Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

संवेदनशील त्वचा वालों को कोई भी क्रीम या फेस वाश इस्तेमाल करने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। संवेदनशील त्वचा वालों का ऐसा सोचना जायज भी है, क्योंकि किसी भी प्रोडक्ट को ऐसे ही इस्तेमाल करने से नुकसान होने का जोखिम बना रहता है। इसलिए, अगर कोई सेंसिटिव स्किन के लिए फेस वाश ढूंढ रहा है, तो वह स्टाइलक्रेज का यह आर्टिकल जरूर पढ़े। इस आर्टिकल में हम सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छे फेस वाश की जानकारी लेकर आए हैं। यहां हम 11 बेस्ट फेस वाश के बारे में बता रहे हैं। आइए, इनकी खूबियों और खामियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ProductsCheck Price
एवीनो एक्टिव नैचुरल्स अल्ट्रा काल्मिंग फोमिंग क्लींजरPrice On Amazon
सेटाफिल जेंटल स्किन क्लींजर, 125 mlPrice On Amazon
लिक्विड न्यूट्रोगेना फेशियल क्लींजिंग फॉर्मूलाPrice On Amazon
रि’ इकुअल ऑयल कंट्रोल एंटी एकने फेस वाशPrice On Amazon
निविया फेस वॉश मिल्क डिलाइट्स सेंसिटिव स्किनPrice On Amazon
ब्लू नेक्टर आयुर्वेदिक हनी एंड एलोवेरा फेस वाशPrice On Amazon
बायोटिक एडवांस आयुर्वेदा बायो नीम प्यूरिफाइंग फेस वाशPrice On Amazon
पियर्स प्योर एंड जेंटल फेस वाशPrice On Amazon
काया क्लिनिक फेस क्लींजर फॉर सेंसिटिव स्किनPrice On Amazon
प्लम हेलो एलो स्किन लविंग फेस वाशPrice On Amazon

नीचे विस्तार से पढ़ें

आर्टिकल में सबसे पहले सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छे फेस वाश से रूबरू हो लेते हैं।

सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छे फेस वाश के नाम

अब संवेदनशील त्वचा की सुरक्षा के साथ ही चेहरे की खूबसूरती को भी बरकरार रखा जा सकता है। इसके लिए नीचे बताए जा रहे फेस वाश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. एवीनो एक्टिव नैचुरल्स अल्ट्रा काल्मिंग फोमिंग क्लींजर

एवीनो एक चर्चित ब्रांड है, जो तरह-तरह के सौंदर्य उत्पाद बनाता है। फिलहाल, हम इसके एक्टिव नैचुरल्स अल्ट्रा कैलमिंग फोमिंग क्लींजर की बात करते हैं। यह क्लींजर सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश की तरह काम कर सकता है। इस क्लींजर में ग्लिसरीन और सोया के साथ-साथ जेंटल सर्फेक्टेंट (क्लींजिंग एजेंट) होते हैं, जो त्वचा को गहराई से साफ करने का काम कर सकता है। इससे त्वचा में अतिरिक्त ऑयल से छुटकारा मिल सकता है।

गुण:

  • त्वचा को मुलायम बन सकता है।
  • चेहरे में लगे मेकअप को हटाने का काम कर सकता है।
  • इसमें किसी तरह की खुशबू नहीं होती है।
  • हाइपोएलर्जेनिक प्रभाव होता है, जो एलर्जी होने से बचाने का काम कर सकता है।

अवगुण:

  • त्वचा में लंबे समय तक नमी को लॉक नहीं रख पाता है।
Price at the time of publication: ₹1649

2. सेटाफिल जेंटल स्किन क्लींजर, 125 ml

सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छे फेस वाश की सूची में सेटाफिल जेंटल स्किन क्लींजर का नाम भी शामिल है। इस फेस वाश को माइल्ड है और इसे सोप फ्री फॉर्मूला के साथ बनाया गया है। यह त्वचा में मौजूद गंदगी को साफ कर मुलायम और कोमल बनाने में मदद कर सकता है। यह फेस वाश के साथ-साथ और भी कई तरह से लाभकारी है।

गुण:

  • इसके इस्तेमाल से त्वचा में नमी बरकरार रह सकती है।
  • त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है।
  • इसमें किसी तरह की कृत्रिम सुगंध का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
  • नॉन-कॉमेडोजेनिक होता है, जो त्वचा के रोम छिद्रों को ब्लॉक नहीं करता और मॉइस्चराइज प्रदान कर सकता है।
  • इसे पानी के साथ और बिना पानी के भी यूज किया जा सकता है।
  • इसका इस्तेमाल मेकअप को साफ करने के लिए भी कर सकते हैं।

अवगुण:

  • इसमें केमिकल होते हैं।
  • शायद अधिक तैलीय त्वचा (ऑयली स्किन) वालों पर कारगर न हो।
  • यह मुंहासों को रोक नहीं सकता है।
Price at the time of publication: ₹281

3. लिक्विड न्यूट्रोगेना फेशियल क्लींजिंग फॉर्मूला

इस प्रोडक्ट के बारे में कंपनी का दावा है कि यह संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट फेस वाश साबित हो सकता है। इसे इस्तेमाल करने से त्वचा स्वस्थ और कोमल हो सकती है। इसमें ग्लिसरीन होता है, जो त्वचा के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा, यह त्वचा से अतिरिक्त तेल को साफ करने में भी मदद कर सकता है।

गुण:

  • त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में मदद कर सकता है।
  • इसमें किसी तरह की खुशबू नहीं होती है, जो संवेदनशील त्वचा के लिए अच्छा है।
  • हाइपोएलर्जेनिक प्रभाव होता है।
  • नॉन-कॉमेडोजेनिक होता है।

अवगुण:

  • यह मुंहासे की समस्या को ठीक करने में पूरी तरह से सफल नहीं होता।
Price at the time of publication: ₹8.12

4. रि’ इकुअल ऑयल कंट्रोल एंटी एकने फेस वाश फॉर ऑयली, सेंसिटिव एंड एकने प्रोन स्किन- 200 ml, सल्फेट फ्री, सोप फ्री

इस फेस वाश में जिंक होता है, जो त्वचा को रूखा होने से बचाने का काम कर सकता है। साथ ही यह त्वचा की सूजन को भी कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसके इस्तेमाल से अतिरिक्त सीबम उत्पादन को नियंत्रित किया जा सकता है,जिससे त्वचा को कोमल व नमीयुक्त रखा जा सकता है। इसलिए, इसे सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश माना जा सकता है।

गुण:

  • चेहरे से अतिरिक्त तेल निकाल सकता है।
  • त्वचा की गंदगी और अशुद्धियों को दूर कर सकता है।
  • पिंपल्स को रोकने और उनसे निजात दिलाने में मदद कर सकता है।
  • इसकी पैकजिंग यात्रा के अनुकूल होती है।
  • इसे महिला और पुरुष दोनों उपयोग कर सकते हैं।
  • इसमें सिलिकॉन नहीं होता है।
  • इसमें नुकसानदायक सल्फेट नहीं होता है। साथ ही यह सोप फ्री भी है।
  • इसे प्रतिदिन उपयोग किया जा सकता है।

अवगुण:

  • कई बार अधिक ऑयली स्किन वालों पर इसका लाभ नहीं हो पाता है।
Price at the time of publication: ₹441

5. निविया फेस वॉश मिल्क डिलाइट्स सेंसिटिव स्किन

हमारी लिस्ट में अगला नाम निविया का है। यह सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छे फेस वाश में से एक साबित हो सकता है। इस फेस वाश के निर्माण में दूध और गुलाब जल का इस्तेमाल किया जाता है। ये दोनों सामग्रियां त्वचा को कई तरह से लाभ पहुंचा सकती हैं। इसमें मौजूद दूध त्वचा को साफ कर सकता है और गुलाब जल त्वचा को कोमल बना सकता है।

गुण:

  • त्वचा को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।
  • इसके इस्तेमाल से खुजली के कारण हुई लालिमा और जलन कम हो सकती है।
  • त्वचा की गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा को निखारने का काम कर सकता है।
  • त्वचा को रूखा नहीं बनता है।
  • इससे गुलाब की खुशबू आती है।

अवगुण:

  • इसमें पैराबेंस नामक केमिकल होता है।
  • यह सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकता है।
Price at the time of publication: ₹102

6. ब्लू नेक्टर आयुर्वेदिक हनी एंड एलोवेरा फेस वाश

सेंसिटिव स्किन के लिए फेस वाश में ब्लू नेक्टर आयुर्वेदिक हनी एंड एलोवेरा फेस वाश फॉर आल स्किन टाइप भी शामिल है। इसे आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों और पारंपरिक प्राकृतिक सामग्रियों के मिश्रण से बनाया जाता है। इसमें शहद, गाजर के बीज और एलोवेरा को मिलाया जाता है, जो त्वचा के लिए फायदा साबित हो सकते हैं। यह फेस वाश त्वचा को मॉइस्चराइज रखने के साथ ही मुंहासे के निशान को भी कम कर सकता है।

गुण:

  • इसमें पैराबेंस जैसे हानिकारक रसायन नहीं होते हैं।
  • त्वचा की जलन को कम कर सकता है।
  • त्वचा में निखार ला सकता है।
  • इसमें मनमोहक खुशबू होती है।
  • इसकी पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल होती है।

अवगुण:

  • अधिक तैलीय और शुष्क त्वचा पर इसका ठीक तरह से असर नहीं हो पाता है।
  • मुंहासे से पूरी तरह छुटकारा नहीं दिला पाता है।
  • ऑफलाइन स्टोर्स में मिलना मुश्किल होता है, लेकिन ऑनलाइन उपलब्ध है।

7. बायोटिक एडवांस आयुर्वेदा बायो नीम प्यूरिफाइंग फेस वाश

इसे सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश कहा जा सकता है। बायोटिक का अपने इस प्रोडक्ट के बारे में कहना है कि इसके निर्माण में नीम की पत्तियों, रीठा और कुलंजन के अर्क का इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण इसमें एंटी बैक्टीरियल प्रभाव मौजूद होते हैं, जो त्वचा की गंदगी को साफ कर मुंहासे की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। इससे त्वचा कोमल और पिंपल मुक्त नजर आ सकते हैं।

गुण:

  • इसमें किसी तरह का नुकसानदायक केमिकल नहीं होता है।
  • इसके निर्माण में 100 प्रतिशत वानस्पतिक अर्क का इस्तेमाल किया जाता है।
  • त्वचा के अतिरिक्त तेल से छुटकारा दिला सकता है।
  • यह कीमत में सस्ता होता है।

अवगुण:

  • इसका लाभ हर तरह की त्वचा पर दिखाई देना मुश्किल है।
Price at the time of publication: ₹119

8. पियर्स प्योर एंड जेंटल फेस वाश

पfयर्स प्योर एंड जेंटल फेस वॉश संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट फेस वाश साबित हो सकता है। इसे नाशपाती, ग्लिसरीन और प्राकृतिक तेलों के मिश्रण से बनाया जाता है, जो त्वचा के देखभाल करने में मददगार हो सकता हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा खिली-खिली और चमकदार दिखाई देती है।

गुण:

  • त्वचा को नमीयुक्त रखने में सहायक है।
  • त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटा सकता है।
  • इसे प्रतिदिन उपयोग किया जा सकता है।
  • इसमें अच्छी खुशबू होती है।
  • इसके इस्तेमाल से त्वचा में किसी तरह की जलन नहीं होती है।

अवगुण:

  • अधिक ऑयली स्किन पर ठीक तरह से प्रभाव नहीं डाल पाता है।

9. काया क्लिनिक फेस क्लींजर फॉर सेंसिटिव स्किन, माइल्ड एंड सोप फ्री फेस वाश फॉर सेंसिटिव स्किन, 200 ml

काया कंपनी के इस प्रोडक्ट को भी बेस्ट फेस वाश फॉर सेंसिटिव स्किन माना जा सकता है। दरअसल, इसमें नैचुरल फैटी एसिड और प्रोटीन होते हैं, जो त्वचा के पीएच को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं। इससे त्वचा नरम, कोमल और हाइड्रेटेड रहती है।

गुण:

  • इसमें हाइपोएलर्जेनिक प्रभाव होता है।
  • त्वचा को रूखेपन और जलन से राहत मिल सकती है।
  • यह मेकअप को निकालने का काम भी कर सकता है।

अवगुण:

  • यह बहुत कीमती है।
  • बाजार में मिलना मुश्किल है, लेकिन ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध है।
Price at the time of publication: ₹520

10. प्लम हेलो एलो स्किन लविंग फेस वाश

सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छे फेस वाश की लिस्ट में प्लम हेलो एलो स्किन लविंग फेस वाश का नाम भी शामिल किया जा सकता है। इस फेस वाश में एसेंशियल लिपिड पाए जाते हैं, जो चेहरे की गंदगी को साफ करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इसमें एलोवेरा जेल भी मौजूद होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने का काम कर सकता है।

गुण:

  • इसमें किसी तरह का हानिकारक केमिकल नहीं होता है।
  • त्वचा में नमी को बरकरार रख सकता है।
  • किसी भी मौसम में रूखी (शुष्क) त्वचा के लिए इसे उपयोग किया जा सकता है।
  • यह कीमत में सस्ता होता है।

अवगुण:

  • यह मुंहासे से पूरी तरह छुटकारा नहीं दिला पाता है।
Price at the time of publication: ₹240

11. डर्माफिक्यू परफेक्ट पीएच फेशियल क्लींजर | 100ml | डीप क्लींजेस, विथ कैमोमाइल एंड विटामिन ई, अल्ट्रा माइल्ड, फॉर सेंसिटिव स्किन, सोप फ्री डर्मेटोलॉजिस्ट टेस्टेड

सेंसिटिव स्किन के लिए फेस वाश की सूची में डर्माफिक्यू परफेक्ट पीएच फेशियल क्लींजर का भी नाम शामिल है। इसे त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित रखने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके इस्तेमाल से सेल को डैमेज होने से बचाए रखने में मदद मिल सकती है। इसमें विटामिन-ई और कैमोमिलाइल के अर्क होते हैं, जो त्वचा को जरूरी पोषण प्रदान कर सकते हैं। इससे त्वचा मुलायम और चमकदार हो सकती है।

गुण:

  • इसके इस्तेमाल से त्वचा की नमी बनी रहती है।
  • यह फेस वाश त्वचा के संक्रमण को दूर रखने का काम कर सकता है।
  • त्वचा की रक्षा प्रणाली को बढ़ा सकता है।
  • सामान्य और संवेदनशील त्वचा दोनों के लिए उपयोगी है।

अवगुण:

  • बाजार में हर जगह मिलना मुश्किल है, लेकिन ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध है।
Price at the time of publication: ₹240

आगे है और जानकारी

अब लेख के अगले भाग में हम बता रहे हैं कि सेंसिटिव स्किन के लिए फेस वाश का चयन कैसे करना चाहिए।

सेंसिटिव स्किन के लिए फेस वाश कैसे चुनें?

सेंसिटिव त्वचा को नुकसान से बचाने के लिए सही फेस वाश का चुनाव करना जरूरी है। ऐसे में इसे खरीदते समय इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए:

  • फेस वाश को संवेदनशील त्वचा पर टेस्ट किया जा चुका हो।
  • इसमें हाइपोएलर्जिक प्रभाव होना चाहिए, जो एलर्जी और एलर्जिक रिएक्शन की जोखिम को कम कर सकता है।
  • फेस वाश के एक्सपायरी डेट चेक कर लें।
  • फेस वाश के निर्माण में हानिकारक रसायन का उपयोग कम से कम हुआ हो।
  • अगर फेस वाश आयुर्वेदिक है, तो सबसे बेहतर है।
  • खरीदने से पहले उसके लेबल लिखी सभी सामग्रियों को अच्छे से पढ़ लें।
  • बोतल पर यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) द्वारा प्रमाणित लेबल लगा होना चाहिए।
  • प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी को वह फेस वाश बेचने का कानूनी अधिकार होना चाहिए। इसकी जानकारी प्रोडक्ट के पैकेट पर लिखी होती है।
  • इसे विश्वसनीय दुकान या लेख में दिए गए लिंक से ही खरीदें।

इस लेख में हमने जो लिस्ट दी है, वो संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट फेस वाश हैं। इन्हें खासतौर पर संवेदनशील त्वचा वालों को ध्यान में रखकर ही बनाया गया है। इसके बावजूद अधिक सेंसिटिव त्वचा वालों को डॉक्टरी सलाह के बिना इन्हें इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वहीं, संवेदनशील त्वचा वालों के लिए कई अन्य प्रोडक्ट भी बाजार में उपलब्ध हैं। उनकी जानकारी के लिए आप स्टाइलक्रेज के अन्य आर्टिकल पढ़ सकते हैं। हम उम्मीद करते है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख