
संवेदनशील त्वचा (सेंसिटिव स्किन) के लिए 9 सबसे अच्छे साबुन – Best Soaps for Sensitive Skin In Hindi
जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है, उन्हें किसी भी सामान्य त्वचा के लिए बने उत्पाद के उपयोग से एलर्जी होने का जोखिम बना रहता है। इसलिए, संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए खास स्किन प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं, ताकि उनकी त्वचा को किसी तरह का नुकसान न हो। कई साबुन कंपनियां सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट साबुन का निर्माण करती हैं, जिसकी जानकारी स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में विस्तारपूर्वक दी जा रही है। साथ ही इन साबुनों को खरीदने के लिए अमेजन लिंक भी हर प्रोडक्ट के साथ दिए गए हैं।
नीचे है जरूरी जानकारी
चलिए, सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छे साबुन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विषय सूची
सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छे साबुन के नाम
जब संवेदनशील त्वचा के लिए साबुन के सभी गुण व अवगुण पता हो, तो उसका चुनाव करना आसान हो जाता है। इस काम में हम आपकी मदद कर रहे हैं।
1. वैनिक्रीम क्लींजिंग बार
वैनिक्रीम क्लींजिंग बार को खुशबू मुक्त फॉर्मूला द्वारा तैयार किया जाता है, जो त्वचा को साफ करने के साथ ही मॉइस्चराइज भी कर सकता है। इसके अलावा, यह त्वचा को तरोताज और मुलायम बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। इससे त्वचा की कई तरह की समस्याएं दूर रहती हैं। इसलिए, इसे सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छे साबुन में से एक कहा जा सकता है।
गुण:
- त्वचा को अच्छी तरह साफ कर बैक्टीरिया से छुटकारा दिला सकता है।
- त्वचा में किसी तरह की जलन नहीं होती है।
- त्वचा को कोमल और नरम रखने में सहायक होता है।
- इसकी पैकेजिंग अच्छी होती है।
- चर्मरोग विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित किया गया है।
अवगुण:
- यह त्वचा को लंबे समय तक नमीयुक्त नहीं रख पाता है।
2. सेटाफिल जेंटल क्लींजिंग बार
सेटाफिल जेंटल क्लींजिंग बार सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट साबुन साबित हो सकता है। इस कंपनी का दावा है कि इसे विशेष रूप से रूखी और संवेदनशील त्वचा के लिए डिजाइन किया गया है। इसे चेहरे और पूरे शरीर पर लगाया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा नमीयुक्त रहती है और मुंहासे की समस्या भी दूर हो सकती है।
गुण:
- प्रतिदिन उपयोग में लाया जा सकता है।
- यह नॉन-इर्रिटेटिंग होता है।
- इसमें हाइपोएलर्जेनिक प्रभाव पाए जाते हैं, जो त्वचा में एलर्जी की समस्या को दूर रख सकते हैं।
- त्वचा रोग विशेषज्ञ इसे उपयोग करने की सलाह देते हैं।
- यह साबुन सभी तरह की त्वचा के लिए सुरक्षित होता है।
- यह गैर-कॉमेडोजेनिक होता है, जो त्वचा के रोम छिद्रों के बंद होने की आशंका को कम कर सकता है।
अवगुण:
- कुछ ग्राहकों का कहना है कि यह प्रभावकारी नहीं होता है। इससे यह साबित होता है कि यह कुछ लोगों की त्वचा पर असर न करे।
3. लैवेंडर गोट मिल्क सोप बार
सेंसिटिव स्किन के लिए साबुन के रूप में प्राकृतिक तत्वों से बना यह साबुन अच्छा हो सकता है। इस कंपनी का कहना है कि इसे जैतून का तेल, नारियल का तेल, पाम तेल, बकरी का दूध और लैवेंडर तेल का उपयोग करके बनाया जाता है। यह त्वचा के लिए एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक की तरह काम कर सकता है। इससे त्वचा को संक्रमण की समस्या से दूर रखा जा सकता है।
गुण:
- त्वचा को रूखा नहीं बनता है।
- पुरुष और महिला दोनों उपयोग कर सकते हैं।
- इसके इस्तेमाल से त्वचा की खुजली कम हो सकती है।
- इसमें नैचुरल फैट और मॉइस्चराइजिंग प्रॉपर्टी होती है।
- छोटे बच्चों के लिए भी उपयोग हो सकता है।
अवगुण:
- यह महंगा होता है।
4. बायोटीक आलमंड ऑयल नरिशिंग बॉडी सोप
बायोटीक की माने तो यह साबुन त्वचा के प्राकृतिक पीएच स्तर संतुलन को प्रभावित किए बिना शरीर की अशुद्धियों को दूर करने में मदद कर सकता है। इसे हल्दी, बादाम, नीम, अरंडी और नारियल के तेल के मिश्रण द्वारा बनाया जाता है। यह सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छे साबुन में से एक साबित हो सकता है। यह त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का काम कर सकता है।
गुण:
- त्वचा को नमीयुक्त और हाइड्रेट रखने में सहायक है।
- त्वचा के बैक्टीरिया को पूरी तरह साफ कर सकता है। इससे खुजली, डर्मेटाइटिस और दाद जैसे संक्रमण को दूर रखा जा सकता है।
- त्वचा में निखार ला सकता है।
- इसमें हाइपोएलर्जेनिक इफेक्ट होते हैं।
- सभी प्रकार की त्वचा के लिए सुरक्षित होता है।
- इसकी खुशबू अच्छी और प्राकृतिक होती है।
- इसकी कीमत कम होती है।
अवगुण:
- इस साबुन का असर लंबे समय तक नहीं रहता है।
5. शिया मॉइस्चर आर्गेनिक अफ्रीकन ब्लैक सोप
सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट साबुन की सूची में शिया मॉइस्चर आर्गेनिक अफ्रीकन ब्लैक सोप का नाम भी शामिल है। यह साबुन आर्गेनिक तत्वों से समृद्ध होता है। यह त्वचा के लिए प्राकृतिक रूप से लाभकारी हो सकता है। यह त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर सकता है।
गुण:
- स्किन को हाइड्रेट रखने का काम कर सकता है।
- इसमें सल्फेट्स, पैराबेन और फ्थालेट्स नहीं होता है।
- यूएसडीए द्वारा प्रमाणित होता है।
- मुंहासे की समस्या को दूर रखने में सहायक हो सकता है।
अवगुण:
- इसकी कीमत अधिक होती है।
- लंबे समय तक त्वचा में नमी को बनाए रखने में सक्षम नहीं है।
6. डव ब्यूटी बार
डव एक जाना-माना ब्रांड है, जो संवेदनशील त्वचा के लिए साबुन का भी निर्माण करता है। यह साबुन की गंदगी को अच्छी तरह साफ कर त्वचा को कोमल या मुलायम रखने का काम कर सकता है। साथ ही त्वचा की नमी को खोने से भी रोक सकता है। इसलिए, यह संवेदनशील के लिए बेस्ट साबुन साबित हो सकता है।
गुण:
- इस साबुन में हाइपोएलर्जेनिक प्रभाव पाए जाते हैं।
- इसे डर्मेटोलॉजिकल रूप से प्रमाणित किया गया है।
- रोजाना उपयोग में लाया जा सकता है।
- इसे पूरे शरीर पर लगाया जा सकता है।
- इसमें किसी तरह की कृत्रिम सुगंध नहीं होती है।
अवगुण:
- इसकी कीमत ज्यादा होती है।
7. द बॉडी शॉप आलमंड मिल्क एंड हनी सोप बार
यह सेंसिटिव स्किन के लिए साबुन के तौर पर अच्छा हो सकता है। कंपनी के अनुसार, इस साबुन को बनाने के लिए बादाम दूध और शहद का इस्तेमाल किया जाता है। इससे त्वचा के प्राकृतिक पीएच और नमी के स्तर को बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इसके इस्तेमाल से त्वचा की खुजली व सूखापन भी दूर हो सकता है।
गुण:
- त्वचा को अच्छी तरह साफ करने में सहायक है।
- त्वचा को कोमल और मुलायम बना सकता है।
- इसमें मनमोहक सुगंध होती है।
- यह हाइपोएलर्जेनिक होता है।
- इसे चर्मरोग विशेषज्ञों द्वारा टेस्ट किया गया है।
अवगुण:
- त्वचा में 24 घंटे तक नमी को रोकने में सक्षम नहीं है।
8. मिरह बेले – आर्गेनिक शिया कोकम बटर सोप बार
मिरह बेले के इस साबुन को सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे अच्छे साबुन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह शीया बटर, कोकम बटर, कोको बटर व मैंगो बटर के गुणों से समृद्ध होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस साबुन के नियमित इस्तेमाल से जलन, चकत्ते, एक्जिमा और सोरायसिस की समस्या को कम किया जा सकता है।
गुण:
- त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज कर सकता है।
- इसमें विटामिन-ई और एसेंशियल फैटी एसिड होते हैं, जो त्वचा को पर्याप्त पोषक तत्व दे सकते हैं।
- त्वचा की टोन को बढ़ावा दे सकता है।
- यह पैराबेंस, सल्फेट, एसएलएस और सिलिकॉन जैसे केमिकल मुक्त होता है।
- यह किफायती होता है।
अवगुण:
- इसका असर नजर आने में समय लग सकता है।
9. बेसिस सेंसिटिव स्किन सोप
सेंसिटिव स्किन के लिए साबुन के रूप में बेसिस सेंसिटिव स्किन सोप क्लीन एंड सॉट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कंपनी का दावा है कि यह त्वचा को गहराई से साफ कर निखार प्रदान कर सकता है। दरअसल, इसमें कैमोमाइल और एलोवेरा के अर्क शामिल होते हैं, जो त्वचा में आई सूजन से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद ग्लिसरीन रूखी त्वचा को मॉइस्चराइज प्रदान कर सकता है।
गुण:
- हर दिन उपयोग में लाया जा सकता है।
- इसे त्वचा विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित किया गया है।
- इसमें किसी तरह की कृत्रिम खुशबू नहीं मिलाई जाती है।
- इसमें किसी तरह का हानिकारक रसायन नहीं होता है।
अवगुण:
- यह साबुन कीमती होता है।
अब संवेदनशील त्वचा वाले व्यक्ति बिना किसी झिझक के साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि ऊपर बताए गए सभी 9 साबुन उनकी त्वचा के अनुकूल ही बनाए गए हैं। इन साबुन को खरीदने के लिए किसी बाजार में ढूंढने की आवश्यकता नहीं है। इसे आप प्रोडक्ट की जानकारी के साथ दिए गए अमेजन लिंक से खरीद सकते हैं। साथ ही आपके पहचान में कोई संवेदनशील त्वचा वाला व्यक्ति है, तो उनके साथ भी इस लेख को शेयर करें। हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख में दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। ऐसे ही अन्य स्किन व हेयर केयर प्रोडक्ट के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहें स्टाइलक्रेज।
और पढ़े:
- रूखी त्वचा के लिए 10 सबसे अच्छे साबुन
- पिंपल के लिए 12 सबसे अच्छे साबुन
- ऑयली स्किन के लिए 14 सबसे अच्छे साबुन
- त्वचा का रंग साफ करने के लिए 13 सबसे अच्छे साबुन
- जानिए 10 सबसे अच्छे नीम साबुन के नाम

Latest posts by Bhupendra Verma (see all)
- नाखूनों को तेजी से बढ़ाने और मजबूत करने के तरीके – How To Grow Nails Faster And Stronger in hindi - January 24, 2021
- तनाव (स्ट्रेस) दूर करने के लिए योग – Yoga for Stress in Hindi - January 21, 2021
- सिर दर्द के लिए योग – Yoga for Headache in Hindi - January 20, 2021
- दलिया के फायदे और नुकसान – Bulgur Wheat (Daliya) Benefits and Side Effects in Hindi - January 20, 2021
- चिकनगुनिया के लक्षण, इलाज और घरेलू उपचार – Chikungunya Symptoms and Home Remedies in Hindi - January 19, 2021
