स्ट्रेच मार्क्स के लिए ऑलिव ऑयल का उपयोग – Olive Oil for Stretch Marks in Hindi

Written by , MA (Mass Communication) Kavita Singh MA (Mass Communication)
 • 
 

प्रेगनेंसी या वजन में उतार-चढ़ाव से शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स के निशान उभर आते हैं। इस पर महिलाओं का ध्यान तब जाता है जब वे कुछ खास तरह के कपड़े पहनना चाहती हैं और उन्हें स्ट्रेच मार्क्स छुपाने की नौबत आ जाती है। ऐसे में अगर आपके साथ भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या है और आपको पसंदीदा कपड़ों का चुनाव करने में परेशानी हो रही है, तो स्टाइलक्रेज का यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां हम स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए ऑलिव ऑयल के उपयोग से जुड़ी जानकारी देंगे। साथ ही स्ट्रेच मार्क्स के लिए ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल के कुछ आसान तरीके भी बताएंगे। तो बिना देर करते हुए स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए ऑलिव ऑयल के उपयोग से जुड़ी जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

आगे पढ़ें लेख

सबसे पहले यह जान लेते हैं कि स्ट्रेच मार्क्स के लिए ऑलिव ऑयल बेहतर उपाय है या नहीं।

क्या स्ट्रेच मार्क्स के लिए ऑलिव ऑयल फायदेमंद है?

यह जरूरी नहीं है कि हर सवाल का जवाब हां या ना में हो। ऐसे में स्ट्रेच मार्क्स से जुड़े ऑलिव ऑयल के उपयोग के इस सवाल का जवाब भी मिला-जुला है। जहां कुछ स्टडीज में स्ट्रेच मार्क्स के लिए जैतून के तेल के मालिश को उपयोगी पाया गया है (1)। वहीं, अन्य कुछ शोध में स्ट्रेच मार्क्स के लिए ऑलिव ऑयल कुछ खास प्रभावकारी साबित नहीं हुआ (2)।

इस संबंध में अगर लोक मान्यताओं की बात की जाए, तो कई लोग स्ट्रेच मार्क्स के लिए जैतून के तेल के प्रभाव को बढ़ाने के लिए इसके साथ कुछ अन्य सामग्रियों को मिलाकर भी उपयोग करते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम भी लेख में आगे स्ट्रेच मार्क्स कम करने के उपाय के तौर पर जैतून तेल को अलग-अलग सामग्रियों के साथ उपयोग करने के कुछ टिप्स दे रहे हैं।

पढ़ते रहें लेख

चलिए, आगे स्ट्रेच मार्क्स के लिए ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल के बारे में जानते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कैसे करें – How To Use Olive Oil For Stretch Marks In Hindi

स्ट्रेच मार्क्स के लिए ऑलिव ऑयल के उपयोग के तरीकों को नीचे क्रमवार तरीके से बताया गया है। इन उपायों को जानने से पहले यह भी जान लें कि स्ट्रेच मार्क्स से पूरी तरह छुटकारा नहीं पाया जा सकता है। हां, नीचे बताए गए उपायों की मदद से स्ट्रेच मार्क्स को कुछ हद तक कम करने में मदद मिल सकती है। तो स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने के लिए ऑलिव ऑयल का उपयोग कुछ इस प्रकार करें :

1. ऑलिव ऑयल और शिया बटर

सामग्री:

  • 1 चम्मच शिया बटर
  • 1 चम्मच ऑलिव ऑयल

उपयोग करने का तरीका:

  • शिया बटर और जैतून के तेल को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट से रात को सोने से पहले स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज करें।
  • रातभर इसे लगा रहने दें।
  • अगली सुबह इसे धो लें।
  • इस पेस्ट का उपयोग रोजाना रात को या दिन में किसी भी वक्त कर सकते हैं।

कैसे है फायदेमंद:

स्किन के लिए शिया बटर के फायदे कई सारे हैं। यही कारण है कि इसका इस्तेमाल कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स में किया जाता है। सिर्फ स्किन केयर ही नहीं, बल्कि स्ट्रेच मार्क्स के क्रीम में भी शिया बटर का उपयोग किया जाता है। एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध के मुताबिक, शिया बटर युक्त स्ट्रेच मार्क्स क्रीम का उपयोग काफी प्रभावकारी पाया गया। स्टडी के अनुसार शिया बटर त्वचा की इलास्टिसिटी और कॉलजेन के स्तर में सुधार कर स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मददगार पाया गया है (3)।

इस तरह माना जा सकता है कि स्ट्रेच मार्क्स के लिए ऑलिव ऑयल के साथ शिया बटर का इस्तेमाल उपयोगी हो सकता है। अगर शिया बटर स्ट्रेच मार्क्स पर प्रभाव डाल सकता है, तो वहीं जैतून का तेल त्वचा को मॉइस्चराइज और बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर सकता है (4)। फिलहाल, शिया बटर और जैतून के तेल के एक साथ उपयोग से जुड़े शोध की कमी है, लेकिन विकल्प के तौर पर इन दोनों के मिश्रण का उपयोग किया जा सकता है।

2. ऑलिव ऑयल और कॉफी पाउडर

सामग्री:

  • 1 चम्मच कॉफी पाउडर
  • 1-2 छोटी चम्मच ऑलिव ऑयल

उपयोग करने का तरीका:

  • सबसे पहले कॉफी पाउडर और ऑलिव ऑयल को मिला लें।
  • अब स्ट्रेच मार्क्स पर थोड़ी देर तक इससे स्क्रब करें।
  • इस स्क्रब को त्वचा पर लगा रहने दें। कुछ देर बाद इसे वॉश कर लें।
  • इसके बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
  • हफ्ते में तीन बार इसका उपयोग किया जा सकता है।

कैसे है फायदेमंद:

कॉफी और जैतून का तेल स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है या नहीं, इसको लेकर वैज्ञानिक शोध की आवश्यकता है। हालांकि, कई लोग कॉफी का उपयोग स्क्रब के तौर पर त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए करते हैं (5)। वहीं, लोगों का यह भी मानना है कि त्वचा को स्क्रब करने से स्ट्रेच मार्क्स के निशान हल्के हो सकते हैं। ऐसे में इस आधार पर स्ट्रेच मार्क्स के लिए यह नुस्खा ट्राई किया जा सकता है।

3. ऑलिव ऑयल और नारियल तेल

सामग्री:

  • 1 चम्मच नारियल तेल
  • 1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल
  • 1 कटोरी

उपयोग करने का तरीका:

  • नारियल तेल को गर्म कर लें।
  • फिर एक कटोरी में नारियल तेल और जैतून के तेल को मिला लें।
  • तैयार मिश्रण को गुनगुना होने के बाद स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज करें।
  • इसे रात को उपयोग करें और रातभर के लिए छोड दें।
  • इसका उपयोग रोज रात को सोने से पहले कर सकते हैं।

कैसे है फायदेमंद:

त्वचा के लिए नारियल तेल का उपयोग कई सालों से किया जाता रहा है। वहीं, स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू उपाय में जैतून तेल के साथ नारियल तेल का उपयोग भी लाभकारी हो सकता है। दरअसल, एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित, एक स्टडी में नारियल का तेल कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने में मददगार पाया गया है (6)। वहीं, अनियंत्रित कोलेजन का स्तर स्ट्रेच मार्क्स के कारणों में से एक है (7)। ऐसे में स्ट्रेच मार्क्स के लिए जैतून और नारियल तेल का यह मिश्रण ट्राई कर सकते हैं।

4. ऑलिव ऑयल और एलोवेरा

सामग्री:

  • 1-2 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 2-3 बूंद ऑलिव ऑयल
  • एक बाउल

उपयोग करने का तरीका:

  • एक बाउल में एलोवेरा जेल और ऑलिव ऑयल को फेंट लें।
  • नहाने से पहले इस तैयार पेस्ट से स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज करें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
  • नहाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं।
  • इसका उपयोग हर दूसरे दिन किया जा सकता है।

कैसे है फायदेमंद:

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए कई बार लोग एलोवेरा का उपयोग करते हैं। ऐसे में स्ट्रेच मार्क्स के लिए भी एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, कभी-कभी स्ट्रेच मार्क्स में खुजली की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में एलोवेरा युक्त क्रीम स्ट्रेच मार्क्स में होने वाले खुजली के लिए उपयोगी पाया गया है (8)। इसके साथ ही, एलोवेरा जेल कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ा सकता है (9)। ऐसे में एलोवेरा को स्ट्रेच मार्क्स के लिए उपयोगी मान सकते हैं, क्योंकि स्ट्रेच मार्क्स के उपचार में कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाया जाता है (10)। तो स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने के लिए एलोवेरा जेल और जैतून के तेल का यह विकल्प आजमा सकते हैं।

5. ऑलिव ऑयल और ब्राउन शुगर

सामग्री:

  • 2 चम्मच ब्राउन शुगर
  • 1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल

उपयोग करने का तरीका:

  • चीनी और जैतून के तेल को मिला लें।
  • स्ट्रेच मार्क्स पर इस मिश्रण से थोड़ी देर के लिए स्क्रब करें।
  • थोड़ी देर बाद त्वचा को साफ कर मॉइस्चराइजर लगा लें।
  • इसका उपयोग हफ्ते में दो से तीन दिन नहाने से पहले किया जा सकता है।

कैसे है फायदेमंद:

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए स्क्रब को अच्छा माना जाता है। हालांकि, इस संबंध में वैज्ञानिक शोध की कमी है और यह लोगों के मान्यताओं के आधार पर है। ऐसे में ट्रायल के तौर पर स्ट्रेच मार्क्स पर ब्राउन शुगर का उपयोग ऑलिव ऑयल के साथ कर सकते हैं। स्ट्रेच मार्क्स के दाग कम हो या न हो, लेकिन इससे त्वचा एक्सफोलिएट होकर स्वस्थ हो सकती है।

6. ऑलिव ऑयल और बादाम तेल

सामग्री:

  • 1 कटोरी
  • 2-3 बूंद बादाम तेल
  • 1 चम्मच ऑलिव ऑयल

उपयोग करने का तरीका:

  • बादाम तेल और ऑलिव ऑयल को मिला लें।
  • फिर खिंचाव के निशान पर हल्के हाथों से मालिश करें।
  • मालिश करने के करीब 15 मिनट बाद त्वचा को पानी से धो लें।
  • इसे दिन में एक या दो बार उपयोग किया जा सकता है।

कैसे है फायदेमंद:

त्वचा के लिए बादाम तेल के फायदे कई सारे हैं और उन्हीं में स्ट्रेच मार्क्स का कम होना भी शामिल है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर मौजूद एक अध्ययन के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान बादाम तेल का इस्तेमाल करने से स्ट्रेच मार्क्स कम होने की पुष्टि हुई है (11)। यही कारण है कि बादाम तेल का इस्तेमाल स्ट्रेच मार्क्स को कम करने वाली कई क्रीम्स में किया जाता है। इस आधार पर बादाम तेल और ऑलिव ऑयल के मिश्रण का इस्तेमाल स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए किया जा सकता है।

नोट: ऊपर बताए गए नुस्खों के उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और अगर ऊपर बताई गई किसी भी सामग्री से एलर्जी हो तो उसका उपयोग न करें।

लेख को अंत तक पढ़ें

स्ट्रेच मार्क्स के लिए ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल करने के तरीकों के बाद इससे संबंधित कुछ सावधानियों के बारे में जानना भी जरूरी है।

स्ट्रेच मार्क्स के लिए ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से जुड़ी सावधानियां

इसमें कोई दो राय नहीं है कि जैतून का तेल त्वचा के लिए उपयोगी है, लेकिन इसके इस्तेमाल के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी भी जरुरी है। अगर इसका ठीक तरीके से उपयोग न किया जाए, तो ऑलिव ऑयल के नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे में नीचे हम जैतून तेल के उपयोग से जुड़ी सावधानियां आपके साथ साझा कर रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं :

  • ऑलिव ऑयल को स्ट्रेच मार्क्स के लिए लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • संवेदनशील त्वचा वाले इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की राय लें।
  • किसी को अगर त्वचा संबंधी समस्या या ऐलर्जी है, तो वह ऑलिव ऑयल के उपयोग से परहेज करें (12)।
  • अगर किसी को एटॉपिक डर्मेटाइटिस (त्वचा पर खुजली व सूजन) की समस्या रही हो, तो वे जैतून के तेल का उपयोग न करें। इसके उपयोग से उन्हें एरिथेमा (erythema- सूजन के कारण त्वचा का लाल होना) की परेशानी हो सकती है (13)।

इस लेख को पढ़ने के बाद आप स्ट्रेच मार्क्स के लिए ऑलिव ऑयल के लाभ, नुकसान और इसके इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में अच्छी तरह जान गए होंगे। लेख में दिए स्ट्रेच मार्क्स के घरेलू उपाय अपनाकर कुछ हद तक इसे हल्का किया जा सकता है। यदि समस्या काफी ज्यादा है तो इसके लिए बेहतर होगा कि किसी त्वचा रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें। उम्मीद है कि इस आर्टिकल से पाठकों को स्ट्रेच मार्क्स के लिए ऑलिव ऑयल के उपयोग से संबंधित हर आवश्यक जानकारी हासिल हो गई होगी। इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर, स्ट्रेच मार्क्स के घरेलू उपायों से अन्य लोगों को भी अवगत कराएं। ऐसे ही अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहिए स्टाइलक्रेज की वेबसाइट से।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कौन सा ऑलिव ऑयल स्ट्रेच मार्क्स के लिए अच्छा होता है?

कोल्ड प्रेस्ड या एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का उपयोग अच्छा हो सकता है, लेकिन हम यह स्पष्ट कर दें कि यह जरूरी नहीं कि जैतून के तेल से स्ट्रेच मार्क्स पूरी तरह से खत्म हो जाए।

क्या ऑलिव ऑयल स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है?

ऑलिव ऑयल स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में लाभकारी है या नहीं, इसके लिए अभी और शोध की आवश्यकता है। हालांकि, जैतून के तेल को ऊपर बताए गए सामग्रियों के साथ उपयोग कर स्ट्रेच मार्क्स को कुछ हद तक हल्का किया जा सकता है।

References

Articles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Read our editorial policy to learn more.

  1. The use of anti stretch marks’ products by women in pregnancy: a descriptive, cross-sectional survey
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5031338/
  2. Topical management of striae distensae (stretch marks): prevention and therapy of striae rubrae and albae
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5057295/
  3. Topical management of striae distensae (stretch marks): prevention and therapy of striae rubrae and albae
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5057295/
  4. Olive oil inhibits ageing signs induced by chronic stress in ex vivo human skin via inhibition of extracellular-signal-related kinase 1/2 and c-JUN pathways
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/30740755/
  5. DEVELOPMENT OF HERBAL FACIAL MASK CREAM FROM SUAN
    SUNANDHA PALACE FACIAL BEAUTY
    http://www.iraj.in/journal/journal_file/journal_pdf/6-332-148826702723-26.pdf
  6. Anti-Inflammatory and Skin Barrier Repair Effects of Topical Application of Some Plant Oils
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5796020/
  7. Stretch marks
    https://medlineplus.gov/ency/article/003287.htm
  8. The effect of Aloe vera gel and sweet almond oil on striae gravidarum in nulliparous women
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/28521546/
  9. Dietary Aloe Vera Supplementation Improves Facial Wrinkles and Elasticity and It Increases the Type I Procollagen Gene Expression in Human Skin in vivo
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2883372/#:~:text=Conclusion,dose%20and%20high%2Ddose%20groups.
  10. Stretch Marks
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK436005/
  11. The effect of bitter almond oil and massaging on striae gravidarum in primiparaous women
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/22594386/
  12. Use of Olive Oil for the Treatment of Seborrheic Dermatitis in Children
    https://jamanetwork.com/journals/jamapediatrics/fullarticle/1308503
  13. Effect of olive and sunflower seed oil on the adult skin barrier: implications for neonatal skin care
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/22995032/

और पढ़े:

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख