जानिए 11 सबसे अच्छे शिकाकाई शैंपू के नाम – Best Shikakai Shampoo Names in Hindi

Written by , BA (Mass Communication) Arpita Biswas BA (Mass Communication)
 • 
 

झड़ते, कमजोर और पतले होते बालों पर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो गंजेपन का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए वैसे तो लोग विभिन्न प्रकार के शैंपू का उपयोग करते हैं, लेकिन बालों के लिए शिकाकाई शैंपू से बेहतर और कुछ नहीं। इसी वजह से स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम बाजार में उपलब्ध बेस्ट शिकाकाई शैंपू के बारे में बता रहे हैं। वैसे तो हर शिकाकाई शैंपू सबसे अच्छा होने का दावा करता है, लेकिन कुछ ही शैंपू पर ग्राहक भरोसा जताते हैं। ऐसे ही 11 सबसे अच्छे शिकाकाई शैंपू के नाम हमने यहां दिए हैं। साथ ही बालों के लिए शिकाकाई के फायदों की भी जानकारी दी गई है।

आगे पढ़ें

सबसे पहले हम बता रहे हैं कि शिकाकाई बालों के लिए कितना उपयोगी है। 

शिकाकाई बालों के लिए कितना उपयोगी है 

शिकाकाई बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ल्यूपॉल (Lupeol), स्पिनैस्टरॉल (Spinasterol), लैक्टॉन जैसे कई आवश्यक तत्व हैं, जो बालों को गहराई से साफ करके एक बेहतर हेयर क्लींजर का काम करते हैं। इसके साथ ही शिकाकाई बालों को ड्रैंड्रफ से बचाने में मदद करता है। इतना ही नहीं शिकाकाई में बालों को फायदा पहुंचाने वाला विटामिन-सी होता है, जो बालों को मजबूत बनाने और कंडीशन कर सकता है। यह बालों के प्राकृतिक तेल को बनाए रखने और उन्हें चमकदार और स्वस्थ बनाने में सहायक है। शिकाकाई सभी प्रकार के बालों की दो-मुंहे व हेयर फॉल जैसी समस्या को भी कम करने में सहायता कर सकता है (1)

पढ़ते रहें आर्टिकल

आगे जानते हैं, बाजार में मिलने वाले बेस्ट शिकाकाई शैंपू के बारे में। 

सबसे अच्छे शिकाकाई शैंपू के नाम

1. इंदुलेखा भृंगा एंटी हेयर फॉल शैंपू 

हिन्दुस्तान लीवर कंपनी का बनाया हुआ इंदुलेखा भृंगा एंटी हेयर फॉल शैंपू बालों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता है। इसमें शिकाकाई के साथ ही आंवला, भृंगराज, नीम, तुलसी और हिना जैसी प्राकृतिक सामग्रियां हैं। यह सभी मिलकर बालों को पोषण देने और मजबूती देने में मदद कर सकते हैं।

गुण: 

  • बालों के झड़ने की समस्या कम हो सकती है।
  • इसमें किसी भी प्रकार का कृत्रिम रंग और सुगंध का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  • यह बालों को प्राकृतिक चमक प्रदान करता है।
  • बालों को जड़ों से स्वस्थ व मजबूत बना सकता है।
  • यह बालों को समय से पहले सफेद होने से बचा सकता है।
  • स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है।
  • बालों को पतला होने से रोक सकता है।

अवगुण:

  • शैंपू की गंध कुछ लोगों को बहुत तेज लग सकती है।
  • शैंपू करने के बाद कुछ लोगों को बाल ड्राई लग सकते हैं, इसलिए शैंपू करने के बाद हेयर कंडीशनर जरूर लगाएं।

2. खादी नैचुरल हर्बल शिकाकाई क्लींजर (शैंपू) 

खादी कंपनी त्वचा और बालों को बेहतर बनाने के लिए कई प्रकार के उत्पाद निर्मित करती है। उन्हीं में से एक है नैचुरल हर्बल शिकाकाई क्लींजर (शैंपू)। कंपनी का दावा है कि इस शैंपू को शिकाकाई, आंवला, तुलसी, मेंहदी, नींबू, त्रिफला और अन्य दुर्लभ जड़ी बूटियों से बनाया गया है। इन सभी तत्वों से मिलकर बना खादी का यह शैंपू बालों को कैसे फायदा पहुंचाता है नीचे पढ़ें: 

गुण: 

  • बालों को झड़ने से रोक सकता है।
  • डैंड्रफ से बचाव में सहायक हो सकता है।
  • बालों को गहराई से पोषण दे सकता है।
  • बालों को लंबा और घना बनाने में सहायक हो सकता है
  • बालों को उलझने से बचा सकता है।
  • सभी प्रकार के बालों के लिए फायदेमंद है।
  • इसका उपयोग पुरुष और महिला दोनोंं कर सकते हैं।
  • यह पैराबेंस से रहित है।
  • बाल और स्कैल्प को मॉइस्चराइज कर सकता है।
  • बालों को अंदरूनी मजबूती दे सकता है।

अवगुण:

  • इसका असर दिखने में समय लग सकता है।

3. लीवर आयुष थिक एंड लॉन्ग ग्रोथ शिकाकाई शैंपू

बालों की अच्छी सेहत और मजबूती के लिए लीवर आयुष कंपनी के इस शैंपू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस शैंपू को आंवला, शिकाकाई और भृंगराज से बनाया जाता है। जानते हैं कैसे यह शैंपू बालों को फायदा पहुंचाता है।

गुण:

  • यह बालों को लंबा बनाने के साथ ही मजबूती दे सकता है।
  • बालों को जड़ों से पोषण देता है।
  • पतले और कमजोर बालों को घना बना सकता है।
  • बालों की ग्रोथ में फायदेमंद हो सकता है।
  • हेयरफॉल और ड्राई स्कैल्प की समस्या को कम कर सकता है।

अवगुण:

  • ड्राई बाल वालों को इसका इस्तेमाल करने के बाद कंडीनशर जरूर करना चाहिए। अन्यथा बाल और रूखे हो सकते हैं।
  • इसमें प्रिजर्वेटिव्स हैं।

4. मॉरफेम रेमिडीज भृंगराज अनियन एंड ब्लैक सीड शैंपू 

मॉरफेम रेमिडीज कंपनी का यह शैंपू भी अच्छा विकल्प है। इसमें प्याज का तेल, शिकाकाई, भृंगराज, नीम का तेल और आंवला जैसी प्राकृतिक सामग्रियां हैं। कंपनी का दावा है कि यह केमिकल मुक्त शैंपू है, जो बालों को संपूर्ण पोषण देता है।

गुण: 

  • यह बालों को नरम, मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है।
  • बालों को मॉइस्चराइज करके रूखेपन को कम कर सकता है।
  • प्रदूषण और अन्य हानिकारक प्रभाव से स्कैल्प और बालों को बचा सकता है
  • बालों को घना बना सकता है।
  • बालों की जड़ों को पोषण प्रदान कर सकता है।
  • बालों का झड़ना कम करने में सहायक हो सकता है।
  • इसमें सल्फेट, पैराबेंस और मिनरल ऑयल जैसे हानिकारक पदार्थ नहीं हैं।
  • सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है।

अवगुण:

  • संभव है कि इसकी खुशबू कुछ लोगों को पसंद न हो।

5. लोटस हर्बल आंवलापुरा शिकाकाई आंवला हर्बल शैंपू 

सबसे अच्छे शिकाकाई शैंपू की लिस्ट में लोटस हर्बल का यह प्रोडक्ट भी शामिल है। इसको बनाने के लिए आंवला, शिकाकाई, रीठा और बहेड़ा जैसी प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया गया है। यह बालों को जड़ों से पोषण देने के साथ ही कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।

गुण: 

  • स्कैल्प से प्रदूषक और अशुद्धियों को गहराई से साफ कर सकता है।
  • हेयरफॉल की समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है।
  • बालों के नैचुरल पीएच लेवल को बनाए रखने में लाभदायक हो सकता है।
  • बालों को स्ट्रॉन्ग बना सकता है।
  • इसका उपयोग पुरुष और महिलाएं दोनों कर सकते हैं।

अवगुण:

  • रूखे बालों को और ड्राई कर सकता है।
  • इसमें पैराबेंस हैं।

6. खादी मौरी हर्बल शिकाकाई साट शैंपू 

खादी मौरी कंपनी का यह हर्बल शिकाकाई साट शैंपू सभी प्रकार के बालों के लिए फायदेमंद है। यह उत्पाद सर्टिफाइड है, जिसे ग्रामोदय ग्राम की महिला द्वारा तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए भृंगराज, गार्डन बालसम के अर्क के साथ ही शिकाकाई का उपयोग किया गया है।

गुण: 

  • यह बालों को झड़ने से रोकने में मदद कर सकता है।
  • बालों को रेशमी और चमकदार बना सकता है।
  • गहराई से पोषण और मजबूती दे सकता है।
  • डैंड्रफ की समस्या को कम करने में सहायक है
  • यह ड्राई स्कैल्प की समस्या को दूर कर उसे हाइड्रेट कर सकता है।
  • समय से पहले बालों को भूरा या सफेद होने से रोक सकता है।
  • सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है।

अवगुण:

  • इस शैंपू को बनाते हुए पैराबेंस का उपयोग किया गया है।

7. फॉरेस्ट एसेंशियल हेयर क्लींजर (शैंपू) 

भृंगराज और शिकाकाई से बनाया गया यह क्लींजर भी बालों के लिए अच्छा शैंपू साबित हो सकता है। कंपनी का दावा है कि यह शैंपू सर्टिफाइड ऑर्गेनिक उत्पाद है, जिसमें भृंगराज और शिकाकाई के साथ ही बादाम का तेल, कोकोनट मिल्क, कलौंजी का तेल व प्रोटीन जैसे सभी प्राकृतिक पदार्थ का इस्तेमाल किया गया है।

गुण: 

  • बालों की ग्रोथ में मदद कर सकता है।
  • हेयरफॉल को काफी हद तक कम करने में मदद कर सकता है।
  • कमजोर बालों को मजबूती प्रदान कर सकता है।
  • बालों को काला और चमकदार बनाने में सहायक है।
  • बालों की गहराई से सफाई करता है।
  • डैंड्रफ को कुछ हद तक कम कर सकता है।
  • टूटते और पतले बालों की समस्या से राहत दे सकता है।
  • सल्फेट और पैराबेन फ्री है।

अवगुण:

  • इसकी गंध कुछ लोगों को तेज लग सकती है।
  • कंडीशनर के साथ ही इस शैंपू का इस्तेमाल करें, अन्यथा रूखे बाल वालों को अधिक ड्राईनेस महसूस हो सकती है।

8. वादी हर्बल्स आंवला शिकाकाई शैंपू 

वादी कंपनी का यह प्रोडक्ट भी हेयर केयर के लिए बेहतरीन शिकाकाई शैंपू साबित हो सकता है। इसको आंवला, शिकाकाई और रीठा के अर्क से बनाया गया है। यह बालों को पोषण प्रदान करने के साथ ही स्कैल्प को संक्रमण से बचा सकता है।

गुण: 

  • बालों के झड़ने की समस्या को कम कर सकता है।
  • यह प्रदूषण, धूप और गंदगी से होने वाले डैमेज से बालों को बचाने में सहायक हो सकता है।
  • बालों को मजबूत और चमकदार बना सकता है।
  • जूं, रूसी व खुजली की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।
  • बालों को स्मूद बनाने के साथ ही पीएच के स्तर को नियंत्रित रख सकता है।
  • पतले बालों को मोटा व घना कर सकता है।

अवगुण:

  • शैंपू के सिर्फ एक्टिव इंग्रीडिएंट्स की जानकारी दी गई है। इस वजह से यह कहना मुश्किल है कि यह शैंपू केमिकल फ्री है या नहीं।
  • ज्यादा गाढ़ा है।

9. ब्लू नेक्टर कंटेम्पररी आयुर्वेदिक शैंपू 

हमारे सबसे अच्छे शिकाकाई शैंपू की सूची में अब बारी है ब्लू नेक्टर की। ब्रांड की मानें, तो यह बालों को आकर्षक और घना बना सकता है। इसमें भृंगराज और शिकाकाई के साथ ही रीठा, हिना व आंवला के गुण हैं। ये बालों के रूखेपन को कम करने और चमक बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

गुण: 

  • गहराई से बालों को पोषण देता है।
  • बाल झड़ने की समस्या को रोक सकता है।
  • डैंड्रफ और इसकी वजह से होने वाली खुजली को कम कर सकता है।
  • बालों को चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
  • बालों में नमी बनाए रखता है, जिससे रूखेपन की समस्या कम होती है।
  • सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है।
  • महिला और पुरुष सभी के बालों के लिए लाभदायक है।
  • हानिकारक केमिकल सल्फेट और पैराबेंस से रहित है।

अवगुण:

  • थोड़ा महंगा है।

10. अयूर हर्बल शैंपू आंवला एंड शिकाकाई विद रीठा

अयूर फार्मा कंपनी अपने बजट फ्रेंडली शैंपू के लिए बाजार में काफी फेमस है। इस शैंपू को आंवला, शिकाकाई और रीठा से बनाया गया है, जो स्कैल्प को गहराई से पोषण दे सकते हैं।

गुण:

  • स्ट्रॉन्ग और थिक बाल पाने में मदद करता है।
  • बालों को झड़ने से बचा सकता है।
  • बालों को जड़ों से मजबूत कर सकता है।
  • गहराई से बालों की सफाई करता है।
  • डैंड्रफ को कम कर सकता है।
  • बालों को चमकदार और रेशमी बना सकता है।
  • इसका उपयोग बालों का पीएच स्तर कंट्रोल कर सकता है।

अवगुण:

  • इसमें पैराबेंस, कृत्रिम रंग और खुशबू है।

11. चार्म एंड ग्लो आंवला, अरीठा एंड शिकाकाई शैंपू 

चार्म एंड ग्लो कंपनी का यह शैंपू हमारी लिस्ट का सबसे आखिरी शैंपू है। इसमें आंवला, अरीठा और शिकाकाई के गुण हैं, जो बालों को मजबूत और स्वस्थ बना सकता है। साथ ही यह शैंपू बजट फ्रेंडली भी है।

गुण: 

  • यह बालों को लंबा और घना बना सकता है।
  • बालों को झड़ने से रोकने के साथ ही उन्हें चमकदार बना सकता है।
  • यह स्कैल्प पर होने वाले संक्रमण और डैंड्रफ को दूर कर सकता है।
  • बालों और स्कैल्प के रूखेपन को दूर करके मॉइस्चर को बनाए रख सकता है।
  • बालों को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद कर सकता है।

अवगुण:

  • पैराबेंस से युक्त है।

घने, मुलायम, लंबे और स्वस्थ बाल के लिए यहां दिए बाय नाउ बटन पर क्लिक करके शिकाकाई शैंपू को ऑनलाइन ऑर्डर करें। बस तो लेख में दिए सबसे अच्छे शिकाकाई शैंपू की लिस्ट में एक को चुनें और बालों से जुड़ी सारी टेंशन को भूल जाएं। बेस्ट शिकाकाई शैंपू बालों की समस्याओं को दूर करके उन्हें चमकदार और रेशमी बनाकर खुला रखने का आत्मविश्वास भी देता है। अब दुनिया को दिखाएं अपने बालों की ताकत और आज ही घर ले आएं शिकाकाई शैंपू।

References

Articles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Read our editorial policy to learn more.

  1. Synthesis and Evaluation of Herbal Based Hair Dye
    https://benthamopen.com/contents/pdf/TODJ/TODJ-12-90.pdf
Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख