
जानिए 8 सबसे अच्छे सैनिटाइजर कौन से हैं – Best Hand Sanitizer Names in Hindi
बेहतर स्वास्थ्य के लिए हाथों का स्वच्छ रहना जरूरी है। इसके लिए साबुन से अच्छी तरह हाथों को धोने की सलाह दी जाती है, क्योंकि हमारे हाथ ही हैं, जिनके जरिए हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। बेशक, घर में हाथों को नियमित रूप से धोना संभव है, लेकिन घर से बाहर हाथों को धोने के लिए हर जगह पानी मिल जाए, मुश्किल है। ऐसे में हैंड सैनिटाइजर एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। सीडीसी की रिपोर्ट में माना गया है कि 60 प्रतिशत एल्कोहल कंटेंट वाला सैनिटाइजर कोरोना सहित विभिन्न तरह के बैक्टीरिया से बचाव करने में सक्षम है (1)। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम टॉप-8 बेस्ट सैनिटाइजर के बारे में बता रहे हैं। इनका इस्तेमाल कर आप खुद को और अपने परिवार को इस वायरस की चपेट में आने से बचा सकते हैं।
नीचे विस्तार से पढ़ें
तो आइए बिना देर किए सबसे पहले हम बेस्ट सैनिटाइजर में शामिल उन आठ नामों के बारे में जान लेते हैं।
विषय सूची
सबसे अच्छे सैनिटाइजर के नाम
लेख के इस भाग में हम आपको बेस्ट सैनिटाइजर में शामिल नामों को उनकी खूबियों और खामियों के साथ क्रमवार बताएंगे। उससे पहले आपका यह जान लेना जरूरी है कि अल्कोहल कंटेंट होने के कारण ये सैनिटाइजर ज्वलनशील हैं। इसलिए, इनके इस्तेमाल के तुरंत बाद गैस या किसी अन्य अग्नि स्रोत के पास नहीं जाना चाहिए। वहीं, ये सैनिटाइजर केवल बड़े लोगों के लिए ही हैं, इसलिए इन्हें बच्चों से दूर रखा जाना चाहिए। बेस्ट सैनिटाइजर की लिस्ट में शामिल टॉप-8 नाम कुछ इस प्रकार हैं –
1. मिराह बेल्ले – हैंड रब सैनिटाइजर
कंपनी का दावा है कि यह हैंड सैनिटाइजर 72.9 प्रतिशत आईएसओ प्रोपाइल अल्कोहल से युक्त है और इसमें ग्लीसरीन भी शामिल है। इस कारण यह त्वचा पर सौम्य और पूरी तरह से सुरक्षित है। यह हाथों पर मौजूद सभी बैक्टीरिया को नष्ट कर बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है। साथ ही कोविड-19 जैसे कई संक्रमण के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है। इसलिए, इसे एक सबसे अच्छा प्रक्षालक माना जा सकता है।
गुण :
- एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) द्वारा अप्रूव्ड किया गया हैंड सैनिटाइजर है।
- बैक्टीरिया के प्रभाव को नष्ट कर हाथों को साफ कर सकता है।
- लगाने पर त्वचा को ठंडक प्रदान कर सकता है।
- त्वचा पर चिपचिपाहट पैदा नहीं करता है।
- त्वचा को स्वच्छ और सुरक्षित रखने वाली सामग्रियों से तैयार किया गया है।
- खुजली, जलन या चुभन की समस्या पैदा नहीं करता है।
अवगुण :
- पम्प युक्त बोतल का उपयोग नहीं किया गया है।
2. डेटॉल इंस्टेंट हैंड सैनिटाइजर
कंपनी का दावा है कि उन्होंने अपने इस प्रोडक्ट को त्वचा के लिए अपने खास सुरक्षित फार्मूले के तहत तैयार किया है। यह 99.9 प्रतिशत तक त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद कर सकता है। इसमें 72.34 प्रतिशत तक अल्कोहल कंटेंट का इस्तेमाल किया गया है, जो कोविड-19 जैसे कई संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने में भी मददगार साबित हो सकता है।
गुण :
- बीमारी फैलाने वाले हानिकारक बैक्टीरिया से बचाव कर सकता है।
- हल्की और आकर्षक महक है।
- इस्तेमाल के बाद हाथों में चिपचिपाहट पैदा नहीं करता है।
- त्वचा को नमी प्रदान करने में सहायक हो सकता है।
- इस्तेमाल के बाद पानी या साबुन की आवश्यकता नहीं पड़ती।
- ट्रैवल फ्रेंडली है।
- आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) द्वारा प्रमाणित है।
अवगुण :
- पम्प युक्त बोतल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
3. हिमालया हर्बल्स प्योर हैंड्स हैंड सैनिटाइजर (ऑरेंज)
हिमालया हर्बल्स प्योर हैंड्स हैंड सैनिटाइजर को भी सबसे अच्छा प्रक्षालक कहा जा सकता है। कंपनी का दावा है कि उन्होंने अपने इस हैंड सैनिटाइजर को अल्कोहल बेस के साथ धनिया, नींबू, संतरा और नीम जैसे कुछ प्राकृतिक उत्पादों के इस्तेमाल से तैयार किया है। यह त्वचा पर सौम्य है और हाथों को हानिकारक बैक्टीरिया से सुरक्षा प्रदान करने का काम कर सकता है।
गुण :
- बिना पानी और साबुन के हाथों को संपूर्ण सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
- 99.9 प्रतिशत तक बैक्टीरिया को नष्ट कर सकता है।
- मुक्त कणों के हानिकारक प्रभाव से त्वचा की रक्षा कर सकता है।
- खुजली में राहत पहुंचाने का काम कर सकता है।
- त्वचा की गर्मी को बाहर कर ठंडक प्रदान कर सकता है।
- बैक्टीरिया के साथ ही वायरस और फंगस से बचाव में भी सहायक हो सकता है।
अवगुण :
- पम्प युक्त बोतल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
- अल्कोहल प्रतिशत का जिक्र नहीं किया गया है।
4. डाबर सैनिटाइज हैंड सैनिटाइजर
कंपनी का दावा है कि इस हैंड सैनिटाइजर को 60 प्रतिशत अल्कोहल बेस के साथ पानी, एलोवेरा और ग्लीसरीन का उपयोग कर तैयार किया गया है। यह 99.9 प्रतिशत तक हाथों को हानिकारक बैक्टीरिया के प्रभाव से बचा सकता है। यही वजह है कि इसे कोविड-19 जैसे कई संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
गुण :
- डाबर के आयुर्वेदिक फार्मूले के तहत तैयार किया गया है।
- बिना पानी और साबुन के बैक्टीरिया से सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
- त्वचा पर प्रयोग के बाद चिपचिपाहट पैदा नहीं करता है।
- रेगुलर, नींबू और स्ट्राबेरी की तीन अलग-अलग खुशबू के साथ आता है।
- ट्रैवल फ्रेंडली है।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण उपलब्ध नहीं हैं।
पढ़ना जारी रखें
5. खादी मेघदूत हैंड सैनिटाइजर
कंपनी के अनुसार खादी का यह हैंड सैनिटाइजर एलोवेरा, नीम और नींबू जैसे प्राकृतिक उत्पादों के उपयोग से तैयार किया गया है। वहीं, खास यह है कि इसमें 65 प्रतिशत तक अल्कोहल कंटेंट भी शामिल किया गया है। इस कारण यह सैनिटाइजर बैक्टीरिया के साथ-साथ कोविड-19 जैसे कई संक्रमण के प्रभाव को कम करने में भी सहायक साबित हो सकता है। ऐसे में सबसे अच्छे सैनिटाइजर के तौर पर यह एक बेहतर विकल्प समझा जा सकता है।
गुण :
- त्वचा पर सौम्य है।
- त्वचा को नर्म और मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- भारतीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया उत्पाद है।
- बैक्टीरिया के साथ ही वायरस और फंगस संक्रमण को भी दूर रखने में मदद कर सकता है।
अवगुण :
- पम्प युक्त बोतल का उपयोग नहीं किया गया है।
6. हिमालया प्योर हैंड्स हैंड सैनिटाइजर (लेमन)
कंपनी के अनुसार इस हैंड सैनिटाइजर को अल्कोहल बेस के साथ नींबू, धनिया और नीम के उपयोग से तैयार किया गया है। इस कारण यह त्वचा के लिए सुरक्षित है और बैक्टीरिया के साथ-साथ वायरस और फंगस के प्रभाव को भी कम कर सकता है।
गुण :
- बिना पानी और साबुन के हाथों को स्वच्छ रखने में सहायक हो सकता है।
- 99.9 प्रतिशत तक बैक्टीरिया को नष्ट कर सकता है।
- एनआईएमए (नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन) द्वारा अप्रूव्ड किया गया है।
- ट्रैवल फ्रेंडली है।
- पम्प युक्त बोतल का उपयोग किया गया है।
अवगुण :
- अल्कोहल प्रतिशत स्पष्ट नहीं किया गया है।
7. विट्रो नैचुरल्स हैंड डिसइन्फेक्टेंट
विट्रो नैचुरल्स हैंड डिसइन्फेक्टेंट को भी सबसे अच्छे सैनिटाइजर के तौर पर इस्तेमाल में लाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इस हैंड सैनिटाइजर को करीब 70 प्रतिशत अल्कोहल बेस के साथ एलोवेरा और ग्लीसरीन के प्रयोग से बनाया गया है। इस कारण यह त्वचा पर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया से रक्षा करने में सक्षम हो सकता है। साथ ही यह काफी हद तक कोविड-19 जैसे कई संक्रमण के प्रभाव को भी कम कर सकता है।
गुण :
- बैक्टीरिया के खिलाफ तुरंत असर दिखा सकता है।
- त्वचा पर सौम्य है।
- त्वचा को नमी प्रदान करने का काम कर सकता है।
- 99 प्रतिशत तक बैक्टीरिया को नष्ट करने में सहायक साबित हो सकता है।
- हाथों के लिए पूर्ण सुरक्षित है।
अवगुण :
- पम्प युक्त बोतल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
8. ओरिले वाटरलेस हैंड सैनिटाइजर
कंपनी का दावा है कि यह हैंड सैनिटाइजर 70 प्रतिशत अल्कोहल बेस के साथ ग्लीसरीन, एलोवेरा, विटामिन ई और लेमन एसेंशियल ऑयल का उपयोग कर तैयार किया गया है। यह हाथों पर मौजूद सभी हानिकारक बैक्टीरिया को असरदार तरीके से नष्ट कर सकता है।
गुण :
- त्वचा पर सौम्य और सुरक्षित है।
- त्वचा पर उपयोग के बाद यह चिपचिपाहट पैदा नहीं करता है।
- लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
- त्वचा को नमी प्रदान करने का काम कर सकता है।
अवगुण :
- दावे के विपरीत कुछ लोगों को उतना प्रभावी नहीं लग सकता है।
- पम्प बोतल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
आगे पढ़ें लेख
लेख के अगले भाग में अब हम आपको सबसे अच्छा सैनिटाइजर चुनते वक्त ध्यान रखने वाली कुछ खास बातें बताएंगे।
सबसे अच्छा सैनिटाइजर कैसे चुनें?
कोविड-19 के मंडराते खतरे के बीच अगर हम सबसे अच्छा सैनिटाइजर चुनने की बात करें तो निम्न बातों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए।
- कम से कम 60 प्रतिशत अल्कोहल कंटेट का उपयोग शामिल होना चाहिए।
- त्वचा पर सौम्य हो।
- कोई एलर्जिक रिएक्शन न हो।
- त्वचा को नमी प्रदान करने का गुण मौजूद हो।
- ट्रैवल फ्रेंडली पैकेजिंग का इस्तेमाल हुआ हो।
- एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन), आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) या एनआईएमए (नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन) द्वारा अप्रूव्ड किया गया हो।
- मेडिकली टेस्ट किया गया हो।
अंत तक पढ़ें
लेख के अगले भाग में अब हम आपको सैनिटाइजर इस्तेमाल करने का सही तरीका बताएंगे।
सैनिटाइजर इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?
निम्न बिंदुओं के माध्यम से सैनिटाइजर इस्तेमाल करने का सही तरीका आसानी से समझा जा सकता है।
- सबसे पहले सैनिटाइजर की तीन से चार बूंद अपनी हथेली पर निकालें।
- अब इसे अपनी दोनों हथेलियों को आपस में मिलाते हुए हाथों के दोनों पंजों पर आगे-पीछे व उंगलियों के बीच में अच्छे से मलें।
- ध्यान रहे, हाथ मलने की यह प्रक्रिया करीब 30 सेकंड तक होनी चाहिए।
- बाद में अपने हाथों को साफ रूमाल या तौलिये से अच्छे से पोछें।
- सैनिटाइजर लगाने के बाद अपने नाखूनों को अंदर से भी अच्छे से जरूर साफ करें।
तो अब आपको समझ आ गया होगा कि कोविड-19 वायरस से बचाव के लिए सैनिटाइजर को इतना महत्वपूर्ण क्यों माना गया है। वहीं, अब आप यह भी जान गए होंगे कि एक अच्छा सैनिटाइजर बैक्टीरिया के साथ-साथ वायरस और फंगस से भी सुरक्षा प्रदान कर सकता है। तो अब अधिक मत सोचिए और लेख में दिए अमेजन लिंक के जरिए अपने लिए सबसे अच्छा सैनिटाइजर खरीदें और प्रयोग में लाएं। उम्मीद है कि यह लेख बेस्ट सैनिटाइजर चुनने में आपके लिए उपयोगी साबित होगा।
1 संदर्भ (Source)

Latest posts by Ankit Rastogi (see all)
- अदरक-नींबू की चाय के 11 फायदे और नुकसान – Benefits Of Lemon Ginger Tea in Hindi - January 25, 2021
- सर्दियों में त्वचा के लिए 13 बेस्ट बॉडी लोशन – Best Body Lotion During Winter in Hindi - January 19, 2021
- आंवला और उसके जूस के फायदे, उपयोग और नुकसान – All About Amla (Gooseberry) in Hindi - January 18, 2021
- उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) के लिए आहार – क्या खाएं और क्या न खाएं – High Blood Pressure (Hypertension) Diet Chart in Hindi - January 17, 2021
- विन्यास योग के फायदे और करने का तरीका – Vinyasa Yoga Steps And Benefits in Hindi - January 15, 2021
