Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

गर्मी के मौसम में त्वचा पर पसीने, घमौरियों और घर्षण की समस्या किसी को भी हो सकती है। ऐसे में सबसे अच्छा टैल्कम पाउडर इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। बेस्ट पाउडर नमी और पसीने को अच्छी तरह से सोख लेता है और घर्षण को कम करने में मदद करता है, जिससे यह त्वचा को सूखा रखने, घमौरियों और चकत्ते को रोकने में फायदा मिल सकता है। बाजार में कई तरह के पाउडर मिलते हैं, जिनमें से बेस्ट पाउडर का चुनाव करना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसलिए, स्टालक्रेज के इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं कि सबसे अच्छा पाउडर कौन-सा है। साथ ही यहां आपको उनके गुण और अवगुण की जानकारी भी मिलेगी। इससे आप अपनी त्वचा के हिसाब से चुनाव कर पाएंगे कि सबसे अच्छा पाउडर कौन-सा है।

ProductsCheck Price
मैसूर सेंडल टैल्कPrice On Amazon
गोदरेज सिनथॉल लाइम टैल्कPrice On Amazon
यार्डली लंदन मॉर्निंग ड्यू परफ्यूम्ड टैल्क फॉर विमेनPrice On Amazon
निविया प्योर टैल्क पाउडरPrice On Amazon
एंचांटर रोमांटिक परफ्यूम्ड टैल्कPrice On Amazon
बायोटीक बायो बेसिल और सैंडलवुड रिफ्रेशिंग बॉडी पाउडरPrice On Amazon
प्रीमियम लैवेंडर टैल्कPrice On Amazon
निविया मस्क टैल्क Price On Amazon
पॉन्ड्स ड्रीमफ्लॉवर फ्रैग्रंट टैल्कम पाउडरPrice On Amazon
यार्डली लंदन गोल्ड डियोडराइजिंग टैल्कPrice On Amazon

अंत तक पढ़ें

यहां हम बता रहे हैं सबसे अच्छे पाउडर के बारे में।

बेस्ट पाउडर के नाम

1. मैसूर सेंडल टैल्क

इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि यह एकमात्र टैल्कम पाउडर है, जिसमें शुद्ध प्राकृतिक चंदन का तेल होता है। सैंडलवुड टैल्क का उपयोग न केवल अच्छी महक देता है, बल्कि लंबे समय तक इसकी खुशबू त्वचा पर मौजूद रहती है, जो दुर्गंध को दूर करने में भी मदद कर सकती है।

गुण: 

  • इसका उपयोग लंबे समय तक पसीने और बैक्टीरिया के कारण होने वाली दुर्गंध को दूर कर सकता है।
  • यह पसीने और उसके कारण होने वाले रैशेज की समस्या से कुछ हद तक छुटकारा दिला सकता है।
  • इसमें मौजूद चंदन के गुण शरीर को कुछ देर तक ठंडक प्रदान कर सकते हैं।
  • इसका उपयोग पुरुष और महिलाएं दोनों कर सकते हैं।
  • बोतल को होलोग्राम स्टिकर के साथ सील किया जाता है, जोकि मैसूर सैंडल का वास्तविक उत्पाद का होने का प्रमाण है।
  • यह अन्य प्रोडक्ट्स की तुलना में सस्ता है।

अवगुण:

  • पैकेजिंग अच्छी नहीं है, बैग में रखने पर खुलने का डर हाेता है।

2. गोदरेज सिनथॉल लाइम टैल्क

गोदरेज भारत का भरोसेमंद और पुराना ब्रांड है। इसके कई स्किन केयर प्राेडक्ट्स बाजार में मौजूद हैं और उन्हीं में से एक सिनथॉल लाइम टैल्क भी है। इसमें मौजूद नींबू की खुशबू दिनभर तरोताजा और ऊर्जावान बनाए रखती है। इसके अलाव, यह टैल्क त्वचा को होने वाले हानिकारक प्रभावों से भी बचा सकता है।

गुण:

  • इसका कूलिंग इफैक्ट गर्मी की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।
  • यह लंबे समय तक पसीने और उसकी दुर्गंध को शरीर से दूर रख सकता है।
  • यह प्रीमियम गुणवत्ता वाली सामग्रियों से बना है, जो उपयोग करने के लिए सुरक्षित है।
  • इसका उपयोग कर बैक्टीरिया से होने वाली समस्याओं को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।
  • अन्य प्रोडक्ट्स के मुकाबले सस्ता है।

अवगुण:

  • इसका उपयोग महिलाएं नहीं कर सकती हैं।
  • कुछ समय के बाद यह शरीर पर सफेद परत बना देता है।

3. यार्डली लंदन मॉर्निंग ड्यू परफ्यूम्ड टैल्क फॉर विमेन

यार्डली सबसे पुरानी कॉस्मेटिक कंपनियों में से एक है। इसके प्रोडक्ट्स को आज भी कई उपभोक्ता पसंद करते हैं। यार्डली का यह पाउडर लिली, कमल और सफेद कस्तूरी की अनोखी खुशबू के साथ आता है, जो आपको दिनभर तरोताजा एहसास दे सकता है।

गुण:

  • शरीर से पसीने की गंध को दूर कर सकता है।
  • पसीने को नियंत्रित कर सकता है।
  • इसकी मोहक खुशबू दिनभर मूड को ठीक रख सकती है।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकता है।
  • सस्ता है।
  • मजबूत पैकेजिंग इसको ट्रैवल फ्रेंडली बनाती है।
  • उपयोग करने के बाद त्वचा को नरम और चिना बना सकता है।

अवगुण:

  • कुछ लोगों को इसकी खुशबू पसंद नहीं आ सकती है।
  • इसका उपयोग सिर्फ महिलाएं ही कर सकती हैं।

4. निविया प्योर टैल्क पाउडर

ब्यूटी एंड स्किन केयर प्रोडक्ट्स में निविया को विश्वसनीय ब्रांड माना जाता है। इसलिए, हमने अपनी लिस्ट में इसके टैल्कम पाउडर को जगह दी है। यह पाउडर भीनी-भीनी खुशबू के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह त्वचा की देखभाल करने के साथ-साथ त्वचा को कई प्रकार की समस्याओं से बचा सकता है।

गुण: 

  • यह लगभग 3 घंटे तक पसीने को आसानी से राेक कर रख सकता है।
  • उपयोग करने के बाद त्वचा को स्मूद और नरम बना सकता है।
  • इसकी खुशबू शरीर से दुर्गंध को दूर करने में मदद कर सकती है।
  • इसका उपयोग पुरुष और महिलाएं दोनों कर सकती हैं।
  • सस्ता है और आसानी से खरीद सकते हैं।
  • यह आसानी से त्वचा पर फैलता है और सफेद परत प्रकार की तरह नहीं दिखता है।
  • इसमें से हल्की और अच्छी सुगंध आती है।

अवगुण:

  • इसमें थोड़ी मात्रा में अल्कोहल मिलाया जाता है।
  • खुशबू ज्यादा देर तक नहीं रहती है।
  • बड़ी पैकेजिंग इसे यात्रा के अनुकूल नहीं बनाती।

5. एंचांटर रोमांटिक परफ्यूम्ड टैल्क

इस परफ्यूम्ड टैल्क को महीन ग्रेड पाउडर से बनाया जाता है, जो इसे त्वचा पर लगाने के लिए आसान बनाता है। यह उच्च गुणवत्ता वाला और गांठ रहित होता है। इसमें मौजूद गुलाब, सफेद जैस्मीन और वनिला की मोहक खुशबू मन को खुशनुमा बना सकती है

गुण:

  • यह त्वचा को नरम और मखमली एहसास प्रदान करा सकता है।
  • यह पसीने को कुछ घंटों तक रोकने में मदद कर सकता है।
  • बैक्टीरिया और पसीने के कारण होने वाली दुर्गंध को दूर कर सकता है।
  • त्वचा को चमकदार और मुलायम बना सकता है।

अवगुण:

  • इसका उपयोग केवल महिलाएं ही कर सकती हैं।
  • इसकी खुशबू जल्दी ही चली जाती है।
  • महंगा है।

6. बायोटीक बायो बेसिल और सैंडलवुड रिफ्रेशिंग बॉडी पाउडर

त्वचा की देखभाल के मामले में बायोटीक के प्रोडक्ट्स को आयुर्वेदिक माना गया है। अगर इसके बॉडी पाउडर की बात करें, तो कंपनी का कहना है कि यह उत्पाद तुलसी और लाल चंदन से बना एक बॉडी टैल्क है। नहाने के बाद इसे लगाने से यह त्वचा को कूलिंग इफैक्ट देता है। इसमें नीम का तेल भी मिलाया जाता है। यह पसीने और खराब गंध से दिन भर सुरक्षा प्रदान करा सकता है

गुण:

  • इसका प्रभाव लंबे समय तक त्वचा पर देखा जा सकता है।
  • लीक प्रूफ पैकेजिंग है, जो इसे यात्रा के लिए अनुकूल बनाती है।
  • इसका परीक्षण किसी भी जानवर पर नहीं किया गया है।
  • यह लंबे समय तक शरीर में होने वाली पसीने की बदबू को दूर रखने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा को काेमल और सुखद एहसास प्रदान करा सकता है।
  • इसमें इस्तेमाल किए गए प्राकृतिक पदार्थ त्वचा को चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं।

अवगुण:

  • हर त्वचा के लिए इसका उपयोग उपयुक्त नहीं है।
  • उपयोग के कुछ समय बाद यह एक सफेद परत छोड़ देता है।

7. प्रीमियम लैवेंडर टैल्क

यह पाउडर लैवेंडर अर्क की खुशबू से समृद्ध होता है। इस पाउडर के बारीक दाने शरीर की गंध को दूर करने और पसीना सोखने में मदद कर सकते हैं। इसका उपयोग आपको लंबे समय तक तरोताजा महसूस करवा सकता है।

गुण: 

  • इसमें कूलिंग इफैक्ट होता है, जो गर्मी की समस्या को कुछ हद तक कम करने में मदद कर सकता है।
  • यह पसीने और गर्मी के कारण पीठ, अंडरआर्म्स, जांघों और छाती पर होने वाले चकत्तों काे कुछ हद तक कम करने में फायदेमंद हो सकता है।
  • यह पुरुष और महिला दोनों के लिए उपयुक्त है।
  • त्वचा को कोमल और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।
  • रीजनेबल प्राइज है, एक पैकेट के साथ एक पैकेट मुफ्त है।
  • इसके उपयोग से त्वचा की एलर्जी जैसे मुंहासे, फुंसियां या ब्रेकआउट की समस्या नहीं होती है।

अवगुण:

  • इसकी खुशबू लंबे समय तक नहीं रहती है।
  • पैकेजिंग ट्रैवल फ्रेंडली नहीं है।

8. निविया मस्क टैल्क 

हमारी लिस्ट में निविया का एक और टैल्क पाउडर शामिल है। इस प्रोडक्ट का नाम है निविया मस्क टैल्क। इसकी हल्की खुशबू मूड को ठीक कर सकती है, जो पूरे दिन तरोताजा महसूस कराती है। यह पाउडर बहुत बारीक और मुलायम होता है, जो त्वचा पर आसानी से फैल जाता है और त्वचा को चिपचिपाहट से बचा सकता है। इसके अलावा, यह पाउडर पसीने को लगभग 3 से 4 घंटे तक अवशोषित कर सकता है। साथ ही इसकी खुशबू भी मनमोहक है।

गुण:

  • इसका उपयोग पुरुषों और महिलाओं द्वारा किया जा सकता है।
  • यह त्वचा पर कोमल होता है और शरीर की दुर्गंध को दूर कर सकता है।
  • पॉकेट फ्रेंडली है यानी सस्ता है।
  • अच्छी खुशबू है, जो हर किसी को पसंद आ सकती है।
  • यह कुछ हद तक पसीने को नियंत्रित कर सकता है।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकता है।

अवगुण:

  • यह अल्कोहल मुक्त नहीं है।
  • इसका उपयोग करने के बाद सफेद दाग रह जाते हैं।

9. पॉन्ड्स ड्रीमफ्लॉवर फ्रैग्रंट टैल्कम पाउडर 

पॉन्डस कंपनी के प्रोडक्ट्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है। लोग भरोसे के साथ इसके प्रोडक्ट का उपयोग भी करते हैं। पॉन्ड्स ड्रीमफ्लॉवर फ्रैग्रंट टैल्कम पाउडर गुलाबी लिली की खुशबू के साथ आता है। यह शरीर की दुर्गंध का मुकाबला करता है और पूरे दिन ताजा महसूस करा सकता है। 

गुण: 

  • कंपनी का दावा है कि इसमें विटामिन और सनस्क्रीन के गुण हैं।
  • इसकी खुशबू मोहक है और पसीने के कारण होने वाली दुर्गंध को रोक सकती है।
  • त्वचा को मुलायम और स्मूद बना सकता है।
  • पैकेजिंग सुविधाजनक और ट्रैवल फ्रेंडली है।
  • सस्ता है।
  • कुछ हद तक पसीने को नियंत्रित कर सकता है।
  • बैक्टीरिया से लड़कर शरीर की गंध को रोक सकता है।
  • चेहरे से अतिरिक्त तेल को हटाता है, जिससे त्वचा निखरती है।

अवगुण:

  • खुशबू ज्यादा देर तक नहीं टिकती है।
  • कुछ समय के बाद यह सफेद अवशेष छोड़ देता है।
  • इसमें कोई कूलिंग इफेक्ट नहीं है।
  • इसमें मौजूद विटामिन और सनस्क्रीन के एसपीएफ के संबंध में कोई विवरण उपलब्ध नहीं है।

10. यार्डली लंदन गोल्ड डियोडराइजिंग टैल्क 

यार्डली कंपनी का यह एक और भरोसेमंद प्रोडक्ट है। यार्डली की लक्जरी सुगंधित त्वचा को पूरे दिन खुशबूदार और नरम महसूस करा सकती है। यह बैक्टीरिया से लड़कर शरीर को दुर्गंध से बचा सकता है

गुण: 

  • पसीने और उसकी बदबू को कुछ हद तक कम कर सकता है।
  • त्वचा को मुलायम बना सकता है।
  • गर्मी के माैसम में होने वाली घमौरियों की समस्या को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है।
  • इसको लगाने के बाद एक कूलिंग इफेक्ट प्रदान होता है।
  • अच्छी पैकेजिंग इसे यात्रा के अनुकूल बनाती है।
  • पॉकेट फ्रेंडली है।

अवगुण:

  • इसकी खुशबू जल्दी चली जाती है।
  • उपयाेग के कुछ देर बाद यह एक सफेद परत छोड़ देता है।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है।

हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपके लिए बेस्ट पाउडर चुनना आसान हो जाएगा। यहां हम एक बात यह भी स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि त्वचा संबंधी कोई भी प्रोडक्ट चुनने से पहले एक बार पैच टैस्ट जरूर कर लेना चाहिए। साथ ही प्रोडक्ट की ऑनलाइन रेटिंग और यूजर्स के रिव्यू देखकर ही अपनी त्वचा के हिसाब से सबसे अच्छा पाउडर खरीदें। सबसे अच्छा टेल्कम पाउडर खरीदने के लिए आप हर प्रोडक्ट के साथ दिए गए अमेजन लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इसी प्रकार के त्वचा संबंधी अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट की जानकारी के लिए स्टाइलक्रेज के आर्टिकल पढ़ते रहें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख