
जानिए 8 सबसे अच्छे ऑर्गेनिक हेयर मास्क के नाम – Best Organic Hair Mask Names in Hindi
सूरज की हानिकारक किरणें और प्रदूषण बालों पर बुरा असर डालता है। नतीजन बालों का झड़ना, रूखा होना और गंजेपन की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी को दूर करने का उपाय है, बालों का खूब ख्याल रखना और उस पर ढेर सारा प्यार लुटाना। इस काम में आपकी मदद बेस्ट ऑर्गेनिक हेयर मास्क कर सकते हैं। वैसे तो बाजार में कई प्रकार के ऑर्गेनिक हेयर मास्क मौजूद हैं, लेकिन सबसे अच्छे हेयर मास्क का चुनाव करना आसान नहीं है। इसी वजह से स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम सबसे अच्छे ऑर्गेनिक हेयर मास्क के बारे में बता रहे हैं। आइए, बेस्ट हेयर मास्क के नाम और उनकी खासियत व खामियों के बारे में जानते हैं।
विस्तार से पढ़ें
बेस्ट ऑर्गेनिक हेयर मास्क के बारे में हम नीचे बता रहे हैं।
विषय सूची
सबसे अच्छे ऑर्गेनिक हेयर मास्क के नाम
बाजार में मिलने वाले ऑर्गेनिक हेयर मास्क में से यहां हम सबसे अच्छे ऑर्गेनिक हेयर मास्क की जानकारी कंपनी के दावों और ग्राहकों के अनुभव के आधार पर दे रहे हैं। इनमें से कोई भी ऑर्गेनिक हेयर मास्क आपको पसंद आए, तो आप नीचे दिए गए अमेजन लिंक पर क्लिक करके खरीद सकते हैं।
1. मामाअर्थ अनियन हेयर मास्क
मामाअर्थ का यह प्रोडक्ट बेस्ट ऑर्गेनिक हेयर मास्क की सूची में शामिल है। इसमें प्याज का तेल, ऑर्गेनिक बेम्बू विनेगर, नारियल का तेल और रोजमैरी के तेल का उपयोग किया गया है। कंपनी का दावा है कि ये सभी प्राकृतिक सामग्रियां बालों को घना, चमकदार और आकर्षक बनाती हैं।
गुण:
- बालों की जड़ों को मजबूत बनाने और झड़ते बालों की समस्या को कम कर सकता है।
- खोए हुए पोषक तत्वों को वापस लाने और क्षतिग्रस्त बालों को रिपयेर करने में मदद कर सकता है।
- इसका एंटी-बैक्टीरियल गुण ड्राई स्कैल्प और इसकी वजह से होने वाली जलन और खुजली को कम कर सकता है।
- रूखे बालों को मैनेजबल और घुंघरालेपन से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता हैं।
- सल्फेट, पैराबेंस, एसएलएस, मिनरल ऑयल, पेट्रोलियम, कृत्रिम रंग और खुशबू से रहित है।
- महिला और पुरुष दोनों इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
अवगुण:
- इस्तेमाल करने के बाद शुरुआती कुछ दिनों तक हेयर फॉल हो सकता है।
2. बायोटिक बायो मस्क रूट फ्रेश ग्रोथ नरिशिंग ट्रीटमेंट
बायोटिक का यह हेयर मास्क लंबे, मजबूत और स्वस्थ बालों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें आंवला, अहेडा, मुलेठी, जायफल, जटामांसी, भृंगराज, बबूल गोंद और नीम जैसे प्राकृतिक अवयवों का मिश्रण है। यह स्कैल्प से हानिकारक टॉक्सिक पदार्थों को दूर कर सकता है। इस्तेमाल करने से पहले इसे अंडे या दही के साथ मिलाने की सलाह दी गई है।
गुण:
- सभी प्रकार के बालों के लिए सुरक्षित है।
- बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है।
- समय से पहले सफेद होते बालों की समस्या को दूर करने में मददगार हो सकता है।
- बालों की जड़ों को पोषण प्रदान कर सकता है।
- स्कैल्प की सूजन को कम करने और बालों के प्राकृतिक रंग में सुधार करने में फायदेमंद हो सकता है।
- बेजान बालों को चमकदार और आकर्षक बनाने में लाभदायक हो सकता है।
- बालों के विकास को बढ़ाकर उन्हें घना, लंबा और मजबूत बना सकता है।
- महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं
अवगुण:
- कुछ लोगों को इसकी गंध केमिकल जैसी लगती है।
- पैकेजिंग अच्छी नहीं है, इसलिए लीक होने का डर है।
3. वाओ स्किन साइंस रेड अनियन ब्लैक सीड ऑयल हेयर मास्क
लाल प्याज के अर्क और काले बीज के तेल से भरपूर यह हेयर मास्क बालों को चमकदार और मजबूत बनाने के लिए बेहतरीन प्रोडक्ट हो सकता है। यह न सिर्फ बालों को आकर्षक लुक देता है, बल्कि उन्हें पोषण और सुरक्षा भी प्रदान कर सकता है।
गुण:
- इसमें मौजूद लाल प्याज का अर्क और काले बीज का तेल बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है।
- बालों के झड़ने की समस्या को दूर कर सकता है।
- बालों को गहराई से कंडीशन करने के साथ ही बालों को घना बनाने में मददगार हो सकता है।
- एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ई से भरपूर है, जो बालों को मजबूत बना सकते हैं।
- यह सल्फेट, पैराबेंस, मिनरल ऑयल, सिलिकॉन और कृत्रिम रंग से मुक्त है।
- यह बालों के टैक्सचर को बेहतर बनाने और चमक बढ़ाने में सहायक हो सकता है।
- बालों और स्कैल्प को गहराई से हाइड्रेट करने में मदद करता है।
- बालों को मॉइस्चराइज कर सकता है।
अवगुण:
- कुछ लोग इसे अधिक प्रभावी नहीं मानते हैं।
4. इंडस वैली हेयर स्पा
बालों को रोज मॉइस्चराइज करने और गहराई से पोषण देने के लिए इंडस वैली हेयर स्पा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्रोडक्ट का दावा है कि यह नॉन-इरिटेटिंग हेयर ग्रोथ मास्क है, जो बालों को रिपयेर करने और मुलायम बनाने का काम करता है।
गुण:
- यह उलझे हुए बालों को सुलझाने में मदद करता है और उन्हें चमकदार बना सकता है।
- ड्राई स्कैल्प और जड़ों को गहराई से पोषण देता है।
- यह नॉन ग्रिसी है और इसे लगाने पर यह चिपचिपा नहीं होता है।
- यह बालों के पोर्स की गंदगी को साफ करने में मदद कर सकता है।
- धूल और प्रदूषण के कारण होने वाली बालों की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।
- हाइड्रोलाइज्ड व्हीट प्रोटीन, सिट्रिक एसिड, बादाम तेल व व्हीट जर्म अर्क के गुणों से भरपूर है।
अवगुण:
- कुछ लोगों ने इसे इस्तेमाल करने के बाद बालों के रूखे होने की शिकायत की है।
5. गियोवन्नी ऑर्गेनिक टूचिक ऑलिव ऑयल एन एवोकैडो अल्ट्रा मॉइस्ट डीप मॉस्चर हेयर मास्क
यह हेयर मास्क एलोवेरा लीफ जूस, एवोकैडो ऑयल, ऑलिव ऑयल, शीया बटर एक्सट्रैक्ट व सनफ्लावर सीड ऑयल से बनाया गया है। ब्रांड की मानें, तो ये सभी पोषक तत्व बालों की जड़ों को पोषण देने और उन्हें स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करते हैं।
गुण:
- गंभीर रूप से डैमेज्ड बालों को रिपेयर कर सकता है।
- दो-मुंहे बालों और टूटते बालों को ठीक करने में सहायक हो सकता है।
- यह हेयर मास्क पैराबेंस, सल्फेट, मिनरल ऑयल, फ्थालेट्स, पीईजी (पॉलीइथाइलीन ग्लाइकोल) जैसे हानिकारक पदार्थों से रहित है।
- यूएसडीए द्वारा प्रमाणित है।
- यह रंगीन बालों के लिए भी सुरक्षित है।
- यह बालों को नमी और चमक प्रदान कर सकता है।
- ड्राई और डल बालों को गहराई से पोषण दे सकता है।
- यह बालों की कोमलता को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
अवगुण:
- कस्टमर्स की मानें, तो इसका असर कुछ ही घंटों तक रहता है।
6. बेला वीटा ऑर्गेनिक वॉल्यूम प्रोटीन हेयर मास्क
बेला वीटा का यह आर्गेनिक हेयर मास्क प्याज के तेल से बना है। कंपनी का दावा है कि यह तेल झड़ते और टूटते बालों को कम करता है। इसके अलावा, इसमें टी-ट्री ऑयल भी है, जिसके एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प के संक्रमण को दूर कर सकते हैं।
गुण:
- बालों को घना और मजबूत बनाने के साथ उन्हें प्राकृतिक चमक दे सकता है।
- घुंघराले बालों को नरम और मुलायम बना सकता है।
- जलन और रूसी को कम करने में मदद कर सकता हैं।
- सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है।
- यह अतिरिक्त तेल को भी नियंत्रित करने में मददगार हो सकता है।
- बालों को मुलायम, रेशमी और चमकदार बना सकता है।
- इसका उपयोग कंडीशनर के रूप में किया जा सकता है।
- बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है।
अवगुण:
- अधिक मात्रा में उपयोग करना पड़ता है।
7. एनक्यू मोरक्कन हेयर मास्क
बालों के पोषण और विकास के लिए यह एक और बेस्ट ऑर्गेनिक हेयर मास्क है। कंपनी का दावा है कि इस हेयर मास्क में मोरक्कन आर्गन ऑयल है और विटामिन-ई है, जो बालों को गहराई से पोषण देते हैं। साथ ही इसमें एंटी-डैंड्रफ गुण भी है, जो रूसी की समस्या काे कम कर सकता है।
गुण:
- इसमें मौजूद विटामिन-ई बालों के रोम पर एक परता बनाता है, जिसकी वजह से बाल नुकसान से बचे रहते हैं।
- दो मुंहे बाल और घुंघरालेपन को रोकने में मदद कर सकता है।
- यह स्कैल्प की सूजन और खुजली को कम कर सकता है, जो रूसी की वजह से होती है।
- झड़ते बालों को कम करके विकास में मदद कर सकता है।
- यह स्कैल्प और बालों को गहराई से पोषण प्रदान कर सकता है।
- यह बालों की इलास्टिसिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
- डल बालों को चमकदार बनाने में सहायक हो सकता है।
अवगुण:
- बालों में चिपचिपापन महसूस हो सकता है।
8. हिमालयन ऑर्गेनिक्स एलोवेरा हेयर मास्क
हिमालयन के इस हेयर मास्क को कई प्रकार के प्राकृतिक तेलों और तत्वों से बनाया गया है। इसमें एलोवेरा, भृंगराज और शिकाकाई जैसी सामग्रियां हैं, जो बालों को आकर्षक और रेशमी बनाती हैं। इसके अलावा, यह बालों को मजबूत बना सकता है।
गुण:
- झड़ते बालों को रोकने में मदद कर सकता है।
- बालों और स्कैल्प को हाइड्रेट व मॉइस्चराइज करने में सहायक हो सकता है।
- क्षतिग्रस्त और दो-मुंहे बालों को ठीक कर सकता है।
- बालों की इलास्टिसिटी बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- बालों को घना बनाने में सहायक हो सकता है।
- यह हेयर मास्क पैराबेंस, सल्फेट्स और मिनरल ऑयल रहित है।
अवगुण:
- इसमें कुछ मात्रा में कृत्रिम रंग और सुगंध है।
आर्टिकल के माध्यम से आपने कई प्रकार के ऑर्गेनिक हेयर मास्क के बारे में जाना। अब आप इनके गुण और अवगुण दोनों पर गौर करते हुए अपने बालों के लिए बेस्ट ऑर्गेनिक हेयर मास्क का चुनाव कर सकते हैं। इसे खरीदने के लिए आप लेख में दिए गए बाए नाउ बटन पर क्लिक कर सकते हैं। बालों की सुरक्षा और अन्य सौंदर्य प्रसाधन की जानकारी के लिए स्टाइलक्रेज के अन्य लेख जरूर पढ़ें।

Latest posts by Saral Jain (see all)
- प्रेगनेंसी में सेब खाना चाहिए या नहीं | Apple In Pregnancy in Hindi - January 8, 2021
- वृक्षासन करने के फायदे और तरीका – Vrikshasana (Tree Pose) Benefits And Steps in Hindi - January 6, 2021
- 50+ Best Memories Quotes In Hindi – यादों की बारात शायरी - January 6, 2021
- बुखार (Bukhar) का इलाज – कारण, लक्षण और घरेलू उपाय – Home Remedies For Fever in Hindi - January 5, 2021
- बालों को घना कैसे करें? अपनाएं ये आसान टिप्स – Tips For Thick Hair In Hindi - January 5, 2021
