
जानिए 13 सबसे अच्छे प्राइमर कौन से हैं और क्यों – Best Primer Names In Hindi
मेकअप के लिए प्राइमर महत्वपूर्ण माना जाता है। प्राइमर मेकअप को स्मूद लुक देकर चेहरे की खूबसूरती पर चार-चांद लगाने का काम करता है। यही वजह है कि मेकअप करने वाली महिलाओं में यह काफी प्रचलित है। बाजार में इसके कई आकर्षक ब्रांड आपको दिख जाएंगे, लेकिन सबसे अच्छा प्राइमर कौन सा है, यह सवाल आपको परेशान कर सकता है। इस उलझन को दूर करने के लिए हम स्टाइलक्रेज के इस लेख में बेस्ट प्राइमर के नाम और उनके गुण-दोष बताने जा रहे हैं। साथ ही आपको फेस प्राइमर लगाने का सही तरीका भी बताया जाएगा। तो आइये, जानते हैं कि आपके लिए सबसे अच्छा प्राइमर कौन सा हो सकता है।
विषय सूची
जानें विस्तार से
जानिए मार्केट में उपलब्ध सबसे अच्छा प्राइमर कौन सा है?
सबसे अच्छे प्राइमर के नाम
1. मेबेलिन न्यूयॉर्क बेबी स्किन इंस्टेंट पोर इरेजर प्राइमर
यह मेकअप प्राइमर मार्केट में उपलब्ध बेस्ट प्राइमर में से एक है। कंपनी का दावा है कि इसका जेल फिनिश मेकअप को देर तक टिके रहने में सहायक हो सकता है। ज्यादा बेहतर परिणाम के लिए इसे लगाने के बाद फाउंडेशन लगा सकते हैं।
गुण
- हल्का फेस प्राइमर है।
- रोमछिद्रों को ढकता है और त्वचा को चिकना बनाता है।
- बेदाग लुक देता है।
- अगर मेकअप नहीं भी करना है तो रेगुलर उपयोग के लिए भी लगा सकते हैं।
- त्वचा को कोमल बनाता है।
- इसमें खुशबू नहीं है।
- त्वचा में जलन पैदा नहीं करता है।
अवगुण
- बहुत ज्यादा तैलीय त्वचा वाले लोगों को सावधानी के साथ उपयोग करना पड़ सकता है।
- बहुत ज्यादा लगा लेने से चिपचिपाहट महसूस हो सकती है।
2. टच इन सोल नो प्रॉब्लम प्राइमर
यह एक कोरियन कॉस्मेटिक है। यह त्वचा के रोमछिद्रों को ढककर उसे चिकना बनाने के साथ-साथ स्किन टोन में भी सुधार कर सकता है। यह ड्राई त्वचा को ताजगी का एहसास दिलाता है और ग्लो लाता है। यह दिनभर मेकअप को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
गुण
- त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है।
- त्वचा पर चिपचिपा नहीं है।
- इस फेस प्राइमर के साथ मेकअप अच्छी तरह से लगाया जा सकता है।
- ड्राई त्वचा के लिए उपयुक्त है।
अवगुण
- ऑयली स्किन के लिए उपयुक्त नहीं है।
- इसे लगाने के बाद फाउंडेशन लगाना जरूरी है।
3. मेबेलिन फेसस्टूडियो मास्टर प्राइम प्राइमर मेकअप, ब्लर + पोर मिनिमाइज
मेबेलिन का एक और फेस प्राइमर हमारी लिस्ट में है मेबेलिन फेसस्टूडियो मास्टर प्राइम प्राइमर मेकअप। सफेद, गुलाबी और हरे रंग में उपलब्ध यह मेकअप प्राइमर स्किन की रंगत और अन्य समस्याओं के लिए तैयार किया गया है। यह आसानी से त्वचा में अवशोषित होकर त्वचा पर निखार ला सकता है। यह त्वचा को न ज्यादा रूखा महसूस कराता है और न ज्यादा शुष्क।
गुण
- यह हल्का और नॉन ऑयली फेस प्राइमर है, जो आसानी से रोमछिद्रों और दाग-धब्बों को ढक सकता है।
- यह देर तक मेकअप को टीकाकार रखता है।
- यह हाइड्रेटिंग प्राइमर है।
- यह त्वचा को रूखा नहीं बनाता है।
- उपयोग के बाद त्वचा कोमल और मुलायम हो जाती है।
अवगुण
- बहुत ज्यादा तैलीय त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है।
4. ब्लू हेवन स्टूडियो परफेक्शन प्राइमर, क्लियर
कॉस्मेटिक में ब्लू हेवन एक चर्चित और पुराने ब्रांड्स में से एक है। लिपस्टिक, नेल पोलिश और अन्य कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के बाद अब ब्लू हेवन ने प्राइमर का भी निर्माण करना शुरू किया है। सिलिकॉन और विटामिन युक्त यह एक हल्का प्राइमर है, जो त्वचा को स्मूद बनाने में मदद कर सकता है। यह त्वचा को मैट लुक देता है और लंबे वक्त तक मेकअप को टिकाए रखता है।
गुण
- यह सामान्य (Normal) त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- इसमें विटामिन-ई है।
- हल्का है, जो त्वचा को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।
- यह जेल बेस्ड है।
- इसे कॉम्पैक्ट या फाउंडेशन के साथ लगाने से मेकअप लंबे वक्त तक चलता है।
- इसे आईशैडो और ब्लश के लिए बेस के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- स्टूडियो परफेक्शन इफेक्ट, परफेक्ट मेकअप बेस, ऑयल-फ्री और नॉन ग्रीसी है।
- थोड़ी मात्रा में ही यह आसानी से त्वचा पर फैल जाता है।
- इसमें खुशबू नहीं है।
- बजट में है।
अवगुण
- इसमें केमिकल हैं, इसलिए संवेदनशील त्वचा वाले पैच टेस्ट के बाद ही इसका इस्तेमाल करें।
- इसे लगाने के बाद फाउंडेशन और पाउडर लगाना पड़ सकता है।
5. एनवाईएक्स (NYX) प्रोफेशनल मेकअप हनी ड्यू मी अप प्राइमर
शहद जैसी सुनहरी चमक को ध्यान में रखते हुए इस फेस प्राइमर का निर्माण किया गया है। कंपनी की मानें तो यह त्वचा से जुड़ी रंगत की समस्या और लालिमा को कम या बेअसर करने में मदद कर सकता है। वहीं, इसमें मौजूद गोल्ड फ्लेक्स त्वचा को सुनहरी चमक प्रदान करने के साथ-साथ त्वचा के कोलेजन (Collagen) को भी मजबूत कर सकते हैं।
गुण
- इसमें शहद है, जो एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है।
- त्वचा में आसानी से अवशोषित हो सकता है।
- त्वचा को फ्रेश लुक दे सकता है।
- पैकेजिंग आकर्षक है।
अवगुण
- थोड़ा चिपचिपा लग सकता है।
- कुछ लोगों को यह महंगा लग सकता है।
6. इ एल एफ कॉस्मेटिक्स पोरलेस प्राइमर
कंपनी के अनुसार, यह एक एंटी-एजिंग गुण वाला मेकअप प्राइमर है। यह न सिर्फ त्वचा पर पड़ने वाले उम्र के प्रभाव को कम कर सकता है बल्कि ग्लोइंग असर भी दिखा सकता है। यह चेहरे को चिकना बनाता है, जिससे मेकअप अच्छे से चिपक सके। यह लॉन्ग लास्टिंग मैट फिनिश लुक दे सकता है।
गुण
- कंपनी का दावा है कि यह फेस प्राइमर टी ट्री, विटामिन ए और ई से युक्त है।
- इसकी थोड़ी सी मात्रा ही काफी है।
- हाइड्रेटिंग और मॉइस्चराइजिंग है।
- आसानी से त्वचा में अवशोषित होने वाला है।
- पंप पैकिंग है, जो इसे हाइजेनिक और आसानी से उपयोग करने वाला बनाता है।
- त्वचा पर चमक लाता है।
- फाउंडेशन या मेकअप को ज्यादा देर तक बरकरार रख सकता है।
- बजट में है।
अवगुण
- इसमें एसपीएफ नहीं है।
- इसमें पैराबेन (एक प्रकार का केमिकल) है।
7. इनसाइट प्राइमर 3 इन 1 ऑयल फ्री
यह मेकअप प्राइमर एक अच्छे मेकअप बेस के तौर पर उपयोग किया जा सकता है। यह प्राइमर त्वचा को सुरक्षित रखने के साथ-साथ मॉइस्चराइज भी कर सकता है। कंपनी के दावे के अनुसार यह 24 घंटों तक अपना प्रभाव बनाए रख सकता है। इस फेस प्राइमर का उपयोग अगर मेकअप के लिए नहीं भी करना है तो इसे अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है।
गुण
- ऑयली और कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- यह ऑयल फ्री प्रोडक्ट है।
- इसमें पैराबेन, सल्फेट जैसे रासायनिक तत्व नहीं है।
- फाइन लाइन्स और रिंकल्स को चिकना कर छुपा सकता है।
- सुनिश्चित करता है कि मेकअप लंबे वक्त तक बरकरार रहे।
- नॉन – कॉमेडोजेनिक (Non Comedogenic – रोमछिद्रों को बंद नहीं करने का गुण) है।
अवगुण
- हो सकता है कि ड्राई स्किन वाले लोगों को सूट न करे।
पढ़ना जारी रखें
8. स्मैशबॉक्स फोटो फिनिश ऑयल फ्री फाउंडेशन प्राइमर
यह जेल बेस्ड मेकअप प्राइमर त्वचा को चिकना और दागों को हल्का करने में मदद कर सकता है। यह मेकअप को बेहतर दिखाने में और ज्यादा देर तक टिकने में सहायक हो सकता है। यह चेहरे को एक फ्रेश लुक देकर आकर्षक बनाने में मदद कर सकता है।
गुण
- त्वचा को चिकना कर सकता है।
- रोमछिद्रों और फाइन लाइन्स को छुपाने में मदद कर सकता है।
- स्किन टोन के साथ बहुत ही अच्छे से मैच कर जाता है।
- लंबे वक्त तक टिकता है।
- हल्का और ऑयल फ्री है।
- नॉन – कॉमेडोजेनिक है।
- जेल बेस्ड है और आसानी से उपयोग किया जा सकता है।
अवगुण
- कुछ लोगों को यह महंगा लग सकता है।
- हो सकता है बाजार में आसानी से उपलब्ध न हो।
9. वेट एन वाइल्ड फोटो फोकस फेस प्राइमर
यह मेकअप प्राइमर कई लोगों के लिए नया हो सकता है। यह मेकअप के लिए न सिर्फ बेस का काम कर सकता है बल्कि त्वचा को कोमल बनाने में भी मदद कर सकता है।
गुण
- यह हल्का है।
- यह त्वचा को हाइड्रेट और दमकता हुआ बनाता है।
- यह हल्का शिमरी लुक भी दे सकता है।
अवगुण
- कुछ लोगों को यह महंगा ल सकता है।
- कुछ लोगों को चिपचिपा लग सकता है।
10. एलए गर्ल प्रो प्रेप एचडी फेस प्राइमर
अपने मेकअप को प्रो प्रेप स्मूदिंग फेस प्राइमर के साथ दिन-भर बरकरार रख सकते हैं। यह न सिर्फ रोमछिद्रों को भरकर त्वचा को कोमल बना सकता है बल्कि फाइन लाइन्स को भी छुपाने में सहायक हो सकता है। विटामिन ई के पोषण के साथ यह बेदाग और निखरा हुआ लुक दे सकता है।
गुण
- यह हल्का है और आसानी से लगाया जा सकता है।
- इसमें पैराबेन और कृत्रिम सुगंध नहीं है।
- जेल बेस्ड है, इसलिए स्किन टोन के साथ आसानी से मैच कर सकता है।
- यह एक बेहतरीन मैट फिनिश लुक दे सकता है।
- फाउंडेशन और मेकअप आसानी से इसमें मिल जाते हैं।
- यह संवेदनशील त्वचा के लिए भी उपयुक्त हो सकता है।
- कम से कम छः से सात घंटे तक मेकअप रह सकता है।
अवगुण
- ड्राई स्किन वाले लोगों को इसके उपयोग के बाद त्वचा में खिंचाव महसूस हो सकता है।
- अगर किसी को ज्यादा पसीना आने की समस्या है, तो हो सकता है कि उनके लिए यह ज्यादा प्रभावी न हो।
11. लोटस मेकअप इकोस्टे इंस्टा स्मूद परफेक्टिंग प्राइमर
कॉस्मेटिक की बात की जाए तो लोटस एक जाना-माना ब्रांड है। लोटस के कई प्रोडक्ट्स मार्केट में उपलब्ध हैं और उन्हीं में से एक है लोटस मेकअप इकोस्टे इंस्टा स्मूद परफेक्टिंग प्राइमर। यह ऑयल फ्री मेकअप प्राइमर है, जो रोमछिद्रों को कम कर सकता है और लंबे वक्त तक मेकअप को बनाये रख सकता है। इसके अलावा, यह त्वचा के अत्यधिक तेल को भी कुछ घंटों के लिए नियंत्रित कर सकता है।
गुण
- तैलीय और एक्ने प्रोन त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- यह नॉन-कॉमेडोजेनिक है, जिस कारण यह संवेदनशील त्वचा के लिए भी सुरक्षित है।
- हल्का जेल बेस्ड फेस प्राइमर है।
- स्किन टोन में सुधार कर कील-मुंहासों को ढक सकता है।
- विटामिन-ई से समृद्ध।
- त्वचा को कोमल और मुलायम बना सकता है।
- त्वचा को हाइड्रेट कर सकता है।
- 100% शाकाहारी सामग्रियों से बना है।
अवगुण
- हो सकता है लंबे समय तक तेल को नियंत्रित न कर सके।
- हो सकता है अधिक ड्राई स्किन के लिए ज्यादा हाइड्रेटिंग न हो।
12. स्विस ब्यूटी पर्ल प्राइमर पोर्स जीरो
यह फेस प्राइमर मेकअप को लंबे समय तक बरकरार रखने में मदद कर सकता है। कंपनी की मानें तो यह त्वचा को चिकना करता है, जिस कारण मेकअप का टिकना आसान हो जाता है। इसके साथ ही यह मेकअप को आकर्षक लुक दे सकता है।
गुण
- कंपनी का दावा है कि यह ऑयल फ्री है।
- त्वचा पर ग्लो ला सकता है।
- लंबे समय तक चलने वाला और वॉटरप्रूफ है।
- यह रोमछिद्रों को भी ढक सकता है।
- महंगा नहीं है।
अवगुण
- त्वचा तैलीय और चिपचिपी हो सकती है।
- इसे लगाने के बाद पसीना आ सकता है।
13. रिम्मेल लंदन लास्टिंग फिनिश प्राइमर, क्लियर
कई लोगों के लिए यह नाम नया हो सकता है। रिम्मेल यूके का नंबर 1 मेकअप ब्रांड है। यह न सिर्फ आपको परफेक्ट लुक देने में मदद कर सकता है बल्कि कम से कम 8 घंटे तक फाउंडेशन को बरकरार रख सकता है। साथ ही यह प्राइमर हमेशा एक रेडी टू गो लुक दे सकता है।
गुण
- ऑयली स्किन के लिए उपयुक्त है।
- बहुत ही हल्का है।
- इसकी थोड़ी सी मात्रा ही काफी है।
- आसानी से त्वचा में अवशोषित हो सकता है।
- इसमें खुशबू नहीं है।
- मेकअप को स्मूद फिनिश दे सकता है।
- त्वचा को बिना सुखाए ही मैटिफाई लुक दे सकता है।
- रोमछिद्रों को कम करने में मदद कर सकता है।
अवगुण
- इसमें केमिकल उपयोग किये गए हैं, इसलिए संवेदनशील त्वचा वाले लोग इसके उपयोग से पहले एक बार पैच टेस्ट कर लें।
स्क्रॉल करें
स्किन के लिए बेस्ट प्राइमर के नाम जानने के बाद, आगे जानिए त्वचा अनुसार मेकअप प्राइमर का चुनाव कैसे किया जाए।
अपनी त्वचा के अनुसार सबसे अच्छा प्राइमर कैसे चुनें?
नीचे पढ़ें कैसे त्वचा अनुसार सबसे अच्छा प्राइमर का चुनाव किया जा सकता है –
- जिनकी त्वचा ऑयली है वो मैट प्राइमर का चुनाव कर सकते हैं। वहीं, कील-मुंहासों से प्रभावित त्वचा वाली महिलाएं एंटी-एक्ने सामग्री जैसे – सैलिसिलिक एसिड युक्त प्राइमर का चुनाव कर सकती हैं (1)।
- रूखी त्वचा वाले लोग हाइड्रेटिंग, मॉइस्चराइजिंग या जेल बेस्ड प्राइमर का चुनाव कर सकते हैं।
- कॉम्बिनेशन त्वचा वाले लोग हाइड्रेटिंग या मैट, दोनों तरह के गुण वाले प्राइमर का चुनाव कर सकते हैं।
- नेचुरल या कम केमिकल युक्त प्राइमर का चुनाव करें।
- इसके अलावा, उम्र के अनुसार और स्किन टोन के अनुसार प्राइमर का चुनाव करें।
- गर्मियों में एसपीएफ युक्त प्राइमर का चुनाव करें।
पढ़ते रहिये
बेस्ट प्राइमर का चुनाव करने के बाद, आगे जानिए प्राइमर फॉर फेस का सही तरीके से इस्तेमाल कैसे करें।
प्राइमर लगाने का सही तरीका क्या है?
नीचे जानिए सही तरीके से मेकअप प्राइमर लगाने का तरीका।
- मेकअप प्राइमर लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से फेसवाश से साफ करें या एक्सफोलिएट कर लें।
- अब चेहरे को नर्म तौलिये से पोंछ लें।
- फिर मेकअप को ज्यादा देर तक टिकाए रखने के लिए लाइट मॉइस्चराइजर का उपयोग करें।
- अब हथेली के पीछे के हिस्से पर आवश्यकतानुसार प्राइमर लें।
- फिर उसे फिंगर टिप्स की मदद से चेहरे पर लगाना शुरू करें।
- चेहरे के उन हिस्सों पर खास ध्यान देकर लगाएं जहां मेकअप कम टिकता है।
- प्राइमर को ब्रश की मदद से भी लगा सकते हैं।
- प्राइमर लगाने के बाद कुछ मिनट के लिए छोड़ दें ताकि प्राइमर त्वचा में अच्छी तरह अवशोषित हो जाए।
आशा करते हैं कि इन बेस्ट प्राइमर के बारे में जानने के बाद आपको सबसे अच्छा प्राइमर कौन सा है, इस सवाल का जवाब मिल चुका होगा। हमने इस लेख में कुछ खास प्राइमर के नाम भी आपको बता दिए हैं। इनमें से आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार फेस प्राइमर का चुनाव कर सकते हैं। याद रखें मेकअप प्राइमर किसी भी मेकअप का एक अहम हिस्सा होता है, इसलिए इसका चुनाव करने से पहले आपको इसके विषय में जानकारी होनी चाहिए। उम्मीद करते हैं कि मेकअप प्राइमर पर लिखा यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा।
1 संदर्भ (Reference):
- Salicylic acid as a peeling agent: a comprehensive review
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4554394/
और पढ़े:
- ऑयली स्किन के लिए 11 बेस्ट प्राइमर
- मेकअप प्राइमर क्या है और इसे कैसे लगाते हैं
- रूखी त्वचा (ड्राई स्किन) के लिए 8 बेस्ट प्राइमर

Latest posts by Arpita Biswas (see all)
- आम के 25 फायदे, उपयोग और नुकसान – Mango Benefits, Uses and Side Effects in Hindi - February 11, 2021
- कमजोरी के कारण, लक्षण और इलाज – Weakness Causes, Symptoms and Treatment in Hindi - February 2, 2021
- अपर लिप्स के बाल हटाने के 12 घरेलू उपाय – How to Remove Upper Lip Hair at Home in Hindi - February 1, 2021
- होंठों के लिए 18 घरेलू लिप स्क्रब – Homemade Lip Scrubs in Hindi - January 31, 2021
- बिच्छू बूटी (बिछुआ पत्ती) के 10 फायदे, उपयोग और नुकसान – Nettle Leaf Benefits, Uses and Side Effects in Hindi - January 31, 2021
