Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

मेकअप को पूरा करने में सबसे अहम योगदान लिपस्टिक का होता है। त्वचा को एक नया लुक देना हो या फिर आकर्षक दिखना हो, लिपस्टिक जरूरी है। ऐसे में लिपस्टिक के एक बेहतर ब्रांड और त्वचा के अनुरूप परफेक्ट कलर का चयन करना आवश्यक है। इसी वजह से हम लेख में बेस्ट लैक्मे लिपस्टिक के बारे में बता रहे हैं। बाजार में मौजूद लैक्मे के शानदार लिप शेड्स और लिपस्टिक के विभिन्न प्रकार मेकअप में जान डाल देंगे। यहां हम 8 लिपस्टिक के बारे में बता रहे हैं, जिनमें से आप सबसे अच्छा लैक्मे लिपस्टिक का चयन कर सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जानते हैं बेस्ट लैक्मे लिपस्टिक के बारे में।

ProductsCheck Price
लैक्मे 9 टू 5 प्राइमर मैट लिप कलरPrice On Amazon
लैक्मे एनरिच मैट लिपस्टिकPrice On Amazon
लैक्मे 9 टू 5 वेटलेस मूस लिप एंड चीक कलरPrice On Amazon
लैक्मे एनरिच सैटिन्स लिप कलरPrice On Amazon
लैक्मे एब्सोल्यूट मैट मेल्ट लिक्विड लिप कलरPrice On Amazon
लैक्मे एब्सोल्यूट मैट लिपस्टिकPrice On Amazon
लैक्मे एनरिच लिप क्रेयॉनPrice On Amazon
लैक्मे एब्सोल्यूट मैट अल्टीमेट लिप कलरPrice On Amazon

विस्तार से आगे पढ़ें

अब हम बता रहे हैं बेस्ट लैक्मे लिपस्टिक के बारे में।

बेस्ट लैक्मे लिपस्टिक के नाम

1. लैक्मे 9 टू 5 प्राइमर मैट लिप कलर

लैक्मे 9 टू 5 लिपस्टिक सॉफ्ट और स्मूद है। कंपनी का कहना है कि यह पहला ऐसा लिप कलर है, जो प्राइमर के साथ आता है। यह लंबे समय तक होठों पर टिका रह सकता है। प्रोडक्ट का दावा है कि यह 12 घंटे तक होठों को मैट फिनिश देता है। लैक्मे के लिप कलर की इस रेंज में चयन करने के लिए कई सारे विकल्प मौजूद हैं। इनमें से आप सबसे अच्छा लैक्मे लिपस्टिक शेड का चयन कर सकते हैं।

2. लैक्मे एनरिच मैट लिपस्टिक

लैक्मे की एनरिच मैट लिपस्टिक विटामिन-ई से युक्त है। प्रोडक्ट का कहना है कि यह होठों पर एक समान तरह से लगती है और चमकदार रंग देती है। साथ ही यह होठों को पोषण देकर उन्हें नरम व मुलायम बना सकती है। इस लिपस्टिक में 20 विभिन्न शेड्स उपलब्ध हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें जैतून के अर्क का भी इस्तेमाल किया गया है, जो लिप्स को नमी देने का काम कर सकता है।

3. लैक्मे 9 टू 5 वेटलेस मूस लिप एंड चीक कलर

ऑफिस वियर के लिए परफेक्ट 9 से 5 वेटलेस मूस लिपस्टिक एक बेहतर विकल्प है। यह होठों पर लंबे समय तक टिकी रहती है, जिसकी वजह से बार-बार टचअप की जरूरत नहीं पड़ती। इसके अलावा, इस लिपस्टिक का इस्तेमाल गालों को लालिमा देने के लिए भी किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि यह लिपस्टिक गालों और होठों पर आसानी से ब्लेंड हो जाती है। यह स्किन पर भारी भी नहीं लगती है, क्योंकि इसे वेटलेस फॉर्मूले से बनाया गया है। इसके 10 शेड्स उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी स्किन टोन या फिर पसंद के हिसाब से खरीद सकते हैं।

Price at the time of publication: ₹525

4. लैक्मे एनरिच सैटिन्स लिप कलर

लैक्मे की सबसे लोकप्रिय और मुख्य क्लासिक लिपस्टिक रेंज में से एक, लैक्मे एनरिच सैटिन लिपस्टिक है। यह होठों को मुलायम बनाने के साथ ही लंबे समय तक लिप्स पर टिकी रहती है। इसमें शानदार 70 ट्रेंडी शेड्स उपलब्ध हैं। यह लिपस्टिक जैतून के अर्क और विटामिन-ई से समृद्ध है। कंपनी का कहना है कि इसकी एक परत ही होठों के लिए पर्याप्त है। यह लिपस्टिक होठों को आकर्षक बनाने के साथ ही मॉइस्चराइज भी करती है। साफ और गेहुएं रंग की त्वचा पर यह ज्यादा अच्छी लगेगी। वैसे इसे अन्य स्किन टोन वाले भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पढ़ना जारी रखें

5. लैक्मे एब्सोल्यूट मैट मेल्ट लिक्विड लिप कलर

लैक्मे एब्सोल्यूट में 8 शेड्स हैं। यह मैट लिपस्टिक लिप्स को मखमली मैट फिनिश और बोल्ड लुक देती है। कंपनी की मानें तो यह लिप कलर दिनभर होठों पर टिका रहता है और इन्हें सूखने नहीं देता है। लिप्स को नमी देने के साथ ही यह लिक्विड लिपस्टिक फैलती नहीं है। साथ ही लिक्विड होने की वजह से इसे सरलता से होठों पर लगाया जा सकता है। इसके अलावा, यह होठों पर भारी नहीं लगती है। अगर आप सबसे अच्छा लैक्मे लिपस्टिक चाहते हैं तो इसका चयन किया जा सकता है।

6.लैक्मे एब्सोल्यूट मैट लिपस्टिक, कोको शॉट

लैक्मे का यह लिप शेड होठों को पोषण देता है और दिनभर उनकी नमी को बरकरार रखता है। प्रोडक्ट का दावा है कि इस रेंज के सभी शेड्स लंबे समय तक होठों पर टिकते हैं और बार-बार टचअप की आवश्यकता नहीं होती। लड़कियों में यह कोको रंग काफी प्रचलित है। यह शेड सभी स्किन टोन पर यह अच्छा लग सकता है। लैक्मे एब्सोल्यूट मैट लिपस्टिक की इस रेंज में कोको के साथ ही 20 अन्य शेड्स भी उपलब्ध हैं, जिन्हें अपनी जरूरत व पसंद के हिसाब से चुना जा सकता है।

7. लैक्मे एनरिच लिप क्रेयॉन, बेरी रेड

बेस्ट लैक्मे लिपस्टिक की सूची में अब बारी है एनरिच लिप क्रेयॉन की। यह नरम और चिकनी मैट फिनिश वाला क्रेयॉन है, जो जैतून और जोजोबा ऑयल से युक्त है। प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल किये जाने की वजह से यह लिप कलर होठों को मुलायम और नरम बनाता है। साथ ही इसमें मौजूद शिया और कोको बटर होठों को पोषण देने का काम कर सकते हैं। यह 10 दस विभिन्न शेड्स में उपलब्ध है।

8. लैक्मे एब्सोल्यूट मैट अल्टीमेट लिप कलर

लैक्मे लिपस्टिक का यह एब्सोल्यूट मैट अल्टीमेट लिप कलर अल्ट्रा रिच मैट कलर देता है। इसमें आर्गन ऑयल का इस्तेमाल किया गया है, जो होठों को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है। यह लिपस्टिक होठों पर लंबे समय तक टिकने के साथ ही उन्हें पोषण देने का काम भी करती है। इस लिप कलर में 12 शेड्स हैं, जिनका चुनाव स्किन टोन के अनुसार किया जा सकता है

इस लेख को पढ़ने के बाद उम्मीद करते हैं कि आपको अपने सवाल सबसे अच्छा लैक्मे लिपस्टिक कौन सा है का जवाब मिल गया होगा। आप यहां बताई गईं लिपस्टिक में से किसी भी एक को अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकती हैं। सबसे अच्छी लैक्मे लिपस्टिक वही है, जो आपकी आवश्यकता को पूरा करे। इसी वजह से सोच-समझकर और अपने उपयोग को ध्यान में रखकर ही बेस्ट लिपस्टिक का चयन करें। उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख