
जानिए 13 सबसे अच्छे मस्कारा के नाम – Best Mascara Names In Hindi
आंखों की सुंदरता व्यक्तित्व के प्रभाव को बढ़ा देती है। इसलिए, मेकअप के दौरान आंखों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। खासतौर से पलकों को लंबा, घना और काला दिखाने के लिए मस्कारे का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि मार्केट में उपलब्ध सैकड़ों तरह के मस्कारे में से कौन-सा बेस्ट है, तो आपकी इस मुश्किल को हम आसान किए देते हैं। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम 13 सबसे अच्छे मस्कारों के बारे में बात करेंगे। इन मस्कारों के बारे में जानने के बाद आप इन्हें अपने मेकअप किट में जगह देने से रोक नहीं पाएंगी। इसके अलावा, आप यह भी जान पाएंगी कि बेस्ट मस्कारे का चुनाव कैसे किया जाए और उसे सही तरह से लगाया कैसे जाए।
स्क्राल करें
आइए, लेख शुरू करते हैं और जानते हैं कि भारत में सबसे अच्छे मस्कारा कौन-कौन से हैं।
विषय सूची
सबसे अच्छे मस्कारा के नाम
इस लेख में शामिल सभी उत्पाद की जानकारी ग्राहकों के अनुभवों और कंपनी के द्वारा किए गए दावों पर आधारित है। हमने हर बेस्ट मस्कारा के साथ अमेजन लिंक भी दिया है, जिस पर क्लिक करके आप इन्हें घर बैठे-बैठे ऑर्डर कर सकते हैं।
1. लॉरियल पेरिस कॉस्मेटिक्स वॉल्यूमिनस लैश पैराडाइज वाटरप्रूफ मस्कारा
लॉरियल पेरिस ने मेकअप और हेयर केयर में अपनी अच्छी जगह बनाई है। अपने इस मस्कारे के बारे में लॉरियल का कहना है कि यह पलकों को घना और लंबा दिखाने में मददगार है। इसके ब्रश के ब्रिसल्स ऐसी शेप के हैं, जो पलकों को घना दिखाने के लिए मस्कारे को अच्छी तरह फैला सकते हैं। इस ब्रश में 200 से भी ज्यादा ब्रिसल्स हैं, जो पलक के प्रत्येक बाल पर मस्कारा लगा सकते हैं।
गुण :
- इस मस्कारे के प्रयोग से पलकें घनी और लंबी दिखाई देती हैं।
- यह पलक के बालों को आपस में चिपकाए बिना अलग-अलग रख सकता है।
- इसमें वाटरप्रूफ स्मूद ग्लाइड फॉर्मूला का इस्तेमाल किया गया है।
- मस्कारा लगाने पर पलकें भारी और कड़ी नहीं होतीं, बल्कि रेशमी हो सकती हैं।
- ब्लैक, मिस्टिक ब्लैक और ब्लैकेस्ट ब्लैक जैसे रंगों में उपलब्ध है।
अवगुण :
- इसमें अल्कोहल है और यह उत्पाद ज्वलनशील भी है।
2. मेबेलिन न्यू यॉर्क लैश सेंसेशनल मस्कारा वाटरप्रूफ
मेबेलिन भारतीय महिलाओं के बीच एक लोकप्रिय ब्रांड है। इसका मस्कारा पलकों की विशिष्ट देखभाल कर सकता है, क्योंकि यह सीरम फॉर्मूला युक्त है। इसमें मौजूद सीरम पलकों को पोषण दे सकता है। इस मस्कारे का प्रयोग करना आसान है। इसे सबसे अच्छा मस्कारा माना जा सकता है, क्योंकि यह पलकों को घना और आंखों को आकर्षक बना सकता है।
गुण :
- यह मस्कारा नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा प्रमाणित है।
- जड़ों से सिरों तक अच्छी तरह फैल सकता है।
- यह मस्कारा आई लैशेज को 3 गुना अधिक वॉल्यूम देने का दावा करता है।
- इसका ब्रश बहुत अच्छा है।
- वाशेबल और वाटरप्रूफ दोनों तरह का मस्कारा उपलब्ध है।
- लैशेज पर लगाने के बाद क्लम्पी (दानेदार) नहीं दिखता है।
अवगुण :
- यह मस्कारा शीशी में जल्दी सूख सकता है, इसलिए इसकी कैप हमेशा टाइट बंद करें।
3. लैक्मे आईकॉनिक लैश कर्लिंग मस्कारा
लैक्मे की आईकॉनिक रेंज कॉस्मेटिक बाजार में काफी फेमस है। इसका यह कर्लिंग मस्कारा सबसे अच्छा मस्कारा कहा जा सकता है, क्योंकि यह आई लैशेज को जल्दी कर्ल और कलर दे सकता है। इसका स्मार्ट ब्रश पलकों को शानदार सॉफ्ट स्ट्रोक दे सकता है। आंखों के लुक को खूबसूरत बनाने के लिए लैक्मे द्वारा इसे बेस्ट मस्कारा बताया गया है।
गुण :
- इसमें डी-पेंथेनॉल है, जिससे यह मस्कारा हल्का और चिकना रहता है।
- यह मस्कारा आई लैशेज को मॉइस्चराइज करके उन्हें मुलायम रख सकता है।
- लैक्मे आइकॉनिक कर्लिंग मस्कारा ब्लैक और ब्लू दो रंगों में उपलब्ध है।
- किसी भी आई मेकअप लुक को कंप्लीट करने के लिए हर दिन लैक्मे आइकॉनिक कर्लिंग मस्कारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
- यह वाटरप्रूफ उत्पाद है और जल्दी से फैलता नहीं है।
- लंबे समय तक टिका रह सकता है।
- यह लगाने में हल्का है और इसे आसानी से साफ किया जा सकता है।
अवगुण :
- ग्राहकों का कहना है कि यह ज्यादा पिगमेंटेड नहीं है और लैशेज को बहुत गाढ़ा रंग नहीं देता है।
4. मेबेलिन न्यू यॉर्क ग्रेट लैश क्लियर मस्कारा फॉर लैश एंड ब्रो
मेबेलिन न्यू यॉर्क का यह एक और मस्कारा है, जिसे हमने अपनी लिस्ट में जगह दी है। मेबेलिन का यह ट्रांसपैरेंट मस्कारा उन महिलाओं के लिए बहुत अच्छा है, जिनकी पलकें प्राकृतिक रूप से घनी और लंबी हैं। साथ ही अगर आई लैशेज को प्राकृतिक रूप से खूबसूरत दिखाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट मस्कारा हो सकता है। यह पलक के बालों की कंडिशनिंग कर सकता है और उन्हें अलग-अलग रख सकता है।
गुण :
- इस मस्कारे का इस्तेमाल आई ब्रो सेट करने के लिए भी किया जा सकता है।
- यह मस्कारा बिल्कुल नैचुरल लुक देता है और लैशेज चमकदार व स्वस्थ नजर आती हैं।
- कांटेक्ट लेंस के साथ इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
- नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित उत्पाद है।
अवगुण :
- अधिक मात्रा में लगाने पर पलकों को चिपचिपा बना सकता हैं।
- मेबेलिन न्यू यॉर्क का यह मस्करा भारत में कम उपलब्ध है।
5. लॉरियल पेरिस वॉल्यूम मिलियन लैश मस्कारा
लॉरियल पेरिस का यह एक और मस्कारा है, जिसे सबसे अच्छे मस्कारे की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। इसे लगाना आसान है और आई लैशेज को घना दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि अगर किसी की आंखें संवेदनशील हैं, तो वो इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही कॉन्टेक्ट लेंस लगाने वाले भी इसे लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं कि इस मस्कारे में क्या खूबियां और कमियां हैं।
गुण :
- इसका प्रयोग से आई लैशेज के वॉल्यूम और लंबाई को बढ़ाया जा सकता है।
- इसमें इनबिल्ट वाइपर आता है, जो अतिरिक्त मस्कारे को पलकों से आसानी से बाहर निकाल सकता है।
- यह आई लैशेज को समान रूप से कोट कर सकता है।
- यह मस्कारा पूरे दिन टिका रह सकता है।
- यह बिना फैले आंखों को खुबसूरत बनाए रख सकता है।
अवगुण :
- यह मस्कारा शीशी में जल्दी सूख सकता है।
- यह उत्पाद वाटरप्रूफ नहीं है।
6. ब्लू हैवन वॉक फ्री ग्रीन पैक मस्कारा
ब्लू हैवन को अपने किफायती उत्पादों के लिए जाना जाता है। अगर आप कोई ऐसा मस्कारा चाहते हैं, जो आपके बजट में हो, तो ब्लू हैवन के इस मस्कारे को चुन सकते हैं। यह मस्कारा हरे पैक में आता है, लेकिन इसका रंग ब्लैक है। आइए जानते हैं कि इसे बेस्ट मस्कारे की लिस्ट में क्यों शामिल किया गया है।
गुण :
- यह वाटर प्रूफ मस्कारा है।
- इसका इस्तेमाल लॉन्ग लैशेज पाने के लिए किया जा सकता है।
- यह जड़ों से सिरों तक एक पलकों को अच्छी तरह कर्ल करता है और इसका परिणाम साफ नजर आ सकता है।
- लंबे समय तक टिका रहता है और फैलता नहीं है।
- इसका ब्रश आई लैशेज के कोनों को भी अच्छी तरह कोट कर सकता है।
- यह मस्कारा बहुत किफायती है।
अवगुण :
- यह मस्कारा सूखने में थोड़ा समय लेता है।
7. एसेन्स आई लव एक्सट्रीम क्रेजी वॉल्यूम मस्कारा
गहरे-काले और मलाईदार टेस्कचर में आने वाला यह मस्कारा आंखों को सुंदर बना सकता है। इसका ब्रश काफी लंबा आता है, जिसका इस्तेमाल करना आसान है। इसकी काली और गुलाबी पैकेजिंग बहुत आकर्षक लग सकती है। यह आई लैशेज को बहुत अच्छे तरीक से कवर कर सकता है। साथ ही यह उत्पाद नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित है।
गुण :
- इस मस्कारा के 1-3 कोट लगाने पर आंखे बड़ी और शानदार नजर आ सकती हैं।
- यह मस्कारा लाइटवेट हैं।
- इसे साफ करना आसान होता है।
अवगुण :
- यह मस्कारा वाटर प्रूफ नहीं है, जिस कारण आंखों पर फैल सकता है।
- इसे लगाने के बाद आई लैशेज क्लम्पी नजर आ सकती हैं।
8. लोटस हर्बल्स मैक्सलाश बॉटेनिकल मस्कारा
यह वाटर-प्रूफ और वॉल्यूम-बिल्डिंग मस्कारा है, जो आपकी पलकों की सुरक्षा कर सकता है। इसे लगाने के बाद पलकें आकर्षक और भरी-भरी नजर आती हैं। इसका ब्रश बहुत शानदार है, क्योंकि यह पलकों के छोटे से छोटे बालों को बारीकी से कलर कर सकता हैं। इसकी बनावट मुलायम है और आई लैशेज को भारी व परतदार नहीं बनाता है।
गुण :
- लोटस का यह मस्कारा वाटरप्रूफ है, जो पूरे दिन टिका रह सकता है।
- पलकों को घना दिखाने में कारगर है।
- इसमें किसी प्रकार की नकली खुशबू नहीं है।
- पलको को गहरा रंग प्रदान कर सकता है।
- इसमें प्राकृतिक तत्वों का पोषण भी है।
- आंखों की पलकों पर ठंडक प्रदान कर सकता है।
- कंपनी का दावा है कि यह उत्पाद संवेदनशील आंखों के लिए उपयुक्त है।
अवगुण :
- इसमें सिम्फाइटम नामक औषधीय पौधे की पत्तियों का अर्क है, जो टॉक्सिक प्रभाव दिखा सकता है।
9. बेनेफिट कॉस्मेटिक्स बैड गल बैंग वॉल्यूमाइजिंग मस्कारा
यह वॉल्यूमाइजिंग मस्कारा 36 घंटे तक आई लैशेज पर टिके रहने का वादा करता है। इसे सबसे अच्छा मस्कारा इसलिए माना जा सकता है, क्योंकि यह पलकों को भारी बनाए बिना उन्हें कलर करता है। इसका ब्रश भी बहुत अच्छा है, जो जड़ों से सिरों तक मस्कारे को अच्छी तरह कोट कर सकता है।
गुण :
- यह पलकों को गाढ़ा रंग देने में कारगर हो सकता है।
- यह एक स्मज-प्रूफ और वाटर-रेजिस्टेंट मस्कारा है, जो लंबे समय तक टिका रह सकता है।
- इस वॉल्यूमाइजिंग मस्कारे को पलकों को प्राकृतिक रूप से मोटा और मजबूत बनाने के लिए प्रो विटामिन-बी5 के साथ तैयार किया गया है।
- यह मस्कारा पलकों की अलग-अलग रख सकता है और प्रत्येक लैश को कवर कर सकता है।
- ऐसा माना जाता है कि यह संवेदनशील आंखों वालों के लिए भी सही है।
अवगुण :
- कुछ ग्राहकों को यह मस्कारा काफी महंगा लग सकता है।
10. रिम्मेल लंदन स्कैंडल आई मस्कारा
रिम्मेल लंदन का यह उत्पाद ट्रिपल कोलेजन और केराटिन फॉर्मूला से बना है, जिसका नियमित इस्तेमाल करने से पलके प्राकृतिक रूप से घनी हो सकती है। इसका मैक्स डेंसिटी ट्रेडमार्क रिम्मेल लंदन ब्रश लगभग 30 प्रतिशत चौड़ा और घना है। ब्रश के ब्रिसल्स बहुत अच्छे हैं और पलकों को बहुत अच्छी तरह कवर कर सकते हैं। इन्हीं खूबियों के चलते, इस मस्कारे को पार्टी या ऑफिस लुक में शामिल किया जा सकता है।
गुण :
- इस मस्कारे के इस्तेमाल से आंखें बड़ी, काली और सुंदर नजर आ सकती हैं।
- इस मस्कारे को साफ करना आसान है।
- इसकी परत पलकों पर नहीं जमती है।
- इस मस्कारे का प्रयोग करने के बाद आंखों में जलन नहीं होती है।
- रिम्मेल स्कैंडलेयस वॉल्यूम फ्लैश मस्कारा लंबे समय तक टिका रह सकता है।
- कॉन्टेक्ट लेंस के साथ इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
अवगुण :
- यह मस्कारा वाटर प्रूफ नहीं है।
- इसके प्रयोग के बाद पलकें आपस में चिपकी नजर आ सकती हैं।
11. बेनेफिट दे आर रियल मस्कारा
बेनिफिट का यह जेट ब्लैक मस्कारा पलकों को लंबी, ऊपर की ओर मुड़ी हुई और घनी दिखा सकता है। आंखों को शानदार लुक देने के लिए लैशेज को अलग रखने में भी यह मस्कारा कारगर हो सकता है। इसके ब्रश के ब्रिसल्स पलकों के बालों को जड़ से पकड़ते हैं और उनकी लंबाई व मोटेपन को बढ़ा सकते हैं।
गुण :
- कंपनी द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार, 94% उपभोक्ताओं का मानना है कि यह पलकों को लंबा दिखाता है।
- 90% ने कहा है कि यह पलकों को ऊपर की ओर मोड़ सकता है यानी कर्ल कर सकता है।
- 94% लोगों का अनुभव था कि इसे लगाने के बाद पलकें उभर कर नजर आती हैं।
- 100% उपभोक्ताओं ने माना कि लंबे समय तक चलने वाले परिणाम दे सकता है।
- यह मस्कारा जल्दी से फैलता नहीं है और इसमें गांठें भी नहीं पड़ती हैं।
अवगुण :
- इसे खरीदना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है, क्योंकि इसकी कीमत अन्य मस्कारों की तुलना में अधिक है।
12. कलरबार जूम और वूश मस्कारा
कलरबार का यह मस्कारा 2 इन 1 डबल ब्रश के साथ आता है। इसमें से एक ब्रश पतला है, जिसे आप नैचुरल लुक हासिल कर सकते हैं। वहीं, दूसरा ब्रश मोटा है, जिससे ड्रामेटिक लुक हासिल किया जा सकता है। यह मस्कारा वाटरप्रूफ है, लेकिन इसे आसानी से छुटाया जा सकता है। यह पलकों को डार्क ब्लैक कलर दे सकता है, जिससे सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है, इसीलिए इसे बेस्ट मस्कारा की लिस्ट में शामिल किया जाता है।
गुण :
- पलकों को सख्त और कठोर नहीं बनाता है।
- आंखो में जलन या चुभन पैदा नहीं करता है।
- कंपनी का दावा है कि यह संवेदनशील त्वचा और कॉन्टेक्ट लेंस के लिए सुरक्षित है।
- पैराबेंस और प्रिजर्वेटिव मुक्त उत्पाद है।
अवगुण :
- इस उत्पाद में मस्कारे की मात्रा कम निकलती है और नियमित प्रयोग से यह जल्दी खत्म हो सकता है।
13. वेट एन वाइल्ड मेगाक्लियर मस्कारा
वेट एंड वाइल्ड का यह मस्कारा क्लियर और ट्रांसपैरेंट है, जिसका इस्तेमाल वो महिलाएं कर सकती हैं, जिनकी पलकें पहले से ही काफी शानदार हैं। यह आंखों को नैचुरल लुक दे सकता है। सोया प्रोटीन और विटामिन-ई के गुणों के साथ आने वाला यह मस्कारा आई लैशेज को सेट रखने में मदद कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह पलकों को पोषण भी दे सकता है।
गुण :
- इसका इस्तेमाल मस्कारा को सील करने के लिए किया जा सकता है।
- इस मस्कारे के जरिए आई ब्रो के बाल भी सेट किए जा सकते हैं।
- यह आंखों की प्राकृतिक सुंदरता बढ़ा सकता है।
अवगुण :
- यह मस्कारा वाटरप्रूफ नहीं है।
- यह मेकअप लुक नहीं देता है, इसलिए मेकअप लुक पाने के लिए ब्लैक मस्कारा ही लगाना चाहिए।
आगे है अधिक जानकारी
लेख के इस हिस्से में हम जानेंगे कि अच्छे मस्कारे का चयन कैसे करना चाहिए।
सबसे अच्छा मस्कारा कैसे चुनें?
मस्कारा चुनते समय नीचे लिखी बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आप नकली और घटिया उत्पाद खरीदने से बच सकें।
- मस्कारे अलग-अलग शेड्स में आते हैं, जिनमें से आप अपना पसंदीदा कलर चुन सकती हैं।
- काले रंग का मस्कारा हर स्किन टोन और हर मौके को सूट करता है, इसलिए अगर आप आंखों को ट्रेंडी और चमकदार लुक देना चाहती हैं, तो ब्लैक कलर चुन सकती हैं।
- मस्कारा खरीदने से पहले एक बार अपनी जरूरत पर गौर करें कि आप मस्कारे से क्या परिणाम चाहती हैं।
- अगर आप पलकों को लंबा दिखाना चाहती हैं, तो अच्छे लिक्विड मस्कारे का चुनाव करें।
- अगर पलकों को घना और काला करना चाहती हैं, तो इसके लिए थोड़ा थिक मस्कारा सही रहेगा।
- अगर पसीना ज्यादा आता है, तो वाटर प्रूफ मस्कारा बेस्ट हो सकता है।
- अगर आप रोज मस्कारा लगाती हैं, तो वाटरप्रूफ मस्कारा न चुनें, क्योंकि इसे नियमित इस्तेमाल करने से पलकें खराब हो सकती हैं।
- हमेशा विश्वसनीय विक्रेता से ही मस्कारा लें और ब्रांडेड कंपनी का उत्पाद चुनें।
- ऐसे मस्कारे का चुनाव करें, जो किसी विश्वसनीय मानक द्वारा प्रमाणित हो।
- जिन महिलाओं को स्किन एलर्जी या आंखों में किसी प्रकार की समस्या है, वो मस्कारे का चुनाव सावधानी से करें। इसके लिए आप अपने डाक्टर से सलाह ले सकती हैं।
- मस्कारे की शुद्धता जानने के लिए उसमें मौजूद तत्वों की जानकारी लेना जरूरी है।
- बेस्ट मस्कारा चुनने के लिए आप इंटरनेट पर दिए गए रिव्यू भी पढ़ सकती हैं।
बाकी है और जानकारी
आइए, अब जानते हैं कि मस्कारे को किस प्रकार लगाना चाहिए।
मस्कारा लगाने का सही तरीका
मस्कारा अगर सही तरीके से न लगा हो, तो पूरा लुक बिगड़ सकता है, इसलिए मस्कारा लगाने का सही तरीका नीचे क्रमवार बताया गया है।
- आंखों का मेकअप करने के बाद सबसे आखिर में मस्कारा लगाना चाहिए।
- मस्कारा लगाने से पहले पलकों के बालों को कर्लर से कर्ल कर लें।
- मस्कारा लगाने से पहले उसकी शीशी को अच्छी तरह हिलाएं।
- अब मस्कारा ब्रश पर मस्कारा लें और पलकों की जड़ों से सिरों की ओर लगाएं।
- अगर मस्कारा ज्यादा लग गया हो, तो एक साफ ब्रश से अतिरिक्त मस्कारा साफ कर लें।
- इसी तरह निचली पलकों पर भी मस्कारा लगाएं।
- नीचे की पलकें छोटी होती हैं, इसलिए यहां के लिए ब्रश के अगले भाग का प्रयोग करें। ब्रश के अगले भाग पर छोटे और बारीक ब्रिसल्स होते हैं, जो छोटे बालों के लिए उपयुक्त होते हैं।
- जरूरत हो तो सूखने के बाद मस्कारा के दो कोट भी लगा सकती हैं।
- अगर जरूरत लगे, तो पलकों के बालों को एक बार और कर्ल कर लें।
इस लेख में आपने जाना कि बाजार में सबसे अच्छे मस्कारे कौन-कौन से हैं। साथ ही उसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। अब आप अपनी जरूरत के अनुसार इनमें से पसंदीदा मस्कारे का चयन करें और तैयार हो जाएं अपने ऑफिस या पार्टी लुक में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए। उम्मीद करते हैं कि इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और आप स्टाइलक्रेज के इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करेंगे। साथ ही ऐसे अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जानकारी के लिए पढ़ते रहें स्टाइलक्रेज।

Latest posts by Auli Tyagi (see all)
- झुर्रियों के लिए नारियल के तेल के फायदे और उपयोग – Coconut Oil for Wrinkles in Hindi - January 1, 2021
- आपकी त्वचा के लिए 16 सबसे अच्छी फेस क्रीम – Best Creams for Face in Hindi - January 1, 2021
- ग्लिसरीन के फायदे और नुकसान – Glycerin Benefits and Side Effects in Hindi - December 31, 2020
- जावित्री के 13 फायदे, उपयोग और नुकसान – Mace (Javitri) Benefits, Uses and Side Effects in Hindi - December 30, 2020
- गर्भावस्था में अरंडी का तेल इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं – Castor Oil in Pregnancy in Hindi - August 28, 2020
