संवेदनशील त्वचा (सेंसिटिव स्किन) के लिए 8 बेस्ट फेस क्रीम – Best Face Cream for Sensitive Skin In Hindi

Written by , BA (Mass Communication) Arpita Biswas BA (Mass Communication)
 • 
 

बाजार में रूखी और सामान्य त्वचा के लिए कॉस्मेटिक्स आसानी से मिल जाते हैं। वहीं, संवेदनशील त्वचा वालों को फेसवाश व मेकअप किट आदि खरीदने के लिए काफी सोचना पड़ता है। संवेदनशील त्वचा वालों को गलत प्रोडक्ट का चुनाव करने पर गंभीर परिणाम तक भुगतने पड़ते हैं। ऐसे प्रोडक्ट्स में फेस क्रीम भी शामिल है। बाजार में मिलने वाले कई सारे ब्रांड्स में से बेहतर फेस क्रीम का चुनाव करना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसलिए, स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छी फेस क्रीम के बारे में बता रहे हैं। साथ ही हम इस बात पर भी प्रकाश डालेंगे कि संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट फेस क्रीम का चुनाव और उपयोग किस प्रकार कर सकते हैं।

नीचे स्क्रॉल करें

शुरुआत करते हैं संवेदनशील त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेस क्रीम की जानकारी के साथ।

सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छे फेस क्रीम के नाम

त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने वाली सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट फेस क्रीम की जानकारी नीचे विस्तार से दी जा रही है।

1. मामाअर्थ एंटी-पॉल्यूशन डेली फेस क्रीम

कई सारे गुणों से भरपूर मामाअर्थ की यह क्रीम आपके और आपके मित्रों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें डेजी फ्लावर एक्सट्रैक्ट, सोयाबीन ऑयल, गाजर की जड़ का अर्क, बीटा-कैरोटीन और हल्दी जैसी जरूरी प्राकृतिक सामग्रियां होती हैं।

गुण:

  • इसका उपयोग किसी भी मौसम में रोज कर सकते हैं। यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • यह चिपचिपी नहीं है और चेहरे से अतिरिक्त तेल को दूर कर त्वचा को हल्का बना सकती है।
  • सूरज की हानिकारक किरणों से और टैन से त्वचा की कोशिकाओं को बचा सकती है।
  • त्वचा को धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकती है।
  • इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण मुंहासे व पिंपल्स की समस्या को दूर करने में फायदेमंद हो सकते हैं।
  • इसमें मौजूद एंटी एजिंग गुण बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर नजर आने वाले प्रभाव और फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद कर सकते हैं।
  • इस क्रीम को डर्मेटोलॉजिकली टेस्ट किया गया है।
  • इसमें सल्‍फेट, पैराबेंस, एसएलएस, पेट्रोलियम, प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशल कलर को नहीं मिलाया गया है।

अवगुण:

  • अधिक मात्रा में उपयोग करने पर त्वचा ड्राई हो सकती है।
  • खुशबू कुछ खास नहीं है।

2. प्लम ई-ल्यूमिनेंस डीप मॉइस्चराइजिंग क्रीम

प्लम ई-ल्यूमिनेंस क्रीम को बनाने के लिए विटामिन-ई, जोजोबा तेल और आयुर्वेदिक पौधों से प्राप्त अर्क का उपयोग किया जाता है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। इसका असर त्वचा पर 24 घंटे तक देखने को मिल सकता है। यह त्वचा को गहराई से पोषण प्रदान करने में मददगार हो सकता है।

गुण:

  • यह क्रीम सामान्य, ड्राई और संवेदनशील त्वचा वालों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।
  • त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करने में मददगार है।
  • सूखी और क्षतिग्रस्त त्वचा को पोषण देने के साथ ही उसे पहले जैसा आकर्षक बना सकती है।
  • त्वचा को ग्लोइंग और स्मूद बना सकती है।
  • इस क्रीम का जानवरों पर परीक्षण नहीं किया गया है।
  • इसमें पैराबेंस और थैलेट जैसे हानिकारक केमिकल को नहीं मिलाया गया है।

अवगुण:

  • तैलीय और मुंहासे युक्त त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • हर मौसम में इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है।

3. सेटाफिल मॉइस्चराइजिंग क्रीम

यह संवेदनशील त्वचा के लिए बेहतरीन क्रीम हो सकती है। इसे बनाने के लिए बादाम के तेल का उपयोग किया गया है। इसका उपयोग चेहरे के साथ ही पूरे शरीर पर कर सकते हैं। जानते हैं इसके गुणों के बारे में।

गुण:

  • त्वचा को जल्दी हाइड्रेट करने में मददगार है।
  • इसमें आर्टिफिशल खुशबू का उपयोग नहीं किया गया है।
  • त्वचा को लंबे समय तक मुलायम बनाए रखती है।
  • इसका उपयोग दिन में बाहर निकलने से पहले और रात को सोने से पहले कर सकते हैं।
  • यह क्रीम डर्मेटोलॉजिकली प्रमाणित है।
  • इसका उपयोग ड्राई और संवेदनशील त्वचा वाले कर सकते हैं।
  • त्वचा में जल्द अवशोषित हो जाती है।

अवगुण:

  • भारत में उपलब्धता कम है।
  • कुछ लोगों को महंगी लग सकती है।
  • इसमें कुछ मात्रा में अल्कोहल मिलाया गया है।

4. काया यूथ ऑक्सी-इन्फ्यूशन नाइट क्रीम

सुंदर और आकर्षक जार में आने वाली काया कंपनी की यह क्रीम पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए आदर्श हो सकती है। इस नाइट क्रीम का उपयोग रोज रात को सोने से पहले किया जा सकता है। यह लंबे समय तक अपना असर दिखा सकती है।

गुण:

  •  सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  •  त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करने के साथ ही त्वचा की देखभाल करने में मदद कर सकती है।
  •  डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
  •  लंबे समय तक त्वचा की नमी को बनाए रखती है।
  •  त्वचा की डलनेस, पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट को दूर कर त्वचा को चमकदार बनाने में फायदेमंद हो सकती है।
  •  स्किन डैमेज को रिपेयर कर उसे युवा बनाने में मदद कर सकती है।
  •  यह नॉन आयली है और त्वचा में जल्दी से अवशोषित हो सकती है।

अवगुण:

  • क्लींजर से त्वचा साफ करने के बाद इस क्रीम को लगाने से कुछ लोगों को जलन हो सकती है।

5. फेयर एंड लवली आयुर्वेदिक केयर फेस क्रीम

फेयर एंड लवली एक भरोसेमंद ब्रांड है और इसका उपयोग कई सालों से लोग करते आ रहे हैं। इसकी संवेदनशील त्वचा के लिए फेस क्रीम भी काफी प्रसिद्ध है। इसको बनाने के लिए दूध, मंजिष्ठा, केसर, कुमकुमादि तेलम और पद्माक जैसे 16 आयुर्वेदिक तत्वों का उपयोग किया जाता है। आइए, जानते हैं इसमें पाए जाने वाले गुणों के बारे में।

गुण:

  •  लोध्रा, खस और नीलोत्पल पिंड जैसे तत्व त्वचा को निखार सकते हैं।
  •  मंजिष्ठा, केसर और पद्माक त्वचा के निशान को साफ कर रंग में सुधार कर सकते हैं।
  •  बरगद व गेहूं के बीज का तेल और दूध त्वचा के टोन को साफ कर सकता है।
  •  इसका उपयोग नियमित रूप से कर सकते हैं।
  •  सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  •  त्वचा को हल्का करके निखारने में मदद कर सकती है।
  •  त्वचा काे गोल्डन ग्लो प्रदान कर सकती है।
  • पॉकेट और ट्रैवल फ्रेंडली है।

अवगुण:

  • सूजन और क्षतिग्रस्त त्वचा पर उपयोग नहीं कर सकते हैं।

6. सेबामेड मॉइस्चराइजिंग क्रीम

संवेदनशील त्वचा के लिए फेस क्रीम की लिस्ट में अगला नाम है सेबामेड कंपनी की इस मॉइस्चराइजिंग क्रीम का। यह विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व और हाइपोएलर्जेनिक गुणों से समृद्ध है, जो इसे सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट फेस क्रीम बनाते हैं।

गुण:

  • त्वचा के पीएच वेल्यू को नियंत्रित रखने में मददगार है।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • इसे लगाने के बाद मेकअप भी किया जा सकता है।
  • त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज और हाइड्रेट कर सकता है।
  • त्वचा को कोमल और स्मूद बना सकता है।
  • यह क्रीम दिनभर त्वचा को प्रदूषण और ड्राईनेस से बचाने में मदद कर सकती है।
  • यह चिपचिपी नहीं है और त्वचा में जल्द अवशोषित होने वाली है।
  • यह पर्यावरणीय प्रभावों और फ्री रेडिकल्स से लंबे समय तक त्वचा की रक्षा कर सकती है।

अवगुण:

  • इसमें केमिकल्स मिले हुए हैं, जो कुछ लोगों के लिए हानिकारक हाे सकते हैं।

7. डर्माफिक एक्वा क्लाउड हाइड्रेटिंग क्रीम

डर्माफिक एक्वा भी सेंसिटिव स्किन के लिए फेस क्रीम में से एक बेहतरीन क्रीम है। यह क्रीम प्रदूषण, ड्राईनेस, डलनेस और उम्र बढ़ने के कारण होने वाले त्वचा के नुकसान को दूर करने में मददगार हो सकती है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व और गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

गुण:

  • सूखी, क्षतिग्रस्त और तनावपूर्ण त्वचा को पोषण देने के साथ उसकी स्थिति में सुधार कर सकती है।
  • यह त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करके पानी की कमी से होने वाले नुकसान को रोक सकती है।
  • यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • यह वेटलेस, नॉन-ग्रीसी और नॉन-स्टिकी फॉर्मूला के साथ आती है, जो त्वचा में आसानी से अवशोषित हो सकती है।
  • डर्मेटोलॉजिस्ट के द्वारा इसका भारतीय लोगों की त्वचा पर परीक्षण किया गया है।
  • इसे मॉइस्चराइजर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • रोजाना उपयोग के लिए बेहतर है।

अवगुण:

  • थोड़ी महंगी लग सकती है।
  • भारत में उपलब्धता कम है।

8. कर्टियो एक्नेमॉइस्ट मॉइस्चराइजिंग क्रीम

सेंसिटिव स्किन के लिए फेस क्रीम की लिस्ट में यह सबसे आखिरी और बेहतरीन क्रीम है। इसका उपयेाग महिला और पुरुष दोनों ही कर सकते हैं। यह स्किन पर लंबे समय तक प्रभावी हो सकती है।

गुण:

  • संवेदनशील और मुंहासे वाली त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • इसका उपयोग सनस्क्रीन और एंटी-एक्ने क्रीम के साथ मिलाकर किया जा सकता है।
  • यह ऑयल फ्री है और त्वचा पर आसानी से फैल सकती है।
  • इसे कम मात्रा में ही लगाने की जरूरत पड़ती है।
  • पॉकेट और ट्रैवल फ्रेंडली है।
  • खुशबू भी हल्की और अच्छी है।

अवगुण:

  • आंखों में लगने पर परेशानी का कारण बन सकती है।
  • आईब्रो पर लग जाने पर उन्हें खराब कर सकती है।

आगे है और जानकारी

यहां हम जानते हैं कि सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छे फेस क्रीम का चुनाव कैसे करें।

संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट फेस क्रीम कैसे चुनें?

सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट फेस क्रीम का चुनाव करने के लिए नीचे दी गईं जरूरी बातों को फाॅलों करें।

  • खरीदने के पहले जांच लें कि क्रीम संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त है या नहीं।
  • इसमें एंटी एजिंग, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण मौजूद होना चाहिए।
  • प्रदूषण, धूल-मिट्टी और सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा की रक्षा करने में मददगार हो।
  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्ट की गई हो।
  • क्रीम को बनाने में सल्‍फेट, पैराबेंस, एसएलएस, पेट्रोलियम, प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशल कलर जैसे हानिकारक केमिकल्स का उपयोग न किया गया हो।
  • इसकी पैकेजिंग भी अच्छी हो।
  • संवेदनशील त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेस क्रीम के बारे में इंटरनेट पर उपभोक्ताओं के द्वारा दिए गए रिव्यूज को देखना न भूलें।

अभी बाकी है

अब बारी है यह जानने की कि संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट फेस क्रीम का उपयोग कैसे करें।

संवेदनशील त्वचा पर फेस क्रीम लगाने का सही तरीका क्या है?

नीचे दी गई विधि के अनुसार आप संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट फेस क्रीम का उपयोग कर सकते हैं।

  • सबसे पहले फेसवाश से अपने चेहरे को धाेकर पाेंछ लें।
  • इसके बाद क्रीम को माथे, पूरे चेहरे व गर्दन पर डॉट-डॉट की तरह लगाएं।
  • फिर आराम-आराम से उंगलियों की मदद से इसे पूरे चेहरे पर फैला दें।
  • इसके 8 से 10 घंटे के बाद या आवश्यकतानुसार फिर से क्रीम लगा सकते हैं।

आर्टिकल के माध्यम से आपने सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट फेस क्रीम और उनके गुणों के बारे में विस्तार से जाना। सेंसिटिव स्किन के लिए फेस क्रीम खरीदने के लिए यह आर्टिकल आपके बहुत काम आ सकता है। यहां हम आपको एक बात एक और बता दें कि किसी भी प्रकार की क्रीम का नियमित उपयोग करने से पहले एक बार उसका पैच टेस्ट जरूर करें। आशा करते हैं कि आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके लिए फायदेमंद रही होगी। ब्यूटी प्रोडक्ट और त्वचा की सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए स्टाइलक्रेज के अन्य आर्टिकल जरूर पढ़ें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख