
Image: StyleCraze
उम्र से पहले चेहरे पर फाइन लाइंस, झुर्रियां और धीरे-धीरे त्वचा का रंग गहरा पड़ना, ये सब त्वचा से जुड़ी आम समस्याएं हैं, जो सूर्य से निकलने वाली यूवी रेज के प्रभाव के कारण हो सकती हैं। इनसे बचने का एक आसान विकल्प है, सनस्क्रीन लोशन, मगर एक सनस्क्रीन हर व्यक्ति के लिए काम करे यह मुमकिन नहीं। ऐसे में सही सनस्क्रीन लोशन का चुनाव कैसे करें या सबसे अच्छा सनस्क्रीन लोशन कौन सा है? ये सवाल जहन में आ सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने माथे से चिंता की सभी लकीरों को हटाते हुए स्टाइलक्रेज का यह लेख पढ़ें। यहां हम आपको न केवल 18 बेस्ट बेस्ट सनस्क्रीन लोशन के बारे में बताएंगे, बल्कि उनके गुण-अवगुण से भी आपको अवगत कराएंगे।
पढ़ते रहें लेख
तो आइए बेस्ट सनस्क्रीन लोशन के नाम जानने से पहले हम सबसे अच्छा सनस्क्रीन चुनते वक्त किन बातों को ध्यान रखें, यह जान लेते हैं।
विषय सूची
अपनी त्वचा के हिसाब से सबसे अच्छा सनस्क्रीन कैसे चुनें?
त्वचा के हिसाब से सनस्क्रीन के चुनाव की बात करें तो इस बात को आप निम्न बिंदुओं के माध्यम से आसानी से समझ सकते हैं।
- ऑयली स्किन है तो जेल या स्प्रे बेस्ड सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करें।
- ड्राई स्किन है तो मॉइस्चराइजर बेस्ड सनस्क्रीन लोशन को चुनें।
इसके अलावा, सबसे अच्छा सनस्क्रीन लोशन चुनते वक्त आपको मुख्य रूप से एसपीएफ (सन प्रोटेक्शन फैक्टर) और पीए (प्रोटेक्शन ग्रेड) का खास ध्यान रखना होगा। इन्ही दो मानकों से निर्धारित होता है कि सनस्क्रीन लोशन कितनी अधिक सुरक्षा दे सकता है। तो आइए, अब हम आपको एसपीएफ (सन प्रोटेक्शन फैक्टर) और पीए (प्रोटेक्शन ग्रेड) क्या हैं और यह कैसे काम करते हैं, इस बारे में थोड़ा जानकारी दे देते हैं (1) (2)।
- पीए – यह एक मानक मात्रक है, जो सनस्क्रीन की यूवीए (अल्ट्रावायलेट-ए, यह त्वचा को गहराई तक प्रभावित करती हैं) किरणों से सुरक्षात्मक ग्रेडिंग को प्रदर्शित करता है। इसे प्लस के चिन्ह से प्रदर्शित किया जाता है। यह एक प्लस से लेकर तीन प्लस चिन्ह से प्रदर्शित किया जाता है। इसमें एक प्लस निम्न सुरक्षा को प्रदर्शित करता है। वहीं, तीन प्लस अधिकतम सुरक्षा को प्रदर्शित करते हैं।
- एसपीएफ – यह भी एक मानक मात्रक है, जो सनस्क्रीन की यूवीबी (अल्ट्रावायलेट-बी, यह त्वचा की बाहरी सतह को प्रभावित करती हैं) किरणों से सुरक्षा की श्रेणी को प्रदर्शित करता है। इसे नंबर से प्रदर्शित किया जाता है। यहां एसपीएफ-15, 93 प्रतिशत सुरक्षा, एसपीएफ-30, 97 प्रतिशत सुरक्षा, एसपीएफ-50, 98 प्रतिशत सुरक्षा और एसपीएफ – 100 अधिकतम यानी 99 प्रतिशत सुरक्षा को प्रदर्शित करता है। वहीं, एक फार्मूले के जरिए इसे हम बड़ी सहजता से समझ सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार है –
सौर्य जोखिम की मात्रा * एसपीएफ = सुरक्षा का समय
मान लें कि एक सामान्य त्वचा वाले आदमी पर 20 मिनट बाद अल्ट्रावायलेट किरणों का प्रभाव होना शुरू हो जाता है तो यहां अधिकतम सौर्य जोखिम हुआ 20 मिनट। वहीं, उसने एसपीएफ-15 वाली क्रीम का उपयोग किया है। ऐसे में सामान्य गणना इस प्रकार होगी 20*15= 300 मिनट, यानी एसपीएफ-15 वाली क्रीम सामान्य स्थिति में 300 मिनट तक सुरक्षा प्रदान कर सकती है।
नोट :- यह गणना सौर्य जोखिम, मौसम और व्यक्ति विशेष की त्वचा के साथ कितनी अधिक क्रीम का उपयोग किया जा रहा है, इस आधार पर परिवर्तित हो सकती है।
आगे पढ़ें लेख
लेख के अगले भाग में अब हम आपको बेस्ट सनस्क्रीन लोशन की लिस्ट में शामिल 18 नामों के बारे में बताएंगे।
बेस्ट सनस्क्रीन लोशन के नाम
बेस्ट सनस्क्रीन लोशन की लिस्ट में शामिल नाम कुछ इस प्रकार हैं, जिन्हें हम क्रमवार जानेंगे।
1. लोटस हर्बल सेफ सन यूवी स्क्रीन मैट जेल
यह सनस्क्रीन लोशन खासकर महिलाओं के लिए तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एक बेहतरीन सनस्क्रीन लोशन है, जो यूवीए और यूवीबी दोनों तरह की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान कर सकता है। इसे तैयार करने के लिए मुख्य रूप से हॉर्स चेस्टनट, वनीला और कॉमफ्रे के अर्क का इस्तेमाल हुआ है।
गुण :
- त्वचा पर सौम्य है।
- जेल के रूप में आता है, जो आसानी से त्वचा पर फैल कर समाहित हो जाता है।
- त्वचा पर हल्का है।
- मैट फिनिश होने के कारण चिपचिपापन पैदा नहीं करता है।
- त्वचा की रंगत को गहरा होने से बचाता है।
- सनबर्न से सुरक्षा प्रदान करता है।
- समय पूर्व होने वाली झुर्रियों की समस्या को दूर रखने में मदद कर सकता है।
- पीए 3 प्लस और एसपीएफ-50 है, जिसका मतलब है कि यह लंबे समय तक त्वचा को सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
अवगुण :
- पानी में जाने पर इसका प्रभाव कम हो सकता है।
- पैराबेन जैसे रसायान का इस्तेमाल हुआ है।
2. लैक्मे सन एक्सपर्ट
लैक्मे का यह सन स्क्रीन लोशन मुख्य रूप से लेमन ग्रास और खीरे के अर्क के साथ तैयार किया गया है। यह एसपीएफ-24 और पीए 2 प्लस के साथ आता है। इसका अर्थ यह हुआ कि यह सनस्क्रीन लोशन काफी हद तक अल्ट्रावायलेट किरणों के बुरे प्रभाव से बचाव करने में सक्षम है।
गुण :
- सनबर्न, डार्कस्पॉट और समय-पूर्व त्वचा पर आने वाली झुर्रियों की समस्या से बचा सकता है।
- त्वचा को नमी प्रदान करके चमकदार बनाता है।
- त्वचा की रंगत में सुधार कर सकता है।
- ठंडक का एहसास कराता है।
- 91 प्रतिशत तक अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाव कर सकता है।
- त्वचा पर भारी महसूस नहीं होता।
- त्वचा पर चिपचिपा महसूस नहीं होता है।
अवगुण :
- रूखी त्वचा वालों को थोड़ा रूखेपन का अनुभव हो सकता है।
- पैराबेन जैसे रसायन का उपयोग किया गया है।
3. एरोमा मैजिक एलोवेरा सनस्क्रीन जेल
कंपनी का दावा है कि इस सनस्क्रीन लोशन को बनाने के लिए मुख्य रूप से व्हीटजर्म, एवोकाडो और अंगूर के बीजों के तेल का उपयोग किया गया है। साथ ही अन्य कई प्राकृतिक उत्पादों को भी इस्तेमाल में लाया गया है। वहीं, इसका एसपीएफ-20 है। इस कारण यह लोशन हर्बल गुणों के साथ त्वचा की अल्ट्रावायलेट (यूवीबी) किरणों से सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
गुण :
- प्राकृतिक रूप से सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाव करता है।
- कोई हानिकारक रसायन शामिल नही हैं।
- झुर्रियों की समस्या को होने से रोकता है।
- इसमें शामिल एसेंशियल ऑयल्स त्वचा को प्राकृतिक नमी प्रदान करते हैं।
- मुंहासे की समस्या से राहत दिला सकता है।
- महिला व पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है।
अवगुण :
- त्वचा में अवशोषित होने के बावजूद रगड़ने पर बाहर आ सकता है।
- इसका एसपीएफ-20 है और पीए नहीं है, इसलिए मुमकिन है कि कुछ लोगों को यह उपयुक्त न लगे।
4. लोटस हर्बल सेफ सन थ्री इन वन मैट लुक डेली सन ब्लॉक
लोटस का यह सन स्क्रीन लोशन खासकर पुरुषों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यही कारण है कि इसका एसपीएफ-40 है। कारण यह है कि पुरुषों की त्वचा थोड़ी सख्त होती है, जिस पर अल्ट्रावायलेट किरणों का जोखिम महिलाओं की अपेक्षा थोड़ा कम होता है। वहीं, इसमें पीए 3 प्लस दिया गया है, जो यूवीए किरणों से उच्चतम सुरक्षा प्रदान करने का भरोसा दिलाता है।
गुण :
- त्वचा पर सौम्य है।
- एंटीइन्फ्लामेट्री (सूजन को कम करने वाला) प्रभाव प्रदर्शित करता है।
- एस्ट्रिंजेंट प्रभाव मौजूद है, जिसके कारण यह रोमछिद्रों में कसाव लाने और त्वचा को साफ व ऑयल फ्री रखने में मदद कर सकता है।
- चेहरे पर चिपचिपापन महसूस नहीं कराता।
- आसानी से त्वचा में अवशोषित हो जाता है।
अवगुण :
- अधिक रूखी त्वचा वालों के लिए उपयुक्त नहीं है।
5. वाओ एंटी पॉल्यूशन सनस्क्रीन
इस सनस्क्रीन लोशन के नाम में ही एंटीपॉल्यूशन शामिल है। इसका अर्थ यह है कि यह केवल सूर्य की हानिकारक किरणों से ही बचाव नहीं करता, बल्कि प्रदूषण के दुष्प्रभावों को भी रोकता है। कंपनी का दावा है कि इसे तैयार करने के लिए मुख्य रूप से प्राकृतिक उत्पादों (जैसे:- एलोवेरा और मुलेठी) का प्रयोग किया गया है, इसलिए यह त्वचा के लिए एकदम सुरक्षित है।
गुण :
- त्वचा की रंगत में सुधार करता है।
- दाग-धब्बों को भी दूर करने में मददगार है।
- धुंध, धूल और धुएं से त्वचा पर पड़ने वाले प्रभाव को रोकता है।
- एसपीएफ-40 है, जो लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान करने का विश्वास दिलाता है।
- पैराबेन जैसे रसायन शामिल नही हैं।
- पूरी तरह है से वीगन (पशु उत्पाद शामिल नहीं) है।
- त्वचा को पुनर्जीवित करने का काम कर सकता है।
- पानी में भी उपयुक्त है।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।
6. मामाअर्थ अल्ट्रा लाइट नेचुरल सनस्क्रीन लोशन
यह सनस्क्रीन लोशन कंपनी ने खासकर भारतीय लोगों की त्वचा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि इसे तैयार करने के लिए गाजर के बीज, हल्दी और संतरे के तेल जैसे कई प्राकृतिक उत्पादों को शामिल किया गया है। खास यह है कि यह लोशन एसपीएफ- 50 और पीए 3 प्लस के साथ आता है। यह अल्ट्रावायलेट किरणों से पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है।
गुण :
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- त्वचा की रंगत को गहरा होने से बचाता है।
- पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए उपयुक्त है।
- पैराबेन, एसएलएस और सल्फेट जैसे रसायन शामिल नही हैं।
- मेकअप के नीचे भी उपयोग किया जा सकता है।
अवगुण :
- कुछ लोगों को लगाने के बाद चिपचिपा महसूस हो सकता है, मगर कुछ समय बाद त्वचा में पूरी तरह अवशोषित हो जाता है।
7. वीएलसीसी डि-टैन सन स्क्रीन जेल क्रीम
कंपनी का दावा है कि इस सनस्क्रीन लोशन को मुख्य रूप से गाजर और खीरे के अर्क के बेस से तैयार किया गया है। यह त्वचा के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। एसपीएस-50 और पीए 3 प्लस ग्रेडिंग अल्ट्रावायलेट किरणों से पूर्ण सुरक्षा को प्रदर्शित करते हैं।
गुण :
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- महिला व पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है।
- पैराबेन जैसे रसायन शामिल नही हैं।
- त्वचा की रंगत में सुधार कर उसे चमकदार बनाता है।
- त्वचा को नमी प्रदान करने का काम कर सकता है।
अवगुण :
- मुंहासे युक्त या संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है।
- कुछ लोगों को लगता है कि यह रोम छिद्रों को ब्लॉक कर सकता है।
पढ़ना जारी रखें
8. बायोटिक बायो कैरेट फेस एंड बॉडी सन लोशन
कंपनी के अनुसार इस सन लोशन को गाजर के बीज के तेल, एलोवेरा और लोध्रा की छाल के उपयोग से तैयार किया गया है। यानी यह 100 प्रतिशत हर्बल है। इस पर एसपीएफ-40 ग्रेडिंग दी गई है। यह लंबे समय तक अपने प्रभाव को त्वचा पर कायम रख पाने में सक्षम है।
गुण :
- यह त्वचा को नर्म और मुलायम बनाए रखने में सहायक है।
- त्वचा को नमी प्रदान करने का काम कर सकता है।
- मेकअप के नीच भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
- महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है।
- यूवीबी और यूवीए दोनों तरह की अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाव कर सकता है।
अवगुण :
- पीए (प्रोटेक्शन ग्रेडिंग) कितने हैं, इसका जिक्र नहीं है।
- त्वचा में अवशोषित होने में थोड़ा समय लग सकता है।
9. न्यूट्रोजिना अल्ट्रा शीर ड्राई टच सनब्लॉक
न्यूट्रोजिना ने इस सनस्क्रीन लोशन को खास अपनी हेलियोप्लेक्स टेक्नोलॉजी के तहत तैयार किया है। यह लोशन एसपीएफ-50 प्लस और पीए 3 प्लस ग्रेडिंग के साथ आता है। इसका मतलब यह है कि यह लोशन अल्ट्रावायलेट किरणों से संपूर्ण सुरक्षा प्रदान करता है। साथ ही लम्बे समय तक अपने प्रभाव को बरकरार रख सकता है।
गुण :
- वजन में हल्का है, इसलिए चिकनाहट और चिपचिपापन नहीं छोड़ता है।
- त्वचा में अच्छी तरह अवशोषित हो जाता है।
- वाटरप्रूफ और स्वेटप्रूफ है।
- रबप्रूफ है यानी रगड़ने पर त्वचा से बाहर नहीं आता।
- एलर्जी या चुभन की समस्या पैदा नहीं करता।
- मेडिकली टेस्टेड है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- पैराबेन जैसे हानिकारक रसायन शामिल नही हैं।
अवगुण :
- अत्यधिक तैलीय त्वचा वालों को लगाने के कुछ समय बाद चिपचिपाहट का अनुभव हो सकता है।
10. पोंड्स सनप्रोटेक्ट नॉन-ऑयली सनस्क्रीन
कंपनी का दावा है कि यह सनस्क्रीन लोशन अल्ट्रावायलेट किरणों से होने वाले पांच तरह के दुष्प्रभावों को दूर रखने में मददगार है। साथ ही भारतीय गर्म और आद्र (नमी युक्त गर्म) मौसम के लिए एकदम उपयुक्त है। वहीं, एसपीएफ-50 और पीए 3 प्लस ग्रेडिंग के साथ 3 घंटे तक अपने प्रभाव को बनाए रखने में सक्षम है।
गुण :
- त्वचा पर चिपचिपाहट पैदा नहीं करता है।
- सुरक्षात्मक नजरिए से मेडिकली टेस्टेड है।
- असामान्य रंगत, डार्क सर्कल, फाइन लाइन, दाग-धब्बे और रेडनेस से बचाव करता है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
- कोई एलर्जिक रिएक्शन नहीं है।
- रोम छिद्रों को ब्लॉक नहीं करता है।
अवगुण :
- गहरे रंग की त्वचा पर हल्की सफेदी छोड़ सकता है।
11. उस्तरा सनस्क्रीन
कंपनी का दावा है कि यह सनस्क्रीन लोशन खासतौर पर पुरुषों की त्वचा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यह लोशन एसपीएफ-50 प्लस प्रोटेक्शन के साथ आता है, जो सामान्य रूप से करीब पांच घंटों तक त्वचा की अल्ट्रावायलेट किरणों से रक्षा कर सकता है।
गुण :
- त्वचा पर सफेदी नहीं छोड़ता है।
- अन्य सामान्य सनस्क्रीन की तरह इसमें दवा जैसी महक नहीं आती।
- त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाता है।
- पैराबेन और सल्फेट जैसे हानिकारक रसायन शामिल नही हैं।
अवगुण :
- यूवीबी और यूएवी दोनों तरह की अल्ट्रावायलेट किरणों से सुरक्षा का वादा करता है, लेकिन पीए ग्रेडिंग नहीं दी गई है।
12. बायोटिक बायो सैंडलवुड फेस एंड बॉडी सनलोशन
कंपनी का कहना है कि यह सनस्क्रीन लोशन चंदन, केसर, व्हीटजर्म, शहद और अर्जुन के पेड़ की छाल जैसे कई प्राकृतिक उत्पादों के मेल से बनाया गया है। इन उत्पादों की मौजूदगी के कारण यह त्वचा को अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने के साथ ही पोषण देने का काम भी करता है। इस लोशन की बोतल पर एसपीएफ 50 प्लस ग्रेडिंग को प्रदर्शित किया गया है, जो लंबे समय तक सौर्य जोखिम से बचाव करने की क्षमता को दर्शाता है।
गुण :
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
- 80 मिनट तक पानी में भी अपने प्रभाव को बरकरार रख सकता है।
- शरीर के साथ ही चेहरे पर लगाने के लिए भी उपयुक्त और सुरक्षित है।
- त्वचा को नमी प्रदान करता है और नर्म, मुलायम बनाए रखने में मदद करता है।
- महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है।
अवगुण :
- अत्यधिक तैलीय त्वचा वाले लोगों को चिपचिपाहट का एहसास हो सकता है।
13. गार्नियर स्किन नेचुरल सन कंट्रोल डेली मॉइश्चराइजर
कंपनी का दावा है कि इस सनस्क्रीन लोशन को बनाने के लिए ग्लिसरॉल के साथ धनिया जैसे प्राकृतिक उत्पाद को शामिल किया गया है। वहीं, त्वचा को पोषण देने के लिए विटामिन-ई भी शामिल है। यह लोशन एसपीएफ-15 प्लस ग्रेडिंग के साथ आता है और यूवीए और यूवीबी दोनों तरह की अल्ट्रावायलेट किरणों से सुरक्षा प्रदान करने का दावा करता है।
गुण :
- विटामिन-ई की मौजूदगी के कारण त्वचा को तरोताजा और जवां दिखने में मदद कर सकता है।
- त्वचा को नमी प्रदान करने में सहायक है।
- त्वचा को पोषण प्रदान करने में मदद कर सकता है।
- त्वचा पर जल्दी अवशोषित हो जाता है।
- स्किन एलर्जी पैदा नहीं करता है।
- डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
अवगुण :
- कुछ लोगों को लगाने के बाद त्वचा पर हल्की सफेदी का एहसास हो सकता है।
- ऑयली स्किन वालों को उपयोग के बाद कुछ चिपचिपाहट का एहसास हो सकता है।
14. लॉरियल पेरिस यूवी परफेक्ट इवन कॉम्प्लेक्शन
कंपनी का दावा है कि यह सनस्क्रीन लोशन त्वचा की रंगत में सुधार के साथ अल्ट्रावायलेट किरणों से लंबे समय तक पूर्ण सुरक्षा प्रदान करता है। यही कारण है कि इस लोशन की बोतल पर एसपीएफ-50 प्लस और पीए 3 प्लस ग्रेडिंग प्रदर्शित की गई है।
गुण :
- एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा पर पड़ने वाले फ्री-रेडिकल (मुक्त कणों के प्रभाव) को रोकने में मदद करता है।
- प्रदूषण से बचाव कर सकता है।
- 12 घंटे तक सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
- त्वचा पर चिपचिपाहट पैदा नहीं करता है।
- त्वचा पर होने वाले धाग-धब्बों और रंग के गहरेपन को आने से रोकने में मदद करता है।
- त्वचा पर सौम्य है और नमी प्रदान करने का भी काम कर सकता है।
अवगुण :
- ऑयली स्किन वाले लोगों को इसे लगाने से चिपचिपाहट का एहसास हो सकता है।
- शामिल समाग्रियों की पूरी लिस्ट नही दी गई है।
15. काया क्लीनिक डेली यूज सनस्क्रीन
कंपनी का दावा है कि इस सनस्क्रीन लोशन को बनाने में किसी तरह का कोई हानिकारक रसायन इस्तेमाल नहीं किया गया है और यह त्वचा पर पूरी तरह से सुरक्षित है। यह लोशन एसपीएफ-30 और पीए 4 प्लस ग्रेडिंग के साथ आता है। इसका अर्थ यह हुआ कि यह अल्ट्रावायलेट किरणों से होने वाले जोखिमों से अधिकतम और लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान करने का गुण प्रदर्शित करता है।
गुण :
- त्वचा की रंगत में सुधार करता है।
- 5 घंटे की लंबी सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
- PABA (पैरा अमीनो बेंजोइक एसिड) जैसा हानिकारक रसायन शामिल नहीं है।
- वजन में हल्का है तो त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है।
- चिपचिपाहट का एहसास नहीं होने देता है।
अवगुण :
- अत्यधिक ऑयली स्किन वालों को चिपचिपाहट का एहसास हो सकता है।
- कीमत अन्य के मुकाबले थोड़ी अधिक है।
16. एवेने वेरी हाई प्रोटेक्शन
कंपनी का दावा कि यह सनस्क्रीन लोशन सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणों के प्रभाव को रोकने में सक्षम है। यह लोशन एसपीएफ-50 प्लस ग्रेडिंग के साथ आता है, जो लंबे समय तक दोनों तरह की अल्ट्रावायलेट किरणों के दुष्प्रभावों को रोक सकता है।
गुण :
- त्वचा को सौम्यता के साथ सुरक्षा प्रदान करने का काम कर सकता है।
- रूखी त्वचा वालों के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है।
- त्वचा पर आसानी से मिल जाता है।
- त्वचा पर चिकनापन पैदा नहीं करता है।
- अल्कोहल, पैराबेन और सिलिकॉन शामिल नही हैं।
अवगुण :
- ऑयली स्किन वाले लोगों को हल्की चिकनाहट का एहसास दे सकता है।
- कीमत सामान्य के मुकाबले अधिक है।
17. प्लम ग्रीन टी डे-लाइट सनस्क्रीन
यह एक जेल बेस्ड सनस्क्रीन लोशन है, जो खास तैलीय और मुंहासे युक्त त्वचा के लिए तैयार किया गया है। इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से मुलेठी, ग्रीन टी, ऑर्गन और गोजी बेरी जैसे कुछ प्राकृतिक उत्पादों को शामिल किया गया है। यह लोशन एसपीएफ-35 और पीए 3 प्लस ग्रेडिंग के साथ अल्ट्रावायलेट किरणों से सुरक्षा की क्षमता प्रकट करता है।
गुण :
- त्वचा पर चिकनाहट पैदा नहीं करता है।
- उपयोग के बाद चेहरे पर सफेदी नहीं पैदा करता है।
- रोमछिद्रों को ब्लॉक नहीं करता है।
- त्वचा को नमी प्रदान करने का काम करता है।
- त्वचा के दाग धब्बों को दूर कर सकता है।
- वीगन (पशु उत्पाद शामिल नहीं) है और एसएलएस, पैराबेन और पैथालेट्स जैसे रसायन शामिल नही हैं।
अवगुण :
- सनस्क्रीन से त्वचा फटने की समस्या वालों को एक बार पैच टेस्ट कर लेना चाहिए।
18. जोवीस ऑर्गन सन गार्ड लोशन
कंपनी का दावा है कि इस सनस्क्रीन लोशन को तैयार करने के लिए ऑर्गन ऑयल के अर्क के साथ ग्रीन टी, कैलेंडुला और कैमोमाइल जैसे कई प्राकृतिक उत्पादों को प्रयोग में लाया गया है। इस कारण यह लोशन त्वचा की प्राकृतिक रूप से सुरक्षा कर सकता है। वहीं, यह लोशन एसपीएफ-60 और पीए 3 प्लस ग्रेडिंग के साथ आता है। इसका मतलब है कि सभी अल्ट्रावायलेट किरणों के दुष्प्रभावों को यह लंबे समय तक रोकने में सक्षम है।
गुण :
- वाटर रेजिस्टेंस है, यानी पानी में भी प्रभावी ढंग से काम कर सकता है।
- त्वचा को जरूरी पोषण प्रदान करने में सक्षम है।
- एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाला) गुण मौजूद है।
- त्वचा को नमी प्रदान करने का काम करता है।
- त्वचा की रंगत को बरकरार रखने में मदद करता है।
अवगुण :
- कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही है।
आगे पढ़ें लेख
लेख के अगले भाग में अब हम आपको सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका बताएंगे।
सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका क्या है?
निम्न बिंदुओं के माध्यम से आप सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका समझ सकते हैं।
- सबसे पहले सनस्क्रीन लोशन को अपनी उंगलियों पर निकालें।
- अब डॉट के रूप में त्वचा पर लगाएं।
- अब इसे हल्के हाथों से त्वचा की सतह पर अच्छे से मलें कि वह त्वचा में अवशोषित हो जाए।
- अब करीब 20 से 30 मिनट तक रुकें उसके बाद ही कहीं बाहर जाएं।
- 20 से 30 मिनट तक समय देने से सनस्क्रीन लोशन आपकी त्वचा पर अच्छे से यूवी प्रोटेक्शन लेयर बना पाएगा।
बेस्ट सनस्क्रीन लोशन चुनने के लिए आपको किन बातों को ध्यान में रखना है, यह तो अब आप अच्छे से समझ गए होंगे। साथ ही आपको लेख में दी गई बेस्ट सनस्क्रीन की लिस्ट से यह भी पता चल गया होगा कि इनमें से आपके लिए सबसे अच्छा सनस्क्रीन लोशन कौन सा है। फिर देर किस बात की। अपने लिए इनमें से उपयुक्त किसी एक लोशन का चुनाव करें और लेख में बताए गए तरीके के अनुसार इस्तेमाल में लाएं। उम्मीद करते हैं सबसे अच्छा सनस्क्रीन लोशन चुनने में यह लेख आपके लिए काफी हद तक सहायक रहा होगा।
Sources
- Sunscreening Agents
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3543289/ - Sun Protection Factor (SPF)
https://www.fda.gov/about-fda/center-drug-evaluation-and-research-cder/sun-protection-factor-spf