संवेदनशील त्वचा (सेंसिटिव स्किन) के लिए 8 बेस्ट स्क्रब के नाम – Best Scrub For Sensitive Skin in Hindi

संवेदनशील त्वचा की देखभाल जितनी की जाए उतनी कम है। सेंसिटिव स्किन पर एक गलत प्रोडक्ट रैश, पिंपल और अन्य समस्याओं की वजह बन सकता है। यही कारण है कि संवेदनशील त्वचा के लिए कोई भी प्रोडक्ट चुनते समय अधिक सावधानी बरतनी होती है। इसी वजह से स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम खासकर सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। स्क्रब के विभिन्न बेस्ट ब्रांड्स के साथ ही संवेदनशील त्वचा के लिए सबसे अच्छा स्क्रब कैसे चुनना चाहिए और स्क्रब के उपयोग का सही तरीका हम बता रहे हैं।
आइए, लेख शुरू करें
पहले भाग में जानते हैं कि संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट स्क्रब ब्रांड्स कौन-कौन से हैं।
विषय सूची
संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट स्क्रब के नाम
नीचे हमने सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब के कुछ बेहतरीन ब्रांड्स के बारे में बताया है। यहां उनकी खूबियों के साथ ही खामियों को भी उजागर किया गया है, जिससे आपको अपने लिए सबसे अच्छा स्क्रब चुनने में मदद मिल सकती है।
1. बायोटिक बायो पपाया रिवाइटलाइजिंग टैन-रिमूवल स्क्रब
सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब की इस लिस्ट में पहला नाम है बायोटिक बायो पपाया स्क्रब का। इस बेहतरीन स्क्रब में पपीते के गुण हैं, जो त्वचा को चमकदार बना सकते हैं। प्रोडक्ट की मानें, तो इसे बनाते समय पपीते के साथ ही केला, खजूर, नीम, मेथी, हल्दी, आम के बीज, बी-वैक्स, बबूल व मूंगफली का भी इस्तेमाल किया गया है।
गुण :
- मृत कोशिकाओं की परत हटाने में मदद कर सकता है।
- टैन हटाकर त्वचा की रंगत निखारने में सहायक हो सकता है।
- रोमछिद्रों को कसने का दावा करता है।
- इसके उपयोग से त्वचा मुलायम बन सकती है।
- सभी स्किन टाइप वाले उपयोग कर सकते हैं।
- इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं।
- त्वचा विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड प्रोडक्ट है।
अवगुण :
- इस स्क्रब को चेहरे पर ज्यादा न रगड़ें। ऐसा करने पर स्किन रूखी हो सकती है।
2. न्यूट्रोजीना डीप क्लीन ब्लैकहेड एलिमिनेटिंग डेली स्क्रब
न्यूट्रोजीना कॉस्मेटिक्स के बेहतरीन ब्रांड्स में से एक है। न्यूट्रोजीना के इस फेस स्क्रूब में महीन एक्स्फोलिएटर हैं, जो त्वचा को कोमलता से साफ कर सकते हैं। इसके अलावा, ब्लैकहेड्स को कम करने में भी यह एक्सफोलिएटर सहायक होते हैं।
गुण :
- इसका उपयोग सभी तरह की त्वचा के लिए किया जा सकता है।
- किसी तरह की एलर्जी का कारण नहीं बनता है।
- त्वचा विशेषज्ञों द्वारा जांचा गया है।
- रोमछिद्रों को बंद नहीं करता है।
- महिला और पुरुष दोनों उपयोग कर सकते हैं।
- इसमें सैलिसिलिक एसिड है, जो मुंहासे होने से बचा सकता है।
- चेहरे को मॉइस्चराइज कर सकता है।
- गंदगी और स्किन ऑयल को गहराई से साफ करने का काम कर सकता है।
अवगुण :
- चेहरे को हल्के हाथ से से ही स्क्रब करें। लापरवाही से स्क्रब करने पर त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।
3. एमकैफीन नेकेड डिटॉक्स ग्रीन टी फेस स्क्रब
अनियमित खान-पान व जीवनशैली जैसे कई कारण से त्वचा नकारात्मक रूप से प्रभावित होती है। ऐसे में आप इस स्क्रब की मदद ले सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह त्वचा को डिटॉक्स करने का काम कर सकता है, क्योंकि इसे ग्रीन टी, विटामिन-सी, अखरोट, कैफीन और ह्यलुरॉनिक एसिड जैसी सामग्रियों से बनाया गया है।
गुण :
- त्वचा की गंदगी को निकालता है और रोमछिद्रों को अंदर से साफ कर सकता है।
- यह प्रोडक्ट एफडीए अप्रूव्ड है।
- त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है।
- चेहरे को कोमलता से स्क्रब करता है।
- सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी बताया गया है।
- त्वचा विशेषज्ञों द्वारा जांचा गया है।
- फ्री-रेडिकल्स व प्रदूषण के प्रभाव से बचाने का काम कर सकता है।
- महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसमें पैराबेंस व एसएलएस जैसे केमिकल नहीं हैं।
अवगुण :
- एक्ने प्रोन स्किन के लिए उपयुक्त नहीं है।
- त्वचा ड्राई हो सकती है।
4. ला रोश पोसे अल्ट्राफाइन स्क्रब
अगर आप संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट स्क्रब की तलाश में हैं, तो ला रोश पोसे अल्ट्राफाइन स्क्रब को आजमा सकते हैं। यह स्क्रब सौम्यता से त्वचा की सफाई करता है और उसमें मौजूद प्रदूषण के कणों को निकाल सकता है।
गुण :
- एंटीऑक्सीडेंट से युक्त है।
- खासतौर से संवेदनशील त्वचा के लिए बनाया गया है।
- ट्यूब पैकेजिंग के कारण ट्रैवल फ्रेंडली है।
- निर्माता कंपनी के अनुसार यह त्वचा का प्राकृतिक बैलेंस बनाए रखता है।
- एलर्जी का कारण नहीं बनता है।
- स्किन को मुलायम और नरम बनाने का काम कर सकता है।
अवगुण :
- अन्य स्क्रब के मुकाबले महंगा है।
5. सूकिन सुपर ग्रीन डीटॉक्सिफाइंग फेशियल स्क्रब
सुकिन एक जानीमानी ऑस्ट्रेलियन कॉस्मेटिक्स कंपनी है, जो विभिन्न तरह के ब्यूटी उत्पाद बनाती है। इसका सुपर ग्रीन डिटॉक्सिफाइंग फेशियल स्क्रब भी उन्हीं में से एक है। इस स्क्रब में केल (Kale), स्पिरुलिना, अनानास, जोजोबा और बैंबू का अर्क हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को स्वस्थ बनाने के साथ रंगत निखारने में मदद कर सकते हैं।
गुण :
- त्वचा के टेक्सचर को सुधार सकता है।
- मृत कोशिकाएं को हटाकर स्किन को मुलायम बना सकता है।
- विभिन्न हानिकारक केमिकल जैसे सल्फेट व पैराबेंस से मुक्त है।
- मिनरल ऑयल से मुक्त है।
- वीगन है यानी जानवर से उत्पादित सामग्री का उपयोग नहीं किया गया है।
- संवेदनशील त्वचा के साथ ही नॉर्मल और ड्राई स्किन टाइप वाले भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अवगुण :
- कुछ लोगों को महंगा लग सकता है।
- स्क्रब के हिसाब से यह बहुत पतला है।
6. बेला वीटा ऑर्गेनिक विटामिन-ई फेस स्क्रब
बेला वीटा का यह ऑर्गेनिक विटामिन-ई फेस स्क्रब सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब साबित हो सकता है। इसमें अनार, जैतून का तेल, ग्लिसरीन, चंदन, गुलाब, खीरा, एलोवेरा और केसर जैसी प्राकृतिक सामग्रियां हैं। प्रोडक्ट की मानें, तो इसमें मौजूद एक्स्फोलिएटर त्वचा के डेड सेल्स और गंदगी को निकलाकर उसे निखार सकता है।
गुण :
- त्वचा को इंस्टेंट ग्लो दे सकता है।
- एंटी-एजिंग गुण से युक्त है।
- चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का कर सकता है।
- टैन को कम करने में सहायक हो सकता है।
- इसमें हानिकारक केमिकल जैसे एसएलएस और पैराबेंस नहीं हैं।
- इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन (ISO) से क्वालिटी सर्टिफाइड है।
- पैकेजिंग अच्छी है।
अवगुण :
- कुछ यूजर्स ने इस्तेमाल के बाद ब्रेकआउट की शिकायत की है।
7. काया यूथ ऑक्सी-इन्फ्यूजन फेस स्क्रब
इस ब्रांड का दावा है कि इनके प्रोडक्ट्स को डर्मेटोलॉजिस्ट तैयार करते हैं। कंपनी के अनुसार, इस फेस स्क्रब को एलोवेरा, अखरोट और विटामिन-ई से बनाया गया है। यह त्वचा को मुलायम बनाने और डेड सेल्स को निकालने में मदद कर सकता है। कई यूजर्स इसे सेंसिटिव और ड्राई स्किन के लिए सबसे अच्छा स्क्रब मानते हैं।
गुण :
- इसका उपयोग सभी तरह की त्वचा के लिए किया जा सकता है।
- यह स्क्रब त्वचा को चमकदार बना सकता है।
- रोमछिद्रों को गहराई से साफ कर सकता है।
- दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करने में सहायक हो सकता है।
- एंटी-एजिंग एजेंट की तरह स्किन के लिए काम कर सकता है।
- क्लिनिकली टेस्टेड है।
अवगुण :
- पैराबेंस युक्त है।
8. द ईएनक्यू ऑरेंज जेल फेस स्क्रब
सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब की हमारी इस लिस्ट में आखिरी नाम है एनक्यू ऑरेंज जेल फेस स्क्रब का। बताया जाता है कि इस फेस स्क्रब को संतरे और अखरोट के अर्क से बनाया जाता है। ये चेहरे को कोमलता से साफ करने और त्वचा को निखारने का काम कर सकते हैं।
गुण :
- इसे खासकर एक्ने-प्रोन स्किन के लिए तैयार किया गया है।
- ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को हटा सकता है।
- त्वचा के डलनेस को कम करने में मदद कर सकता है।
- सन टैन को कम करके रेडिएंट ग्लो दे सकता है।
- चेहरे को गहराई से हाइड्रेट कर सकता है।
- हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
- कॉस्मेटिक्स ऑर्गेनिक एंड नेचुरल स्टैंडर्ड (COSMOS) द्वारा सर्टिफाइड है।
- एंटीऑक्सीडेंट युक्त होने के कारण फ्री-रेडिकल्स से बचा सकता है।
- समय से पहले दिखने वाले बढ़ती उम्र के लक्षण, जैसे – झुर्रियों आदि को कम कर सकता है।
अवगुण :
- इससे संबंधित कोई शिकायत अब तक सामने नहीं आई है।
- हो सकता है बहुत ज्यादा संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त न हो।
अंत तक पढ़ें लेख
आगे जानिए, संवेदनशील त्वचा के लिए सबसे अच्छा स्क्रब चुनते समय बरती जाने वाली सावधानियां क्या हैं।
संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट स्क्रब कैसे चुनें?
संवेदनशील होने के बावजूद सबकी त्वचा एक समान नहीं होती। इस कारण अपने लिए स्क्रब चुनते समय नीचे बताई गई बातों को ध्यान में रखें।
- जब भी आप स्क्रब खरीदने जाएं, तो चेक करें कि वह सेंसिटिव स्किन के लिए बनाया गया है या नहीं।
- संवेदनशील त्वचा के लिए स्क्रब लेते समय नेचुरल और हर्बल सामग्री युक्त प्रोडक्ट को ही प्राथमिकता दें।
- स्क्रब खरीदते समय इस बात का ख्याल रखें कि उसमें माइल्ड एक्सफोलिएटर, जैसे – अखरोट, एप्रीकॉट व संतरे के छिलके आदि हों। ये कोमलता से त्वचा को साफ करते हैं।
- संवेदनशील और ड्राई स्किन के लिए सबसे अच्छा स्क्रब खरीदते समय देखें कि उसमें मॉइस्चराइजिंग गुण हैं या नहीं।
- यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA), फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA), सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) जैसे
- प्रतिष्ठित संस्थानों से सर्टिफाइड स्क्रब ही खरीदें। इन्हें उपयोग के लिए सुरक्षित माना जाता है।
- गलत या नकली प्रोडक्ट से बचने के लिए हमेशा ऑथराइज्ड विक्रेता से ही प्रोडक्ट खरीदें। आप लेख में दिए गए अमेजन लिंक से भी स्क्रब खरीद सकते हैं।
पढ़ते रहें यह लेख
लेख के अगले भाग में जानिए कि सेंसिटिव स्किन के लिए स्क्रब का उपयोग कैसे किया जाना चाहिए।
सेंसिटिव स्किन पर बेस्ट स्क्रब लगाने का सही तरीका
सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छा स्क्रब खरीदने के साथ ही सही उपयोग की जानकारी होना भी जरूरी है। इसी वजह से नीचे हम संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट स्क्रब का इस्तेमाल करने का तरीका बता रहे हैं:
- सबसे पहले अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोएं।
- अब संवेदनशील स्किन के लिए सबसे अच्छे फेस वॉश का उपयोग करके चेहरे को साफ कर लें।
- फेस वॉश के बाद बारी आती है फेस स्क्रब की।
- फेस स्क्रब की थोड़ी-सी मात्रा लेकर उसे पूरे चेहरे पर लगाएं, खासकर नाक, उसके आसपास और ठोड़ी पर। ज्यादातर ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और डेड सेल्स यहीं जमते हैं।
- लगभग 20 सेकंड तक हल्के हाथों से गोलाकार में मसाज करने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
- गुनगुने पानी के बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ करें। ऐसा करने से चेहरे के खुले पोर्स बंद हो जाते हैं।
- आखिर में तौलिये से थपथपा कर चेहरे को पोंछ लें।
- इसके बाद सेंसिटिव स्किन के लिए मॉइस्चराइजर का उपयोग करें।
संवेदनशील त्वचा को हमेशा अधिक देखभाल की जरूरत होती है। इसी वजह से हमने यहां कुछ ऐसे स्क्रब बताए हैं, जिन्हें सेंसिटिव स्किन वाले उपयोग कर सकते हैं। हम आशा करते हैं कि अगली बार जब भी आप सेंसिटिव स्किन के लिए स्क्रब लेने जाएंगे, तो लेख में बताई गई सभी बातों को ध्यान में रखेंगे। वैसे आप लेख में दिए गए अमेजन लिंक की मदद से भी संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट स्क्रब खरीद सकते हैं। आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और ऐसे ही अन्य प्रोडक्ट रिव्यू के लिए पढ़ते रहें स्टाइलक्रेज।