Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

नीम कई सालों से एक प्राकृतिक औषधि की तरह उपयोग किया जाता रहा है। स्वास्थ्य के साथ-साथ नीम के फायदे त्वचा के लिए भी कई सारे हैं। ऐसे में आज के वक्त अगर त्वचा के लिए नीम के गुणों को पाना है तो पेड़ पर चढ़ने की जरूरत नहीं है। जरूरत है तो बस मार्केट में उपलब्ध कुछ सबसे अच्छे नीम फेस वाश के बारे में जानने की और उन्हें घर बैठे ऑर्डर करने की। स्टाइलक्रेज के इस लेख से हम आपके लिए बेस्ट नीम फेस वॉश की लिस्ट लेकर आए हैं। तो देर किस बात की, जानिए आपकी त्वचा के लिए सबसे बेस्ट नीम फेस-वाश कौन सा है।

ProductsCheck Price
अर्बन बॉटनिक्स ® टी ट्री, नीम एंड बेसिल फेस वाशPrice On Amazon
हिमालया हर्बल्स प्यूरिफाइंग नीम फेस वाशPrice On Amazon
अरोमा मैजिक नीम एंड टी ट्री फेस वाशPrice On Amazon
मामाअर्थ टी ट्री नेचुरल फेस वॉश फॉर एक्ने एंड पिंपल्स वॉशPrice On Amazon
खादी नेचुरल आयुर्वेदिक नीम एंड तुलसी फेस वाशPrice On Amazon
मॉरफेम रेमेडीज नीम, टी ट्री एंड बेसिल फेस वाशPrice On Amazon
वाओ स्किन साइंस एंटी-एक्ने फेस वाशPrice On Amazon
खादी नेचुरल आयुर्वेदिक नीम फेस वॉशPrice On Amazon
बायोटिक एडवांस्ड आयुर्वेदा बायो नीम प्यूरिफाइंग फेस वाशPrice On Amazon
क्लीन एंड क्लियर पिंपल क्लीयरिंग फेस वाशPrice On Amazon

जानें विस्तार से

जानिए मार्केट में उपलब्ध सबसे अच्छे नीम फेस वाश कौन से हैं?

बेस्ट नीम फेस वाश के नाम

1. अर्बन बॉटनिक्स ® टी ट्री, नीम एंड बेसिल फेस वाश

कंपनी के अनुसार 100 प्रतिशत नेचुरल यह नीम फेस वाश त्वचा से अशुद्धियों को प्रभावी तरीके से निकाल सकता है। इसमें पैराबेन और एसएलएस जैसे हानिकारक रासायनिक तत्व मौजूद नहीं हैं। यह त्वचा के लिए एक सौम्य फेशवॉश है। इसमें मौजूद नीम अपने एंटी-एजिंग और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण त्वचा को सूरज की  हानिकारक किरणों और प्रदूषण से बचाव करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें तुलसी और टीट्री ऑयल का भी इस्तेमाल किया गया है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

गुण

  • यह तैलीय और मिश्रित त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • त्वचा को ताजगी का एहसास दिला सकता है।
  • त्वचा को कोमल और मुलायम बना सकता है।
  • गहराई से रोम छिद्रों को साफ कर सकता है।
  • यह त्वचा के अत्यधिक तेल को नियंत्रित कर सकता है।
  • यह एक ऑर्गेनिक प्रोडक्ट है।

अवगुण

  • एक भी नहीं।

2. हिमालया हर्बल्स प्यूरिफाइंग नीम फेस वाश

जब बात हो सबसे अच्छे नीम फेस वाश की तो इसमें हिमालया ब्रांड का नाम शामिल होना तय है। हिमालया एक चर्चित कॉस्मेटिक कंपनी है, जिसने कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट मार्केट में लॉन्च किए हैं। उन्हीं ब्यूटी प्रोडक्ट की रेंज में शामिल है हिमालया नीम फेस वाश। यह नीम और हल्दी का एक प्राकृतिक मिश्रण है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है। कंपनी के अनुसार इसका उपयोग स्किन टोन में सुधार करने के लिए किया जा सकता है।

गुण

  • हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त एक नेचुरल नीम फेस-वाश।
  • इसमें मौजूद हल्दी त्वचा के लिए एंटीसेप्टिक की तरह काम कर सकती है।
  • यह नीम फेस-वाश त्वचा को गहराई से साफ कर सकता है।
  • यह छोटे-बड़े हर पैक में उपलब्ध है।
  • इसकी खुशबू मनमोहक है।
  • पिम्पल्स से कुछ हद तक बचाव कर सकता है।
  • त्वचा को रूखा नहीं करता है।
  • सोप फ्री है।
  • आसानी से मार्केट में और ऑनलाइन उपलब्ध है।
  • बजट में है।

अवगुण

  • इसे लगाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाने की जरूरत पड़ सकती है।
Price at the time of publication: ₹213.5

3. अरोमा मैजिक नीम एंड टी ट्री फेस वाश

बेस्ट नीम फेस वॉश के लिस्ट में अरोमा मैजिक नीम एंड टी ट्री फेस वाश का नाम भी शामिल है। जेल के टेक्सचर वाला यह नीम फेस वाश सिर्फ नीम नहीं बल्कि गुलाब की पंखुड़ियों और टी ट्री के साथ तैयार किया गया है। यह तैलीय त्वचा से न सिर्फ गंदगी को निकालने में मदद कर सकता है बल्कि अत्यधिक सीबम (Sebum – त्वचा का तेल) को भी हटाने में मदद कर सकता है। इसके उपयोग के बाद त्वचा कोमल और मुलायम होने के साथ-साथ चमकदार भी हो सकती है।

गुण

  • यह तैलीय त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • यह एंटीबैक्टीरियल है।
  • दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकता है।
  • ब्लैकहेड्स को निकालने में सहायक।
  • त्वचा पर जलन से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
  • लगभग 5-6 घंटों तक त्वचा के तेल को नियंत्रित कर सकता है।
  • हल्के मेकअप को निकाल सकता है।

अवगुण

  • यह रूखी और संवेदनशील त्वचा के लिए नहीं है।
  • इसकी खुशबू तेज है, इसलिए कुछ लोगों को शायद इसकी खुशबू पसंद न आए।
  • इसे लगाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाने की जरूरत हो सकती है।
Price at the time of publication: ₹158

4. मामाअर्थ टी ट्री नेचुरल फेस वॉश फॉर एक्ने एंड पिंपल्स वॉश

मामाअर्थ का यह नीम फेस-वाश टी ट्री ऑयल, एलोवेरा, नीम और लैवेंडर जैसे प्राकृतिक तत्वों से तैयार किया गया। यह नेचुरल नीम फेस-वाश त्वचा की गहराई में जाकर अशुद्धियों को निकालने में मदद कर सकता है। कंपनी के अनुसार इसमें किसी भी तरह का हानिकारक केमिकल उपयोग नहीं किया गया है। यह एक टॉक्सिन फ्री नीम फेस-वाश है।

गुण

  • यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • त्वचा के तेल को नियंत्रित कर सकता है।
  • यह एंटीबैक्टीरियल है।
  • इसमें विटामिन बी 5 है, जो त्वचा की इलास्टिसिटी को बनाए रखने और त्वचा को कोमल बनाने में मदद कर सकता है।
  • इसकी खुशबू हलकी है।
  • इसकी थोड़ी मात्रा ही काफी है।
  • त्वचा पर चमक ला सकता है।
  • एलर्जी पैदा नहीं करता।
  • कील-मुंहासों के दाग-धब्बों को कम कर सकता है।
  • बजट में है।

अवगुण

  • शुष्क त्वचा वाले लोगों को इसे लगाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाने की जरूरत हो सकती है।
Price at the time of publication: ₹214.2

5. खादी नेचुरल आयुर्वेदिक नीम एंड तुलसी फेस वाश

खादी एक चर्चित आयुर्वेदिक कॉस्मेटिक ब्रांड है। इस ब्रांड का दावा है कि इनके प्रोडक्ट प्राकृतिक तत्वों से निर्मित किए जाते हैं। इनके द्वारा निर्मित किया गया यह फेशवॉश तुलसी और नीम के गुणों से भरपूर है। यह न सिर्फ महिलाओं के लिए बल्कि पुरुषों के लिए भी तैयार किया गया है।

गुण

  • हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त।
  • त्वचा को शुष्क नहीं करता।
  • इसमें कुछ लाभकारी तेलों का भी मिश्रण है।
  • किफायती है।
  • यह आईएसओ (ISO) और जीएमपी (GMP) सर्टिफाइड है।

अवगुण

  • कुछ लोगों को इसकी सुगंध तेज लग सकती है।
  • इसे धोने में थोड़ा वक्त लग सकता है।
  • खादी के प्रोडक्ट मार्केट में जल्दी उपलब्ध नहीं होते हैं।

6. मॉरफेम रेमेडीज नीम, टी ट्री एंड बेसिल फेस वाश

मॉरफेम रेमेडीज नीम, टी ट्री एंड बेसिल फेस वाश केमिकल रहित है और इसे प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल कर बनाया गया है। यह एक एंटी-एक्ने नेचुरल नीम फेस-वाश है। इसमें नीम, नीम का तेल, तुलसी का तेल, टी ट्री ऑयल, नींबू का तेल, एलोवेरा जेल और गुलाब जल का इस्तेमाल किया गया है। यह त्वचा को गहराई से साफ कर उसे पोषण देने का काम कर सकता है।

गुण

  • यह सोप फ्री है।
  •   इसमें सल्फेट (Sulfate), एसएलएस (SLS), पैराबेन (Parabens) और सिलिकॉन (Silicon) जैसे केमिकल नहीं हैं।
  • यह एंटी बैक्टीरियल है।
  • यह त्वचा को मॉइस्चर प्रदान करने और स्किन टोन में सुधार करने में मदद कर सकता है।
  • तैलीय त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • त्वचा को ठंडक प्रदान कर सकता है।
  • इसकी खुशबू प्राकृतिक है, जो नीम और तुलसी की खुशबू का मिश्रण है।

अवगुण

  • इसके उपयोग के बाद रूखी त्वचा वालों को मॉइस्चराइजर लगाने की जरूरत पड़ सकती है।

7. वाओ स्किन साइंस एंटी-एक्ने फेस वाश

वाओ का यह एंटी-एक्ने फेस वाश खासतौर पर एक्ने से बचाव के लिए तैयार किया गया है। इसके साथ यह त्वचा के रोमछिद्रों को खोलने और ब्लैकहेड्स को कम करने में सहायक हो सकता है। यह प्राकृतिक तत्वों से युक्त है और त्वचा को ठीक प्रकार से साफ करने का काम कर सकता है।

गुण

  • इसमें मौजूद टी ट्री ऑयल, नीम के पत्तों का अर्क और सैलिसिलिक एसिड एक्ने से बचाव में मदद कर सकते हैं।
  • इसमें मौजूद एलोवेरा त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकता है।
  •   शहतूत (Mulberry) और मुलेठी (Liquorice) त्वचा से दाग-धब्बों को कम करने और त्वचा को निखारने में मदद कर सकते हैं।
  • इसमें विटामिन बी 5 और ई हैं, जो त्वचा को पोषण प्रदान कर सकते हैं।
  • यह तैलीय और एक्ने से ग्रसित त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • यह महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है।

अवगुण

  • संवेदनशील त्वचा वाले लोग इसे पैच टेस्ट करने के बाद ही उपयोग करें।
Price at the time of publication: ₹162

पढ़ना जारी रखें

8. खादी नेचुरल आयुर्वेदिक नीम फेस वॉश

सबसे अच्छे नीम फेस वाश की लिस्ट में एक बार फिर खादी ने अपनी जगह बना ली है। खादी का यह नीम फेसवाश अपने अन्य प्रोडक्ट्स की तरह ही प्राकृतिक है। इसमें मौजूद नीम के एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण त्वचा संबंधी संक्रमण और कील-मुंहासों से बचाव करने में मदद कर सकते हैं।

गुण

  • यह एंटी एक्ने फेस वाश है।
  • त्वचा पर चमक ला सकता है।
  •   यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  •   त्वचा की गहराई में जाकर अशुद्धियों को निकाल सकता है।
  • किफायती है।

अवगुण

  • कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नहीं है।
Price at the time of publication: ₹147

9. बायोटिक एडवांस्ड आयुर्वेदा बायो नीम प्यूरिफाइंग फेस वाश

बायोटिक के इस नीम फेस वाश की पैकिंग कुछ-कुछ हिमालया नीम फेस वाश से मिलती जुलती है। बायोटिक एडवांस्ड आयुर्वेदा बायो नीम प्यूरिफाइंग फेस वाश त्वचा की गहराई से सफाई कर सकता है। इसका परीक्षण जानवरों पर नहीं किया गया है। इसमें नीम, अश्वगंधा, कुलंजन, रीठा और नारियल तेल जैसे प्राकृतिक तत्वों का उपयोग किया गया है।

गुण

  • यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • यह त्वचा के तेल को नियंत्रित कर सकता है।
  • त्वचा से अशुद्धियों को निकाल सकता है।
  • आसानी से बाजार में उपलब्ध है।
  • किफायती है।

अवगुण

  • इसे ज्यादा पानी से धोना पड़ सकता है क्योंकि यह त्वचा पर धोने के बाद भी महसूस हो सकता है।
Price at the time of publication: ₹119

10. क्लीन एंड क्लियर पिंपल क्लीयरिंग फेस वाश

क्लीन एंड क्लियर के कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स मार्केट में उपलब्ध हैं और उन्हीं में से एक है यह पिंपल क्लीयरिंग फेस वाश। नीम और नींबू के गुणों के साथ यह फेसवाश त्वचा पर काफी सौम्य तरीके से काम करता है। यह पिंपल को बढ़ने या फैलने से रोक सकता है।

गुण

  • कंपनी का दावा है कि यह नीम फेस वाश पहले ही उपयोग से अपना असर दिखाना शुरू कर देता है।
  • इसमें मौजूद एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है।
  • यह चेहरे को चार घंटे तक ऑयल फ्री रखने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा की रंगत में निखार ला सकता है।
  • किफायती है और आसानी से बाजार में उपलब्ध है।

अवगुण

  • हो सकता है एक्ने प्रोन त्वचा पर कुछ खास असर न कर सके।
Price at the time of publication: ₹135

11. लोटस हर्बल्स नीम एंड क्लोव प्यूरिफाइंग फेस वाश विथ एक्टिव नीम स्लाइसेस

लोटस का यह नीम एंड क्लोव फेस वाश हर रोज उपयोग के बाद निखरा हुआ लुक दे सकता है। इसका एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रदूषण के हानिकारक प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद नीम त्वचा को संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, लौंग के एंटी माइक्रोबियल गुण मुंहासों से बचाव के साथ-साथ दाग-धब्बों को भी कम करने में मदद कर सकते हैं।

गुण

  • यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • त्वचा को जलन से राहत दिला सकता है।
  • त्वचा के प्राकृतिक तेल को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
  • वक्त से पहले एजिंग के असर को कम करने में मदद कर सकता है।
  • गर्मियों के मौसम में प्रभावकारी हो सकता है।
  • इसकी थोड़ी सी मात्रा काफी है।

अवगुण

  • उपयोग के बाद ड्राई स्किन वाले लोगों को मॉइस्चराइजर लगाने की जरूरत पड़ सकती है।
  • ठंड के मौसम में इसका उपयोग त्वचा को शुष्क कर सकता है।
Price at the time of publication: ₹6.2

12. विशकेयर® फोमिंग नीम – एलोवेरा एंटी एक्ने एंड ऑयल जेंटल फेस वाश विथ नीम होल लीव्स

यह एक सौम्य फेस क्लीन्जर है, जो खासतौर से तैलीय और एक्ने प्रोन स्किन के लिए तैयार किया गया है। यह एक्ने को कम करने या उससे बचाव करने के लिए त्वचा के रोम छिद्रों को गहराई से साफ कर सकता है। यह सोप और पैराबेन फ्री नीम फेस-वाश है।

गुण

  • यह तैलीय, एक्ने प्रोन और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए उपयुक्त है।
  • मुंहासों से बचाव कर सकता है।
  • त्वचा की रंगत को निखारने में मदद कर सकता है।
  •   त्वचा पर दाग-धब्बों और डार्क सर्कल्स को कम कर सकता है।
  • प्रदूषण के हानिकारक प्रभाव को कम कर सकता है।
  • पशुओं पर इसका परीक्षण नहीं किया गया है।

अवगुण

  • हो सकता है यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त न हो।

13. गार्नियर स्किन नेचुरल्स प्योर एक्टिव नीम फेस वाश

चर्चित ब्यूटी ब्रांड गार्नियर का यह स्किन नेचुरल्स प्योर एक्टिव नीम फेस वाश तीन तरह से काम कर सकता है। यह नीम फेस-वाश त्वचा को बैक्टीरिया से बचा सकता है, प्रदूषण से लड़ सकता है और अत्यधिक तेल को कम कर सकता है। यह एक सोप फ्री फेस वाश है, जो त्वचा को बिना शुष्क किए मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।

गुण

  • यह त्वचा को गहराई से साफ कर चेहरे की रंगत में निखार ला सकता है।
  • यह एक एंटीसेप्टिक फेस वाश है।
  • त्वचा को साफ और बेदाग दिखने में मदद कर सकता है।
  • यह त्वचा विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड है।

अवगुण

  • बहुत ज्यादा एक्ने प्रोन स्किन पर प्रभावकारी नहीं है।

14. जोवीस नेचुरल नीम फेस वाश

नीम के औषधीय गुणों से युक्त जोवीस का यह नेचुरल नीम फेस वाश पिंपल्स को कम करने में मदद कर सकता है। यह एक हल्का लेकिन असरदार बेस्ट नीम फेस वॉश में से एक है। यह त्वचा की गंदगी को निकालकर उसे निखरा हुआ दिखने में मदद कर सकता है।

गुण

  • यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • इसमें हानिकारक केमिकल मौजूद नहीं हैं।
  • त्वचा के प्राकृतिक तेल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा को नमी दे सकता है।
  • यह चेहरे की रंगत में निखार ला सकता है।
  • यह पिंपल और दाग-धब्बों को कम कर सकता है।

अवगुण

  • इसे लगाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाने की जरूरत हो सकती है।
  • कुछ लोगों को इसकी खुशबू तेज लग सकती है।
Price at the time of publication: ₹152

ऐसे तो नीम फेस-वाश हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकता है, लेकिन नीम फेस वाश उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जिनको अक्सर पिंपल की परेशानी रहती है। आप लेख में दी गईं लिंक्स की मदद से अपनी जरूरत अनुसार सबसे अच्छे नीम फेस वाश का चुनाव कर सकते हैं। वहीं, सूची में शामिल किसी भी नीम फेश वाश को खरीदने से पहले उसके गुण-दोष जरूर पढ़ लें, इससे आप अपने लिए बेस्ट नीम फेस वॉश का चुनाव कर सकेंगे। उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा।

The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख