संवेदनशील त्वचा (सेंसिटिव स्किन) के लिए 11 बेस्ट नाइट क्रीम – Best Night Cream for Sensitive Skin In Hindi

Written by , BA (Mass Communication) Arpita Biswas BA (Mass Communication)
 • 
 

संवेदनशील त्वचा पर सामान्य स्किन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से एलर्जिक रिएक्शन होने का जोखिम रहता है। ऐसे में सेंसिटिव स्किन के लिए खासतौर पर बनाए गए उत्पाद का इस्तेमाल करना ही सुरक्षित होता है। इसी वजह से स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम सेंसिटिव स्किन के लिए नाइट क्रीम के बारे में बता रहे हैं। सोने से पहले लगाई जाने वाली यह क्रीम त्वचा को रातभर पोषण देने के साथ ही स्किन संबंधी खामियों और समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकती है। चलिए, बिना देर किए सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छी नाइट क्रीम और प्रत्येक क्रीम की खूबियां और खामियां के बारे में जानते हैं।

नीचे विस्तार से पढ़ें

पहले हम संवेदनशील त्वचा के लिए नाइट क्रीम के नाम बता रहे हैं। फिर इसके चुनाव से जुड़ी जानकारी देंगे।

सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छी नाइट क्रीम के नाम

संवेदनशील त्वचा के लिए दिन की देखभाल के साथ ही नाइट केयर भी जरूरी होती है। इसके लिए आप नीचे दिए बेहतरीन नाइट क्रीम में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। सेंसिटिव स्किन के लिए नाइट क्रीम की जानकारी के साथ हर प्रोडक्ट के नीचे अमेजन लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करके आप क्रीम ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।

1. न्यूट्रोजीना रैपिड रिंकल रिपेयर नाइट मॉइस्चराइजर

न्यूट्रोजीना रैपिड रिंकल रिपेयर क्रीम को खासतौर पर रात के समय त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए बनाया गया है। इस क्रीम में रेटिनॉल (एक तरह का विटामिन-ए) और एंटी-एजिंग गुण है। ये दोनों बढ़ती उम्र के प्रभाव को धीमा कर सकते हैं। इसी वजह से इसे सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट नाइट क्रीम माना जाता है।

गुण:

  • स्किन टोन को एक जैसा और ब्राइट बना सकती है।
  • यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम कर सकती है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त होने का दावा किया गया है।
  • यह नाइट क्रीम डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा टेस्टेड है।
  • त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है।
  • मुंहासे की समस्या को कम करने में मदद कर सकती है।
  • इसे महिला और पुरुष दोनों उपयोग कर सकते हैं।
  • एक हफ्ते में असर न दिखने पर मनी बैक गारंटी है।

अवगुण:

  • कुछ लोगों को इसकी कीमत ज्यादा लग सकती है।
  • चेहरे पर हल्की लालिमा, गर्माहट, टिंगलिंग सेनसेशन जैसा अनुभव हो सकता है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ये सामान्य और अस्थायी संकेत हैं, जो बताते हैं कि क्रीम चेहरे पर असर कर रही है।

Why We Think It's Worth Buying

A whopping 29,518 reviews on Amazon make it obvious that users genuinely love this product.

2. RoC® रेटिनॉल करेक्शन डीप रिंकल नाइट क्रीम

Best Night Cream for Sensitive Skin In Hindi

आरओसी का यह प्रोडक्ट सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट नाइट क्रीम साबित हो सकता है। इसमें भी रेटिनॉल है, जो एंटी-एजिंग की तरह काम कर सकता है। यह क्रीम त्वचा की झुर्रियों को कम करने और उसे मुलायम व आकर्षक बना सकती है।

गुण:

  • त्वचा विशेषज्ञों द्वारा इसका परीक्षण किया गया है।
  • यह नॉन-कॉमेडोजेनिक क्रीम है, जो मुंहासे होने से रोकने में मदद करती है।
  • यह त्वचा में जल्दी समा जाती है।
  • स्किन को निखारने में सहायक हो सकती है।
  • त्वचा को सॉफ्ट एहसास दे सकती है।
  • यात्रा के अनुकूल पैकेजिंग है।
  • फाइन्स लाइन्स को कम करने में मदद कर सकती है।

अवगुण:

  • यह नाइट क्रीम महंगी है।

Why We Think It's Worth Buying

With over 18,188 Amazon acclaimed reviews, this product is sure to find a place in everyone’s shopping bag.

3. हिमालया हर्बल्स रिवाइटलाइजिंग नाइट क्रीम

Best Night Cream for Sensitive Skin In Hindi

हिमालया चर्चित और विश्वसनीय ब्रांड है, जो लोगों के बीच अपनी जगह बना चुका है। यह कंपनी संवेदनशील त्वचा के लिए नाइट क्रीम भी बनाती है, जिसे काफी पसंद किया गया है। कंपनी की मानें, तो यह रिवाइटलिंग नाइट क्रीम है, जो नींबू, सेब, गेहूं, व्हाइट लिली व टमाटर जैसे प्राकृतिक तत्वों से बनी है।

गुण:

  • व्हाइट लिली में ग्लाइकोलिक एसिड होता है, जो त्वचा को चमकदार बना सकता है।
  • हिमालया नाइट क्रीम त्वचा के टेक्सचर में सुधार कर सकती है।
  • त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है।
  • पिम्पल और सूजन की समस्या से छुटकारा दिला सकती है
  • यह सनबर्न और काले धब्बों को कम करने का काम कर सकती है।
  • त्वचा को मुलायम, कोमल और जवां बनाने का वादा करती है।
  • स्किन हाइड्रेट करने का काम कर सकती है।
  • इसे सभी स्किन टाइप वालों के साथ ही महिला-पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यह नाइट क्रीम त्वचा को स्वस्थ बना सकती है।

अवगुण:

  • टब पैकेजिंग है, इसलिए डब्बे को सीधा न रखने पर क्रीम के स्पिल होने का खतरा रहता है।
  • फेमस होने की वजह से इस ब्रांड के नकली प्रोडक्ट भी मार्केट में हैं, इसलिए अच्छे से देखकर ही इसे खरीदें।

4. प्लम ग्रीन टी रिन्यूवेड क्लैरिटी नाइट जेल

संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट नाइट क्रीम की तलाश में हैं, तो प्लम ग्रीन-टी जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह जेल बेस्ड नाइट क्रीम है, जिसे ग्रीन टी, आर्गन ऑयल, एलोवेरा और मुलेठी जैसे प्राकृतिक तत्वों से तैयार किया गया है। इन सामग्रियों के गुण त्वचा को जरूरी पोषण देने के साथ ही उसे हाइड्रेटेड और स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।

गुण:

  • यह नाइट क्रीम त्वचा के रंग को एक जैसा बना सकती है।
  • प्लम नॉन-कॉमेडोजेनिक नाइट क्रीम है, जो मुंहासों से बचाव कर सकती है।
  • इसमें पैराबेंस, सिलिकॉन और थैलेट्स जैसे रसायन नहीं हैं।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए सुरक्षित बताया गया है।
  • स्किन को मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकती है।
  • आसानी से त्वचा में अवशोषित हो जाती है।
  • काले धब्बों को कम कर सकती है।

अवगुण:

  • कुछ यूजर्स को इसकी सुगंध शायद पसंद न आए।

5. सेटाफिल रिच हाइड्रेटिंग नाइट क्रीम

सेटाफिल रिच हाइड्रेटिंग नाइट क्रीम भी संवेदनशील त्वचा के लिए सबसे अच्छी नाइट क्रीम की सूची में शामिल है। कंपनी के अनुसार, इसमें जैतून का अर्क, ह्यलुरोनिक एसिड और प्रो-विटामिन कॉम्प्लेक्स है, जो त्वचा को पोषण देने और नमी को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं

गुण:

  • यह नॉन-कॉमेडोजेनिक है, जिस वजह से मुंहासों की समस्या को दूर कर सकती है।
  • इसे चर्मरोग विशेषज्ञों द्वारा जांचा गया है।
  • त्वचा को कोमल और मुलायम बना सकती है।
  • सेटाफिल नाइट क्रीम हाइपोएलर्जेनिक है यानी यह एलर्जी के जोखिम को कम कर सकती है।
  • यह क्रीम त्वचा में जल्दी समा जाती है।
  • संवेदनशील और शुष्क त्वचा के लिए अच्छा बताया गया है।

अवगुण:

  • अन्य नाइट क्रीम के मुकाबले यह महंगी है।
  • शायद कुछ लोगों को इसकी गंध पसंद न आए।

Why We Think It's Worth Buying

More than 41,580 Amazon users have vouched for this amazing product.

6. गार्नियर स्किन नेचुरल्स नाइट कंप्लीट योगर्ट क्रीम

Best Night Cream for Sensitive Skin In Hindi

गार्नियर के कई स्किन केयर प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध हैं, जिनमें से यह एक लाइट कंप्लीट नाइट क्रीम भी है। इसमें शुद्ध लेमन एसेंस, योगर्ट, व्हाइटनिंग सीरम और नेचुरल पीलिंग फ्रूट एक्सट्रैक्ट हैं। इन प्राकृतिक तत्वों की वजह से यह बाजार में उपलब्ध संवेदनशील त्वचा के लिए सबसे अच्छी नाइट क्रीम में से एक है।

गुण:

  • स्किन को पोषण दे सकती है।
  • गार्नियर नाइट क्रीम त्वचा को ईवन टोन यानी एक समान बना सकती है।
  • काले दाग-धब्बों को कम करने का काम कर सकती है।
  • यह क्रीम त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है।
  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड क्रीम है।
  • इस नाइट क्रीम से त्वचा में निखार आ सकता है।
  • यह त्वचा को मुलायम बना सकती है।

अवगुण:

  • कुछ उपयोगकर्ताओं का कहना है कि यह परिणाम दिखाने में समय लेती है।
  • इसमें कुछ केमिकल भी हैं।

7. मामाअर्थ स्किन रिपेयर नाइट क्रीम

सेंसिटिव स्किन के लिए मामाअर्थ स्किन रिपेयर नाइट क्रीम का चुनाव भी किया जा सकता है। इस क्रीम को गुलबहार के फूल, शीया बटर, केसर, जैतून का तेल और बादाम के तेल से तैयार किया गया है। इस प्रोडक्ट का वादा है कि यह बढ़ती उम्र के प्रभाव को धीमा करने और त्वचा को जरूरी पोषण देने का काम करती है। कंपनी के दावे और इसके प्रभाव के आधार पर कुछ यूजर्स इसे सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट नाइट क्रीम में से एक मानते हैं।

गुण:

  • त्वचा को हाइड्रेट कर सकती है।
  • सभी स्कीन टाइप वालों के लिए सुरक्षित होने का दावा किया गया है।
  • डैमेज स्किन को रिपेयर करने का काम कर सकती है।
  • इसमें सल्फेट्स, सिलिकॉन, अल्कोहल, मिनरल ऑयल और पैराबेंस जैसे केमिकल नहीं हैं
  • मामाअर्थ की इस क्रीम को डर्मेटोलॉजिस्ट ने टेस्ट किया है।
  • यह क्रीम हाइपोएलर्जेनिक है। मतलब यह एलर्जी का कारण नहीं बनती है।
  • त्वचा के काले धब्बों को कम कर सकती है।
  • स्किन को निखार सकती है।
  • झुर्रियों को कम करने में सहायक हो सकती है।

अवगुण:

  • कुछ लोगों ने इससे पिम्पल होने और हल्की जलन होने की शिकायत की है।

8. RoC® रेटिनॉल करेक्शन सेंसिटिव नाइट क्रीम

सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छी नाइट क्रीम की लिस्ट में आरओसी का यह दूसरा प्रोडक्ट है। इस नाइट क्रीम में रेटिनॉल है, जो बढ़ती उम्र के प्रभाव को धीमा कर सकता है। आरओसी नाइट क्रीम त्वचा की नमी को बनाए रखने का काम भी कर सकती है। इसे खासतौर पर सेंसिटिव स्किन के लिए बनाया गया है।

गुण:

  • यह क्रीम डैमेज स्किन को रिपेयर कर सकती है।
  • इसके इस्तेमाल से त्वचा पर किसी तरह की जलन महसूस न होने का कंपनी ने दावा किया है।
  • सभी तरह की त्वचा वाले इस क्रीम को इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यह क्रीम नॉन-कॉमेडोजेनिक है, जो पिम्पल से बचाव कर सकती है।
  • इसमें किसी तरह के नुकसानदायक केमिकल नहीं हैं।
  • क्रीम फाइन लाइन्स और झुर्रियों को आठ हफ्ते में कम करने का वादा करती है।

अवगुण:

  • इसकी कीमत अधिक है।

9. सेंट बॉटानिका विटामिन-सी, ई एंड ह्यलुरोनिक एसिड ब्राइटनिंग नाइट क्रीम

सेंसिटिव स्किन के लिए नाइट क्रीम के रूप में सेंट बॉटानिका की इस क्रीम को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह क्रीम आर्गन ऑयल, बादाम का तेल, जैतून का तेल, एलोवेरा और मोरिंगा (ड्रमस्टिक के पत्ते) के अर्क से युक्त है। चेहरे को पोषण देने वाले विटामिन-सी, ई और ह्यलुरोनिक एसिड का भी इसमें इस्तेमाल किया गया है।

गुण:

  • यह नाइट क्रीम चेहरे में चमक ला सकती है।
  • त्वचा में नमी बनाए रखने में सहायक हो सकती है।
  • यह टॉक्सिन फ्री है।
  • इसमें पैराबेंस, सल्फेट, सिलिकॉन और मिनरल ऑयल जैसे रसायन नहीं हैं।
  • चर्मरोग विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड क्रीम है।
  • एजिंग के लक्षण, जैसे – फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम कर सकती है
  • स्किन को रेडिएंट ग्लो दे सकती है।
  • चेहरे को जवां लुक देने में सहायक हो सकती है।

अवगुण:

  • मात्रा के हिसाब से इसकी कीमत अधिक है।
  • असर दिखाने में समय ले सकती है।

10. काया यूथ ऑक्सी इन्फ्यूजन नाइट क्रीम

काया यूथ ऑक्सी इन्फ्यूजन नाइट क्रीम एक हफ्ते में ही यूथफूल ग्लोइंग स्किन देना का दावा करती है। इसे सभी प्रकार की स्किन को ध्यान में रखते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा बनाया गया है। इसी वजह से इसे संवेदनशील त्वचा के लिए भी अच्छी और प्रभावी नाइट क्रीम माना जाता है।

गुण:

  • काले धब्बों से छुटकारा दिला सकती है।
  • त्वचा को चमकदार बनाने में सहायक हो सकती है।
  • चेहरे में जल्दी अवशोषित हो जाती है।
  • डलनेस को दूर कर सकती है।
  • स्किन टोन को एक जैसा बनाने में मदद कर सकती है।
  • काया नाइट क्रीम में ऑक्सीजन है, जो त्वचा की कोशिकाओं को एनर्जाइज कर सकती है।

अवगुण:

  • सभी कॉस्मेटिक्स स्टोर में आसानी से उपलब्ध नहीं है, लेकिन आप इसे ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

11. डर्माफिक एडवांस्ड रिपेयर फेस मॉइस्चराइजर

सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छी नाइट क्रीम की लिस्ट में डर्माफिक एडवांस्ड रिपेयर का नाम भी शामिल है। इसमें प्रो विटामिन-ई है, जो त्वचा को गहराई से पोषण देने में मदद कर सकती है। कंपनी का कहना है कि इस क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा में निखार आता है।

गुण:

  • यह त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकती है।
  • त्वचा में जल्दी समा जाती है।
  • स्किन को कोमल बनाने में मदद कर सकती है।
  • यह नाइट क्रीम यूवी किरणों से होने वाले नुकसान को ठीक करने का दावा करती है।
  • सभी स्किन टाइप के लिए उपयोगी बताई गई है
  • त्वचा रोग विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड क्रीम है।
  • एजिंग के साइन्स को कम कर सकती है।
  • स्किन मॉइस्चर को रिस्टोर करने में मदद कर सकती है।

अवगुण:

  • इस नाइट क्रीम का प्रभाव दिखने में समय लग सकता है।

स्क्रॉल करें

आगे संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट नाइट क्रीम को चयन करने के लिए टिप्स पढ़ें।

संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट नाइट क्रीम कैसे चुनें?

संवेदनशील त्वचा के लिए सही नाइट क्रीम का चुनाव करने से एलर्जी और अन्य स्किन रिएक्शन से बचा जा सकता है। सावधानी से सेंसिटिव स्किन के लिए नाइट क्रीम चयन करने से आप ग्लोइंग और रेडिएंट स्किन पा सकते हैं।

  • प्राकृतिक तत्वों से युक्त क्रीम को प्राथमिकता में रखें।
  • पूरी तरह हर्बल क्रीम न मिले, तो ऐसी नाइट क्रीम खरीदें, जिसमें हानिकारक रसायन न हों।
  • चर्मरोग विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड क्रीम का ही चयन करें। इससे यह पता चलता है क्रीम स्किन के लिए सुरक्षित है।
  • यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) या अन्य किसी प्रमाणित संस्था से सर्टिफाइड प्रोडक्ट ही खरीदें।
  • कंपनी का सील भी जरूर चेक करें। ऐसा करने से नकली प्रोडक्ट से बचा जा सकता है।
  • क्रीम को हमेशा विश्वसनीय दुकान या हमारे द्वारा दिए गए अमेजन लिंक से खरीदें।
  • संवेदनशील त्वचा वाली कोई भी क्रीम खरीदने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि क्रीम स्किन पर रिएक्शन कर रही है या नहीं और अवशोषित होने में कितना समय लेती है।
  • प्रोडक्ट की एक्सपाइरी डेट भी जरूर चेक करें।

आखिर तक पढ़ें

आइए, अब संवेदनशील त्वचा पर नाइट क्रीम लगाने का सही तरीका जानते हैं।

संवेदनशील त्वचा पर नाइट क्रीम लगाने का सही तरीका क्या है?

क्रीम बेहतर तरीके से तभी असर करेगी, जब उसे सही तरीके से लगाया जाएगा। इसी वजह से नीचे हम नाइट क्रीम को लगाने का सही तरीका बता रहे हैं।

  • फेस वाश से चेहरा धोने के बाद पानी को तैलीये से पोछ लें।
  • फिर आवश्यकतानुसार क्रीम को हथेली पर निकाल लें।
  • अब इस क्रीम को पूरे चेहरे और गर्दन वाले भाग पर बिंदी के आकार में लगाएं।
  • इसके बाद दोनों हाथों की उंगुलियों की मदद से सर्कुलर मोशन में हल्की मसाज करें और क्रीम को अच्छी तरह चेहरे पर फैलाएं।
  • अब क्रीम त्वचा में अवशोषित हो जाएगी। इसे हमेशा सोने से 1 घंटे पहले ही लगाएं।

स्किन को भी बच्चों की तरह दुलार की जरूरत होती है और इसके लिए नाइट क्रीम से बेहतर और कुछ नहीं। यह रातभर में चेहरे को रिपेयर कर सकती है। इसी वजह से हमने इस लेख में 11 बेस्ट नाइट क्रीम की जानकारी दी है। इन्हें पढ़ने के बाद अब संवेदनशील त्वचा के लिए नाइट क्रीम ढूंढने में आपको कोई परेशानी या कंफ्यूजन नहीं होगी। हर प्रोडक्ट के नीचे बाय नाउ बटन भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप अपनी पसंदीदा नाइट क्रीम खरीद सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा लेख में दी गई सभी जानकारी आपके काम आएगी। ऐसे ही अन्य लेख पढ़ने के लिए स्टाइलक्रेज की वेबसाइट पर विजिट करते रहें। हैप्पी ग्लोइंग स्किन!

The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख