
Image: Amazon India
बालों का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है, चाहे बाल सफेद ही क्यों न हों। इनकी चमक बरकरार रखने और इन्हें स्वस्थ बनाए रखने के लिए बाजार में कई सफेद बालों के लिए खास शैम्पू मौजूद हैं। ऐसे ही कुछ चुनिंदा शैम्पू की एक लिस्ट हम लेकर आए हैं। इस लिस्ट में शामिल शैम्पू आपके बालों के रंग को चमकदार बनाने के साथ ही इन्हें मुलायम और अच्छा बनाने का काम कर सकते हैं। दरअसल, जैसे-जैसे बाल सफेद होते हैं, वैसे-वैसे उनकी चमक कम होती जाती है और पीलापन उनमें दिखने लगता है। इन परेशानियों को कुछ खास शैम्पू की मदद से दूर किया जा सकता है। चलिए जानते हैं सफेद बालों के लिए बेस्ट शैम्पू के कुछ ब्रांड्स के बारे में।
आगे पढ़ें
जानते हैं, बाजार में मौजूद सफेद बालों के लिए बेहतरीन शैम्पू के नाम।
विषय सूची
सफेद बालों के लिए सबसे अच्छे शैम्पू के नाम
1. वाओ स्किन साइन्स कोकोनट मिल्क शैम्पू
कोकोनट मिल्क, नेटल लीफ और सॉ पाल्मेटो (Saw Palmetto) जैसे प्राकृतिक तत्वों से युक्त होने की वजह से यह शैम्पू बालों को बढ़ाने में मदद कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह लोरिक एसिड, विटामिन-ई, फास्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम और कॉपर से समृद्ध है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने का काम कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह बालों के रंग के उत्पादन को भी बढ़ावा देता है।
गुण:
- बाल को स्वस्थ व मुलायम बना सकता है।
- झड़ते बालों को रोकने में सहायक हो सकता है।
- पतले बालों को मोटा और चमकदार बना सकता है।
- हेयर सॉफ्ट यानी बाल की परत को रिपयेर कर सकता है।
- बालों के कलर पिगमेंट को बढ़ावा दे सकता है।
- माइल्ड शैम्पू है।
- बालों को नमी देने का काम कर सकता है।
- किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
अवगुण:
- कुछ नहीं।
2. क्लैरोल शिमर लाइट्स ब्लॉन्ड एंड सिल्वर शैम्पू
क्लैरोल प्रोफेशनल का यह प्रोडक्ट सफेद बालों के लिए बेहतरीन शैम्पू माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से सफेद बालों की डलनेस को कम किया जा सकता है। शैम्पू प्रोटीन से समृद्ध होने के कारण हेयर को गहराई से कंडीशन कर सकता है। वहीं, बालों को स्वस्थ व अच्छा बनाने के लिए तीन से पांच मिनट तक बालों पर लगाए रखने की सलाह दी गई है। उसके बाद बालों को अच्छे से धोकर कंडीशन का उपयोग करें।
गुण:
- बाल के पीलेपन को बेअसर करके इसे टोन कर सकता है।
- कलर किए गये बालों के रंग को बरकरार रखने का काम कर सकता है।
- बालों के रंग को बनाए रखने में सहायक हो सकता है।
- बाल को रेशमी बना सकता है।
- बाल को मैनेज करना आसान हो सकता है।
अवगुण:
- महंगा लग सकता है।
- इसकी खुशबू कुछ लोगों को नापसंद हो सकती है।
3. झिरमैक सिल्वर ब्राइटनिंग शैम्पू
झिरमैक सिल्वर ब्राइटनिंग शैम्पू को विशेष रूप से सफेद और ग्रे बालों के लिए बनाया गया है। रूखे और बेजान बालों को लेकर परेशान हैं, तो यह सफेद बालों के लिए खास शैम्पू सिद्ध हो सकता है। यह बालों के डिस्कलरेशन को रोकने का काम कर सकता है। इसी वजह से इसे सफेद बालों को काला बनाने वाला शैम्पू भी माना जा सकता है।
गुण:
- ग्रे, ब्लॉन्ड, हाइलाइटेड और ब्लीच किए हुए बालों के लिए उपयुक्त।
- एंटी एजिंग गुण, जिससे समय से पहले बालों की एजिंग को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
- बाल के पीलेपन और ब्रास (तांबे जैसा रंग) को बेअसर कर सकता है।
- मैकाडामिया नट ऑयल से युक्त।
- बालों को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट कर सकता है।
- इसमें मौजूद ग्रीन टी और फोलिक एसिड बालों की इलास्टिसिटी को बनाए रख सकते हैं।
- इसमें CoQ10 भी है, जो बालों को स्टाइलिंग हीट और पर्यावरण प्रदूषकों से बचा सकता है।
- बालों को मजबूत बना सकता है।
- फ्रिजी और ड्राई बालों को ठीक कर सकता है।
- थोड़ी से मात्रा बालों के लिए पर्याप्त है।
- खुशबू अच्छी है।
अवगुण:
- बोतल कैप से यह लीक हो सकता है, इसलिए ढक्कन को टाइट से लगाए।
- कुछ लोगों को थोड़ा चिपचिपा लग सकता है।
पढ़ना जारी रखें
4. अवेडा ब्लू मालवा शैम्पू
सफेद बालों के लिए बेस्ट शैम्पू चुनना है तो एक बार इस प्रोडक्ट पर भी नजर डाल सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह एक ऑर्गेनिक शैम्पू है, जिसे नींबू, निलगिरी और अन्य पौधों व फूलों के अर्क से बनाया गया है। एक सौम्य शैम्पू होने के साथ ही यह बालों के ब्रास टोन को कम करने का काम कर सकता है। इसके अलावा, यह सफेद बालों में चमक भी ला सकता है।
गुण:
- कुछ ही वॉश में परिणाम दिखा सकता है।
- बालों को मुलायम बना सकता है।
- थोड़ी मात्रा ही बाल धोने के लिए पर्याप्त है।
- बालों को चमकदार बना सकता है।
- खुशबू अच्छी है।
अवगुण:
- महंगा है।
- इसकी उपलब्धता मार्केट में हर जगह मुश्किल है। ऑनलाइन इसे आसानी से खरीदा जा सकता है।
5. मैट्रिक्स टोटल रिजल्ट
रूखे बेजान सफेद बालों से परेशान हैं, तो मैट्रिक्स टोटल रिजल्ट सिल्वर शैम्पू आपकी समस्या को कम कर सकता है। इस शैम्पू का वादा है कि यह बालों में आने वाले पीलेपन को कम करके इन्हें स्वस्थ बना सकता है। दैनिक उपयोग के लिए यह शैम्पू माइल्ड है, इसलिए इसे सफेद बालों के लिए बेस्ट शैम्पू माना जाता है।
गुण:
- हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बना सकता है।
- बालों के रंग को बेहतर बना सकता है।
- सफेद बालों के ब्रासी और बेनिस डल यल्लो कलर को नियंत्रित कर सकता है।
- ग्रे और व्हाइट बालों को चमकदार बना सकता है।
अवगुण:
- धोने के बाद बालों को रूखा बना सकता है। इसी वजह से शैम्पू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
- चिपचिपा लग सकता है।
6. लॉरियल सीरी एक्सपर्ट मैग्नीशियम सिल्वर न्यूट्रलाइजिंग हेयर शैम्पू
सफेद बालों के लिए बेहतरीन शैम्पू में से एक लॉरियल सीरी एक्सपर्ट भी है। यह ग्रे, सफेद और लाइट ब्लॉन्ड बालों के लिए अच्छा माना जाता है। मैग्निशियम और एंटी-यल्लोइंग एजेंट से समृद्ध होने की वजह से बाल के नेचुरल रंग को बनाए रख सकता है।
गुण:
- बाल को नरम और मैनेजेबल बना सकता है।
- बालों को चमक दे सकता है।
- थोड़ा सी मात्रा बाल धोने के लिए पर्याप्त है।
- बालों को पोषण देने का काम कर सकता है।
अवगुण:
- हर कॉस्मेटिक शॉप में उपलब्धता मुश्किल हो सकती है।
आगे है और जानकारी
अब सफेद बालों के लिए सबसे अच्छा शैम्पू खरीदते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानें।
सफेद बालों के लिए शैम्पू खरीदते समय किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए?
सफेद बालों के लिए शैम्पू खरीदते समय ध्यान दी जाने वाली बातें कुछ इस प्रकार हैं।
- ऐसा शैम्पू जो बालों के रंग को सुरक्षित रखे।
- सफेद बालों के पीलेपन को हटाने में सहायक हो।
- बाल को पोषण देने के लिए जरूरी पोषक तत्व हों।
- स्कैल्प की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने वाला गुण मौजूद हो।
- कोई हानिकारक रसायन शामिल न हों और माइल्ड हो।
- कोई एलर्जिक रिएक्शन न हो।
- एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।
- प्राकृतिक तत्वों से युक्त हो।
सफेद बालों के लिए बेस्ट शैम्पू कौन से हैं, यह हम आपको लेख में विस्तार से बता चुके हैं। अब अपने बेजान और पीले दिखते सफेद बालों को चमकदार, मुलायम और स्वस्थ बनाने के लिए आप इनमें से किसी भी एक शैम्पू को चुन सकते हैं। दोस्तों, सफेद बालों का भी अगर ख्याल रखा जाए, तो वह बहुत ट्रेंडी लग सकते हैं। कई नौजवान लोग भी नए लुक के लिए अपने बालों को ग्रे और ब्लॉन्ड शेड्स देते हैं। ऐसे में यहां बताए गए शैम्पू बालों के रंग को बिना कोई हानि पहुंचाए गहराई से साफ करने के साथ ही उन्हें पोषण देने का काम कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा।
और पढ़े:
- ग्रे हेयर के लिए 11 सबसे अच्छे शैम्पू
- जानिए 9 सबसे अच्छे एलोवेरा शैम्पू के नाम
- तैलीय बालों के लिए 13 सबसे अच्छे शैम्पू
- जानिए 10 सबसे अच्छे नारियल तेल शैम्पू के नाम
- बालों के लिए 14 सबसे अच्छे हर्बल शैम्पू