Written by , (शिक्षा- एमए इन जर्नलिज्म मीडिया कम्युनिकेशन)

अच्छी सेहत के लिए योग और व्यायाम के साथ-साथ खान-पान पर ध्यान देना भी जरूरी है। खान-पान ऐसा होना चाहिए, जिसमें विटामिन और मिनरल के रूप में पर्याप्त पोषक तत्व मौजूद हों। हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हेल्दी फूड में सलाद का भी विशेष स्थान है। यह न सिर्फ हमें कई बीमारियों से बचाता है, बल्कि हमारी त्वचा, आंखों और बालों के लिए भी फायदेमंद है। वैसे सलाद का सेवन सभी करते हैं, लेकिन सलाद खाने के फायदे के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। इसकी जानकारी और फायदों के लिए स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम इसी मुद्दे पर बात करेंगे। साथ इसके फायदों और इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानेंगे।

स्क्रॉल करें

आर्टिकल में सबसे पहले यह जान लेते हैं कि सलाद कहते किसे हैं।

सलाद क्‍या है? – What is Salad in Hindi

अलग-अलग स्थानों पर सलाद बनाने की विधि अलग-अलग है और इसे बड़े ही चाव से खाया भी जाता है। सलाद को विटामिन और खनिज का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। यहां हम स्पष्ट कर दें कि सभी सलाद स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक नहीं होते। यह इस पर निर्भर करता है कि सलाद में क्या-क्या सामग्री मिलाई गई है। इसमें कम मात्रा में ड्रेसिंग और टॉपिंग मिलाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, लेकिन अगर इसे अधिक मात्रा में मिलाते हैं, तो सलाद कैलोरी और वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है (1)।

पढ़ते रहें

आइए, अब सलाद से होने वाले प्रमुख फायदों के बारे में जान लेते हैं।

सलाद के फायदे – Benefits of Salad in Hindi

जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा कि सलाद में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इन फायदों के बारे में हम यहां विस्तार से बता रहे हैं।

1. वजन कम करने के लिए

अधिक वजन और मोटापा आज एक आम समस्या बन गया है। मोटे लोग इससे कैसे भी करके पीछे छुड़ाना चाहते हैं। मोटापे से छुटकारा पाने के लिए और वजन को नियंत्रित करने के लिए सलाद अच्छा आहार हो सकता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और कैलोरी की मात्रा कम होती है। साथ ही इसे खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है। इस प्रकार भूख कम लगने और ऊर्जा की कम खपत होने से यह वजन को कम करने और नियंत्रित करने में मदद कर सकता है (2)।

2. आंखों के लिए सलाद खाने के फायदे

पोषक तत्वों की कमी के कारण आंखों की समस्या भी हो सकती है और सलाद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका कारण यह है कि इसमें विभिन्न प्रकार की सब्जियों और फलों को इस्तेमाल किया जाता है। हर फल और सब्जी में विभिन्न तरह के पोषक तत्व होते हैं। जब इन फलों या फिर सब्जियों को मिलाकर सलाद बनाई जाती है, तो सभी पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं। इस प्रकार कह सकते हैं कि सलाद में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन, विटामिन-सी (एस्कॉर्बिक एसिड), विटामिन-ई, विटामिन-ए, बीटा कैरोटीन, आवश्यक फैटी एसिड और जिंक जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं। ये सभी पोषक तत्व आंखों के लिए लाभदायक हो सकते हैं, जो आंखों को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं (3)।

3. अच्छी नींद के लिए सलाद खाने के फायदे

अगर अच्छी तरह से नींद नहीं आती है, तो सलाद अनिद्रा की समस्या को दूर करने मदद कर सकता है। दरअसल, सलाद में लैक्टुका सैटिवा (Lactuca sativa) नामक सलाद का पत्ता भी मिलाया जाता है। इससे न सिर्फ सलाद का स्वाद बढ़ता है, बल्कि कई पोषक तत्व भी मिलते हैं। लैक्टुका सैटिवा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से रक्षा कर सकते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण अनिद्रा की समस्या हो सकती है (4)।

