
Image: Amazon
फेस मास्क न सिर्फ चेहरे की त्वचा को पोषण देते हैं, बल्कि कील-मुंहासे जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाते हैं। कुछ फेस मास्क रूखी त्वचा को नमी देकर उसे क्षतिग्रस्त होने से भी बचा सकते हैं, लेकिन जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है, उन्हें सावधानी से फेस मास्क का चुनाव करना चाहिए। संवेदनशील त्वचा के लिए सभी फेस मास्क उपयुक्त नहीं माने जाते हैं। इस मुश्किल को आसान करने के लिए स्टाइलक्रेज लाया है ऐसे 6 फेस मास्क की लिस्ट, जो संवेदनशील त्वचा के लिए सुरक्षित और लाभकारी हो सकते हैं। इस लेख में सेंसिटिव स्किन के लिए फेस मास्क लगाने और चुनाव करने के तरीके भी बताए गए हैं।
नीचे स्क्राल करें
आइए, जानते हैं कि सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट फेस मास्क कौन-कौन से हैं।
विषय सूची
सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छे फेस मास्क के नाम
सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट फेस मास्क की खरीददारी के लिए आप नीचे दी गई लिस्ट को ध्यान से पढ़िए। इस लिस्ट में हर प्रोडक्ट के नीचे बाय नाउ के बटन पर क्लिक करके आप घर बैठे-बैठे ये मास्क हासिल कर सकते हैं। फिर देर किस बात की आइए जानते हैं संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट फेस मास्क के नाम।
1. मामाअर्थ नीम फेस पैक
सेंसिटिव स्किन के लिए फेस मास्क की लिस्ट में मामाअर्थ नीम फेस पैक का नाम सबसे पहले आता है। नीम और टी ट्री ऑयल के गुणों से भरपूर यह फेस मास्क 100 मिली की टब पैकेजिंग में उपलब्ध है। यह क्रीम प्राकृतिक तत्वों से युक्त है, इसलिए सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है। पुरुष और महिलाएं दोनों इस फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां तक कि जिनकी त्वचा पर मुंहासे जल्दी नजर आते हैं, वो भी इस फेस मास्क का लाभ उठा सकते हैं।
गुण :
- इसमें खुबानी का तेल और शहतूत का अर्क है।
- इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं।
- यह फेस मास्क अतिरिक्त तेल को अवशोषित कर सकता है।
- कील मुंहासों को कम कर सकता है।
- इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
- डर्मेटोलॉजिकल टेस्ट से प्रमाणित उत्पाद है।
- सल्फर और पैराबेंस जैसे तत्वों से मुक्त है।
- रोम छिद्रों (स्किन पोर्स) को खोलता है।
अवगुण :
- कुछ यूजर्स का कहना है कि इसकी मात्रा कम है जल्दी खत्म हो जाता है।
- यह फेस मास्क टब पैकेजिंग में आता है।
2. वाओ स्किन साइंस एलोवेरा पील ऑफ जेल मास्क
यह एंटीऑक्सीडेंट से युक्त फेस मास्क है, जिसे सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट फेस मास्क माना जा सकता है। यह त्वचा की अशुद्धियों को बाहर निकाल सकता है। साथ ही उसे चिकना और हाइड्रेटेड रखने में भी मदद कर सकता है। इसका इफेक्टिव फॉर्मूल त्वचा से मृत कोशिकाओं की परत को साफ कर सकता है और त्वचा को टोन कर सकता है। इसमें मौजूद एलोवेरा त्वचा की प्राकृतिक नमी को कायम रखने में मदद कर सकता है। वहीं, इसमें प्रो विटामिन-बी5 और ह्यालुरोनिक एसिड होता है, जो यह सुनिश्चित कर सकता है कि त्वचा दमकती हुई और निखरी हुई रहे।
गुण :
- अच्छे परिणाम के लिए इसे सप्ताह में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इससे त्वचा जवां और चमकदार नजर आ सकती है।
- यह फेस मास्क त्वचा की प्राकृतिक नमी और तेल के संतुलन को नुकसान पहुंचाए बिना त्वचा पर जमी हुई गंदगी को निकाल सकता है।
- त्वचा में जलन और लालिमा होने से बचा सकता है।
- त्वचा के रूखेपन को कम करने में कारगर हो सकता है।
- त्वचा की बनावट में सुधार कर सकता है।
- इसे चेहरे पर लगाने के बाद साफ करना आसान है।
- त्वचा की फर्मिंग और टोनिंग कर सकता है।
- कोलेजन उत्पादन को प्रोत्साहित करने में कारगर हो सकता है।
- त्वचा को साफ कर सकता है और उसे मखमली अहसास दे सकता है।
अवगुण :
- इसका प्रयोग ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की रोकथाम में कम कारगर साबित हो सकता है।
3. प्रोलिक्सर डिटॉक्सिफाइंग सी एल्गी फेस मास्क
सेंसिटिव स्किन के लिए फेस मास्क खरीदना चाहते हैं, तो प्रोलिक्सर का यह प्रोडक्ट भी आजमाया जा सकता है। यह संवेदनशील त्वचा की देखभाल के लिए एक अच्छा फेस मास्क साबित हो सकता है। यह त्वचा को जवां बनाए रखने में उपयोगी प्राकृतिक तत्वों से युक्त है। यह फेस मास्क हानिकारक केमिकलों से मुक्त है। साथ ही यह फेस मास्क त्वचा की प्राकृतिक नमी के स्तर को नुकसान पहुंचाए बिना त्वचा को कोमलता से साफ कर सकता है। अगर आप त्वचा को मुलायम और कोमल अहसास दिलाने चाहते हैं, तो इस फेस मास्क को चुन सकते हैं।
गुण :
- इस मास्क में समुद्री शैवाल, सिलिका, विटामिन-सी, ह्यालुरोनिक एसिड और एक्टिवेटेड चारकोल जैसे लाभकारी तत्व होते हैं।
- इसके साथ ब्रश एप्लीकेटर भी आता है।
- चेहरे की त्वचा को डिटॉक्स करके उसे चमकदार बना सकता है।
- यह त्वचा के छिद्रों में कसाव ला सकता है।
- त्वचा की गहराई में जाकर जमा गंदगी को बाहर निकालने में सहायक हो सकता है।
- मुंहासे हटाने में कारगर साबित हो सकता है।
- यह पैराबेंस मुक्त और सुरक्षित उत्पाद है।
अवगुण :
- यह लोकल मार्केट में कम उपलब्ध है, लेकिन ऑनलाइन आसानी से मिल जाता है।
- यह फेस मास्क थोड़ा महंगा है।
4. ऑनेस्ट चॉइस हीलिंग फेस पैक
यह मास्क भी संवेदनशील त्वचा के लिए सबसे अच्छा फेस मास्क साबित हो सकता है। इसमें क्ले, चारकोल और कॉफी के गुण हैं, जो त्वचा के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। यह संवेदनशील त्वचा पर कोमल प्रभाव डालते हुए गहराई तक सफाई कर सकता है। इसमें मौजूद क्ले त्वचा को डिटॉक्सीफाई कर सकती है और त्वचा के सतह से अतिरिक्त तेल निकालने में भी सहायक हो सकती है। वहीं, एक्टिवेटेड चारकोल त्वचा से सभी अशुद्धियों को बाहर निकाल सकता है। इसके अलावा, कॉफी एंटी-ऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है, जो फ्री रेडिकल्स को खत्म कर सकती है।
गुण :
- यह फेस मास्क घर में स्पा की तरह अच्छा परिणाम दे सकता है।
- इसमें एलोवेरा के गुण भी मौजूद हैं।
- मृत कोशिकाओं को हटाने में सहायक हो सकता है।
- यह मास्क कोलेजन और इलास्टिन को बढ़ा सकता है, जिससे त्वचा निखरी और दमकती नजर आती है।
- ब्लड माइक्रोसर्कुलेशन को बढ़ावा दे सकता है।
- इसकी पैकेजिंग अच्छी है।
- मुंहासों का कारण माने जाने वाले बैक्टीरिया से त्वचा की रक्षा कर सकता है।
- त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए इस मास्क का प्रयोग किया जा सकता है।
- खुले रोम छिद्रों को कम कर सकता है।
- इसे महिला व पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
- त्वचा को स्वस्थ और चिकना करने में मददगार है।
अवगुण :
- यह देखने में पील ऑफ मास्क जैसा है, लेकिन असल में यह क्रीम मास्क है।
- ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स निकालने में कारगर नहीं है।
- अधिक रूखी व संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है।
5. फ्रेंच पिंक फेस मास्क फॉर सेंसेटिव एंड मैच्योर स्किन
संवेदनशील त्वचा के लिए फेस मास्क की लिस्ट में यह पाउडर फेस मास्क भी शामिल है। फ्रेंच पिंक क्ले मास्क त्वचा को ताजगी दे सकता है। साथ ही आपकी नाजुक त्वचा को निखारने के लिए उसकी इलास्टिसिटी में सुधार ला सकता है। यह सामान्य, सेंसिटिव और मैच्योर तीनों प्रकार की त्वचा को सामान रूप से लाभ दे सकता है। इसके प्रयोग से त्वचा में मौजूद मृत कोशिकाएं निकल सकती हैं। साथ ही नई कोशिकाओं के निर्माण में भी सहायता कर सकता है।
गुण :
- यह फेसमास्क एक शानदार टोनर है।
- यह त्वचा को कोमलता से साफ करने योग्य क्लींजर भी है।
- त्वचा को चमक व कसाव लाने के लिए यह अच्छे एस्ट्रीजेंट का काम कर सकता है।
- उम्र के साथ नजर आने वाले धब्बों को कम करके त्वचा को पोषण और निखार दे सकता है।
- यह मास्क मुंहासों के खिलाफ प्रभावी हो सकता है।
- ड्राई स्किन के लिए भी यह मास्क उपयोगी है।
- इसमें इस्तेमाल की गई फ्रेंच पिंक क्ले बहुत ही हल्की मिट्टी होती है, जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में इस्तेमाल की जाती है।
- कंपनी का दावा है कि यह 100% प्राकृतिक उत्पाद है।
- यह त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में कारगर हो सकता है।
अवगुण :
- इस मास्क को गुलाब जल मिलाकर तैयार किया जाता है, यह रेडी टू अप्लाई मास्क नहीं है।
- यह चेहरे पर हल्की लालिमा छोड़ सकता है, क्योंकि यह पिंक मास्क है।
6. नॉर्म नैचुरल ग्लो- रोज क्ले फेस मास्क
त्वचा को हल्का व चमकदार बनाने और काले धब्बे हटाने के लिए संवेदनशील त्वचा पर इस मास्क का प्रयोग किया जा सकता है। इसमें शक्तिशाली गुलाब और काओलिन मिट्टी के गुण हैं, जो त्वचा को कोमलता से साफ करने और सुंदरता दोनों प्रदान कर सकते हैं। साथ ही इस उत्पाद में नारियल का तेल है, जो काले धब्बों और निशानों को कम कर सकता है। इसके अलावा, साफ त्वचा पाने के सपने को पूरा कर सकता है। आइए, जानते हैं इस मास्क की अन्य खासियत क्या हैं।
गुण :
- यह चेहरे पर अतिरिक्त तेल को होने से रोक सकता है।
- इसके नियमित इस्तेमाल से मुंहासों में कमी आ सकती है।
- इसमें त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए तिल का तेल होता है।
- काओलिन क्ले त्वचा को एक्सफोलिएट कर सकता है, जिससे डेड स्किन सेल्स बाहर निकल जाते हैं, पोर्स खुल जाते हैं और गहराई में छुपी अशुद्धियां साफ हो जाती हैं।
- इसके इस्तेमाल से साफ, फ्रेश और स्मूद स्किन मिल सकती है।
- इसमें उपयुक्त सभी सामग्रियां प्राकृतिक हैं।
- इसमें कैमोमाइल फूल की मनमोहक खुशबू है।
- यह उत्पाद पैराबेंस और सोडियम लॉरेथ सल्फेट से मुक्त है।
- सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त फेस मास्क हो सकता है।
- यह फेस मास्क फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा प्रमाणित है।
- इसका प्रयोग पुरुष और महिलाएं दोनों कर सकते हैं।
- सप्ताह में एक बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
अवगुण :
- कुछ यूजर्स को इस फेस मास्क की मात्रा कम लग सकती है।
अभी बाकी है जानकारी
आइए, अब जानते हैं कि सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छे फेस मास्क का चुनाव कैसे करना चाहिए।
सेंसिटिव स्किन के लिए फेस मास्क कैसे चुनें?
संवेदनशील त्वचा के लिए स्किन केयर प्रोडक्ट का चुनाव करते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो एक सही उत्पाद खरीदा जा सकता है। सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छे फेस मास्क चुनने के संबंध में हम यहां कुछ काम के टिप्स दे रहे हैं।
- सबसे पहले यह जानने का प्रयास करें कि सेंसिटिव होने के साथ-साथ आपकी स्किन ऑयली है या ड्राई।
- ऑयली स्किन है तो क्ले मास्क को चुनें, यह अतिरिक्त तेल सोखने में कारगर होता है।
- ड्राई स्किन है तो ऐसे उत्पाद पर जोर दें, जो त्वचा को भरपूर नमी देने का दावा करता हो।
- अगर त्वचा सूरज के प्रति संवेदनशील है, तो अपने फेस मास्क में यूवी किरणों से हुए नुकसान से बचाव का गुण देख सकती हैं।
- बहुत अधिक केमिकल युक्त फेसमास्क का चुनाव संवेदनशील त्वचा वालों को नहीं करना चाहिए।
- साथ ही ऐसे फेस मास्क का चुनाव करें, जो आसानी से साफ हो जाए। मुश्किल से छूटने वाले फेस मास्क संवेदनशील त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- उत्पाद की गुणवत्ता तय करने के लिए हमेशा फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर द्वारा प्रमाणित उत्पाद का चुनाव करें।
- सेंसिटिव स्किन वाले व्यक्तियों को हमेशा विश्वसनीय सेलर से ब्रांडेड फेस मास्क ही खरीदना चाहिए।
- किसी भी प्रोडक्ट को सीधे चेहरे पर इस्तेमाल न करें, इसका पहले पैच टेस्ट कर लें।
- सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छे फेस मास्क का चुनाव करने से पहले उस उत्पाद के बारे में ऑनलाइन पर अन्य यूजर्स के रिव्यू पढ़ना भी कारगर हो सकता है।
अंत तक जरूर पढ़ें
लेख में आगे जानते हैं कि सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छे फेस मास्क को कैसे लगाना चाहिए।
सेंसिटिव स्किन पर फेस मास्क इस्तेमाल करने का तरीका
संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट फेस मास्क का चुनाव करने के बाद उसके इस्तेमाल का सही तरीका पता होना भी बहुत जरूरी है। सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट फेस मास्क लगाने की विधि नीचे क्रमवार तरीके से नीचे बताई जा रही है।
- फेस मास्क हमेशा चेहरा धोने के बाद लगाना चाहिए, ताकि चेहरे से गंदगी साफ होने के बाद फेस मास्क से पर्याप्त पोषण मिल सके।
- चेहरे को हमेशा सेंसेटिव स्किन के लिए बने फेस वाश से धोएं।
- इसके बाद मुलायम तौलिये से चेहरे को थपथपा कर सुखा लें।
- अब अपना पसंदीदा फेस मास्क चेहरे पर लगाएं।
- फेस मास्क की परत पूरे चेहरे पर एक जैसी होनी चाहिए। इसके लिए उंगलियों की सहायता से फेस मास्क को पूरे चेहरे पर फैलाएं।
- फेस मास्क के लेबल पर दिए गए दिशा-निर्देशों में लिखे समय तक मास्क के सूखने का इंतजार करें।
- इस दौरान धूल-मिट्टी में न जाएं, वरना फेस मास्क पर गंदगी चिपकर इसके प्रभाव को कम कर सकती है।
- फेस मास्क को अपने आप सूखने दें, धूप में न जाएं।
- अब ठंडे पानी से चेहरा धो लें। फेस मास्क को आराम से छुड़ाएं, जल्दबाजी न करें।
- जब फेस मास्क पूरी तरह से छूट जाए, तो तौलिये से चेहरा पोछ लें।
- अब चेहरे पर एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाकर इस स्किन केयर टास्क को खत्म करें।
इस लेख में आपने जाना कि सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट फेस मास्क कौन-कौन से हो सकते हैं। सेंसिटिव स्किन के लिए किसी भी प्रोडक्ट को पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा सकता, इसलिए हमेशा पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर किसी भी प्रकार की जलन या लालिमा महसूस हो, तो उस हिस्से को ठंडे पानी से धो लें और अपने स्किन केयर स्पेशलिस्ट से सलाह लें। त्वचा की खूबसूरती बनाए रखने के लिए फेस मास्क के साथ-साथ सही डायट लेना भी जरूरी है। उम्मीद करते हैं कि इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। ऐसी ही और बेहतरीन जानकारियों के लिए आप स्टाइलक्रेज के अन्य लेख भी पढ़ सकते हैं।