Medically Reviewed By Dr. Suvina Attavar, MBBS, DVD
Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

चुभती-जलती धुप से बचाव के लिए आज कई लोग सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करते हैं। यह लोशन धूप से त्वचा को रूखा और बेजान होने से तो बचाता ही है। साथ ही समय पूर्व झुर्रियों और रंग गहरा होने की समस्या की रोकथाम भी कर सकता है। वहीं, जब बात संवेदनशील त्वचा के लिए सनस्क्रीन के चुनाव की हो तो लोग थोड़ी दुविधा में जरूर आ जाते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि इस स्थिति में केवल सनस्क्रीन पर अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाव के लिए ग्रेडिंग देखना ही जरूरी नहीं है, बल्कि सनस्क्रीन लोशन में इस्तेमाल किए गए केमिकल के त्वचा पर प्रभाव को समझना भी जरूरी होता है। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आपको सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट सनस्क्रीन लोशन में शामिल टॉप-9 नाम बताएंगे। साथ ही उनकी खूबियों से भी परिचित कराएंगे।

ProductsCheck Price
लोटस हर्बल सेफ सन थ्री इन वन मैट लुक डेली सन ब्लॉकPrice On Amazon
एल्टा एमडी यूवी क्लियर ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एसपीएफ 46 टिंटेडPrice On Amazon
ला रोच-पोजे एन्थेलियस ड्राई टच क्लियर स्किन फेशियल सनस्क्रीनPrice On Amazon
वाओ एंटी पॉल्यूशन सनस्क्रीनPrice On Amazon
ब्लू लिजर्ड सेंसटिव सनस्क्रीनPrice On Amazon
रि इक्युइल अल्ट्रा मैट ड्राई टच सनस्क्रीन जेलPrice On Amazon
द ब्लेसिंग ट्री सनस्क्रीन लोशनPrice On Amazon
न्यूट्रीग्लो सनस्क्रीन फेयरनेस लिकोरिस यूवी लोशनPrice On Amazon
काया क्लीनिक सनस्क्रीन फॉर सेंसिटिव स्किनPrice On Amazon

पढ़ते रहें लेख

तो आइए बिना देर किए अब हम सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट सनस्क्रीन लोशन में शामिल टॉप-9 नामों के बारे में जान लेते हैं।

सेंसिटिव स्किन के लिए सनस्क्रीन के नाम

संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट सनस्क्रीन लोशन के नाम जानने से पहले यह समझ लेना जरूरी होगा कि सनस्क्रीन पर यूवीए और यूवीबी जैसी अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाव की क्षमता को प्रदर्शित करने वाली ग्रेडिंग दी जाती हैं। यह ग्रेडिंग एसपीएफ (सन प्रोटेक्शन फैक्टर) और पीए (प्रोटेक्शन ग्रेड) से प्रदर्शित की जाती हैं। इसमें एसपीएफ, यूवीबी किरणों से बचाव की क्षमता प्रदर्शित करता है। वहीं, पीए ग्रेडिंग यूवीए किरणों से बचाव का भरोसा दिलाती है। सामान्य रूप से इन्हीं ग्रेडिंग के आधार पर एक अच्छे सनस्क्रीन लोशन का चुनाव किया जाता है। अब नीचे जानिए सेंसिटिव स्किन के लिए सनस्क्रीन के नाम और उनके गुण-दोष।

1. लोटस हर्बल सेफ सन थ्री इन वन मैट लुक डेली सन ब्लॉक

संवेदनशील त्वचा के लिए सनस्क्रीन की इस लिस्ट में सबसे पहले हम लोटस हर्बल सेफ सन थ्री इन वन को शामिल कर रहे हैं। यह सनस्क्रीन लोशन खासकर पुरुषों की त्वचा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से बिर्च, मैलो और हॉप्स जैसे प्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल किया गया है। इस कारण यह त्वचा की प्राकृतिक रूप से सुरक्षा कर सकता है। वहीं, सनस्क्रीन लोशन पर यूवीबी किरणों से सुरक्षा के लिए एसपीएफ-40 ग्रेडिंग की गई है। साथ ही यूवीए किरणों से बचाव के लिए इस सनस्क्रीन लोशन पर पीए 3 प्लस ग्रेडिंग दी गई है।

गुण:

  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त।
  • त्वचा को साफ व ऑयल फ्री रखने में मददगार।
  • एस्ट्रिंजेंट प्रभाव के कारण रोमछिद्रों में कसाव ला सकता है।
  • चेहरे पर चिपचिपाहट पैदा नहीं करता।
  • त्वचा पर आसानी से अवशोषित हो जाता है।

अवगुण :

● अधिक रूखी त्वचा वाले लोगों को उपयोग में कुछ परेशानी हो सकती है।

2. एल्टा एमडी यूवी क्लियर ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एसपीएफ 46 टिंटेड

सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट सनस्क्रीन के तौर पर एल्टा एमडी यूवी क्लियर ब्रॉड-स्पेक्ट्रम लोशन को भी उपयोग में लाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि टिंटेड फार्मूला होने के कारण यह सभी तरह की स्किन के लिए उपयोगी है। वहीं, ऑयल-फ्री होने के कारण यह संवेदनशील त्वचा पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सनस्क्रीन लोशन एसपीएफ-46 ग्रेडिंग के साथ आता है, जो यूवीए और यूवीबी, दोनों तरह की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से सुरक्षा प्रदान करने की क्षमता प्रकट करता है।

गुण :

  • त्वचा पर आसानी से अवशोषित हो जाता है।
  • त्वचा पर चिपचिपाहट पैदा नहीं करता है।
  • महक पैदा करने वाली सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  • खुजली या जलन पैदा होने की आशंका नहीं है।
  • रोमछिद्रों को ब्लॉक नहीं करता है।
  • पैराबेन जैसे रसायन का उपयोग नहीं किया गया है।
  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।

अवगुण :

  • पीए (प्रोटेक्शन ग्रेड) प्रदर्शित नहीं किया गया है।

Why We Think It's Worth Buying

The product has more than 12,002 reviews claiming its efficacy.

3. ला रोच-पोजे एन्थेलियस ड्राई टच क्लियर स्किन फेशियल सनस्क्रीन

कंपनी का दावा है कि यह सनस्क्रीन लोशन संवेदनशील त्वचा पर बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मामले में इस लोशन को मेडिकली टेस्ट किया गया है। यह लोशन एसपीएफ-60 ग्रेडिंग के साथ आता है, जो अधिक सौर्य जोखिम में भी सुरक्षा प्रदान करने का वादा करता है। वहीं, यह यूवीए और यूवीबी, दोनों तरह की किरणों से बचाव की क्षमता प्रकट करता है। इसी आधार पर माना जा सकता है कि संवेदनशील त्वचा के लिए सनस्क्रीन के तौर पर इस लोशन को इस्तेमाल किया जा सकता है।

गुण :

  • त्वचा पर आसानी अवशोषित हो जाता है।
  • त्वचा पर चिपचिपाहट प्रदर्शित नहीं करता है।
  • पानी में भी प्रभावी सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
  • कोई महक शामिल नहीं है।
  • पैराबेन मुक्त।
  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड।

अवगुण :

  • पीए (प्रोटेक्शन ग्रेड) का जिक्र नहीं किया गया है।
  • कुछ लोगों को उपयोग के बाद हल्की सफेदी का एहसास हो सकता है।

Why We Think It's Worth Buying

This product has made it to our top favorite list with more than 2,137 rave reviews on Amazon.

4. वाओ एंटी पॉल्यूशन सनस्क्रीन

जैसा कि इस सनस्क्रीन लोशन के नाम में ही एंटीपॉल्यूशन शामिल किया गया है। इससे पता चलता है कि यह सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाव तो करता ही है। साथ ही प्रदूषण के दुष्प्रभावों को भी दूर रखने में मदद कर सकता है। कंपनी का दावा है कि इसे एलोवेरा और मुलेठी जैसे प्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है। यही कारण है कि यह त्वचा को पुनर्जीवित कर सुरक्षा प्रदान करने का काम कर सकता है। यही वजह है कि सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट सनस्क्रीन की हमारी लिस्ट में इस लोशन को शामिल किया गया है।

गुण :

  • लोशन पर एसपीएफ-40 ग्रेडिंग है, जो लंबे समय तक सुरक्षा का भरोसा दिलाती है।
  • धूल और धुंए से त्वचा पर होने वाले दुष्प्रभावों को दूर रखने में मदद करता है।
  • धाग-धब्बों को दूर रखने में मददगार है।
  • पानी में भी प्रयोग किया जा सकता है।
  • पूरी तरह से वीगन है।
  • त्वचा की रंगत में सुधार कर सकता है।
  • पैराबेन मुक्त है।
  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड।

अवगुण :

  • पीए ग्रेडिंग का जिक्र नहीं हुआ है।

पढ़ना जारी रखें

5. ब्लू लिजर्ड सेंसटिव सनस्क्रीन

संवेदनशील त्वचा के लिए सनस्क्रीन के तौर पर ब्लू लिजर्ड सेंसटिव सनस्क्रीन को भी उपयोग किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि उनका यह सनस्क्रीन लोशन खासतौर पर सेंसिटिव स्किन के लिए तैयार किया गया है। साथ ही यह लोशन एसपीएफ-30 प्लस ग्रेडिंग के साथ आता है, इसलिए यह काफी हद तक यूवीबी किरणों से सुरक्षा प्रदान करने का काम कर सकता है। वहीं, यह लोशन यूवीए अल्ट्रावायलेट किरणों से सुरक्षा प्रदान करने का भी दावा करता है।

गुण :

  • पैराबेन फ्री है।
  • महक के लिए किसी रसायन का इस्तेमाल नहीं हुआ है।
  • पानी में भी सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

अवगुण :

  • पीए ग्रीडिंग का जिक्र नहीं किया गया है।

6. रि इक्युइल अल्ट्रा मैट ड्राई टच सनस्क्रीन जेल

इस सनस्क्रीन लोशन को रसभरी और नारियल के अर्क के साथ तैयार किया गया है, जो त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने का काम कर सकते हैं। वहीं, यह लोशन एसपीएफ-50 और पीए 4 प्लस ग्रेडिंग के साथ आता है। इसका अर्थ यह हुआ कि यह लोशन यूवीबी और यूवीए, दोनों तरह की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से लंबे समय तक बचाव करने में सक्षम है।

गुण :

  • त्वचा पर आसानी से अवशोषित हो जाता है।
  • चिपचिपाहट का एहसास नहीं कराता है।
  • पानी में सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड।
  • पैराबेन और सल्फेट जैसे रसायनों से मुक्त है।
  • पसीना निकलने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है।
  • अल्ट्रावायलेट किरणों के साथ इन्फ्रारेड प्रोटेक्शन भी प्रदान करता है।
  • त्वचा पर सफेदी नहीं छोड़ता है।

अवगुण :

  • कुछ लोगों को महंगा लग सकता है।
  • कुछ लोगों में मुंहासे का कारण बन सकता है।

7. द ब्लेसिंग ट्री सनस्क्रीन लोशन

कंपनी का दावा है कि यह सनस्क्रीन लोशन महिला व पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है। साथ ही महिलाएं इस लोशन को मेकअप के नीचे भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह लोशन एसपीएफ-50 और पीए 3 प्लस ग्रेडिंग के साथ आता है। यह इतना हल्का है कि त्वचा पर बिलकुल भी पता नहीं चलता।

गुण :

  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • रोमछिद्रों को ब्लॉक नहीं करता है।
  • पानी में भी प्रभावी सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

अवगुण :

  • कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।

8. न्यूट्रीग्लो सनस्क्रीन फेयरनेस लिकोरिस यूवी लोशन

कंपनी का दावा है कि इस सनस्क्रीन लोशन को चंदन, मुलेठी, एलोवेरा, लेमनग्रास, गाजर और कैमोमाइल के अर्क के साथ तैयार किया गया है। इसलिए, यह इन प्राकृतिक उत्पादों के गुणों के साथ त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने का काम कर सकता है। वहीं, यह लोशन एसपीएफ-40 और पीए 3 प्लस ग्रेडिंग के साथ आता है।

गुण :

  • त्वचा पर सौम्य है।
  • आसानी से अवशोषित हो जाता है।
  • मेकअप के नीचे इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • पसीना निकलने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है।
  • त्वचा पर चिपचिपाहट पैदा नहीं करता है।
  • सल्फेट और पैराबेन जैसे रसायन शामिल नही हैं।
  • किफायती है।
  • प्राकृतिक उत्पाद के तौर पर प्रमाणित किया गया है।

अवगुण :

  • कोई ज्ञात अवगुण मौजूद नही हैं।

9. काया क्लीनिक सनस्क्रीन फॉर सेंसिटिव स्किन

संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट सनस्क्रीन की हमारी इस लिस्ट में आखिरी नाम काया क्लीनिक सनस्क्रीन फॉर सेंसिटिव स्किन का है। कंपनी का दावा है कि यह सनस्क्रीन लोशन यूवीए और यूवीबी, दोनों तरह की अल्ट्रावायलेट किरणों से सुरक्षा प्रदान करने का काम कर सकता है। साथ ही यह सनबर्न और झुर्रियों की समस्या को कुछ हद तक कम करने में भी सहायक है। बता दें यह सनस्क्रीन लोशन एसपीएफ-15 ग्रेडिंग के साथ आता है।

गुण :

  • संवेदनशील त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है।
  • त्वचा को नमी प्रदान करने का काम कर सकता है।
  • त्वचा को पोषण दे सकता है।
  • कोई एलर्जिक रिएक्शन नहीं है।
  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।

अवगुण :

  • लो एसपीएफ ग्रेडिंग है।
  • पीए ग्रेडिंग का जिक्र नहीं किया गया है।
  • कुछ लोगों को महंगा लग सकता है।

आगे पढ़ें लेख

लेख के अगले भाग में अब हम आपको सेंसिटिव स्किन के लिए सनस्क्रीन चुनते वक्त ध्यान रखने वाली कुछ खास बातें बताएंगे।

सेंसिटिव स्किन के लिए सनस्क्रीन कैसे चुनें?

सेंसिटिव स्किन के लिए सनस्क्रीन चुनते वक्त निम्न बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

  • सनस्क्रीन लोशन पर एसपीएफ और पीए ग्रेडिंग दी गई हो।
  • त्वचा पर आसानी से अवशोषित हो सके।
  • ड्राई और मैट लुक देने वाला हो।
  • पैराबेन और सल्फेट जैसे हानिकारक रसायन का इस्तेमाल न हुआ हो।
  • कोई एलर्जिक रिएक्शन न हो।
  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड हो।
  • ऑथराइज्ड विक्रेता से ही खरीदा जाना चाहिए।

संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट सनस्क्रीन लोशन कौन सा है और उसमें क्या-क्या खूबियां होनी चाहिए? इस सवाल का जवाब अब तो आपको मिल ही गया होगा। तो फिर देर किस बात की, लेख में बताई गई सभी बातों को ध्यान में रखें और लेख में दी गई संवेदनशील त्वचा के लिए बेस्ट सनस्क्रीन की लिस्ट से किसी एक का चुनाव करें। उम्मीद करते हैं कि संवेदनशील त्वचा के लिए सटीक सनस्क्रीन लोशन चुनने में यह लेख मददगार साबित होगा।

The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख