जानिए 7 सबसे अच्छे लैक्मे फाउंडेशन कौन से हैं – Best Lakme Foundation in Hindi

Written by , BA (Mass Communication) Arpita Biswas BA (Mass Communication)
 • 
 

लैक्मे एक जाना-माना भारतीय कॉस्मेटिक ब्रांड है। यह एक ऐसा ब्रांड है, जो हर वर्ग के लोगों के लिए उपयुक्त हो सकता है। अगर कोई अपने बजट के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाले ब्यूटी प्रोडक्ट की तलाश में है, तो लैक्मे एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बता दें कि लैक्मे के कई कॉस्मेटिक रेंज हैं और उन्हीं में से एक लैक्मे फाउंडेशन। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम बेस्ट लैक्मे फाउंडेशन की लिस्ट लेकर आए हैं। इसमें बताया गया सबसे अच्छा लैक्मे फाउंडेशन आपके मेकअप के लिए एक परफेक्ट बेस बनकर चेहरे को आकर्षक लुक दे सकता है। हमारे साथ जानिए 7 बेस्ट लैक्मे फाउंडेशन के नाम और उनके गुण-अवगुण,  जिससे आप एक सही लैक्मे फाउंडेशन का चुनाव कर सकें।

जानिए विस्तार से

यहां जानिए सबसे अच्छा लैक्मे फाउंडेशन कौन-सा है। पाठकों को उलझन न हो, इसलिए यहां बेस्ट लैक्मे फाउंडेशन के रिव्युज भी दिए गए हैं।

बेस्ट लैक्मे फाउंडेशन के नाम

नीचे जानिए बेस्ट लैक्मे फाउंडेशन के बारे में और इन्हें पढ़कर अपने लिए चुनें सबसे अच्छा लैक्मे फाउंडेशन।

1. लैक्मे एब्सोल्यूट मैट स्किन नैचुरल मूज

बेस्ट लैक्मे फाउंडेशन की लिस्ट में पहला नाम है, लैक्मे एब्सोल्यूट मैट स्किन नैचुरल मूज का। यह काफी हल्का और मेकअप को लंबे वक्त तक खूबसूरत लुक देने में सहायक हो सकता है। कंपनी का दावा है कि यह 16 घंटे तक त्वचा को निखार प्रदान करने वाला लैक्मे फाउंडेशन है। यह मीडियम कवरेज वाला और आसानी से त्वचा में अवशोषित होने वाला फाउंडेशन है।

गुण :

  • यह मैट फिनिश फाउंडेशन है, जो मेकअप को आकर्षक लुक दे सकता है।
  • यह ऑयली त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकता है।
  • संवेदनशील त्वचा वाले लोग भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
  • अगर मेकअप नहीं भी करना हो, तो भी सिर्फ फाउंडेशन लगा सकते है।
  • इसमें एसपीएफ 8 है, जो सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा का बचाव कर सकता है।
  • यह स्किन टोन के अनुसार 6 अलग-अलग शेड्स में उपलब्ध है।

अवगुण:

  • यह टब पैकेजिंग में है।
  • यह ड्राई स्किन के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • 16 घंटे चलने का दावा पूरी तरह से सही नहीं है।
  •  कुछ लोगों को इसकी खुशबू तेज लग सकती है।

2. लैक्मे फेस मैजिक टिन्ट्स सौफल

लैक्मे फेस मैजिक स्किन टिन्ट्स सौफल एक हल्का वॉटर बेस्ड फाउंडेशन है। फेस मैजिक की बात की जाए, तो यह लैक्मे के पुराने प्रोडक्ट्स में से एक है। यह सनस्क्रीन, खीरे के अर्क और विटामिन-ई से भरपूर फाउंडेशन है। यह लाइट से मीडियम कवरेज वाला फाउंडेशन चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो ला सकता है। इसके उपयोग से त्वचा पर पैच या मेकअप क्रैक होने की आशंका नहीं रहती है। इसके उपयोग से स्किन टोन में भी सुधार हो सकता है।

गुण :

  • यह हल्का फाउंडेशन है।
  • यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकता है।
  • यह त्वचा में आसानी से अवशोषित हो सकता है।
  • यह दाग-धब्बों को ढक सकता है।
  • यह डार्क सर्कल्स पर भी असरदार हो सकता है।
  • यह तीन शेड्स में उपलब्ध है।
  • इसका उपयोग रोजाना किया जा सकता है।
  • यह बजट में है।

अवगुण :

  • यह जार पैकेजिंग में आता है।
  • यह ज्यादा देर तक नहीं टिक सकता है।
  • इसकी सामग्री की सूची मौजूद नहीं है।

3. लैक्मे परफेक्टिंग लिक्विड फाउंडेशन

सबसे अच्छे लैक्मे फाउंडेशन की बात की जाए, तो इसमें लैक्मे परफेक्टिंग लिक्विड फाउंडेशन भी शामिल है। यह आर्टिफिशियल (Cakey) लुक दिए बिना परफेक्ट कवरेज का दावा करता है। यह वॉटर रेसिस्टेंट और ऑयल फ्री फॉर्मूला है, जो मेकअप को फैलने से बचा सकता है और लंबे समय तक टिक सकता है। यह फाउंडेशन विटामिन-ई से भरपूर है, जो त्वचा को जवां बनाए रखने और पोषण देने में सहायक हो सकता है। इसका उपयोग आप रोजाना या किसी खास मौके पर भी कर सकते हैं।

गुण :

  • यह अच्छा कवरेज दे सकता है।
  • यह आसानी से उपलब्ध है।
  • यह आसानी से त्वचा में ब्लेंड हो सकता है।
  • यह स्वेट प्रूफ है।
  • दाग-धब्बों को छुपा सकता है।
  • अगर कोई मेकअप नहीं करना चाहता, तो भी इसका उपयोग कर सकता है।
  • इसे लगाने के बाद फेस क्रीम लगाने की भी आवश्यकता नहीं होती।
  • यह किफायती है।

अवगुण :

  • ज्यादा लग जाने से त्वचा पर सफेद पैच पड़ सकते हैं।
  • स्वेटप्रूफ है, लेकिन ज्यादा उपयोग करने से पसीने का कारण भी बन सकता है।
  • इसकी बोतल कांच की है, इसलिए यह ट्रैवल फ्रेंडली नहीं है।
  • इसमें सिलिकॉन (केमिकल) है।

जारी रखें पढ़ना

4. लैक्मे इनविजिबल फिनिश फाउंडेशन

काम के बाद पार्टी में जाना है, लेकिन पार्लर जाने का समय नहीं? यहां आपकी मदद करेगा लैक्मे का इनविजिबल फिनिश फाउंडेशन। कंपनी का दावा है कि यह फाउंडेशन मिनटों में टोंड और ग्लोइंग स्किन दे सकता है। मेकअप लुक चाहिए या नो मेकअप लुक, यह फाउंडेशन आपके दोनों लुक को आकर्षक बनाने में मदद कर सकता है। स्पैचुला एप्लीकेटर के साथ, इस फाउंडेशन को चेहरे पर लगाना और आसान हो सकता है।

गुण :

  • यह हल्का फाउंडेशन है।
  • यह क्रीमी टेक्सचर का है।
  • यह आसानी से त्वचा में ब्लेंड हो सकता है।
  • मीडियम कवरेज दे सकता है।
  • इसमें एसपीएफ 8 है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचा सकता है।
  • हल्के दाग-धब्बों को ढक सकता है।

अवगुण :

  • यह कुछ ही शेड्स में उपलब्ध है।
  • कुछ लोगों को थोड़ा चिपचिपा लग सकता है।
  • यह जल्दी सूख सकता है।

5. लैक्मे 9 टू 5 वेटलेस मूस फाउंडेशन

अगर आप किसी ऐसे फाउंडेशन की तलाश में है, जिसका उपयोग आप रोज कर सकें, तो लैक्मे 9 टू 5 वेटलेस मूस फाउंडेशन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह हल्का फाउंडेशन आकर्षक मैट फिनिश लुक दे सकता है। जैसा कि नाम में ही 9 टू 5 है, तो इससे यह पता चलता है कि यह पूरे दिन चलने वाला फाउंडेशन है। मीडियम कवरेज वाला यह फाउंडेशन हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकता है।

गुण :

  • यह हल्का फाउंडेशन है।
  • आसानी से त्वचा में अवशोषित हो सकता है।
  • यह त्वचा को मखमली टेक्सचर दे सकता है।
  • हल्के दाग-धब्बों को ढक सकता है।
  • यह चिपचिपा नहीं है।
  • रोम छिद्रों को बंद नहीं करता है।
  • नैचुरल लुक दे सकता है।

अवगुण :

  • यह सिर्फ 4 शेड्स में उपलब्ध है।
  • इसमें एसपीएफ नहीं है।
  • सामग्री की सूची नहीं है।
  • पैक में इसकी मात्रा कम हो सकती है।

6. लैक्मे एब्सोल्यूट व्हाइट इन्टेन्स एसपीएफ 25 स्किन कवर फाउंडेशन

आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा लैक्मे एब्सोल्यूट व्हाइट इन्टेन्स एसपीएफ 25 स्किन कवर फाउंडेशन। यह वॉटर बेस्ड परफेक्ट फाउंडेशन न केवल आपके चेहरे पर निखार ला सकता है बल्कि आपके मेकअप को आकर्षक बना सकता है। विटामिन बी 3 युक्त यह लैक्मे फाउंडेशन त्वचा की कोशिकाओं को पोषण प्रदान कर सकता है और स्किन टोन में सुधार भी कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह लंबे वक्त तक टिकने वाला फाउंडेशन है।

गुण :

  • यह हल्का फाउंडेशन है।
  • यह आसानी से ब्लेंड हो सकता है।
  • इसमें एसपीएफ 25 है
  • सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा का बचाव कर सकता है।
  • दाग-धब्बों को ढक सकता है।

अवगुण :

  • इसके लिमिटेड शेड्स ही हैं।
  • मात्रा कम हो सकती है।
  • अन्य फाउंडेशन की तुलना में महंगा है।
  • पैकेजिंग आकर्षक है, लेकिन मात्रा का पता नहीं चल पाता है।
  • कुछ लोगों को इसकी सुगंध तेज लग सकती है।

7. लैक्मे एब्सोल्यूट आर्गन ऑयल सिरम फाउंडेशन

आर्गन ऑयल की खूबियों से भरपूर यह सीरम फाउंडेशन त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ फ्रेश लुक दे सकता है। यह एक परफेक्ट मेकअप बेस की तरह काम कर मेकअप लुक में चार चांद लगा सकता है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकता है। इसे बिना मेकअप के भी लगाया जा सकता है। यह सामान्य से ड्राई त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकता है और त्वचा पर रेडियंट ग्लो ला सकता है।

गुण :

  • इसमें एसपीएफ 45 है।
  • यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचा सकता है
  • यह त्वचा को पोषण दे सकता है।
  • यह भारी नहीं है।

अवगुण :

  • यह 6 ही शेड्स में उपलब्ध है।
  • यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • अवशोषित होने में वक्त लग सकता है।
  • हो सकता है यह लंबे वक्त तक न चले।
  • हो सकता है गर्मियों के लिए उपयुक्त न हो।
  • टी-जोन में पसीने की शिकायत हो सकती है।
  • पैक में इसकी मात्रा कम हो सकती है।
  • कुछ लोगों को मात्रा के हिसाब से दाम ज्यादा लग सकता है।

ये थे कुछ बेस्ट लैक्मे फाउंडेशन, जो अलग-अलग प्राइस रेंज में उपलब्ध हैं। इनमें से आप अपनी त्वचा और रेंज के अनुसार सबसे अच्छा लैक्मे फाउंडेशन का चुनाव कर सकती हैं। अगर किसी को ब्यूटी प्रोडक्ट का शौक है, तो ये लैक्मे फाउंडेशन गिफ्ट करने के लिए भी एक अच्छा विकल्प हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि बस एक क्लिक से ये आपके पास आ सकते हैं। इसके लिए जरूरत है, तो बस लेख में दिए लैक्मे फाउंडेशन में से पसंदीदा फाउंडेशन का चुनाव करने की और दिए गए अमेजन लिंक पर क्लिक करने की। अपने मेकअप लुक को बेहतर बनाने के लिए आज ही ऑर्डर करें सबसे अच्छा लैक्मे फाउंडेशन।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख