
संवेदनशील त्वचा (सेंसिटिव स्किन) के लिए 12 बेस्ट मॉइस्चराइजर – Best Moisturizer For Sensitive Skin In Hindi
इस बात को तो आप मानते ही होंगे कि सब की त्वचा एक जैसी नही होती। यही वजह है कि अलग-अलग त्वचा प्रकार के लिए अलग-अलग स्किन प्रोडक्ट की जरूरत होती है। वहीं, जब बात संवेदनशील त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर चुनने की हो तो महिलाएं कंफ्यूज हो सकती हैं कि उनकी सेंसिटिव त्वचा के लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर कौन सा होगा। अगर आप भी इसी उलझन में हैं तो स्टाइलक्रेज का यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां जानिए सेंसिटिव त्वचा के लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर के नाम और इनके गुण और अवगुण।
विषय सूची
पढ़ें लेख
आगे जानिए संवेदनशील त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर कौन-कौन से हो सकते हैं।
सेंसिटिव स्किन के लिए मॉइस्चराइजर के नाम
1. बायोटिक मॉर्निंग नेक्टर फ्लॉलेस स्किन लोशन
बायोटिक के इस स्किन लोशन को छह प्राकृतिक सामग्रियों से बनाया गया है, जिसमें शहद, अंकुरित गेहूं, सीवीड, एलोवेरा और मेथी शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि यह लोशन त्वचा की खोई हुई नमी लौटाकर त्वचा को मुलायम और निखरी हुई बनाए रखने में मदद कर सकता है।
गुण :
- किफायती है।
- यूवी किरणों से बचाने के लिए एसपीएफ 30 युक्त।
- त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है।
- सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयोगी।
- फूलों जैसी महक।
- ट्रैवलिंग के लिए सहज।
- महिलाओं और पुरुष, दोनों के लिए उपयोगी।
अवगुण :
- चिपचिपा है।
- त्वचा निखारने का दावा गलत हो सकता है।
- पंप डिस्पेंसर न होने के कारण क्रीम निकालने में दिक्कत हो सकती है।
2. न्यूट्रोजिना ऑयल फ्री मॉइस्चर
न्यूट्रोजिना एक मेडिकल कॉस्मेटिक ब्रांड है। कंपनी का दावा है कि इनका यह प्रोडक्ट क्लीनिकली टेस्टेड है और यह त्वचा पर ऑयल-कंट्रोल का काम कर सकता है। संवेदनशील त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर के रूप में इसका चुनाव किया जा सकता है। इस कंपनी का यह भी कहना है कि यह चेहरे की रूखी त्वचा को नम बनाता है और ऑयली त्वचा की चमक को बनाए रखने में सहायक हो सकता है।
गुण :
- त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है।
- चिपचिपा नहीं है।
- सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयोगी।
- अल्कोहोल मुक्त।
- फ्रेग्नेंस फ्री मॉइश्चराइजर।
- इसे नाइट क्रीम की तरह उपयोग किया जा सकता है।
- एलर्जी मुक्त।
- ट्रैवलिंग के लिए सहज।
- महिलाओं और पुरुष, दोनों के लिए उपयोगी।
- पंप डिस्पेंसर के साथ आता है।
अवगुण :
- महंगा है।
- एसपीएफ नहीं है।
3. सेटाफिल मॉइस्चराइजिंग लोशन
सेटाफिल मॉइस्चराइजिंग लोशन को दैनिक रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है। सेटाफिल का दावा है कि यह लोशन त्वचा में नमी बनाकर उसे मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकता है। वहीं, इसे खासतौर पर संवेदनशील त्वचा के लिए बनाया गया है।
गुण :
- नॉन-ग्रीसी।
- लाइट वेट।
- रोम छिद्रों को बंद नही करता।
- एलर्जी मुक्त।
- फ्रेग्नेंस फ्री।
- महिलाओं और पुरुष, दोनों के लिए उपयुक्त।
- त्वचा विशेषज्ञ द्वारा जांचा गया है।
- त्वचा का पीएच बैलेंस बनाए रखता है।
अवगुण :
- महंगा है।
- केमिकल युक्त।
- ऑयली त्वचा के लिए उपयोगी नहीं।
4. एवीनो स्किन रिलीफ मॉइस्चराइजिंग लोशन
एवीनो कंपनी का दावा है कि यह संवेदनशील त्वचा के लिए एक अच्छा मॉइस्चराइजर हो सकता है। साथ ही सेंसिटिव त्वचा पर सौम्य प्रभाव छोड़ सकता है। कंपनी के अनुसार इसमें शिया बटर और ओट ऑयल को शामिल किया गया है, जो त्वचा पर सूदिंग प्रभाव डालते हैं। कंपनी का यह भी कहना है कि इसमें मौजूद ओटमील त्वचा का पीएच बैलेंस बनाए रखने में मदद कर सकता है और उसे रूखा होने से बचा सकता है।
गुण :
- फ्रेग्नेंस फ्री।
- आसानी से अवशोषित हो जाता है।
- लाइट वेट।
- नॉन-ग्रीसी।
- पंप डिस्पेंसर के साथ आता है।
- त्वचा विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड।
- पूरे दिन नमी बनाए रखे।
- त्वचा पर किसी तरह की जलन पैदा नहीं करता।
अवगुण :
- महंगा है।
- भारत में आसानी से उपलब्ध नही हो पाता।
5. सिटाफिल डैम एडवांस अल्ट्रा हाइड्रेटिंग लोशन
सिटाफिल डैम एडवांस अल्ट्रा हाइड्रेटिंग लोशन को खासकर संवेदनशील त्वचा के लिए बनाया गया है। माना जाता है कि लोशन त्वचा को पूरे दिन नम बनाए रख सकता है। कंपनी कहती है कि इसमें ईआरसी-5 नामक (खास पांच सामग्रियों से बना) एक फॉर्मूला का उपयोग किया गया है, जो रूखी और संवेदनशील त्वचा को नम बनाए रखने में मदद कर सकता है।
गुण :
- त्वचा के पीएच स्तर को बनाए रखता है।
- नॉन-ग्रीसी।
- कोई गंध नही है।
- रोमछिद्रों को बंद नहीं करता।
- महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए उपयोगी।
- ट्रैवलिंग के लिए सहज।
अवगुण :
- महंगा है।
- एसपीएफ सुरक्षा नही है।
पढ़ना जारी रखें
6. लोटस हर्बल्स न्यूट्रामोइस्ट स्किन रिन्यूअल डेली मॉइस्चराइजिंग क्रीम
लोटस एक हर्बल ब्रांड है, जो पूरी तरह प्राकृतिक कॉस्मेटिक बनाने का दावा करता है। कहा जाता है कि चेरी-प्लम एक्सट्रेक्ट और अल्फा हाइड्रॉक्सी फ्रूट एसिड (एक तरह का केमिकल) से बनी यह क्रीम त्वचा को अधिक समय तक नम बनाए रखने में मदद कर सकती है। यह एसिड त्वचा के लिए एंटीऑक्सीडेंट की तरह भी काम कर सकता है।
गुण :
- यूवी किरणों से सुरक्षा।
- एंटीसेप्टिक।
- रोमछिद्रों को छोटा करता है।
- फ्रूटी महक।
- लाइट वेट।
- सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयोगी।
अवगुण :
- कांच की बोतल होने के कारण ट्रैवलिंग में परेशानी हो सकती है।
- ज्यादा उपयोग करने से चेहरा चिपचिपा लग सकता है।
- महंगा है।
7. अर्बन बोटेनिक्स नीम एंड बेसिल मैटिफाइंग मॉइस्चराइजर
अर्बन बोटेनिक्स कंपनी द्वारा बनाए इस मॉइस्चराइजर को एक ऑयल फ्री लोशन बताया जाता है। निर्माता कंपनी का कहना है कि यह क्रीम संवेदनशील त्वचा पर सूदिंग प्रभाव डालकर उसे नम, साफ और मुंहासों से मुक्त बनाए रखने में मदद कर सकती है।
गुण :
- नॉन-ग्रीसी।
- रोमछिद्रों को बंद नही करता।
- लाइटवेट।
- त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है।
- 100 प्रतिशत वीगन।
- पैराबन मुक्त।
- फ्थालेट (एक हानिकारक केमिकल) मुक्त।
अवगुण :
इसके अवगुणों पर अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
8. प्लम ई-ल्यूमिनस डीप मॉइस्चराइजिंग क्रीम
प्लम को त्वचा के लिए एक बेहतरीन ब्रांड माना जाता है। इसके द्वारा बनाए गए इस मॉइस्चराइजर के बारे में यह दावा किया जाता है कि यह पूरे दिन भर त्वचा को नम बनाए रख सकता है। माना जाता है कि इस क्रीम में विटामिन-ई, जोजोबा ऑयल, कोकुम बटर व केलैन्डयुला फूलों का अर्क मौजूद है। साथ ही यह त्वचा को अंदर तक पोषण पहुंचा कर उसे खूबसूरत बनाए रखने में मदद कर सकता है।
गुण :
- 100 प्रतिशत वीगन।
- पैराबन मुक्त।
- फ्थालेट मुक्त।
- नॉन-ग्रीसी।
- नॉर्मल, रूखी और संवेदनशील त्वचा के लिए उपयोगी।
अवगुण :
- महंगा है।
- आसानी से अवशोषित नहीं होता।
- तैलीय त्वचा के लिए उपयोगी नहीं।
- ट्रैवलिंग में असहज।
- एसपीएफ सुरक्षा नहीं है।
9. आरई ‘इक्विल ऑयल फ्री मैटिफाइंग मॉइस्चराइजर
बनाने वाली कंपनी के मुताबिक यह एक ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर है, जो संवेदनशील, ऑयली और एक्ने-प्रोन त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है। माना जाता है कि यह लोशन त्वचा को अंदर तक मॉइस्चराइज करता है और लम्बे समय तक नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह त्वचा से अतिरिक्त ऑयल को हटाने में भी मदद कर सकता है।
गुण :
- आसानी से अवशोषित हो जाता है।
- सल्फेट मुक्त।
- पैराबन मुक्त।
- रोमछिद्रों को बंद नहीं करता।
- महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए उपयोगी।
- नॉन-ग्रीसी।
- त्वचा विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड।
अवगुण :
- महंगा है।
- रूखी त्वचा के लिए उपयोगी नहीं।
- एसपीएफ सुरक्षा नहीं है।
10. फेस शॉप दमांग बाम्बू फ्रेश सूदिंग जेल
फेस शॉप कंपनी द्वारा बनाए गए इस मॉइस्चराइजिंग जेल के बारे में कहा जाता है कि यह प्राकृतिक बांस के अर्क से बनाया जाता है। यह त्वचा को भीतर तक पोषण पहुंचा कर त्वचा को नम बनाए रखने में मदद कर सकता है। मॉइस्चराइजर के अलावा, इस जेल का उपयोग हेयर मास्क और हेयर कंडीशनर के रूप में भी किया जा सकता है।
गुण :
- लाइट वेट।
- आसानी से अवशोषित हो जाता है।
- भीनी खुशबू।
- आसानी से फैलता है।
अवगुण :
- ट्रैवल फ्रेंडली नहीं है।
- अल्कोहल युक्त।
11. वाओ स्किन साइंस ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर फेस मॉइस्चराइजर
वाओ स्किन साइंस द्वारा बनाया गया यह मॉइस्चराइजर एक ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर है, जो खास ऑयली, एक्ने-प्रोन और संवेदनशील त्वचा के लिए बनाया गया है। माना जाता है कि इसमें एप्पल साइडर विनेगर, चुकंदर का अर्क और हाईऐल्युरोनिक एसिड शामिल हैं, जो त्वचा को मुलायम और स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
गुण :
- त्वचा के पीएच बैलेंस को बनाए रखे।
- अतिरिक्त ऑयल को नियंत्रित करे।
- नॉन-ग्रीसी।
- मिनरल ऑयल मुक्त।
- सिलिकॉन और पैराबन मुक्त।
- कलर मुक्त।
अवगुण :
- रूखी त्वचा के लिए उपयोगी नहीं।
- एसपीएफ सुरक्षा नहीं।
12. सेबामेड मॉइस्चराइजिंग क्रीम
सेबामेड मॉइस्चराइजिंग क्रीम के बारे में निर्माता कंपनी का कहना है कि यह एक ऐसा लोशन है जिसे त्वचा को प्रतिदिन पोषण पहुंचाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। माना जाता है कि यह त्वचा को प्रदूषण के कारण होने वाले रूखेपन से बचा कर नम बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसका उपयोग प्रतिदिन, मेकअप के साथ या मेकअप के बिना किया जा सकता है।
गुण :
- विटामिन-ई से समृद्ध।
- फ्री रेडिकल्स से बचाए।
- एलर्जिक रिएक्शन नहीं करता।
- त्वचा पर हल्का।
- आसानी से अवशोषित हो जाता है।
- नॉन-ग्रीसी।
- सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयोगी।
अवगुण :
- महंगा है।
- कुछ मामलों में ऑयली त्वचा के लिए उपयोगी नहीं।
अंत तक पढ़ें
लेख के अगले भाग में जानिए संवेदनशील त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर कैसे चुनें।
सेंसिटिव स्किन के लिए मॉइस्चराइजर कैसे चुनें?
नीचे बताई गईं बातों को ध्यान में रखकर संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर का चुनाव कर सकते हैं –
टाइप – सेंसिटिव स्किन के लिए मॉइस्चराइजर चुनते समय इस बात का ध्यान रखें वह आपकी त्वचा के अनुसार हो। रूखी त्वचा के लिए नमी देने वाला व ऑयली त्वचा के लिए नॉन-ग्रीसी मॉइस्चराइजर चुनना जरूरी है। इसके साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि नॉर्मल त्वचा के लिए भी ऐसे लोशन का उपयोग करें जो चिपचिपा न हो।
शुद्धता – संवेदनशील त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर केमिकल से मुक्त होना जरूरी है। उसमें प्रिजर्वेटिव या मिनरल ऑयल का न या कम से कम उपयोग किया गया हो। साथ ही, मॉइस्चराइजर पैराबन, सल्फेट व फ्थालेट मुक्त हो।
सर्टिफाइड – संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) द्वारा सर्टिफाइड हो। इनके द्वारा कुछ मानक निर्धारित किए गए हैं, जिनपर खरा उतरने वाला उत्पाद ज्यादा गुणकारी माना जाता है। यूएसडीए के अनुसार, 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक सामग्री युक्त उत्पाद शुद्ध जैविक होते हैं और इनपर यूएसडीए की ऑर्गेनिक सील लगाई जा सकती है। वहीं, 70 प्रतिशत से कम ऑर्गेनिक सामग्री युक्त उत्पादों के लिए ऑर्गेनिक टर्म का इस्तेमाल नहीं किया जाता है (1)।
ऑथोराइज्ड सेलर (Authorised Sellers) – अगर आप संवेदनशील त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर ऑनलाइन खरीद रहे हैं तो ध्यान रखें कि ऑथोराइज्ड विक्रेता से ही खरीदें। अनऑथराइज्ड विक्रेता से लेने पर गलत या नकली उत्पाद आ सकता है।
आशा करते हैं कि इस लेख में सेंसिटिव स्किन के लिए मॉइस्चराइजर के बारे में दी गई जानकारी आपके लिए लाभदायक रही होगी। ध्यान रखें कि सब की त्वचा एक जैसी नही होती और ऐसे में त्वचा के प्रकार अनुसार स्किन प्रोडक्ट लेना जरूरी हो जाता है। ऊपर बताई गईं बातों का ध्यान रखकर आप अपनी सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर का चुनाव कर सकते हैं। ऐसे ही अन्य उत्पादों के गुण और अवगुण जानने के लिए पढ़ते रहें हमारे लेख।

Latest posts by Soumya Vyas (see all)
- फूड पाइजनिंग के कारण, लक्षण, इलाज और घरेलू उपाय- Food Poisoning Symptoms and Home Remedies in Hindi - February 22, 2021
- पुदीना के तेल के फायदे, उपयोग और नुकसान – Peppermint Oil Benefits and Side Effects in Hindi - February 17, 2021
- अल्फाल्फा के फायदे और नुकसान – Alfalfa Benefits and Side Effects in Hindi - January 28, 2021
- फंगल इन्फेक्शन के कारण, लक्षण और घरेलू इलाज – Fungal Infection Symptoms and Home Remedies in Hindi - January 27, 2021
- पेट दर्द का इलाज – कारण, लक्षण और घरेलू उपाय – Stomach Pain (Pet Dard) Home Remedies in Hindi - January 19, 2021
