Medically Reviewed By Neha Srivastava, PG Diploma In Dietetics & Hospital Food Services
Written by , (शिक्षा- एमए इन जर्नलिज्म मीडिया कम्युनिकेशन)

सेब का सिरका अधिकतर घरों में इस्तेमाल किया जाता है। यह सिरके का ही एक प्रकार है, जिसे सेब के रस को फरमेंट करके बनाया जाता है। इसे एप्पल साइडर विनेगर के नाम से भी जाना जाता है। इसके उपयोग की बात करें, तो इसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का जायका बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं, सेहत के लिए भी सेब के सिरके के फायदे अनेक हैं। माना जाता है कि यह कई शारीरिक समस्याओं से बचाव में मददगार हो सकता है। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम स्वास्थ्य के लिए सेब के सिरके के फायदे और नुकसान, दोनों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। इसके अलावा, लेख में एप्पल साइडर विनेगर के उपयोग पर भी प्रकाश डाला जाएगा। यहां इस बात का ध्यान रखें कि सेब का सिरका किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है। यह केवल समस्या के प्रभाव को कुछ हद तक कम करने में सहायक हो सकता है। गंभीर स्वास्थ्य स्थिति में डॉक्टरी उपचार जरूर करवाएं।

जानिए विस्तार से

सेब का सिरका के फायदे जानने से पहले, आइये जान लेते हैं एप्पल साइडर विनेगर क्या होता है?

सेब का सिरका क्या है?

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि एप्पल साइडर विनेगर को सेब के रस को फरमेंट करके तैयार किया जाता है। फर्मेन्टेड रस (या साइडर) में एथिल अल्कोहल (Athyl Alcohol) होता है, जो एसीटोबैक्टर नामक सूक्ष्म जीव द्वारा एसिटिक एसिड में परिवर्तित होता है (1)। एसिटिक एसिड, एप्पल साइडर विनेगर का सक्रिय यौगिक है। यह इसकी तीव्र गंध और खट्टे स्वाद के लिए भी जिम्मेदार होता है। अनपाश्चराइज्ड या ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर को विनेगर की मां भी कहा जाता है। इसमें विटामिन के साथ कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं (2)। आशा करते हैं कि इस भाग को पढ़ने के बाद यह जानने में आसानी हुई होगी कि एप्पल साइडर विनेगर क्या है? अब आगे जानिए शरीर के लिए सेब के सिरके के फायदे और एप्पल साइडर विनेगर के उपयोग के बारे में।

पढ़ते रहिये

एप्पल साइडर विनेगर क्या है, जानने के बाद, आइए अब जान लेते हैं कि सेब के सिरके के फायदे क्या-क्या हैं।

सेब के सिरके के फायदे – Benefits of Apple Cider Vinegar in Hindi

लेख के इस भाग में जानिए कि शरीर के लिए सेब का सिरका के फायदे क्या हैं और ये किस प्रकार काम करते हैं।

1. डायबिटीज/ब्लड शुगर के लिए एप्पल विनेगर के फायदे

डायबिटीज के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे संबंधित चूहों पर किए गए एक शोध से पता चलता है कि सेब के सिरके का सेवन ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मददगार हो सकता है (3)। इसके अलावा, एक अन्य स्टडी में यह बात सामने आई है कि एसिटिक एसिड, जो कि सेब के सिरके का एक मुख्य घटक है, उसके एंटी-डायबिटिक और एंटी-ग्लाइसेमिक प्रभाव के कारण मधुमेह की समस्या में कुछ हद आराम पाया जा सकता है (4) (5)। फिलहाल, इस विषय पर अभी और शोध कि आवश्यकता है।

2. पाचन के लिए एप्पल साइडर विनेगर के फायदे

पाचन और गैस जैसी पेट की समस्या आजकल आम हो चुकी है। ऐसे में सेब का सिरका पाचन के लिए लाभकारी हो सकता है। दरअसल, खाने से पहले कम मात्रा में सेब के सिरके का सेवन डाइजेस्टिव जूस को उत्तेजित कर सकता है, जिससे पाचन में मदद मिल सकती है (2)। इसके अलावा, फर्मेन्टेड खाद्य और पेय पदार्थ, पाचन के लिए लाभकारी हो सकते हैं (6) (7)। ऐसे में कहा जा सकता है कि सेब के सिरके का सेवन पाचन क्रिया पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

3. वजन कम करने के लिए एप्पल विनेगर के फायदे

सेब का सिरका पीने के फायदे में वजन कम होना भी शामिल है। माना जाता है कि दैनिक जीवन में अगर एप्पल साइडर विनेगर को शामिल किया जाए, तो वजन कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, सेब का सिरका में एसिटिक एसिड होता है, जो बॉडी फैट को कम करने में सहायक हो सकता है (8)।

इसके अलावा, मोटापे से ग्रसित चूहों पर किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि एसिटिक एसिड (सेब के सिरके का मुख्य घटक) वसा के जमाव को रोक सकता है और उनके चयापचय में सुधार कर सकता है। वहीं, 175 मनुष्यों पर किए एक अध्ययन में भी इसके सकारात्मक प्रभाव देखने को मिले हैं। दरअसल, शोध में लोगों को प्रत्येक दिन 0, 1 या 2 चम्मच सिरके युक्त पेय का सेवन कराया गया। तीन महीनों के बाद, यह बात सामने आई कि सेब के सिरके का सेवन न करने वालों की तुलना में, जिन लोगों नें सेब के सिरके का सेवन किया था, उनके वजन में एप्पल विनेगर पीने के फायदे के तौर पर वजन में थोड़ी कमी देखी गई (9)। इन अध्ययनों के आधार पर कहा जा सकता है कि एप्पल साइडर विनेगर के फायदे वजन को नियंत्रित करने में दिख सकते हैं। हालांकि, इसके साथ व्यायाम और सही डाइट को शामिल करना भी जरूरी है।

4. कोलेस्ट्रॉल के लिए सेब के सिरके के फायदे

बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग और हार्ट अटैक का कारण बन सकता है (10)। ऐसे में, इससे बचाव के लिए एप्पल साइडर विनेगर मददगार हो सकता है। दरअसल, एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में, आहार में मौजूद एसिटिक एसिड, सीरम टोटल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड (Triglyceride – अलग-अलग तरह के फैटी एसिड का मिश्रण) को कम करने में सहायक पाया गया है (11)। इसके अलावा, सेब का सिरका एलडीएल (LDL) यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और एचडीएल (HDL) यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाने में सहायक हो सकता है (12)। एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग कोलेस्ट्रॉल को कम कर हृदय रोग से बचाव में मददगार साबित हो सकता है।

5. रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए एप्पल साइडर विनेगर के उपयोग

सेब का सिरका में एसिटिक एसिड और फ्लेवोनोइड होते हैं, जिसे प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करते हुए पाया गया। इतना ही नहीं, सेब के सिरके में एंटी-माइक्रोबियल गुण भी होते हैं, जो कई तरह के बैक्टीरिया से लड़कर शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है (13)। इसके साथ ही एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक अन्य शोध से पता चला है कि सेब का सिरका इम्यूनोमॉड्यूलेटरी (Immunomodulatory) को भी बढ़ावा दे सकता है (14)। हालांकि, यह सीधे तौर पर रोग प्रतिरोधक क्षमता पर कितना असर कर सकता है, इस बारे में सटीक शोध की आवश्यकता है।

जारी रखें पढ़ना

6. ब्लड प्रेशर के लिए सेब का सिरका

सेब के सिरके का सेवन ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने के लिए भी किया जा सकता है। दरअसल, सेब के सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड में एंटी-ह्यपरटेंसिव (Antihypertensive) यानी ब्लड प्रेशर को कम करने का गुण होता है (15)। ऐसे में संतुलित मात्रा में सेब के सिरके का सेवन कर ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम किया जा सकता है। हालांकि, जिन्हें लो ब्लड प्रेशर की शिकायत है, वो सेब के सिरके के सेवन से दूरी बनाए रखें।

7. दांतों के लिए एप्पल साइडर सिरका के लाभ

सेब का सिरका दांतों को साफ करने में भी सहायक हो सकता है। दरअसल, यह बात एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक अध्ययन से पता चली है। दरअसल, सेब का सिरका दांतो के पीलेपन के लिए ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम कर सकता है। जिस कारण दांतों के रंग में सुधार हो सकता है। हालांकि, उसी शोध में यह बात भी सामने आई है कि सिरके का अधिक उपयोग दांतों को नुकसान भी पहुंचा सकता है (16)। इसलिए, जरूरत से ज्यादा सिरके का उपयोग करने से बचें।

8. एंटीऑक्सीडेंट

सेब का सिरका एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह भी काम कर सकता है। दरअसल, इससे संबंधित एक शोध एनसीबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है। शोध में मधुमेह से ग्रस्त चूहों पर सेब के सिरके के एंटी हाइपरग्लाइसेमिक और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव देखे गए हैं। ये प्रभाव डायबिटीज के दौरान किडनी और लिवर से जुड़ी जटिलताओं से बचाव कर सकते हैं (4)।

9. गठिया/जोड़ों में दर्द के लिए एप्पल का सिरका पीने के फायदे

अगर किसी को जोड़ों में दर्द की समस्या है, तो सेब का सिरका फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द या गठिया जैसी परेशानी से कुछ हद तक राहत पहुंचाने का काम कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटिनोसाइसेप्टिव (Anti-Nociceptive – दर्द की तीव्रता को कम करने वाला) गुण भी होता है, जो दर्द से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है (17)।

10. त्वचा के लिए एप्पल साइडर सिरका के लाभ

सेब का सिरका मुंहासों के लिए भी असरदार हो सकता है। हालांकि, इससे जुड़ा कोई वैज्ञानिक शोध उपलब्ध नहीं है। वहीं, दूसरी ओर देखा जाए, तो इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होता है, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया पर प्रभावकारी हो सकता है और साथ ही त्वचा को बैक्टीरियल संक्रमण से बचाने में मदद सकता है (13)। इसका उपयोग गुलाब जल या पानी के साथ मिलाकर क्लींजर की तरह किया जा सकता है।

नोट : ध्यान रहे कि सेब के सिरके का उपयोग हमेशा पानी में साथ ही करें और एक बार पैच टेस्ट भी जरूर करें। अगर थोड़ी सी भी जलन महसूस हो, तो उपयोग करना तुरंत बंद करें।

11. बालों के लिए एप्पल साइडर विनेगर के लाभ

बालों में भी सेब के सिरका का उपयोग किया जा सकता है। शैम्पू करने के बाद पानी में थोड़ा सेब का सिरका मिलाएं और उससे बालों को धो लें। इससे बाल स्वस्थ और चमकदार हो सकते हैं। हालांकि, इस बारे में कोई वैज्ञानिक शोध उपलब्ध नहीं है और यह लोगों के उपयोग और धारणाओं के आधार पर है। ऐसे में अगर कोई पहली बार सेब के सिरके का उपयोग कर रहा है, तो बेहतर है कि उपयोग से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय भी जरूर लें।

और पढ़ें

आइये, अब जानते हैं कि सेब के सिरके का उपयोग किस-किस तरह से किया जा सकता है।

सेब के सिरके का उपयोग – How to Use Apple Cider Vinegar in Hindi

नीचे हम सेब का सिरका उपयोग करने के कुछ तरीकों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। यहां हम अलग-अलग तरह से एप्पल विनेगर पीने का तरीका भी बता रहे हैं।

  • इसे डॉक्टरी परामर्श पर टॉनिक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी विटामिन-सी युक्त जूस को लें और उसमें दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पी सकते हैं।
  • सेब के सिरके को सलाद के ऊपर छिड़कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • वहीं, कुछ लोग कॉकटेल के रूप में भी सेब के सिरके का उपयोग करते हैं।
  • डॉक्टरी परामर्श पर एक या दो चम्मच सेब के सिरका सोने से पहले ले सकते हैं।
  • एक या डेढ़ चम्मच सेब के सिरके को पानी में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।
  • पानी में सेब के सिरके को मिलाकर उससे बाल भी धो सकते हैं।

आगे है और जानकारी

एप्पल साइडर विनेगर के उपयोग के बाद, आगे जानिए घर में सेब का सिरका बनाने की विधि।

सेब का सिरका बनाने की विधि

नीचे पढ़ें एप्पल का सिरका बनाने की आसान विधि और उठाएं सेब का सिरका पीने के फायदे।

  • सबसे पहले 8 से 10 ऑर्गेनिक या अच्छी क्वालिटी के सेब लें।
  • फिर सेब के छिलके और बीजों को निकाल दें।
  • अब सेब को अच्छी तरह से धो लें और फिर उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
  • अब सेब के टुकड़ों को किसी साफ ग्लास जार में डाल दें।
  • फिर इस जार में साफ पीने का पानी डालें।
  • पानी इतना डालें कि सारे सेब के टुकड़े उसमें डूब जाएं।
  • अब इस जार को किसी जालीदार कपड़े से ढककर रख दें।
  • ध्यान रहे कि जार को एयर टाइट न करें बल्कि ऐसे बंद करें कि उस जालीदार कपड़े से हवा अंदर तक जाती रहे।
  • अब इस जार को किसी अंधेरी और गर्म जगह पर रख दें।
  • इसे कम से कम 6 महीने तक ऐसे ही रहने दें और हर कुछ दिनों में चम्मच से चलाते रहें।
  • 6 महीनों की लंबी अवधि के बाद जार को निकालें।
  • यह अब फर्मेंटेड हो चुका होगा और ऊपर एक परत जम गई होगी, जो बैक्टीरिया के कारण होती है।
  • अब इस तरल को उसी जालीदार कपड़े की मदद से किसी दूसरे साफ ग्लास जार में छान लें।
  • अब उस नए जार को फिर उसी कपड़े से बंद कर दें।
  • एक बार फिर से इस जार को कुछ हफ्तों के लिए अंधेरी और गर्म जगह पर रख दें।
  • फिर कुछ हफ्ते बाद इसे किसी छोटे बर्तन में निकाल लें और उपयोग के लिए फ्रिज में स्टोर कर के रख लें। इस प्रकार आप सेब का सिरका बना सकते हैं।

अंत तक पढ़ें

एप्पल साइडर विनेगर पीने के फायदे के साथ-साथ इसके नुकसान भी सामने आ सकते हैं। नीचे जानिए एप्पल साइडर विनेगर के नुकसान।

सेब के सिरके के नुकसान – Side Effects of Apple Cider Vinegar in Hindi

नीचे पढ़ें एप्पल साइडर विनेगर के नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं।

  • भूख में कमी की समस्या हो सकती है (9)।
  • एप्पल साइडर विनेगर के नुकसान की बात की जाए तो इससे मतली की समस्या भी हो सकती है (9)।
  • ज्यादा एसिटिक खाद्य या पेय पदार्थों से दांत संवेदनशील हो सकते हैं (18)। ऐसे में सेब के सिरके का सेवन दांत खराब कर सकता है।
  • इससे संवेदनशील त्वचा पर जलन या रैशेज की समस्या भी हो सकती है। इसलिए, त्वचा पर इसके उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

अंत में हम यही कहेंगे कि अगर एप्पल साइडर विनेगर के फायदे उठाना चाहते हैं, तो इसका सीमित मात्रा में और सही तरीके से उपयोग करना जरूरी है। इस लेख में सेब के सिरके के फायदे और नुकसान, दोनों बताए गए हैं, इसलिए बेहतर है कि इन दोनों पक्षों को ध्यान में रखकर ही इसका सेवन करें। वहीं, एप्पल विनेगर के बारे में वैज्ञानिक शोध काफी कम उपलब्ध है। इसलिए, बेहतर है कि सेब के सिरका के फायदे के लिए इसका उपयोग सावधानी पूर्वक ही करें। आप चाहें, तो इसके उपयोग से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या मैं हर दिन एप्पल साइडर सिरका पी सकती हूं?

एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल पानी में मिलाकर (dilute form) में रोज किया जा सकता है। ध्यान रहे कि इसका सेवन कम मात्रा में ही किया जाए। जैसे कि हमने लेख में जानकारी दी है कि एप्पल साइडर विनेगर पीने के फायदे के साथ इसके अत्यधिक सेवन से कुछ नुकसान भी सामने आ सकते हैं। अगर किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो बेहतर है कि डॉक्टरी सलाह के बाद ही इसका उपयोग करें।

एप्पल का सिरका शरीर को कैसे डिटॉक्स करता है?

सेब का सिरका शरीर को डिटॉक्स कर सकता है (2)। हालांकि, यह किस प्रकार यह काम करता है, इससे जुड़ा कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

एक हफ्ते में एप्पल साइडर विनेगर से कितना वजन कम हो सकता है?

एप्पल साइडर विनेगर वजन कम कर सकता है , लेकिन एक हफ्ते में एप्पल साइडर विनेगर से कितना वजन कम हो सकता है, इससे जुड़ा कोई अध्ययन उपलब्ध नहीं हैं।

क्या एप्पल साइडर विनेगर यूरिन को प्रभावित करता है?

यह यूरिन को प्रभावित करता है या नहीं, इस बारे में कोई सटीक शोध उपलब्ध नहीं है। अच्छा होगा इस बारे में एक बार डॉक्टर से बात करें।

एप्पल साइडर विनेगर को दिन में कितनी बार पी सकते हैं?

बार-बार या अधिक मात्रा में सेब का सिरका पीने के फायदे नहीं बल्कि नुकसान हो सकते हैं। इसलिए, इसे हफ्ते में एक या दो बार ही लें। इसके अलावा, इसकी खुराक की बात की जाए, तो एक व्यस्क इंसान एक गिलास पानी में एक या दो छोटे चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सेवन कर सकता है (8)। हालांकि, इसे लेने की मात्रा व्यक्ति की उम्र और स्वास्थ्य पर भी निर्भर करती है। ऐसे में बेहतर है कि इस बारे में डॉक्टर की सलाह भी ली जाए।

एप्पल साइडर विनेगर और शहद के क्या लाभ हैं?

एप्पल साइडर विनेगर और शहद के लाभ की बात की जाए, तो लोगों का मानना है कि इन दोनों के साथ नींबू के रस का मिश्रण शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक हो सकता है । हालांकि, यह घरेलू नुस्खे के तौर पर लिया जाता है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं हैं।

एप्पल साइडर विनेगर शरीर को डिटॉक्स करने में कितना वक्त लेता है?

यह व्यक्ति के शरीर और उसकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। हालांकि, अनुमान के तौर पर कह सकते हैं कि यह शरीर को डिटॉक्स करने में लगभग एक सप्ताह का समय ले सकता है। हालांकि, इस दावे का कोई सटीक वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है और इसमें अंतर भी हो सकता है।

कौन सा सेब का सिरका वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा है?

वजन कम करने के लिए मदर एप्पल साइडर विनेगर अच्छा हो सकता है।

क्या सेब का सिरका गुर्दे की पथरी के लिए अच्छा है?

सेब का सिरका गुर्दे की पथरी को बाहर निकाल सकता है । हालांकि, शोध में विनेगर की बात सामने आई है (19)। यहां एप्पल साइडर विनेगर कितना प्रभावकारी हो सकता है, इससे जुड़ा वैज्ञानिक शोध उपलब्ध नहीं है।

क्या एप्पल साइडर विनेगर को खाली पेट पीना ठीक है?

एप्पल साइडर विनेगर का सेवन खाली पेट किया जा सकता है, लेकिन अच्छा होगा कि इस बारे में डॉक्टरी सलाह ली जाए, क्योंकि सही जानकारी के अभाव में इसका सेवन कई दुष्प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है।

क्या सेब के सिरके के सेवन से पेट खराब हो सकता है?

जैसे कि हमने ऊपर जानकारी दी है कि इसके अधिक सेवन से भूख में कमी या मतली की समस्या हो सकती है। ऐसे में एसिटिक होने के कारण सेब के सिरके से पेट खराब भी हो सकता है। हालांकि, इससे जुड़ा कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

सेब के सिरके की तासीर कैसी होती है?

सेब के सिरके की तासीर सामान्य होती है, न ठंडी और न गर्म।

References

Articles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Read our editorial policy to learn more.

  1. Antimicrobial activity of apple cider vinegar against Escherichia coli, Staphylococcus aureus and Candida albicans; downregulating cytokine and microbial protein expression
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5788933/
  2. STUDY ABOUT THE NUTRITIONAL AND MEDICINAL PROPERTIES OF APPLE CIDER VINEGAR ARTICLE INFO ABSTRACT
    https://www.researchgate.net/publication/322953260_STUDY_ABOUT_THE_NUTRITIONAL_AND_MEDICINAL_PROPERTIES_OF_APPLE_CIDER_VINEGAR_ARTICLE_INFO_ABSTRACT
  3. Effect of apple cider Vinegar on blood glucose level in diabetic mice
    https://www.researchgate.net/profile/Maryam_Iman/publication/282379604_Effect_of_apple_cider_Vinegar_on_blood_glucose_level_in_diabetic_mice/links/57b7f77b08aec9984ff2bb2b/Effect-of-apple-cider-Vinegar-on-blood-glucose-level-in-diabetic-mice.pdf
  4. Antidiabetic and Antioxidant Effects of Apple Cider Vinegar on Normal and Streptozotocin-Induced Diabetic Rats
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/31140380/
  5. Effect of Apple Cider Vinegar on Glycemic Control, Hyperlipidemia
    and Control on Body Weight in Type 2 Diabetes Patients
    https://www.ijmrhs.com/medical-research/effect-of-apple-cider-vinegar-on-glycemic-control-hyperlipidemia-and-control-on-body-weight-in-type-2-diabetes-patients.pdf
  6. Fermented Foods as a Dietary Source of Live Organisms
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6117398/
  7. One Health, Fermented Foods, and Gut Microbiota
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6306734/
  8. Vinegar Intake Reduces Body Weight, Body Fat Mass, and Serum Triglyceride Levels in Obese Japanese Subjects
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/19661687/
  9. Apple cider vinegar diet: Does it really work?
    https://www.health.harvard.edu/blog/apple-cider-vinegar-diet-does-it-really-work-2018042513703
  10. Cholesterol
    https://medlineplus.gov/cholesterol.html
  11. Dietary Acetic Acid Reduces Serum Cholesterol and Triacylglycerols in Rats Fed a Cholesterol-Rich Diet
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/16611381/
  12. Apple Cider Vinegar Attenuates Lipid Profile in Normal and Diabetic Rats
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/19630216/
  13. Antimicrobial activity of apple cider vinegar against Escherichia coli, Staphylococcus aureus and Candida albicans; downregulating cytokine and microbial protein expression
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5788933/
  14. Apple Cider Vinegar Boosted Immunomodulatory and Health Promoting Effects of Lactobacillus Casei in Common Carp (Cyprinus Carpio)
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/28602743/
  15. Antihypertensive Effects of Acetic Acid and Vinegar on Spontaneously Hypertensive Rats
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/11826965/
  16. Effects of Vinegar on Tooth Bleaching and Dental Hard Tissues in Vitro
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/25571718/
  17. Evaluation of acute and chronic anti-nociceptive and anti-Inflammatory effects of apple cider vinegar
    http://ijpr.sbmu.ac.ir/article_466.html
  18. In Vitro Study on Dental Erosion Caused by Different Vinegar Varieties Using an Electron Microprobe
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/24839821/
  19. Dietary Vinegar Prevents Kidney Stone Recurrence via Epigenetic Regulations
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/31202812/
Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख