
Image: StyleCraze
आजकल खूबसूरत दिखने के लिए बाजार में एक से बढ़कर एक ब्यूटी प्रोडक्ट मौजूद हैं, जो कुछ मिनटों में चेहरे के सभी दाग-धब्बों को छुपा देते हैं। चेहरे को खूबसूरत बनाने का यह अस्थाई समाधान हो सकता है, लेकिन स्थाई रूप से सौन्दर्य पाने के भी कई विकल्प हैं। इसके लिए त्वचा की साफ-सफाई और उसे पोषण देना जरूरी है। आमतौर पर त्वचा की सफाई के लिए लोग फेस वाश व फेसपैक का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा भी एक विकल्प है पील ऑफ मास्क। यह मास्क त्वचा को पोषण भी देता है और चेहरे को गहराई से साफ भी कर सकता है। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम 12 बेस्ट पील-ऑफ मास्क के बारे में बता रहे हैं। साथ ही इस लेख में यह भी बताया गया है कि सही पील-ऑफ का चुनाव और इस्तेमाल कैसे करें।
अंत तक पढ़ें लेख
आइए, सबसे पहले 12 बेस्ट पील-ऑफ मास्क के बारे में जानते हैं।
विषय सूची
सबसे अच्छे पील-ऑफ मास्क के नाम
इस लिस्ट में 12 बेस्ट पील-ऑफ मास्क के नाम शामिल हैं, जिन्हें आप अपनी त्वचा के प्रकार और जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं।
1. अर्बन गबरू चारकोल ब्लैक पील ऑफ मास्क
सबसे अच्छे पील-ऑफ मास्क में पहला नाम है अर्बन गबरू का। अर्बन गबरू मैन स्टाइलिंग और ग्रूमिंग इंडस्ट्री का एक चहेता भारतीय नाम बन चुका है। इसका चारकोल ब्लैक पील ऑफ मास्क यूनिसेक्स हैं। इसे पुरुष और महिलाएं दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मास्क के बारे में कंपनी दावा करती है कि यह त्वचा की गहरी सफाई करके फाइनलाइन्स और लार्ज पोर्स को साफ कर सकता है। आइए, जानते हैं इसके गुण और अवगुण।
गुण :
- इसमें शक्तिशाली चारकोल है, जो चेहरे से प्रदूषण के कारण हुई गंदगी को निकाल कर त्वचा को स्वच्छ कर सकता है।
- ब्लैकहेड्स निकालने में प्रभावी हो सकता है।
- चेहरे को चमक और ताजगी प्रदान कर सकता है।
- इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
अवगुण :
- यह पील-ऑफ मास्क बहुत थिक है, जिस कारण इसे चेहरे पर समान रूप से फैलाना थोड़ा मुश्किल है।
- कई बार यह उत्पाद हवा लगने से ट्यूब में ही जम जाता है, इसलिए इसे ठीक से बंद करना जरूरी है।
2. पॉजिटिव 3 इन 1 एक्टिवेटेड चारकोल डीप क्लीन पील ऑफ मास्क
पॉजिटिव कंपनी का यह पील-ऑफ मास्क त्वचा को डिटॉक्स करने का वादा करता है और इसे प्राकृतिक रूप से चमक देता है। इस मास्क में मौजूद सामग्री में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो फ्री रेडीकल्स को नियंत्रित करते हैं और त्वचा की परतों को साफ करते हैं।
गुण :
- इसमें मौजूद एक्टिवेटेड चारकोल, कोलेजन पेप्टाइड्स, टी ट्री ऑयल, मेंहदी का तेल, कैलेंडुला, नीम का अर्क, क्रैनबेरी का अर्क जैसे तत्व त्वचा को फिर से जवां और खिला-खिला बनाने में मदद कर सकते हैं।
- यह उत्पाद डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है यानी त्वचा विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित है।
- यह पील-ऑफ मास्क सस्ता है।
अवगुण :
- कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि यह मास्क चेहरे से आसानी से उतर जाता है और ब्लैक एंड वाइट हेड्स हटाने में ज्यादा कारगर नहीं है।
- इसे उतारते समय संवेदनशील त्वचा प्रभावित हो सकती है।
3. ऑर्गेनिक्स मंत्रा एक्टिवेटेड चारकोल पील ऑफ मास्क
ऑर्गेनिक्स मंत्रा हर्बल कॉस्मेटिक बनाती है। इसका पील-ऑफ मास्क ब्लैकहेड्स, अशुद्धियों और अतिरिक्त तेल से छुटकारा दिलाने में कारगर है। यह गहराई से काम करता है और इसमें एंटी-पॉल्यूशन गुण है, जो मुहांसों से राहत दे सकते हैं। ये सब दावे ऑर्गेनिक्स मंत्रा द्वारा किए गए हैं।
गुण :
- इसमें रोजहिप और लेमन ऑयल जैसे प्राकृतिक ओमेगा-3 और 6 फैटी एसिड स्रोत हैं, जो क्षतिग्रस्त त्वचा का पुनःनिर्माण कर सकते हैं।
- इसमें बेंटोनाइट क्ले है, जो त्वचा से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकती है।
अवगुण :
- इसमें किसी भी तरह की कोई खुशबू नहीं है।
- यह मास्क त्वचा को रूखा कर सकता है। इसलिए, कंपनी का कहना है कि इसे सप्ताह में सिर्फ एक बार इस्तेमाल करें।
4. एवरयूथ नैचुरल्स एडवांस्ड गोल्डन ग्लो पील-ऑफ मास्क
एवरयूथ भी स्किन केयर के लिए शानदार प्रोडक्ट लॉन्च करता है। इस पील-ऑफ मास्क में संतरे के छिलके का अर्क है। साथ ही 24 कैरेट गोल्ड कोलेजनाइन है, जो त्वचा से गंदगी और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में कारगर है। इसे सूखने में सिर्फ 15 मिनट का समय लगता है। यह उत्पाद यह भी दावा करता है कि यह कोलेजन उत्पादन को बेहतर करके त्वचा में नई जान डाल सकता है।
गुण :
- यह पील-ऑफ मास्क अन्य उत्पादों के मुकाबले सस्ता है।
- इसमें संतरे की ताजगी भरी खुशबू आती है।
- यह लगाने और निकालने में आसान है।
- उपयोग के तुरंत बाद चेहरे पर चमक दिखाई देती है।
अवगुण :
- इसमें पॉलीइथिलीन ग्लाइकोल 1500 और अल्कोहल जैसे तत्व हैं, जो किसी-किसी की त्वचा पर एलर्जी का कारण बन सकते है।
- इसमें आर्टिफिशियल रंग का इस्तेमाल किया गया है।
5. खादी नैचुरल्स आयुर्वेदिक गोल्ड पील ऑफ मास्क
खादी नैचुरल्स त्वचा और बालों की देखभाल के लिए प्राकृतिक उत्पाद बनाता है। इसका पील-ऑफ मास्क भी प्राकृतिक खनिज गुणों से समृद्ध है। यह शुद्ध शहद और गोल्डन डस्ट एक्सट्रेक्ट से युक्त है। साथ ही प्राकृतिक तेलों के द्वारा त्वचा को पोषण देने और छिद्रों को कसने के लिए भी कारगर है।
गुण :
- यह पील-ऑफ मास्क लगाने में आसान है।
- अन्य उत्पादों के मुकाबले सस्ता और प्रभावी है।
- इसमें प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है।
अवगुण :
- इसकी खुशबु तेज है, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आ सकती।
- इसे निकालना थोड़ा असुविधाजनक और मुश्किल है।
6. वाओ स्किन साइंस एलोवेरा पील ऑफ मास्क
सबसे अच्छे पील-ऑफ मास्क में अगला नाम है वाओ स्किन साइंस एलोवेरा पील ऑफ मास्क का। यह पील ऑफ मास्क त्वचा में प्राकृतिक नमी और तेल के संतुलन को नुकसान पहुंचाए बिना गंदगी और जमी हुई मैल को निकाल सकता है। वाओ स्किन साइंस का यह उत्पाद ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से निजात दिलाने में कारगर हो सकता है।
गुण :
- त्वचा को जवां बनाए रखने में कारगर है।
- इसके इस्तेमाल से चेहरे पर निखार आता है।
- इसकी पैकेजिंग अच्छी है।
- कोलेजन में बढ़ोत्तरी करके त्वचा का रूखापन दूर करता है।
- इसमें एलोवेरा का अर्क है, जो त्वचा को आराम और नमी देता है।
- इसमें प्रो विटामिन-बी5 होता है, जो धब्बेदार त्वचा से निजात दिलाने और रंगत को एक समान करने में सहायक है।
- यह मास्क त्वचा में मौजूद मृत कोशिकाओं को निकालने में भी मदद कर सकता है।
अवगुण :
- इसमें कसैली एलोवेरा जैसी खुशबु है, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आ सकती।
- यह मास्क अन्य उत्पाद के मुकाबले महंगा भी है।
7. खादी माउरी पील ऑफ मास्क
खादी का अपने इस प्रोडक्ट के बारे में कहना है कि यह पूरी तरह से प्राकृतिक और जैविक हैं। इसे प्राकृतिक अर्क और सामग्री से तैयार किया जाता है। इसलिए, कहा जा सकता है कि यह पील-ऑफ मास्क 100 प्रतिशत रसायन मुक्त है। इसमें अनार, शहतूत, खीरा और तुलसी जैसे लाभकारी तत्व हैं।
गुण :
- इस पील-ऑफ मास्क की पतली परत ही काफी होती है, इसलिए यह लंबे समय तक चल सकता है।
- इसे चेहरे से निकालना आसान है और मास्क को चेहरे से उतारने के बाद चेहरा लाल नहीं होता।
- यह मुंहासे हटाने का काम कर सकता है। साथ ही त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटा सकता है।
- हर प्रकार की स्किन के लिए उपयुक्त है।
- गर्मियों के लिए यह अच्छा फेसमास्क हो सकता है।
अवगुण :
- कुछ उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि इस नाम से बाजार में कई नकली उत्पाद मिलते हैं, जिसमें जेली भरी होती है। आप यहां दिए गए लिंक के जरिए असली मास्क खरीद सकते हैं।
8. मंडसब होलीहाउस पील ऑफ मास्क
मंडसब के इस उत्पाद का दावा है कि इसमें आरब्यूटिन नाम का तत्व है, जो मेलेनिन के उत्पादन को नियंत्रित करता है। इससे त्वचा निखरी हुई, उज्ज्वल और सुंदर नजर आती है। यह पील-ऑफ मास्क 100 प्रतिशत प्राकृतिक तत्वों से बने होने का दावा भी पेश करता है। इसे सप्ताह में तीन बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
गुण :
- त्वचा को एक्सफोलिएट करने और मृत कोशिकाओं को हटाने में कारगर है।
- इसके इस्तेमाल से चेहरा चिकना और मुलायम नजर आता है।
- नाक पर होने ब्लैकहेड्स को हटाने में यह मास्क मदद कर सकता है।
- इस उत्पाद में वॉल्कैनिक मड यानी ज्वालामुखी से निकली मिट्टी और चारकोल पाउडर होता है, जो त्वचा की गहराई तक जाकर पोर्स को साफ करने में मदद कर सकता है।
अवगुण :
- इसकी खुशबु अजीब है।
- इस मास्क को चेहरे से निकालते समय हल्का दर्द हो सकता है।
9. हिमालया हर्बल्स प्यूरिफाइंग नीम पील ऑफ मास्क
हिमालया को अपने हर्बल उत्पादों के कारण बड़ी पहचान मिली है। इसका मास्क तैलीय त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। हिमालया का दावा है कि यह मास्क पिंपल्स को रोकने में मदद करता है। यह मुहांसों के निशान को हल्का करता है, जिससे आप साफ और निखरी त्वचा पा सकते हैं। आइए इसके गुण और अवगुण जान लेते हैं।
गुण :
- इस मास्क में एंटीसेप्टिक व एंटीइंफ्लेमेटरी गुण हैं, क्योंकि इसमें हल्दी और नीम जैसे तत्व हैं।
- यह त्वचा पर किसी भी प्रकार के बैक्टीरिया संक्रमण को पैदा नहीं होने देता।
- इस पील-ऑफ मास्क से त्वचा कोमल नजर आ सकती है।
अवगुण :
- इसमें PEG 32 और अल्कोहल जैसे तत्व हैं, जो संवेदनशील त्वचा के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं।
10. सोल फ्लावर हर्बल चारकोल पील ऑफ मास्क
सोल फ्लावर का यह उत्पाद एंटी एजिंग होने का दावा पेश करता है। यह 100 प्रतिशत शुद्ध लैवेंडर एसेंशियल ऑयल और समुद्री नमक का मिश्रण है। इस पील-ऑफ मास्क में चेहरे में जमा गंदगी और अतिरिक्त तेल को निकालने की क्षमता है। ब्लैकहेड्स को हटाकर चेहरे को बेदाग और सुंदर बनाने में यह मास्क कारगर हो सकता है।
गुण :
- इसमें एक्टिवेटेड चारकोल, आंवला, मुलेठी, नीम, लोटस, मंडुकपर्णी, अनंतमूल, चाय, ब्राह्मी, संतरे के छिलके का अर्क, लैवेंडर व समुद्री नमक आदि प्राकृतिक तत्व हैं।
- यह महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए उपयोगी है।
अवगुण :
- इसमें अल्कोहल है, जो त्वचा को रूखा बना सकता है।
- इसका इस्तेमाल केवल गर्मियों के लिए अच्छा है।
11. हिमालया हर्बल्स मॉइस्चराइजिंग कुकुम्बर पील ऑफ मास्क
हर्बल उत्पादों और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध यह पील-ऑफ मास्क त्वचा को गहराई से साफ कर सकता है। हिमालया का दावा है कि इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण भी हैं। इस पील-ऑफ मास्क में खीरा है, जो त्वचा से मृत कोशिकाओं को साफ करके उसे जीवंत बनाए रखने में कारगर है।
गुण :
- इसका प्रयोग त्वचा को मुलायम बनाता है और नमी देता है।
- त्वचा के रंग को एक समान करने में कारगर है।
- यह मास्क बंद रोम छिद्रों को खोल सकता है।
- यह उत्पाद टोनर के गुण से युक्त है, जो चेहरे की त्वचा को निखार सकता है।
अवगुण :
- हिमालया का यह पील-ऑफ मास्क रसायन मुक्त नहीं है।
- इसकी खुशबू तेज है।
12. वॉकहार्ट डेपिवाइट मास्क्यु व्हाइटनिंग पील-ऑफ मास्क
सबसे अच्छे पील-ऑफ मास्क में वॉकहार्ट डेपिवाइट मास्क्यु व्हाइटनिंग पील-ऑफ मास्क का नाम भी है। इस पील-ऑफ मास्क की निर्माता कंपनी का कहना है कि इसके इस्तेमाल से त्वचा में निखार संभव है। हाइपरपिगमेंटेशन को कम करने में यह मास्क कारगर हो सकता है। सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करने से यह चेहरे की रौनक बढ़ा सकता है।
गुण :
- पहले प्रयोग से ही असर दिखना शुरू हो जाता है।
- काले धब्बों को हटाने के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है।
- इसका प्रयोग करना आसान है, क्योंकि यह चेहरे पर आसानी से फैल जाता है।
अवगुण :
- इसमें अल्कोहल है।
- चेहरे को निखारने में ज्यादा कारगर नहीं है।
पढ़ते रहें आर्टिकल
बेस्ट पील-ऑफ मास्क के बारे में जानने के बाद अब इसे चुनने की प्रक्रिया भी जान लेते हैं।
अपनी त्वचा के हिसाब से बेस्ट पील-ऑफ मास्क कैसे चुनें?
अपने लिए उपयुक्त पील-ऑफ मास्क खरीदते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें, जैसे:
- ज्यादातर पील-ऑफ मास्क चेहरे से अतिरिक्त तेल को निकालने में कारगर होते हैं, इसलिए इनका प्रयोग तैलीय त्वचा और कील मुहांसों के लिए उपयुक्त होता है।
- जिनकी त्वचा रूखी है, वो त्वचा को नमी देने वाले (हाइड्रेटिंग फार्मूला युक्त) पील-ऑफ मास्क खरीदें।
- संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को पील-ऑफ मास्क के प्रयोग से पहले त्वचा रोग विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।
- पील-ऑफ मास्क का बहुत अधिक प्रयोग नहीं करना चाहिए। अगर आपका पील-ऑफ मास्क डेली यूज के लिए सुरक्षित होने की पुष्टि नहीं करता, तो इसका नियमित इस्तेमाल न करें।
- पील-ऑफ मास्क के किसी भी नुकसान से बचने के लिए जरूरी है कि उसमें मौजूद तत्वों की जानकारी जरूर लें।
- केमिकल युक्त तुरंत प्रभाव दिखाने वाले मास्क की तुलना में प्राकृतिक और स्थाई समाधान प्रस्तुत करने वाले उत्पाद को वरीयता दें।
- पील-ऑफ मास्क की एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें और क्षतिग्रस्त पैकेजिंग या उत्पाद को स्वीकार न करें।
- नकली उत्पाद से बचने के लिए हमेशा विश्वसनीय विक्रेता से ही पील-ऑफ मास्क खरीदें। आप इस लेख में दिए गए लिंक्स के जरिए भी ये मास्क खरीद सकते हैं।
अधिक जानकरी आगे है
लेख के अंतिम भाग में जानते हैं कि पील ऑफ मास्क लगाने का सही तरीका क्या हो सकता है।
पील-ऑफ मास्क लगाने का सही तरीका
भले ही आप कितना भी अच्छा और महंगा उत्पाद क्यों न खरीद लें, लेकिन जब तक इसे लगाने का सही तरीका मालूम नहीं होगा यह बेहतर परिणाम नहीं दे सकता। इसलिए, पील-ऑफ मास्क लगाने का सही तरीका स्टेप बाय स्टेप नीचे बताया गया है।
- सबसे पहले अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें, ताकि चेहरा अच्छी तरह से साफ हो जाए।
- इसके बाद किसी माइल्ड फेस वाश से चेहरे को एक बार फिर धो लें, ताकि चेहरे के पोर्स क्लीन हो जाएं।
- अब एक मुलायम तौलिया से चेहरा को थपथपाकर सुखाएं।
- इसके बाद पील-ऑफ मास्क को एक समान रूप से चेहरे पर लगाएं। ध्यान रहे कि इसे आंखों के आसपास नहीं लगाना है।
- कहीं पर मास्क की परत मोटी हो, तो उसे उंगली की मदद से आसपास फैला कर ठीक कर दें।
- अब 15-20 मिनट तक इंतजार करें। इस दौरान बाहर खुले में न निकलें, नहीं तो मास्क पर धूल जम सकती है।
- जब मास्क सूख जाए, तो इसे आराम से खींचकर छुटा लें। जब मास्क पूरी तरह उतर जाए, तो एक बार गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- इसके बाद चेहरे को मुलायम तौलिये से पोंछ लें और एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं।
इस लेख में आपने जाना कि 12 अच्छे पील-ऑफ मास्क कौन-कौन से हैं। साथ ही इसमें पील-ऑफ मास्क के चुनाव और इस्तेमाल के लिए दिशा निर्देश भी बताए गए हैं। उम्मीद करते हैं कि यहां प्रस्तुत जानकारी आपको पसंद आई होगी। त्वचा की देखभाल के लिए जरूरी है कि बाहरी साफ-सफाई के अलावा अंदरूनी साफ सफाई भी की जाए। इसके लिए खूब तरल पदार्थों का सेवन करें और भोजन में हरी सब्जियां व ताजे फल जैसे पोषक तत्व शामिल करें। ऐसी और महत्त्वपूर्ण जानकारी के लिए स्टाइलक्रेज के अन्य आर्टिकल पढ़ना न भूलें