4. प्रतिरक्षा प्रणाली में करे सुधार

अगर अक्सर बीमार रहते हैं, तो हो सकता है कि प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो। इस समस्या को दूर करने के लिए सलाद मदद कर सकता है। सलाद में प्रोटीन पाया जाता है (5)। प्रोटीन न सिर्फ मसल्स को बेहतर बनाता है, बल्कि प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करने में मदद करता है (6)।

5. पाचन में सुधार के लिए सलाद खाने के फायदे

बिगड़ा हुआ पाचन तंत्र कई समस्याओं को जन्म देता है। इससे पेट तो खराब होता ही है साथ ही बिगड़े हुए पेट की वजह से काम में मन भी नहीं लगता। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियों से बने सलाद का सेवन इस समस्या का समाधान हो सकता है। इसमें पाया जाना वाला फाइबर पाचन तंत्र और आंतों की समस्या को दूर करने में सहायक हो सकता है (7)।

6. स्वस्थ हृदय के लिए

हृदय की समस्या से ग्रस्त लोगों को हल्का भोजन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे मरीज स्वस्थ हृदय के लिए सलाद का सेवन कर सकते हैं। इसमें उपयोग होने वाली हरी पत्तेदार सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में फोलेट और विटामिन-बी पाया जाता है। ये पोषक तत्व हृदय को कई समस्याओं से बचाने के अलावा, उसकी कार्यप्रणाली में भी सुधार कर सकते हैं। साथ ही सलाद में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो बेहतर हृदय के लिए जरूरी माने गए हैं (7)।

7. फाइबर से भरपूर

सलाद को फलों और सब्जियों के मिश्रण से बनाया जाता है और इन दोनों को पोषक तत्वों की खान माना जाता है। इनमें से एक पोषक तत्व फाइबर है। सलाद के रूप में फाइबर का सेवन स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। यह न सिर्फ पाचन तंत्र की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है, बल्कि आंतों की समस्या के साथ ही पेट की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में लाभदायक हो सकता है। इसके अलावा, यह वजन को भी नियंत्रण करने में मदद कर सकता है (7)।

8. मांसपेशियों के निर्माण के लिए सलाद खाने के फायदे

सलाद का सेवन आपकी मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मिलाई जाने वाली पालक में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है (5), जो मांसपेशियों के निर्माण में और उनको मजबूत करने में मदद कर सकता है। इसलिए, जिम करने वालों और एथलीटों को भोजन में पालक शामिल करने की सलाह दी जाती है (6)।

[????: पालक खाने के फायदे]

9. हड्डियों के लिए सलाद

सलाद में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में  कैल्शियम पाया जाता है (5)। ये हड्डियों के विकास में मदद करने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत कर सकते हैं। इसके अलावा, ये पोषक तत्व ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से भी बचा सकते हैं

10. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

सलाद में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकते हैं। ये कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकते हैं और कैंसर से बचाव करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, ये हृदय से संबंधित कई परेशानियों को भी दूर करने में कारगर हो सकते हैं (7)।

पढ़ना जारी रखें

सलाद से होने वाले फायदों के बारे में जानने के बाद अब इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्वों के बारे में बात करते हैं।

सलाद के पौष्टिक तत्व – Salad Nutritional Value in Hindi

इतना तो आप जान ही गए हैं कि सलाद में कुछ खास पोषक तत्व होते हैं। यहां हम सलाद में पाए जाने वाले सभी पोषक तत्वों के बारे में बता रहे हैं। साथ ही आपको उनकी मात्रा के बारे में भी बताएंगे (5)।

पोषक तत्वमात्रा प्रति 100 ग्राम
कैलोरी18 kcal
प्रोटीन2.35 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट3.35 ग्राम
फाइबर1.2 ग्राम
शुगर1.18 ग्राम
कैल्शियम71 मिलीग्राम
आयरन1.69 मिलीग्राम
पोटैशियम353 मिलीग्राम
सोडियम106 मिलीग्राम
जिंक0.16 मिलीग्राम
विटामिन सी31.8 मिलीग्राम
विटामिन ए4706 IU
विटामिन के216.5 माइक्रोग्राम

आगे पढ़ें कुछ खास

अब हम आर्टिकल के इस हिस्से में बता रहे हैं कि सलाद में क्या-क्या मिक्स किया जा सकता है।

सलाद में क्या-क्या खाना चाहिए – What to Eat in salad in Hindi

सलाद को बनाने के लिए कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है, जिसमें सबसे जरूरी बात यह है कि सलाद को कैसे बनाएं और उसमें क्या-क्या इस्तेमाल करें। यहां हम बता रहे हैं कि सलाद बनाते समय किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए (1)।

  • सलाद में टमाटर, प्याज, पालक और धनिया पत्ता जैसे कम वसा युक्त सब्जियों का उपयोग करना चाहिए।
  • ड्रेसिंग के लिए ऑलिव ऑयल या अन्य वनस्पति तेल के साथ सिरका का उपयोग कर सकते हैं।
  • टॉपिंग के लिए कम मात्रा में पनीर और सूखे मेवे का उपयोग कर सकते हैं।
  • सलाद में उच्च फाइबर वाली चीजें जैसे फलियां (बीन्स), कच्ची सब्जियां, ताजे और सूखे फलों काे जरूर शामिल करें।

पढ़ते रहें

सलाद बनाने के बाद यहां हम आपको बता रहे हैं कि सलाद को कैसे, कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए।

सलाद खाने का तरीका – When to Eat Salad in Hindi

सलाद पाेषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसका सेवन कभी भी और कैसे भी कर लो। सलाद बनाने की विधि अलग-अलग स्थानों पर अलग अलग होती है, जिनका अलग-अलग प्रभाव हो सकता है। इसलिए, अच्छा होगा

कि इसका सेवन सीमित मात्रा में मतलब करीब एक कप तक ही करें। इसे सुबह के नाश्ते, लंच या फिर डिनर में कभी भी खा सकते हैं। चाहें, तो डाइटिशियन से अपने स्वास्थ्य अनुसार इसके सेवन की सही मात्रा से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

नीचे स्क्रॉल करें

सलाद खाने से पहले सलाद के नुकसान के बारे में जानना भी जरूरी है।

सलाद खाने के नुकसान – Side Effects of Salad in Hindi

इसमें कोई दो राय नहीं कि सलाद में ढेरों पोषक तत्व होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सलाद हर लिहाज में फायदेमंद होगा। कुछ मामलों में यह हानिकारक भी हो सकता है, जैसे:

  • कुछ कच्ची सब्जियों में बैक्टीरिया होते हैं, जिन्हें सलाद में शामिल करने से फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है (10)।
  • सलाद में शामिल किए गए उच्च वसा युक्त पदार्थों से मोटापा होने के साथ ही और भी कई बीमारियों की समस्या हो सकती है (1)।
  • सलाद में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है (1)। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने गैस व पेट से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं (11)।

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद यह तो स्पष्ट हो गया होगा कि सलाद का सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से कितना फायदेमंद है। अगर इसे सीमित मात्रा में खाया जाए, तो शरीर को स्वस्थ रखने और कई शारीरिक समस्याओं से बचाव में मदद मिल सकती है। भूल से भी इसकी अधिक मात्रा का सेवन न करें, क्योंकि इससे बताए गए सलाद के नुकसान सामने आ सकते हैं। इसके अलावा, इसके साथ ही रोजाना व्यायाम भी जरूर करें। हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। आप चाहें,तो इस लेख को अन्य लोगों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

Sources

Stylecraze has strict sourcing guidelines and relies on peer-reviewed studies, academic research institutions, and medical associations. We avoid using tertiary references. You can learn more about how we ensure our content is accurate and current by reading our editorial policy.

और पढ़े:

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख