जानिए 8 सबसे अच्छे लिप ग्लॉस कौन से हैं – Best Lip Gloss Names in Hindi

एक लिप ग्लॉस में लिपस्टिक और लिप बाम, दोनों के गुण होते हैं। जहां एक तरफ यह आपके होंठों को लिपस्टिक जैसा कलर देता है, तो वहीं दूसरी ओर यह लिप बाम की तरह नमी और पोषण देने का काम भी करता है। बाजार में आपको कई तरह और कई कलर के लिप ग्लॉस मिल जाएंगे, जिनमें से आप अपनी जरूरत के अनुसार लिप ग्लॉस का चयन कर सकते हैं। अब सवाल यह उठता है कि इनमें से सबसे अच्छा लिपग्लॉस चुनें कैसे? तो इस सवाल का जवाब ढूंढने में स्टाइलक्रेज का यह लेख आपकी मदद कर सकता है। यहां जानिए भारत में लिप ग्लॉस की बेस्ट ब्रांड्स और उनके द्वारा बनाए गए लिप ग्लॉस के बारे में। इससे आप अपने लिए बेस्ट लिप ग्लॉस का चयन कर सकती हैं।
जानिए विस्तार से
अब जानिए भारत में लिप ग्लॉस की बेस्ट ब्रांड्स के नाम और उनके लिप ग्लॉस के बारे में।
विषय सूची
बेस्ट लिप ग्लॉस के नाम
1. निक्स (NYX) प्रोफेशनल मेकअप बटर लिप ग्लॉस
कॉस्मेटिक्स की दुनिया में निक्स प्रोफेशनल एक जाना माना नाम है। इनके द्वारा बनाया गया यह लिप ग्लॉस हल्का या मीडियम कवरेज पाने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके साथ, निक्सका यह भी कहना है कि यह एक लाइटवेट फॉर्मूले से बनाया गया है, जिसके कारण इसे लगाने के बाद यह होंठों पर भारी नहीं लगता। इसके अलावा, यह बिलकुल चिपचिपा नहीं है और आपके होंठों को मुलायम व सौम्य बनाए रखने में मदद कर सकता है। भीनी खुशबू वाला यह लिप ग्लॉस ज्यादा महंगा नहीं है और 24 शेड्स में उपलब्ध है।
2. इनकलर मैट मी वाटरप्रूफ अल्ट्रा स्मूथ लॉन्ग लास्टिंग लिप ग्लॉस
होंठों को नमी देने के साथ, अगर एक लिप ग्लॉस उन्हें भरपूर रंग भी दे तो यह सोने पर सुहागा जैसा है। ऐसा ही एक प्रोडक्ट है इनकलर मैट मी वाटरप्रूफ लिप ग्लॉस, जो होंठों को मॉइस्चराइज करने के साथ ही उनके लिए बेहतरीन मैट रंगों में भी उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार यह एक वेटलेस फॉर्मूला से बनाया गया है, जो लगभग आठ घंटों तक आपके होंठों पर टिका रहता है। इसका टेक्सचर काफी गाढ़ा है, जिस कारण इसका उपयोग लिपस्टिक के बिना भी किया जा सकता है।
3. रेवलॉन सुपर लस्ट्रस लिप ग्लॉस
रेवलॉन द्वारा बनाए गए सुपर लस्ट्रस लिप ग्लॉस को बेस्ट लिप ग्लॉस की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। बताया जाता है कि यह एक नॉन-स्टिकी लिप ग्लॉस है, जिसके कारण यह होंठों को चिपचिपा नहीं करता और उन्हें चमकदार बनाए रखता है। इसकी निर्माता कंपनी का दावा है कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और इसे बनाने में एगेव, मोरिंगा ऑयल और कपुआकु बटर जैसे प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग किया गया है, जो होंठों को भरपूर नमी देने का काम कर सकते हैं। इसके 12 बेहतरीन कलर में से आप अपनी पसंद अनुसार शेड चुन सकती हैं।
4. बोने बेल लिप स्मोकर कोका-कोला पैक लिप ग्लॉसेस
आपको यह जानकर शायद हैरानी होगी कि कोका-कोला कंपनी का एक प्रोडक्ट बोने बेल लिप स्मोकर लिप ग्लॉस भी है। भीनी फ्रूटी महक के साथ, यह लिप ग्लॉस आठ विभिन्न फ्लेवर में उपलब्ध है, जिसका उपयोग छह साल से बड़े बच्चों के लिए किया जा सकता है। इस प्रोडक्ट के कस्टमर रिव्यू को देखा जाए तो यह एक बेहतरीन लिप बाम की तरह काम कर सकता है। यह होंठों को हल्का गुलाबी रंग और नमी देने में मदद कर सकता है, हालांकि कुछ लोगों को यह महंगा भी लग सकता है।
पढ़ना जारी रखें
5. लैक्मे एब्सोल्यूट प्लम्प एंड शाइन लिप ग्लॉस
बेस्ट लिप ग्लॉस की बात हो और लैक्मे एब्सोल्यूट प्लम्प एंड शाइन लिप ग्लॉस का नाम न आए, यह तो हो ही नही सकता। माना जाता है कि यह लिप ग्लॉस शाइन पिगमेंट के साथ बनाया जाता है, जिसके कारण यह कलर और ग्लॉस पर, हल्की सी चमक (ग्लिटर) भी लाता है। इस लिप ग्लॉस की खास बात यह है कि यह रंग से ज्यादा ग्लॉस देता है, जिस कारण होंठ बहुत ही खूबसूरती से चमकते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा, यह त्वचा विशेषज्ञों द्वारा टेस्टेड भी है।
6. फेंटी ब्यूटी बाय रिहाना ग्लॉस बॉम यूनिवर्सल लिप ल्यूमिनाइजर
सबसे अच्छे लिपग्लॉस में एक नाम फेंटी ब्यूटी ग्लॉस बॉम का भी लिया जाता है। बहुत ही सुंदर पैकेजिंग में आने वाला यह लिप ग्लॉस आपके होंठों को बेहतरीन शाइन देने में मदद कर सकता है। शेड की बात करें तो यह रोज गोल्ड में उपलब्ध है और इसकी खुशबू बहुत रिच होती है। इसे बनाने वाली कंपनी की मानें तो यह एक लाइटवेट, नॉन-स्टिकी लिप ग्लॉस है और आपके होंठों को नम व मुलायम बनाए रख सकता है। आप चाहें तो इसे लिपस्टिक के ऊपर या अकेले भी लगा सकते हैं।
7. लैक्मे लिप ग्लॉस
लैक्मे के इस प्रोडक्ट के बारे में कहा जाता है कि इसकी थोड़ी मात्रा ही अधिक शाइन देने का काम कर सकती है। लैक्मे का यह लिप ग्लॉस तीन विभिन्न फ्लेवर में मिलता है। यह आपके होंठों को कोमल, नम और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकता है। इस लिप ग्लॉस को खरीदने की एक वजह यह भी है कि ट्यूब में आने के कारण पूरी तरह ट्रैवल फ्रेंडली है।
8. बरोमेट मेटैलिक मरमेड लिप ग्लॉस
निर्माता कंपनी के अनुसार विटामिन-ई और एसेंशियल ऑयल युक्त यह लिप ग्लॉस होंठों को मुलायम रखने के साथ, उनकी देखरेख करने में सहायक हो सकता है। यह सात विभिन्न शेड्स में उपलब्ध है और होंठों को ग्लॉसी लुक देता है। इसके साथ ही यह आसानी से ब्लेंड जाता है, फिर चाहे इसे सीधा होंठों पर लगाया जाए या इसका उपयोग लिपस्टिक के ऊपर किया जाए।
हम आशा करते हैं कि इस लेख के जरिए आपको भारत में लिप ग्लॉस की बेस्ट ब्रांड्स की जरूरी जानकारी मिल गई होगी। लिप ग्लॉस खरीदते समय आपको अपनी स्किन टाइप या ऐसी अन्य बातों के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। लिप ग्लॉस शेड्स को ध्यान में रखते हुए बस यह देखिए कि क्या वह लिप ग्लॉस आपकी स्किन टोन पर अच्छा लग रहा है। अगर हां, तो समझिए मिल गया आपको अपने लिए सबसे अच्छा लिपग्लॉस, जिसे आप हर रोज इस्तेमाल कर सकती हैं। उम्मीद है कि यह जानकारी आपको बेस्ट लिप ग्लॉस चुनने में मदद करेगी। ऐसे ही अन्य प्रोडक्ट के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहें स्टाइलक्रेज।
