
जानिए 17 सबसे अच्छे लिप बाम कौन से हैं – Best Lip Balm Names in Hindi
होठों का फटना और रूखा होना एक आम समस्या है। इससे निजात पाने के लिए लिप केयर जरूरी है, ठीक उसी तरह जैसे हम अपने हाथ, पैर और चेहरे का ख्याल रखते हैं। वैसे तो होठों से संबंधित कई समस्याओं को दूर करने के लिए एक लिप बाम ही पर्याप्त है, लेकिन अक्सर मार्केट में मौजूद कई सारे लिप बाम के बीच हम सबसे अच्छा लिप बाम नहीं चुन पाते हैं। शॉपिंग करते समय अक्सर यही बात दिमाग में चलती है कि आखिर सबसे अच्छा लिप बाम कौन सा है। आपकी इस दुविधा को दूर करने के लिए हम स्टाइलक्रेज इस लेख में मार्केट में उपलब्ध बेस्ट लिप बाम के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप अपने होठों का अच्छी तरह ख्याल रख सकें।
विस्तार से पढ़ें
चलिए, बेस्ट लिप बाम के कुछ नामचीन ब्रांड के बारे में जानते हैं।
विषय सूची
बेस्ट लिप बाम के नाम
1. मेबेलिन न्यू यॉर्क बेबी लिप्स लिप बाम
बेबी के जैसे मुलायम लिप्स चाहते हैं, तो मेबेलिन न्यू यॉर्क लिप बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि होठों की देखभाल करने के साथ ही यह फटे लिप्स को ठीक करने का काम करता है। यह आठ घंटों तक होठों को नमी देने के साथ ही एसपीएफ-20 से युक्त होने के कारण सूर्य की हानिकारक किरणों से लिप्स को बचाता है। यह स्टिक में आता है, जिस वजह से इसका उपयोग करना काफी आसान है और यह ट्रैवल फ्रेंडली भी है। यह तीन शेड्स में उपलब्ध है – चेरी, बेरी और पिंक लोलिता। यह होठों को हल्का सा ही रंग देते हैं।
2. स्काई ऑर्गेनिक लिप बाम
स्काई ऑर्गेनिक लिप बाम सुरक्षित और प्रकृतिक है। प्रोडक्ट का दावा है कि यह रासायन मुक्त है। यह होठों को मुलायम बनाने के साथ ही इन्हें पोषण देने का काम करता है। यह 6 पैक वाला लिप बाम है, जो विभिन्न फ्लेवर से युक्त है। कंपनी ने इससे संतुष्ट न होने पर मनी बैक गारंटी दी है। इस लिप बाम को यूएसडीए ने आर्गेनिक प्रमाणित किया है। क्रुएलिटी फ्री होने के साथ ही यह लिप बाम सूरजमुखी तेल, नारियल के तेल, विटामिन-ई, ऑर्गेनिक रोजमेरी एक्सट्रैक्ट, केलैन्डयुला और बीस वैक्स से युक्त है।
3. लैक्मे लिप लव चैपस्टिक
शानदार पैकेजिंग के साथ आने वाला लैक्मे लिप लव चैपस्टिक भी काफी लोकप्रिय है। यह 22 घंटे तक होठों की नमी को बनाए रखता है। इसमें सूर्य की किरणों से लिप्स को बचाने के लिए एसपीएफ 15 भी है। कंपनी के बाजार में पांच कलर वाले और एक बिना किसी रंग वाला लिप बाम है। कलर वाले लिप बाम में चेरी, स्ट्रॉबेरी, कैरेमल, मैंगो, एप्रिकोट शेड्स उपलब्ध हैं। कलरलेस लिप चैपस्टिक की बात करें, तो यह लगाते समय सामान्य दिखता है और फिर धीरे-धीरे होठों को एक अलग ही रंगत देता है।
4. बायोटीक बायो फ्रूट वाइटनिंग लिप बाम
इस लिप बाम का दावा है कि यह होठों की गहरी रंगत को साफ करता है। इसमें कई प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। यह होठों को चमकदार और परफेक्ट लुक देता है। लिप्स को मुलायम बनाने के साथ ही यह इनमें नई जान डालने का काम करता है। इसमें अंगूर और विटामिन-ई का इस्तेमाल किया गया है, जो होठों को रूखेपन से बचाते हैं और और नमी देते हैं। इसमें बादाम, अरंडी, मुलेठी, तिल जैसे प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग किया गया है।
5. न्यूट्रोजीना नार्वेजियन फॉर्मूला लिप मॉइस्चराइजर
रूखे और फटे होठों से बचने के लिए न्यूट्रोजीना ने इस लिप बाम को बनाया है। इसमें एसपीएफ-15 है, जो लिप्स को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है। कलरलेस होने के कारण इसे महिला और पुरुष दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि त्वचा विशेषज्ञ द्वारा इसे टेस्ट भी किया गया है। इसकी कैप एयरटाइट है। इसे आसानी से अपने हैंडबैग और छोटे पर्स में रखा जा सकता है।
6. निविया लिप बाम, फ्रूटी ब्लैकबेरी शाइन
निविया ब्लैक बेरी शाइन लिप केयर होठों को नरम और मुलायम बनाता है। साथ ही इसकी परत लंबे समय तक होठों को चमक देती है और इनका ख्याल रखती है। लिप्स को प्यारा सा रंग देने के साथ ही यह रूखे और फटे होठों को ठीक करता है। ऐसे में होठों का ख्याल रखने के लिए निविया के इस लिप बाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें तीन तरह की वैरायटी उपलब्ध है, दो रंग से युक्त हैं और एक कलरलेस, जिसे स्त्री व पुरुष दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
आगे है और जानकारी
7. बर्ट बीस मेडिकेटिड मॉइस्चराइजिंग लिप बाम
बर्ट बीस का यह लिप बाम होठों को फटने से बचाता है। प्रोडक्ट का दावा है कि यह 100 प्रतिशत प्राकृतिक है। इसमें सनफ्लावर ऑयल, टी ट्री ऑयल, शिया बटर और नीलगिरी जैसे नेचुरल तत्व मौजूद हैं। यह फटे होठों के दर्द को कम करने के साथ ही इसे नरम बनाता है। इस पैक में दो लिप बाम हैं, जिसमें से एक को आप पर्स में और एक मेकअप बॉक्स में रख सकते हैं।
8. चैपस्टिक 3-इन-1 टोटल हाइड्रेशन कोकोनट लिप केयर
चैपस्टिक टोटल हाइड्रेशन लिप बाम होठों को आठ घंटे तक मॉइस्चराइज रखता है। साथ ही इसमें वनस्पति तेलों का इस्तेमाल करने की वजह से लिप्स को स्वस्थ बनाने और क्षति से बचाने की क्षमता है। कंपनी का कहना है कि वनस्पति के तेल के साथ ही यह लिप स्टिक ओमेगा – 3, 6 और 9 से युक्त है। इन फैटी एसिड्स की मदद से होठों को पोषण और नमी मिलती है।
9. हिमालया हर्बल्स स्ट्रॉबेरी शाइन लिप केयर
सबसे अच्छे लिप बाम की इस सूची में अब हिमालय हर्बल्स का नंबर है। हिमालया का स्ट्रॉबेरी लिप केयर विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स से युक्त है, जो होठों का खास ख्याल रखते हैं। यह लिप्स को पर्यावरणीय क्षति से भी बचाता है। इसमें स्ट्रॉबेरी सीड ऑयल का भी उपयोग किया है, जो मॉइस्चर बैलेंस करने का काम करता है। कंपनी का कहना है कि इसे बनाते समय प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल नहीं हुआ है। वहीं, इस लिप केयर में मौजूद रंग को भी प्राकृतिक बताया गया है।
10. हर्पेसिन-एल लिप बाम स्टिक
अक्सर होठ ठंड की वजह से रूखे हो जाते हैं और फटने लगते हैं। ऐसे में हर्पेसिन-एल लिप बाम सबसे अच्छा लिप बाम साबित हो सकता है। हर्पेसिन-एल लिप बाम स्टिक होठों को ठंड से होने वाली समस्याओं से बचाता है। ठंडी हवा की वजह से होठों का फटना हो या फिर फटे लिप्स को ठीक करना हो, हर परिस्थिति में यह लिप बाम मदद कर सकता है। कंपनी की मानें, तो यह होठों को सूर्य की हानिकारक किरणों से भी बचाता है, क्योंकि इसमें एसपीएफ-30 है। प्रोडक्ट का दावा है कि यह बुखार की वजह से होठों में होने वाले छालों को भी ठीक कर सकता है।
11. लोटस हर्बल्स लिप बाम
बेस्ट लिप बाम के रूप में लोटस हर्बल के इस प्रोडक्ट को भी खरीदने की सोच सकते हैं। यह शहद, जोजोबा, बादाम और व्हीट जर्म ऑयल से युक्त है। इन प्राकृतिक तत्वों की वजह से लोटस हर्बल लिप बाम होठों को मॉइस्चराइज करने के साथ ही इन्हें पोषण देता है। इस लिप केयर प्रोडक्ट का दावा है कि यह होठों को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने के साथ-साथ फटे होठों को ठीक कर सकता है।
12. ऑर्गेनिक हार्वेस्ट स्ट्रॉबेरी लिप बाम
संवेदनशील होठों को देखभाल की जरूरत होती है। इसमें आपकी मदद ऑर्गेनिक हार्वेस्ट लिप बाम कर सकता है। यह होठों को सूखने से बचाता है और लंबे समय तक लिप्स को नमी प्रदान करता है। कंपनी का दावा है कि इसमें हानिकारक केमिकल (पैराबेन और सल्फेट) का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसमें फूड ग्रेड कलर का उपयोग किया गया है, जो होठों को काफी आकर्षक रंग देता है। हार्वेस्ट के इस लिप को बाम शिया बटर से बनाया गया है, जो लिप्स को नरम बनाए रखता है।
पढ़ते रहें
13. मामाअर्थ नेचुरल लिप बाम
सबसे अच्छे लिप बाम की इस लिस्ट में अब बारी है मामाअर्थ नेचुरल लिप बाम की। प्रोडक्ट की मानें तो यह 100 प्रतिशत प्राकृतिक तेल और बटर से बना है। इसमें मौजूद चॉकलेट, शिया और कोका बटर होठों को गहराई से नमी देते हैं और होठों को ठंड और शुष्क मौसम में स्वस्थ रखने का काम करते हैं। होठों को एजिंग से बचाने और मुलायम बनाने का भी दावा किया गया है। मामाअर्थ के मुताबिक यह लिप बाम केमिकल फ्री है। इसके अलावा, यह लिप बाम त्वचा विशेषज्ञों द्वारा टेस्टेड भी है।
14. फर्स्ट ऐड ब्यूटी अल्ट्रा रिपयेर इंटेन्सिव लिप बाम
केमिकल फ्री लिप बाम की खोज कर रहे हैं, तो फर्स्ट ऐड लिप बाम एक विकल्प हो सकता है। यह होठों को फटने से रोकने के साथ ही उन्हें मुलायम व चिकना बनाने का काम करता है। कंपनी का दावा है कि इस प्रोडक्ट में किसी तरह का केमिकल, अल्कोहल और अन्य हानिकारक तत्व का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसमें शहद, ओटमिल, जैसे प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग किया गया है, जो होठों को लंबे समय तक हाइड्रेट करते हैं। ऐसे में सबसे अच्छे लिप बाम के रूप में इसे चुना जा सकता है।
15. कोरस लिप बटर
कोरस लिप बटर प्राकृतिक तेलों और अर्क के साथ तैयार किया गया है। यह होठों को स्मूथ करने के साथ ही आकर्षक रंग देता है। इसे बनाते समय अनार का उपयोग हुआ है, जो होठों को कोमलता और नमी प्रदान करता है। इसका रंग चमकदार है, जो मनमोहक लुक देता है। इसे सूखे होठों के लिए आदर्श बताया गया है। इसी वजह से कई ग्राहक इसे बेस्ट लिप बाम मानते हैं। इसकी खुशबू और रंग को भी कस्टमर काफी पसंद करते हैं।
16. वैसलीन लिप थेरेपी, क्रीम ब्रुली
बिना किसी रंग वाले लिप केयर प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं, तो वैसलीन अच्छा विकल्प है। यह होठों में मॉइस्चर को लॉक करने के साथ ही इन्हें स्वस्थ बनाए रखने का काम करता है। इसमें वनीला की मनमोहक खुशबू है, जो कस्टमर्स को काफी पसंद आती है। वैसलीन होठों को चमकदार बनाता है। रंग रहित होने के कारण इसे महिला और पुरुष दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं। हर वर्ग के लिए इसे उपयुक्त बताया गया है।
17. बाइट ब्यूटी – एगेव लिप मास्क
सबसे अच्छे लिप बाम की लिस्ट में अब बारी है बाइट ब्यूटी लिप मास्क की। यह गहराई से होठों को रिपयेर करता है। लंबे समय तक यह लिप्स पर टिका रहता है। होठ अगर बहुत ज्यादा रूखे और फटे हुए हैं, तो रातभर इसे लगाकर छोड़ने से काफी राहत मिलती है। ट्यूब में आने की वजह से इसे इस्तेमाल करना और अपने साथ कैरी करना आसान है।
सबसे अच्छे लिप बाम पर आधारित इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद उम्मीद करते हैं कि आपको समझ आ गया होगा कि आपकी जरूरत के हिसाब से सबसे अच्छा लिप बाम कौन सा है। मार्केट में मौजूद 17 बेस्ट लिप बाम में से किसी भी एक को चुनकर आप अपने होठों की केयर कर सकते हैं। यह ठंड से होठों से बचाने के साथ ही इन्हें आकर्षक बनाने में मदद करेगा। अन्य बेस्ट ब्यूटी प्रोडक्ट के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहें स्टाइलक्रेज के लेख।

Latest posts by vinita pangeni (see all)
- पिम्पल/मुंहासे हटाने के कुछ आसान तरीके – How to Remove Pimples in Hindi - January 13, 2021
- साइनस के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज – Sinusitis Symptoms and Home Remedies in Hindi - January 4, 2021
- मछली के तेल के फायदे और नुकसान – Fish Oil Benefits and Side Effects in Hindi - January 4, 2021
- उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) के लक्षण, इलाज और घरेलू उपचार – All About High Blood Pressure (Hypertension) in Hindi - December 31, 2020
- गाय के दूध के 12 फायदे और नुकसान – Cow Milk Benefits and Side Effects in Hindi - December 31, 2020
