
जानिए 10 सबसे अच्छे लेडीज परफ्यूम के नाम – Best Ladies Perfumes in Hindi
खुशबू किसे पसंद नहीं, इसलिए खुद को आकर्षक बनाने के लिए परफ्यूम लगाने का भी चलन है। खासकर महिलाएं इन सब चीजों पर ज्यादा ध्यान देती हैं। वहीं, महिलाओं को सबसे अच्छा परफ्यूम कौन सा है? यह सवाल भी बहुत परेशान करता है। ऐसे में स्टाइलक्रेज का यह लेख मददगार हो सकता है। इस लेख में हमारे साथ जानिए 10 चर्चित और मनमोहक बेस्ट लेडीज परफ्यूम के नाम। साथ ही लेख में लेडीज परफ्यूम के नाम के साथ इनके गुण-दोष भी बताए गए हैं। इससे आपको सबसे बेस्ट परफ्यूम कौन सा है? इस सवाल का जवाब आसानी से मिल जाएगा। तो आइए, शुरू करते हैं बेस्ट लेडीज परफ्यूम चुनने का सफर।
विषय सूची
पढ़ते रहिए
अब जानते हैं सबसे अच्छे लेडीज परफ्यूम के नाम।
10 बेस्ट लेडीज परफ्यूम के नाम
नीचे जानिए महिलाओं के लिए 10 सबसे बेस्ट परफ्यूम के नाम।
1. एलिजाबेथ टेलर वाइट डायमंड्स ईडीटी स्प्रे फॉर वीमेन
एलिजाबेथ टेलर वाइट डायमंड्स ईडीटी स्प्रे फॉर वीमेन महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र हो सकता है। अब जिस परफ्यूम के नाम में ही डायमंड हो उसे उपयोग करने के बारे में एक बार सोचना तो बनता है। यह परफ्यूम 1991 में बनाया गया था। कंपनी के दावे अनुसार इसके टॉप नोट्स (Top Notes – किसी परफ्यूम को लगाने के तुरंत बाद आने वाली खुशबू) लिली, गुलाब, एम्बर, ओकमॉस और चंदन हैं। इसका एक स्प्रे ही काफी देर तक बरकार रहता है, साथ ही यह लेडीज परफ्यूम हर दिन उपयोग किया जा सकता है। लगाने के बाद कम से कम पांच से छह घंटे तक इसकी खुशबू बरकरार रहती है। इसकी पैकिंग कांच की बोतल में की गई है। इस परफ्यूम की खुशबू न सिर्फ लोगों को आकर्षित करेगी बल्कि मूड को भी तरोताजा करने का काम कर सकती है।
2. पैरिस हिल्टॉन फॉर वीमेन इडीपी परफ्यूम
वर्ष 2005 में पैरिस हिल्टॉन कंपनी द्वारा निर्मित यह परफ्यूम काफी मनमोहक है। इसकी आकर्षक खुशबू कई तरह के फूलों और फलों का मिश्रण लग सकती है। कंपनी के दावे अनुसार, इसका उपयोग रोज किया जा सकता है, लेकिन यह परफ्यूम गर्मी और वसंत मौसम के लिए सबसे उपयुक्त हो सकता है। इसकी भीनी-भीनी खुशबू इसे दिन में उपयोग करने के लिए सटीक बनाती है। यह इडीपी वर्ग (EDP- तीन से चार घंटे या उससे अधिक चलने वाला) का परफ्यूम होता है, जिसकी खुशबू लंबे वक्त तक बरकरार रहती है। इसकी पैकिंग भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना सकती है।
3. ब्यूटीफुल बाई एस्टी लॉडर फॉर वीमेन
यह परफ्यूम 1985 में बनाया गया था। कंपनी की मानें तो इस परफ्यूम की खुशबू रोमांटिक है, जो लंबे वक्त तक छाप छोड़ सकती है। इसकी खुशबू गुलाब, जैस्मिन, गुलनार जैसे फूलों की याद दिलाने का काम करेगी। साथ ही इसमें सिट्रस फलों जैसी फ्रूटी खुशबू भी महसूस हो सकती है। इस लेडीज परफ्यूम को लगाने वाली महिला को इसकी खुशबू से यह महसूस होगा कि वो सबसे खूबसूरत महिला है।
4. जीन पॉल गाल्टियर क्लासिक ईडीटी परफ्यूम
एक आकषर्क बोतल में बंद यह लेडीज परफ्यूम न सिर्फ अपने पैकेजिंग के लिए महिलाओं को आकर्षित करेगा, बल्कि अपनी खुशबू की वजह से यह लोकप्रियता बटोर सकता है। कंपनी के अनुसार, भीनी-भीनी संतरे की खुशबू के साथ अदरक की तेज महक और वैनिला का ट्विस्ट इस लेडीज परफ्यूम को खास बनाने में मदद कर सकता है। यह न सिर्फ दिन में बल्कि रात की पार्टी में भी लगाने के लिए एक उत्तम परफ्यूम हो सकता है। यह परफ्यूम ईडीटी वर्ग में आता है, जो कम से कम दो से तीन घंटे तक अपनी खुशबू बनाए रखने में मदद कर सकता है।
5. रिहाना रेबेल फ्लेयर ईडीपी स्प्रे
मशहूर अंतरराष्ट्रीय गायिका रिहाना के नाम का यह परफ्यूम, उनकी व्यक्तित्व से मिलता-जुलता ही छाप छोड़ने वाला परफ्यूम है। इसकी बोतल की डिजाइन रिहाना की पसंदीदा स्टिलेटो हील्स (Stiletto Heel) को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि इसे उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों से तैयार किया गया है। इसमें वेनिला, पचौली (पुदीना के परिवार की एक प्रकार की जड़ी बूटी) और एम्बर (परफ्यूम में उपयोग की जाने वाली सुगंधित सामग्री) का मिश्रण इसे भीनी-भीनी खुशबू वाला परफ्यूम बनाता है। यह परफ्यूम एक ग्लैमरस महिला को और आकर्षक महसूस कराने के लिए काफी है।
लेख जारी रखें
6. इस्से मियाके एल इएयू डी इस्से ईडीटी
एक पतली सी बोतल में बंद ये परफ्यूम मनमोहक खुशबू का छाप छोड़ती है। कंपनी की मानें तो इसे लगाने के बाद तुरंत जिस खुशबू का एहसास होगा वो है गुलाब और कमल के फूल की खुशबू। धीरे-धीरे जब यह परफ्यूम त्वचा में समाना शुरू होगा, तब लगाने वाले को इसकी खुशबू में बदलाव भी महसूस होगा। जब परफ्यूम पूरी तरह से त्वचा में घुल जाएगा तो अंत में भीनी-भीनी सी चंदन सी खुशबू घंटो तक बरकरार रहेगी। इसकी ताजगी भरी खुशबू इसे हर मौसम में उपयोग करने के लिए सटीक बनाती है। यह त्वचा पर भी सौम्य है।
7. केल्विन क्लेन एटर्निटी इडीपी फॉर वीमेन
परफ्यूम के चर्चित ब्रांड्स में से एक केल्विन क्लेन का यह परफ्यूम सिर्फ बड़ों के लिए नहीं बल्कि हर उम्र की महिलाओं के लिए एक बेहतरीन परफ्यूम है। कंपनी के अनुसार, यह परफ्यूम हर रोज उपयोग करने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। यह इडीपी श्रेणी की परफ्यूम में आता है, जो कम से कम तीन से चार घंटे या उससे अधिक देर तक अपनी खुशबू बरकरार रख सकता है। यह आसानी से उपलब्ध ब्रांड्स में से एक है।
8. गुची बैम्बू बाय गुची फॉर वीमेन
गुची एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है, जो अपने हैंडबैग्स और फुटवियर के लिए चर्चित है। इनके साथ ही गुची ने परफ्यूम का भी कलेक्शन मार्किट में निकाला है। कंपनी की मानें तो परफ्यूम में मौजूद फूलों और फलों की खुशबू के मिश्रण की फ्रेग्नेंस ताजगी का एहसास दिलाएगी। लगाने के थोड़ी देर बाद इसकी खुशबू में थोड़ा अंतर महसूस होगा और इसकी खुशबू भीनी भीनी चंदन की खुशबू में बदल सकती है। हालांकि, इसको बार-बार लगाने की जरूरत हो सकती है, क्योंकि इसकी खुशबू लंबे वक्त तक नहीं रहती।
9. डायर क्रिश्चियन हिप्नोटिक पोइजन इडीटी फॉर वीमेन
वर्ष 1998 में लॉन्च किया गया यह परफ्यूम एक मंत्रमुग्ध करने वाला परफ्यूम है। इसकी खूबसूरत पैकेजिंग और देर तक रहने वाली खुशबू किसी भी महिला का दिल जीत सकती है। कंपनी के दावे अनुसार, इसकी टॉप नोट (परफ्यूम स्प्रे के तुरंत बाद वाली खुशबू) में सिट्रस फलों की खुशबू है और फिर धीरे-धीरे इसकी खुशबू चमेली के फूल की खुशबू में बदलने लगती है, जो हार्ट नोट्स है। इस परफ्यूम को बार-बार लगाने की जरूरत नहीं है, इसका एक स्प्रे ही करने के लिए काफी है।
10. क्लो न्यू फॉर वीमेन ईडीपी स्प्रे
यह परफ्यूम फ्रांस में निर्मित किया जाता है और कंपनी का दावा है कि यह परफ्यूम उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से बना है। यह परफ्यूम काफी हल्का है, इसकी खुशबू भीनी-भीनी सी है, जो लंबे वक्त तक चल सकती है। यह हर उम्र की महिलाओं के लिए एक परफेक्ट परफ्यूम है। इतना ही नहीं, इसे रोज उपयोग करने के साथ-साथ किसी पार्टी में भी उपयोग में लाया जा सकता है। इसकी हार्ट नोट की खुशबू गुलाब की पंखुड़ियों और मैगनोलिया फूल की है, वहीं बेस नोट देवदार (Cedar) का है। इसे लगाने के बाद ताजगी का एहसास देर तक बरकार रह सकता है।
अंत तक पढ़ें
अब जानते हैं कि सबसे अच्छा परफ्यूम कैसे चुना जाए।
सबसे अच्छा परफ्यूम कैसे चुनें?
सबसे पहले यह तय करें कि आपको परफ्यूम रोज इस्तेमाल करने के लिए चाहिए या किसी खास अवसर, जैसे पार्टी के लिए। नीचे परफ्यूम के चुनाव से जुड़े टिप्स दिए जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी इच्छानुसार परफ्यूम को चुन सकते हैं।
- आप चाहें तो अपने दोस्त या सहकर्मी से इन दोनों वर्गों (डेली या खास अवसर के लिए) के लेडीज परफ्यूम के बारे में पूछ सकते हैं।
- अगर लेडीज परफ्यूम के बहुत सारे नाम आपको उलझन में डाल रहे हैं तो बेहतर है कि परफ्यूम प्राइस लिस्ट तय करना। अपना एक बजट बना लें और उसी अनुसार लेडीज परफ्यूम का चयन करना शुरू करें।
- जरूरी नहीं कि महंगा परफ्यूम ही अच्छा हो, यह व्यक्ति की त्वचा पर भी निर्भर करता है कि उसे कौन-सा परफ्यूम सूट करता है।
- बाजार में परफ्यूम भी अलग-अलग तरह के होते हैं जैसे – फूलों की खुशबू वाले, फलों की खुशबू वाले, तीव्र खुशबू वाले परफ्यूम और कुछ भीनी-भीनी खुशबू वाले।
- इसके अलावा, पहले से ही किसी-किसी परफ्यूम के पैक पर दर्शाया रहता है कि परफ्यूम कितने देर तक टिका रह सकता है, जैसे-
- इएयू डे परफ्यूम (Eau de Parfum) हो तो समझ जाएं तीन से चार घंटे या उससे ज्यादा देर तक रह सकता है।
- इएयू डे टॉइलेट्टे (Eau de toilette) हो तो दो से तीन घंटे तक टिक सकता है।
- इएयू डे कोलोंग (Eau de Cologne) इस तरह का परफ्यूम अन्य दो तरह की परफ्यूम से सस्ता होता है, लेकिन इसकी खुशबू भी दो से तीन घंटे तक बनी रहती है।
- एक बार जब आपके पास कई सारे लेडीज परफ्यूम की सूची हो जाए तो आप दुकान में जाएं और अपने बजट के हिसाब से परफ्यूम देखना शुरू करें।
- ध्यान रहे कि जब आप परफ्यूम खरीदने जाएं तो उस वक्त आप कोई परफ्यूम लगाकर न जाएं, वरना खुशबू का चुनाव करने में मुश्किल हो सकती है।
- परफ्यूम का चुनाव करते वक्त वहां मौजूद सेल्समैन की भी मदद ले सकते हैं।
- परफ्यूम चुनते वक्त मौसम का भी ध्यान रखें, गर्मी में ताजगी के लिए फूलों या फलों की खुशबू वाले परफ्यूम का चुनाव करना बेहतर हो सकता है।
- अब जिस भी परफ्यूम को ट्राई करना चाह रहे हैं, उसका सैंपल मांगे।
- पहले बोतल से परफ्यूम को सूंघे, फिर टेस्टर पर स्प्रे करके सूंघें।
- उसके बाद परफ्यूम को अपनी कलाई पर हल्का स्प्रे करें, फिर उसे सूंघें। फिर कुछ देर और इंतजार करें और इस दौरान कोई दूसरा परफ्यूम न सूंघें।
- लगभग 10 से 15 मिनट बाद फिर अपनी कलाई को सूंघे, उसके बाद भी अगर खुशबू बरकरार है और त्वचा पर कोई एलर्जी या जलन नहीं हो रही है, तो वो परफ्यूम न सिर्फ लंबे वक्त तक चलने वाला है, बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी उपयुक्त है।
- ध्यान रहे कि अगर परफ्यूम लगाने के कुछ देर बाद उसकी खुशबू में बदलाव हुआ है तो हो सकता है कि वो आपकी त्वचा उस परफ्यूम के लिए उपयुक्त नहीं है।
- अगर परफ्यूम लगाने के कुछ वक्त बाद तक भी परफ्यूम की खुशबू में बदलाव नहीं हुआ है तो उस परफ्यूम का चुनाव कर सकते हैं।
- परफ्यूम लगाने के बाद एलर्जी का भी ध्यान रखें कि कहीं त्वचा पर रैशेज तो नहीं हो रहे या बार-बार छींक या सिरदर्द तो नहीं हो रहा। ऐसा होने से उस परफ्यूम का चुनाव न करें।
- पहली बार अगर परफ्यूम का उपयोग कर रहे हैं तो भीनी या हल्की खुशबू वाले परफ्यूम का चुनाव करें।
अंत तक पढ़ें
आगे जानिए परफ्यूम को उपयोग करने के कुछ टिप्स।
परफ्यूम इस्तेमाल करने के कुछ टिप्स
परफ्यूम का उपयोग करते वक्त ध्यान रखें नीचे बताई गईं बातों का।
- हमेशा अच्छी ब्रांड और अच्छी क्वालिटी का परफ्यूम चुनें।
- नहाने के तुरंत बाद परफ्यूम न लगाएं, ऐसा करने से परफ्यूम की खुशबू देर तक नहीं टिकती है।
- हमेशा मॉइस्चराइजर लगाने के 10 मिनट बाद ही परफ्यूम लगाएं। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से मॉइस्चराइजर परफ्यूम की खुशबू को लॉक कर लेता है, जिससे परफ्यूम लंबे वक्त तक टिका रह सकता है।
- कलाई पर परफ्यूम लगाएं, लेकिन दूसरे हाथ से परफ्यूम को न रगड़ें। ऐसा करने से परफ्यूम की खुशबू जल्दी ही खत्म हो जाती है।
- कान के पीछे, कोहनी के पीछे या कपड़ों पर परफ्यूम लगा सकते हैं। इससे परफ्यूम की खुशबू देर तक बरकरार रह सकती है।
आशा करते हैं कि इस लेख में बताए गए लेडीज परफ्यूम के नाम जानने के बाद आपको सबसे अच्छा परफ्यूम कौन सा होता है, इस सवाल का जवाब मिल चुका होगा। इस लेख में दिए गए लेडीज परफ्यूम के नाम काफी चर्चित हैं और उत्तम हैं। इनमें से अपना पसंदीदा लेडीज परफ्यूम चुनें और ट्राई करें। यह लेख सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी है। पुरुष भी अपनी महिला मित्र, पत्नी या सहकर्मी के लिए इस लिस्ट में दिए गए लेडीज परफ्यूम के नाम जानने के बाद उनके लिए लेडीज परफ्यूम का चुनाव कर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि इस लेख को पढ़ने के बाद महिला और पुरुष दोनों के लिए ही परफ्यूम चुनना आसान हो गया होगा।

Latest posts by Arpita Biswas (see all)
- आम के 25 फायदे, उपयोग और नुकसान – Mango Benefits, Uses and Side Effects in Hindi - February 11, 2021
- कमजोरी के कारण, लक्षण और इलाज – Weakness Causes, Symptoms and Treatment in Hindi - February 2, 2021
- अपर लिप्स के बाल हटाने के 12 घरेलू उपाय – How to Remove Upper Lip Hair at Home in Hindi - February 1, 2021
- होंठों के लिए 18 घरेलू लिप स्क्रब – Homemade Lip Scrubs in Hindi - January 31, 2021
- बिच्छू बूटी (बिछुआ पत्ती) के 10 फायदे, उपयोग और नुकसान – Nettle Leaf Benefits, Uses and Side Effects in Hindi - January 31, 2021
