉजी द्वारा टेस्ट किया गया होना चाहिए।
    • इसमें अधिक मात्रा में केमिकल का उपयोग न किया गया हो।
    • अच्छी तरह से जांच कर लें कि डिओडोरेंट की बोतल खुली हुई न हो।
    • अगर अंडरआर्म्स में अधिक दाने हैं, तो इसका इस्तेमाल न करें।
    • अगर किसी के अंडरआर्म्स पर ब्लेड का कट लगा है, तो इन डिओडोरेंट के उपयोग से बचें।
    • अगर संवेदनशील त्वचा वालों को इन डिओडोरेंट के इस्तेमाल से किसी तरह की एलर्जी होती है, तो तुरंत त्वचा विशेषज्ञ के पास जाएं।
    • रोल ऑन डिओडोरेंट को सीधा स्किन पर लगाया जाता है, जबकि स्प्रे को शरीर से थोड़ा दूर रखकर लगाया जाता है।

    दिनभर आप जिस किसी से भी मिलें, तो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ मिलें और उसके लिए शरीर से अच्छी सुगंध का आना जरूरी है। साथ ही दूसरों को प्रभावित करने के लिए भी खुद का महकना जरूरी होता है। इसलिए, आप इस लिस्ट में से अपनी पसंद का डिओडोरेंट चुनें और आज ही खरीदें। इन डिओडोरेंट का इस्तेमाल करना सुरक्षित है और इसे लगाने के बाद आप तरोताजा महसूस करेंगी। हां, अगर किसी की त्वचा संवेदनशील है, तो पहले पैच टेस्ट करना जरूरी होता है। ऐसे ही और तमाम प्रोडक्ट्स की जानकारी के लिए आप स्टाइलक्रेज के आर्टिकल पढ़ते रहें।

    Was this article helpful?
    thumbsupthumbsdown
    The following two tabs change content below.

    ताज़े आलेख