
सेंसिटिव स्किन के लिए 9 बेस्ट बी.बी क्रीम के नाम – Best BB Cream For Sensitive Skin In Hindi
क्या आप मेकअप करना बहुत पसंद करती हैं, लेकिन हर रोज चेहरे पर फुल कवरेज फाउंडेशन का उपयोग नहीं करना चाहती हैं? ऐसे में आपको जरूरत है एक बी.बी क्रीम की। यह लाइट से मीडियम कवरेज देंगी, जिसके कारण रोज मेकअप करके भी आपको लाइट वेट लगेगा। बी.बी क्रीम हर तरह की त्वचा के लिए उपलब्ध होती हैं, जैसे ड्राई, ऑयली, कॉम्बिनेशन आदि। दोस्तों, स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम सेंसिटिव स्किन के लिए बी.बी क्रीम की बात करेंगे और आपको बताएंगे बाजार में मौजूद संवेदनशील त्वचा के लिए सबसे अच्छी बी.बी क्रीम के नाम। नाम के साथ हम आपको सही बी.बी क्रीम चुनने का तरीका और उसका सही ढंग से उपयोग करना भी बताएंगे।
आगे पढ़िए विस्तार से
लेख के पहले भाग में आप जानेंगे संवेदनशील त्वचा के लिए सबसे अच्छी बी.बी क्रीम कैसे चुनें।
विषय सूची
सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छी बी.बी क्रीम कैसे चुनें?
जब भी आप सेंसिटिव स्किन के लिए बी.बी क्रीम खरीदने जाएं, तो इन बातों को जरूर ध्यान में रखें –
- सबसे पहले, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि जिस प्रोडक्ट को आप खरीद रहे हैं, वो पूरी तरह सेंसिटिव स्किन के लिए बनाया गया हो या फिर हर तरह की त्वचा के लिए उपयोगी हो।
- संवेदनशील त्वचा के लिए सबसे अच्छी बी.बी क्रीम लेते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि उसमे मॉइस्चराइजिंग गुण हो। ऐसा होने से आपको अलग से मॉइस्चराइजर का उपयोग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- वहीं, सनस्क्रीन का अलग से उपयोग करने से बचने के लिए इस बात का भी ध्यान रखें कि इसमें पहले से सनस्क्रीन मौजूद हो।
- बी.बी क्रीम कई शेड में उपलब्ध होती हैं। ध्यान रखें कि आप हमेशा अपनी स्किन टोन के अनुसार ही बी.बी क्रीम का चयन करें।
- सेंसिटिव स्किन के लिए बी. बी क्रीम खरीदने से पहले उसका पैच टेस्ट अवश्य कर लें।
अंत तक पढ़ें
लेख के अगले भाग में जानिए संवेदनशील त्वचा के लिए सबसे अच्छी बी.बी क्रीम के नाम और अन्य जानकारी।
सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छी बी.बी क्रीम के नाम
नीचे हमने बी.बी क्रीम के ऐसे ब्रांड्स के बारे में बताया है, जिन्हें संवेदनशील त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है। इनमें से आप अपनी जरूरत के अनुसार बी.बी क्रीम का चयन कर सकते हैं। वहीं, अगर आपको कोई बी.बी क्रीम पसंद आती है, तो नीचे दिए गए “बाय नाउ” के बटन को क्लिक करके ऑर्डर भी कर सकते हैं।
1. पर्लिस परफेक्ट ग्लो बी.बी क्रीम
इस कंपनी का नाम शायद आपने पहले कभी न सुना हो, पर हम आपको बता दें कि यह ब्यूटी प्रोडक्ट की एक बेहतरीन ब्रांड है। यह प्रोडक्ट त्वचा को एक परफेक्ट फिनिश दे सकता है और साथ ही एक फ्लालेस लुक पाने में मदद कर सकता है। वहीं, इस प्रोडक्ट का डायरेक्ट उपयोग किया जा सकता है या इसे कंसीलर की तरह फाउंडेशन के साथ भी उपयोग कर सकते हैं।
गुण :
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है।
- दाग धब्बों को कवर कर सकती है।
- सनस्क्रीन युक्त है।
- प्राकृतिक (कैमोमाइल और आर्टेमिसिया युक्त) और वीगन है।
- जानवरों पर टेस्ट नहीं किया गया है।
- एंटीऑक्सीडेंट युक्त है।
- एंटी एजिंग एजेंट की तरह भी काम कर सकती है।
- रोमछिद्रों को ब्लॉक नहीं करती।
- किसी तरह की एलर्जी का कारण नहीं बनती (हाइपोएलर्जिक)।
- पैराबेंस से मुक्त है।
- ऑयल फ्री है।
- मॉइस्चराइजर युक्त है और त्वचा को हाइड्रेट कर सकती है।
- चेहरे को इंस्टेंट ग्लो दे सकती है।
- आठ विभिन्न शेड में उपलब्ध है।
अवगुण :
- महंगी है।
- मिनरल ऑयल युक्त है।
2. मार्सेल बीबी क्रीम
यह एक तरह की स्किन लाइटनिंग क्रीम है, जो त्वचा पर लाइट फाउंडेशन की तरह काम कर सकती है। निर्माता कंपनी के अनुसार इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एलो और कैमोमाइल के गुण पाए जाते हैं। ये त्वचा को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचाते हैं और उसे पोषण प्रदान करते हैं। वहीं, यह त्वचा पर हल्की सी चमक भी ला सकती है।
गुण :
- समय से पहले त्वचा पर बढ़ती उम्र के लक्षण आने से बचा सकती है।
- त्वचा को मुलायम बनाए रख सकती है।
- लाइट वेट मॉइस्चराइजर का भी काम कर सकती है।
- किसी तरह की एलर्जी का कारण नहीं बनती।
- इसमें कोई महक नहीं आती।
- ऑयल फ्री है।
- पैराबेंस मुक्त है।
- रोमछिद्रों को बंद नहीं करती।
- त्वचा विशेषज्ञों द्वारा जांची गई है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है।
- लाइट वेट है।
अवगुण :
- थोड़ा महंगी है।
3. गार्नियर स्किन रिन्यू मिरेकल स्किन परफेक्ट बीबी क्रीम
गर्नियर को कॉस्मेटिक का एक बेहतरीन ब्रांड माना जाता है। इस कारण हमने गार्नियर स्किन रिन्यू मिरेकल स्किन परफेक्ट बीबी क्रीम को भी इस लिस्ट में शामिल किया है। कंपनी का कहना है कि इसमें विटामिन-सी और मिनरल पिगमेंट पाए जाते हैं। ये त्वचा को सुरक्षित रखने के साथ ही उसे हल्का सा रंग भी दे सकते हैं। इस क्रीम का उपयोग आप रोज या किसी विशेष अवसर पर कर सकते हैं।
गुण :
- त्वचा को इंस्टेंट ग्लो दे सकती है।
- त्वचा की रंगत को समान कर सकती है।
- त्वचा को हाइड्रेट कर सकती है।
- प्रदूषण से त्वचा को सुरक्षित रख सकती है।
- एसपीएफ 15 युक्त है।
- त्वचा के अनुसार विभिन्न शेड्स में उपलब्ध है।
अवगुण :
- महंगी है।
4. स्पावेक मॉइस्चर फ्रेश बीबी फेस क्रीम
सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट बीबी क्रीम की इस लिस्ट में अगला नाम है जापान की स्पावेक मॉइस्चर फ्रेश बीबी फेस क्रीम का। बताया जाता है कि यह क्रीम त्वचा को बिल्कुल स्पा वाला फ्रेश लुक दे सकती है और 8 घंटो तक त्वचा में मॉइस्चर बनाए रखने का दावा करती है। यह आपको मीडियम से लाइट कवरेज तक दे सकती है और इसका उपयोग बिना मॉइस्चराइजर के किया जा सकता है।
गुण :
- एसपीएफ 25 युक्त है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
- त्वचा विशेषज्ञों द्वारा टेस्ट किया गया है।
- स्किन टोन के अनुसार विभिन्न शेड में उपलब्ध हैं।
- दाग धब्बों को ढक सकती है।
- स्किन टोन को एक समान कर सकती है।
- चेहरे को एक स्मूद टेक्सचर दे सकती है।
अवगुण :
- कुछ मामलों में त्वचा पर रैश का कारण बन सकती है।
जारी रखें पढ़ना
5. शुगर गॉडेस ऑफ फ्लॉलेस बी.बी क्रीम
सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट बीबी क्रीम में हमारी अगली चॉइस है शुगर गॉडेस ऑफ फ्लॉलेस बी.बी क्रीम। बताया जाता है कि इसकी थोड़ी-सी मात्रा चेहरे को ग्लोइंग लुक देने के साथ-साथ समान रंगत देने में मदद कर सकती है। इसका उपयोग आप किसी विशेष अवसर या पार्टी मेकअप के साथ कर सकते हैं।
गुण :
- मैट लुक दे सकती है।
- त्वचा को हाइड्रेट रख सकती है।
- बड़े रोमछिद्रों का दिखना बंद कर सकती है।
- ऑयल फ्री है।
- एसपीएफ 30 युक्त है।
- लाइट वेट है।
- ड्राई स्किन के लिए भी उपयोग की जा सकती है।
- एक्ने को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है।
- सात शेड में उपलब्ध है।
अवगुण :
- लंबे समय तक नहीं टिकती।
6. एल ए गर्ल एचडी प्रो बीबी क्रीम
एल ए गर्ल मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट की एक भरोसेमंद कंपनी है। वहीं, इसकी इस बी.बी क्रीम को एक आल-इन-वन ब्यूटी क्रीम बताया जाता है। माना जाता है कि यह प्राइमर, मॉइस्चराइजर और लाइट फाउंडेशन, तीनों का काम कर सकती है। वहीं, इसमें त्वचा के लिए जरूरी विटामिन जैसे विटामिन-सी, विटामिन-बी3 और विटामिन-ई मौजूद हैं।
गुण :
- प्राइमर और मॉइस्चराइजर का भी काम कर सकती है।
- ग्लिसरीन युक्त है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है।
- किसी भी तरह की गंध से मुक्त है।
- पैराबेंस मुक्त है।
- विभिन्न शेड्स में उपलभ्द है।
अवगुण :
- उंगली से ब्लेंड करने में मुश्किल हो सकती है।
- सनस्क्रीन युक्त नहीं है।
7. डर्माफीक एज डिफाइंग बी.बी क्रीम
डर्माफीक एक मेडिकली टेस्टेड ब्यूटी ब्रांड है, जो त्वचा विशेषज्ञों की देखरेख में कॉस्मेटिक बनाने का दावा करती है। कंपनी की इस बी.बी क्रीम की बात करें, तो बताया जाता है कि यह न सिर्फ एक बी.बी क्रीम है बल्कि इसके नियमित एक महीने के उपयोग से त्वचा को विभिन्न फायदे हो सकते हैं, जैसे झुर्रियों में कमी, समान स्किन टोन और टाइट स्किन। वहीं, निर्माता कंपनी का कहना है कि इसे बनाने में रेयर स्विस एप्पल एक्सट्रैक्ट के साथ प्लांट स्टेम सेल टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है।
गुण :
- त्वचा को टाइट करने में मदद कर सकती है।
- एंटी एजिंग एजेंट की तरह काम करके झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम कर सकती है।
- त्वचा विशेषज्ञों द्वारा टेस्ट की गई है।
- क्लिनिकली टेस्टेड है।
- स्वस्थ कोशिकाओं को बढ़ने में मदद कर सकती है।
- पंप डिस्पेंसर के साथ आती है।
अवगुण :
- अभी तक कोई अवगुण सामने नहीं आया है।
8. ओ3 + ब्राइट ग्लो बीबी क्रीम
ओ3 + ब्राइट ग्लो बीबी क्रीम भी संवेदनशील त्वचा के लिए सबसे अच्छा बी.बी क्रीम साबित हो सकती है। यह बी.बी क्रीम त्वचा को इंस्टेंट ग्लो और एक प्राकृतिक लुक दे सकती है। साथ ही यह आपको सूर्य की हानिकारक किरणों से भी बचा सकती है, क्योंकि यह एसपीएफ 30 से युक्त है। वहीं, आपकी स्किन टोन चाहे जो भी हो, यह तीन विभिन्न शेड में उपलब्ध है।
गुण :
- दाग धब्बों को छुपा सकती है।
- त्वचा पर ग्लो ला सकती है।
- चेहरे की रंगत को एक समान कर सकती है।
- त्वचा को मुलायम बना सकती है।
- त्वचा को हाइड्रेट कर सकती है।
- ऑयल मुक्त है।
अवगुण :
- ऑयली स्किन के लिए अधिक उपयोगी नहीं है।
- इसका उपयोग करने से मॉइस्चराइजर का उपयोग करना जरूरी है।
9. पॉन्ड्स फ्लॉलेस रेडिएंस डर्मा + बीबी क्रीम
सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट बीबी क्रीम की इस लिस्ट में आखिरी नाम है पॉन्ड्स फ्लॉलेस रेडिएंस डर्मा + बीबी क्रीम का। यह चेहरे को पूरा कवरेज और प्राकृतिक चमक देने का दावा करती है। वहीं, कंपनी के अनुसार यह दाग धब्बों को पूरी तरह से छुपा सकती है और बड़े व खुले हुए रोमछिद्रों का दिखना कम कर सकती है। इसका उपयोग आप रोज लाइट मेकअप करने के लिए कर सकते हैं।
गुण :
- त्वचा पर इंस्टेंट ग्लो ला सकती है।
- त्वचा विशेषज्ञों द्वारा जांची गई है।
- एसपीएफ 30 युक्त है।
- हल्के दाग धब्बों को छुपा सकती है।
- लाइट वेट है।
अवगुण :
- ऑयली त्वचा के लिए उपयोग नही किया जा सकता।
स्क्रॉल करें
आगे जानिए बी.बी क्रीम लगाने के सही तरीके के बारे में।
संवेदनशील त्वचा पर बी.बी क्रीम लगाने का सही तरीका
संवेदनशील त्वचा के लिए सबसे अच्छे बी.बी क्रीम के नाम जानने के बाद इसके उपयोग करने का सही तरीका जानिए नीचे –
- सबसे पहले संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट फेस वॉश का उपयोग करके चेहरे को साफ कर लें।
- चेहरे को तौलिए से थपथपा कर अच्छी तरह पोंछने के बाद उस पर लाइट वेट मॉइस्चराइजर लगा लें।
- इसके बाद अपनी हथेली पर बी.बी क्रीम की कुछ मात्रा निकालें और उंगली की मदद से जरूरत अनुसार डॉट अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- इसके बाद ब्यूटी ब्लेंडर या एक फ्लैट फाउंडेशन ब्रश की मदद से उसे अच्छी तरह ब्लेंड करें। ध्यान रखें कि चेहरे पर प्रोडक्ट की कोई लाइन न दिखे और वह अच्छी तरह त्वचा के साथ मिल जाए।
- इसके ऊपर थोड़ा सा लूज/सेटिंग पाउडर लगाएं।
- आखिरी में काजल, लिपस्टिक आदि का उपयोग कर लुक को पूरा करें।
नोट : अगर आपकी बीबी क्रीम में एसपीएफ न हो, तो मॉइस्चराइजर के बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
संवेदनशील त्वचा के लिए किसी भी प्रोडक्ट का चयन करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में, अगर आप मेकअप करना पसंद करती हैं, तो लेख में हमने संवेदनशील त्वचा के लिए सबसे अच्छे बी.बी क्रीम के नाम बताए हैं। ये क्रीम खासतौर पर संवेदनशील त्वचा के लिए बनाई गईं हैं। अगर आपको इनमें से कोई सेंसिटिव स्किन के लिए बी. बी क्रीम पसंद आती है, तो लेख में दिए गए अमेजन लिंक पर क्लिक करके उसे घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख से आपको संवेदनशील त्वचा के लिए सबसे अच्छी बी.बी क्रीम चुनने में मदद मिलेगी। साथ ही लेख पसंद आने पर इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Latest posts by Soumya Vyas (see all)
- ब्लैकहेड्स हटाने के उपाय – How to Remove Blackheads in Hindi - January 15, 2021
- ऑयली स्किन (तैलीय त्वचा) के लिए 20 बेस्ट फेस वाश – Best Face Washes for Oily Skin in Hindi - January 13, 2021
- रंग साफ करने के 20 आसान घरेलू उपाय – Skin Lightening Tips and Remedies in Hindi - January 5, 2021
- चेहरे का रंग साफ करने की 15 सबसे अच्छी क्रीम – Best Skin Lightening Creams in Hindi - January 5, 2021
- गाजर के 16 फायदे, उपयोग और नुकसान – All About Carrots (Gajar) in Hindi - January 4, 2021
