Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

त्वचा चाहे नॉर्मल हो, ऑयली हो या रूखी, सभी को नम और मुलायम बनाए रखने के लिए एक अच्छे मॉइस्चराइजर की जरूरत होती है। यह बात सही है कि त्वचा प्रकार के अनुसार ही मॉइस्चराइजर की जरूरत होती है, लेकिन यह कैसे पता करें कि सबसे अच्छा मॉइस्चराइजर कौन सा है? अगर आप भी इसी उलझन में हैं, तो स्टाइलक्रेज का यह लेख इस उलझन को दूर कर सकता है। हमारे साथ जानिए मार्केट में उपलब्ध 19 सबसे अच्छे मॉइस्चराइजर के नाम। साथ ही आपको इस लेख में शामिल सबसे अच्छे मॉइस्चराइजर के गुण-दोष भी बताए जाएंगे, ताकि आप स्वयं अपने लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर का चुनाव कर पाएं।

ProductsCheck Price
निविया सॉफ्ट, लाइट मॉइस्चराइजिंग क्रीमPrice On Amazon
बायोटीक मॉर्निंग नेक्टर फ्लॉलेस स्किन लोशनPrice On Amazon
पॉन्ड्स लाइट मॉइश्चराइजरPrice On Amazon
लैक्मे पीच मिल्क मॉइश्चराइजरPrice On Amazon
न्यूट्रोजीना ऑयल फ्री मॉइस्चरPrice On Amazon
प्लम ग्रीन टी मैटिफाइंग मॉइश्चराइजरPrice On Amazon
एवीनो डेली मॉइस्चराइजिंग लोशनPrice On Amazon
लोटस हर्बल्स न्यूट्रामोइस्ट स्किन रिन्यूअल डेली मॉइस्चराइजिंग क्रीमPrice On Amazon
मामाअर्थ ऑयल-फ्री मॉइश्चराइजर विथ एप्पल साइडर विनेगरPrice On Amazon
ओले मॉइस्चराइजिंग क्रीमPrice On Amazon

जानिए विस्तार से

आगे जानिए कुछ बेहतरीन मॉइस्चराइजर के नाम एवं उनसे जुड़ी अन्य जानकारी।

सबसे अच्छे मॉइस्चराइजर के नाम

1. निविया सॉफ्ट, लाइट मॉइस्चराइजिंग क्रीम

मॉइस्चराइजिंग क्रीम की कंपनियों में निविया का नाम बहुत पुराना है। कंपनी के अनुसार इस क्रीम में विटामिन-ई के साथ जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल किया गया है, जो मिलकर त्वचा को नम और खूबसूरत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। कंपनी का यह भी कहना है कि यह सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है। यह तीन वैरायटी में उपलब्ध है, जिनमें से आप अपनी पसंद अनुसार मॉइस्चराइजर चुन सकते हैं।

गुण :

  • नॉन-ग्रीसी है।
  • त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है।
  • हल्का है।
  • महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए उपयोगी है।
  • महंगा नहीं है।
  • मनमोहक खुशबू है।

अवगुण :

  • गर्मियों में अधिक पसीने का कारण बन सकता है।
  • ऑयली त्वचा को और ऑयली कर सकता है।
Price at the time of publication: ₹8.75

2. बायोटीक मॉर्निंग नेक्टर फ्लॉलेस स्किन लोशन

बायोटीक मॉर्निंग नेक्टर फ्लॉलेस स्किन लोशन के बारे में कहा जाता है कि यह आपकी त्वचा को कोमल और मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकता है। माना जाता है कि यह एक आयुर्वेदिक स्किन लोशन है, जो छह प्राकृतिक सामग्रियों से बनाया गया है, जिसमें शहद, अंकुरित गेहूं, सीवीड, एलोवेरा और मेथी शामिल हैं।

गुण :

  • महंगा नहीं है।
  • सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने के लिए एसपीएफ 30 युक्त है।
  • त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयोगी।
  • फ्रूटी महक है।
  • बोतल में आने के कारण ट्रैवलिंग के दौरान साथ ले जाया जा सकता है।
  • महिलाओं और पुरुष, दोनों के लिए उपयोगी है।

अवगुण :

  • चिपचिपा है।
  • पंप डिस्पेंसर न होने के कारण क्रीम निकालने में मुश्किल हो सकती है।
Price at the time of publication: ₹14.99

3. पॉन्ड्स लाइट मॉइस्चराइजर

पॉन्ड्स के अनुसार इस मॉइस्चराइजर को विटामिन-ई और ग्लिसरीन युक्त बनाया गया है। इस कारण यह त्वचा को पोषण पहुंचाने का काम कर त्वचा को 24 घंटों तक नम बनाए रखने में मदद कर सकता है। बताया जाता है कि यह क्रीम 80 प्रतिशत वाटर बेस्ड है, जिसके कारण यह त्वचा पर बहुत लाइट होती है।

गुण :

  • त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है।
  • महंगा नहीं है।
  • चिपचिपा नहीं है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • हर मौसम में उपयोग किया जा सकता है।

अवगुण :

  • ट्रैवल फ्रेंडली नहीं है।
  • रूखी त्वचा को लंबे समय तक नम नहीं रख पाता।
Price at the time of publication: ₹104.67

4. लैक्मे पीच मिल्क मॉइस्चराइजर

लैक्मे एक भरोसेमंद ब्रांड माना जाता है। कंपनी का कहना है कि इसमें आडू (पीच) के दूध के तत्व मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नम बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। बताया जाता है कि यह मॉइस्चराइजर सर्दियों में त्वचा को लंबे समय तक मुलायाम बनाए रखने में मदद कर सकता है।

गुण :

  • भीनी खुशबू है।
  • सूर्य की हानिकारक किरणों से बचने के लिए एसपीएफ – 24 से युक्त है।
  • त्वचा में आसानी से समा जाता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • ट्रैवल फ्रेंडली है।
  • बोतल से क्रीम को निकालना आसान है।

अवगुण :

  • ज्यादा रूखी त्वचा पर शायद ज्यादा प्रभावी न हो।

5. न्यूट्रोजीना ऑयल फ्री मॉइस्चर

न्यूट्रोजीना द्वारा बनाया गया यह मॉइस्चराइजर खास कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए है। निर्माता कंपनी के अनुसार यह एक ऑयल फ्री फॉर्मूला से बनाया गया है, जो त्वचा के अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। बताया जाता है कि यह चेहरे की रूखी त्वचा को नम बनाता है और त्वचा की तैलीय चमक को भी नियंत्रित कर सकता है।

गुण :

  • अल्कोहल मुक्त है।
  • किसी भी प्रकार की एलर्जी नहीं करता।
  • पुरी तरह गंध रहित है।
  • त्वचा विशेषज्ञ द्वारा जांचा गया है।
  • लाइट वेट है।
  • रोमछिद्रों को बंद नहीं करता।
  • चिपचिपा नहीं करता।
  • महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए उपयोगी।
  • पंप डिस्पेंसर के साथ आता है, जिससे निकलने में आसान है।
  • त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है।

अवगुण :

  • कुछ लोगों को महंगा लग सकता है।
  • सर्दियों में भरपूर नमी नहीं देता।
Why It’s Worth Buying: The product has more than 8,022 reviews and is a top choice all around the world.
Price at the time of publication: ₹427.0

6. प्लम ग्रीन टी मैटिफाइंग मॉइस्चराइजर

इसकी निर्माता कंपनी के अनुसार इस मॉइस्चराइजर में ग्रीन टी के कई गुण मौजूद हैं, जैसे एंटी-एक्ने, एंटी-इन्फ्लामेट्री, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट। ये गुण त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखने के साथ उसे स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद कर सकते हैं। माना जाता है कि यह मॉइस्चराइजर पिम्पल को कम करने में भी मदद कर सकता है।

गुण :

  • त्वचा के अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है।
  • सिलिकॉन मुक्त है।
  • रोमछिद्रों को बंद नहीं करता।
  • 100 प्रतिशत वीगन है।
  • फ्थालेट (एक हानिकारक केमिकल) मुक्त।
  • पैराबेन (एक तरह का प्रिजरवेटिव) मुक्त है।
  • लाइट वेट है।

अवगुण :

  • महंगा है।
  • रूखी त्वचा के लिए ज्यादा प्रभावी नहीं है।
Price at the time of publication: ₹13.99

7. एवीनो डेली मॉइस्चराइजिंग लोशन

एवीनो डेली मॉइस्चराइजिंग लोशन के बारे में निर्माता कंपनी का कहना है कि यह खासकर रूखी त्वचा को भरपूर पोषण देकर उसे नम बनाए रखने में मदद कर सकता है। वहीं, इसमें मौजूद ओटमील त्वचा के पीएच बैलेंस को बनाए रखता है और त्वचा को रूखी होने से बचा सकता है।

गुण :

  • त्वचा विशेषज्ञ द्वारा जांचा गया है।
  • नॉन-ग्रीसी है।
  • त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है।
  • पूरी तरह गंध रहित है।
  • रोमछिद्रों को बंद नहीं करता।
  • पंप डिस्पेंसर के साथ आता है।

अवगुण :

  • महंगा है।
  • भारत में आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाता।

8. लोटस हर्बल्स न्यूट्रामोइस्ट स्किन रिन्यूअल डेली मॉइस्चराइजिंग क्रीम

कॉस्मेटिक की दुनिया में लोटस को एक हर्बल ब्रांड माना जाता है। इस कंपनी के द्वारा बनाई गई इस क्रीम में चेरी-प्लम एक्सट्रैक्ट एवं अंगूर के अल्फा हाइड्रॉक्सी फ्रूट एसिड का इस्तेमाल किया गया है। बताया जाता है कि यह फ्रूट एसिड त्वचा पर प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और एंटीसेप्टिक की तरह काम करने के साथ, रोमछिद्रों को टाइट करने में भी सहायक हो सकता है।

गुण :

  • यूवी किरणों से सुरक्षा के लिए एसपीएफ – 25 युक्त है।
  • लाइट वेट है।
  • फ्रूटी महक है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • लंबे समय तक नम बनाए रख सकता है।

अवगुण :

  • कांच की पैकेजिंग के कारण ट्रैवल फ्रेंडली नहीं है।
  • महंगा है।
  • इसकी अधिक मात्रा चेहरे को चिपचिपा बना सकती है।

पढ़ते रहें लेख

9. मामाअर्थ ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर विथ एप्पल साइडर विनेगर

बेस्ट मॉइस्चराइजर में एक नाम मामाअर्थ ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर का भी शामिल है। बताया जाता है कि इस क्रीम में सेब के सिरके का इस्तेमाल किया गया है, जो त्वचा को नम बनाए रखने के साथ ही मुंहासों को भी दूर रखने में लाभदायक हो सकता है।

गुण :

  • नॉन-ग्रीसी है।
  • त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाता है।
  • आसानी से अवशोषित हो जाता है।
  • केमिकल मुक्त है।
  • गंध मुक्त है।
  • रोमछिद्रों को बंद नहीं करता।
  • त्वचा का पीएच बैलेंस बनाए रखने में मदद कर सकता है।

अवगुण :

  • एसपीएफ युक्त नहीं है।
  • अधिक रूखी त्वचा के लिए उपयोगी नहीं है।
  • थोडा महंगा है।

10. ओले मॉइस्चराइजिंग क्रीम

जब आप सबसे अच्छा मॉइस्चराइजर ढूंढ रहे हैं तो ओले मॉइस्चराइजिंग क्रीम को भी मौका दे सकते हैं। कंपनी के अनुसार इस क्रीम में नियासिन (विटामिन बी-3) और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद हैं, जो बढ़ती उम्र के सात लक्षणों को कम कर सकते हैं। इनके कारण आपकी त्वचा को लंबे समय तक जवान दिखने में मदद मिल सकती है।

गुण :

  • भीनी खुशबू है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • नॉन-ग्रीसी है।
  • ट्रैवल फ्रेंडली।
  • यह मॉइस्चराइजिंग क्रीम त्वचा में आराम से अवशोषित हो जाती है।

अवगुण :

  • कुछ लोगों को यह मॉइस्चराइजर महंगा लग सकता है।
  • एसपीएफ युक्त नहीं है।
Price at the time of publication: ₹18.9

11. सेटाफिल मॉइस्चराइजिंग क्रीम

सेटाफिल को कॉस्मेटिक्स का एक भरोसेमंद ब्रांड माना जाता है। कहा जाता है कि रूखी त्वचा को तुरंत और लंबे समय तक नम बनाए रखने में यह मदद कर सकता है। आप इसका उपयोग दैनिक तौर पर अपनी त्वचा को मुलायम बनाए रखने के लिए कर सकते हैं।

गुण :

  • नॉन-ग्रीसी होने के कारण त्वचा को चिपचिपा नहीं करता।
  • त्वचा पर किसी तरह की जलन का कारण नहीं बनता।
  • किसी तरह की एलर्जी नहीं करता।
  • रोमछिद्रों को बंद नहीं करता।
  • रूखी त्वचा की खुजली से आराम दिला सकता है।

अवगुण :

  • थोडा महंगा है।
  • टब पैकेजिंग के कारण अनहाइजीनिक हो सकता है।
  • तैलीय त्वचा को और तैलीय बना सकता है।

12. पॉन्ड्स सुपर लाइट जेल मॉइस्चराइजर

अपनी कोमल त्वचा के लिए आप पॉन्ड्स के इस मॉइस्चराइजर का चयन भी कर सकते हैं। माना जाता है कि यह विटामिन-ई युक्त एक जेल लोशन है, जो त्वचा पर बहुत हल्का होता है। इसके बारे में यह भी कहा जाता है कि यह आपकी स्किन को दिनभर नम बनाए रखने में मदद कर सकता है।

गुण :

  • नॉन-ग्रीसी फॉर्मूला से बना है।
  • त्वचा पर आसानी से फैलता है।
  • लगाने पर आसानी से त्वचा में अवशोषित हो जाता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लोग उपयोग कर सकते हैं।

अवगुण :

  • टब पैकेजिंग के कारण यह अनहाइजीनिक हो सकता है।

13. निविया सॉफ्ट, लाइट मॉइस्चराइजिंग क्रीम

विटामिन-ई और जोजोबा ऑयल युक्त निविया सॉफ्ट लाइट मॉइस्चराइजिंग क्रीम आपको फ्रेश, कोमल और मुलायम त्वचा पाने में मदद कर सकती है। फ्रूटी महक के साथ यह मॉइस्चराइजिंग क्रीम किसी भी प्रकार की त्वचा को नम बनाए रखने में मददगार हो सकती है।

गुण :

  • लाइट है।
  • त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाती है।
  • त्वचा को चिपचिपा नहीं बनाती।
  • विभिन्न साइज एवं फ्लेवर में उपलब्ध है।
  • महंगी नहीं है।
  • महिलाएं और पुरुष, दोनों उपयोग कर सकते हैं।

अवगुण :

  • गर्मियों में अधिक पसीने का कारण बन सकती है।
  • कुछ मामलों में ऑयली त्वचा को और ऑयली कर सकती है।

14. अर्बन बोटेनिक्स नीम एंड बेसिल मैटिफाइंग मॉइस्चराइजर

इस क्रीम की निर्माता कंपनी अर्बन बोटेनिक्स के अनुसार यह एक ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर है, जो खासकर ऑयली, संवेदनशील और एक्ने प्रोन त्वचा के लिए बनाया गया है। बताया जाता है कि यह त्वचा को मुलायम तो बनाता है और साथ में मुंहासों की समस्या को कम करने में भी मदद कर सकता है।

गुण :

  • त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है।
  • नॉन-ग्रीसी।
  • फ्थालेट (एक हानिकारक केमिकल) मुक्त।
  • रोमछिद्रों को बंद नही करता।
  • पैराबन मुक्त।
  • लाइट वेट है।
  • 100 प्रतिशत वीगन

अवगुण :

इसके अवगुणों पर अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Price at the time of publication: ₹18.36

पढ़ना जारी रखें

15. प्लम ई-ल्यूमिनस डीप मॉइस्चराइजिंग क्रीम

प्लम द्वारा बनाए गए इस मॉइस्चराइजर के बारे में यह कहा जाता है कि यह लगभग पूरे दिन त्वचा को मुलायम व नम बनाए रख सकता है। निर्माता कंपनी के अनुसार इस क्रीम में त्वचा के लिए कई पौष्टिक तत्व जैसे विटामिन-ई, जोजोबा ऑयल, कोकुम बटर और केलैन्डयुला फूलों का अर्क मौजूद है। ये तत्व मिलकर त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

गुण :

  • 100 प्रतिशत वीगन।
  • पैराबन और फ्थालेट मुक्त।
  • नॉन-ग्रीसी।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।

अवगुण :

  • कुछ लोगों को महंगी लग सकती है।
  • त्वचा में अवशोषित होने में समय लेती है।

16. न्यूट्रिडर्म मॉइस्चराइजिंग लोशन

इसे बनाने वाली कंपनी के अनुसार न्यूट्रिडर्म विटामिन-ई युक्त एक मॉइस्चराइजिंग लोशन है जो त्वचा की खोई हुई नमी वापस लौटने और उसे नम बनाए रखने में सहायक हो सकता है। इस कम्पनी का दावा है कि यह क्रीम अन्य क्रीम की तुलना में अधिक प्रभावी और बेहतर है। बताया जाता है कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स के दुष्प्रभाव से बचा सकते हैं।

गुण :

  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे झुर्रियों को कम कर सकता है।
  • वयस्कों के साथ बच्चों के लिए भी उपयोग किया जा सकता है।
  • महिलाएं और पुरुष, दोनों उपयोग कर सकते हैं।

अवगुण :

  • कुछ लोगों को महंगा लग सकता है।
  • पूरी तरह प्राकृतिक नहीं है।

17. लोटस हर्बल्स शियामोइस्ट मॉइस्चराइजर

इस कंपनी का दावा है कि यह कम से कम केमिकल युक्त कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाती है। वहीं, इस उत्पाद की बात करें तो इसमें शिया बटर और प्राकृतिक स्ट्रॉबेरी के अर्क का इस्तेमाल किया गया है। यह मॉइस्चराइजर त्वचा को नम बनाए रखने और फ्री रेडिकल्स के दुष्प्रभाव से बचाने में मदद कर सकता है।

गुण :

  • चिपचिपा नहीं है।
  • त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाता है।
  • नार्मल से रूखी त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • महंगा नहीं है।
  • भीनी फ्रूटी महक है।
  • लाइट वेट है।

अवगुण :

  • एसपीएफ नहीं है।
  • ऑयली स्किन के लिए कितना उपयोगी है, इसका जिक्र नहीं है।

18. वाओ स्किन साइंस ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर फेस मॉइस्चराइजर

सबसे अच्छे मॉइस्चराइजर में एक नाम वाओ स्किन साइंस द्वारा बनाए गए इस ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर का भी है। निर्माता कंपनी की मानें तो इसमें सेब का सिरका, चुकंदर का अर्क और हाईऐल्युरोनिक एसिड शामिल हैं। ये तत्व त्वचा को नम और स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। यह जानकर शायद आपको खुशी होगी कि इसका उपयोग एक्ने-प्रोन त्वचा के लिए भी किया जा सकता है।

गुण :

  • नमी के साथ त्वचा के पीएच बैलेंस को बनाए रखता है।
  • त्वचा के अतिरिक्त ऑयल को नियंत्रित कर सकता है।
  • नॉन-ग्रीसी है।
  • मिनरल ऑयल मुक्त है।
  • सिलिकॉन और पैराबेन केमिकल मुक्त है।
  • नॉर्मल से ऑयली त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • किफायती है।

अवगुण :

  • रूखी त्वचा के लिए उपयोगी नहीं है।

19. खादी नेचुरल रोज और हनी मॉइस्चराइजर

खादी को बहुत विश्वसनीय ब्रांड माना जाता है। कंपनी के अनुसार इस मॉइस्चराइजिंग क्रीम में शहद, आलमंड ऑयल, जोजोबा ऑयल, वीटजर्म ऑयल, और एलोवेरा के गुण पाए जाते हैं। इन तत्वों के गुण त्वचा को अंदर तक पोषण पहुंचाते हैं और लंबे समय तक मुलायम बनाने में मदद कर सकते हैं।

गुण :

  • त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है।
  • लाइट वेट है।
  • महंगा नहीं है।
  • पैकेजिंग अच्छी है।

अवगुण :

  • एसपीएफ युक्त नहीं है।
  • इसकी अधिक मात्रा पसीने का कारण बन सकती है।

अंत तक पढ़ें लेख

लेख के अगले भाग में जानिए एक अच्छा मॉइस्चराइजर कैसे चुनें।

सबसे अच्छा मॉइस्चराइजर कैसे चुनें?

नीचे बताई गईं बातों को ध्यान में रखकर त्वचा के लिए सबसे अच्छा मॉइस्चराइजर का चुनाव किया जा सकता है।

  • अपनी त्वचा के प्रकार (नॉर्मल, ऑयली, कॉम्बिनेशन और संवेदनशील) के अनुसार ही मॉइस्चराइजर चुनें।
  • खरीदने से पहले इस बात पर विचार करें कि आप अपने मॉइस्चराइजर में क्या गुण चाहते हैं और उसी के अनुसार ही उत्पाद का चयन करें।
  • कोशिश करें कि आपके मॉइस्चराइजर में कम से कम केमिकल का उपयोग किया गया हो।
  • किसी भी क्रीम का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
  • प्रोडक्ट को हमेशा एक ऑथोराइज्ड विक्रेता से ही खरीदें, अन्यथा आपको नकली उत्पाद भी मिल सकता है।
  • ध्यान रखें कि आपका खरीदा हुआ मॉइस्चराइजर यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) या किसी अन्य संस्था (जिसे अधिकार मिला हो) से सर्टिफाइड हो। इनके द्वारा कुछ मानक निर्धारित किए गए हैं, जिनपर खरा उतरने वाला उत्पाद गुणकारी माना जाता है।

हम आशा करते हैं कि इस लेख को पढ़ने के बाद आपको यह निर्णय लेने में आसानी होगी कि आपकी त्वचा के लिए सबसे अच्छा मॉइस्चराइजर कौन सा है। बेस्ट मॉइस्चराइजर चुनने के लिए इस लेख में हमने आपको दो या चार नहीं, बल्कि पूरे 19 विकल्प दिए हैं। इन प्रोडक्ट का विश्लेषण अपनी त्वचा के अनुसार करके आप अपने लिए सबसे अच्छा मॉइस्चराइजर चुन सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा।

The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख