त्वचा का रंग साफ करने के लिए 13 सबसे अच्छे साबुन – Best Skin Whitening Soaps In Hindi

Written by , BA (Mass Communication) Arpita Biswas BA (Mass Communication)
 • 
 

चेहरे का रंग साफ करने के लिए लोग कई तरह के सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग करते हैं। बाजार में आपको ऐसे कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, जो चेहरे की रंगत निखारने के साथ-साथ दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकते हैं। वहीं, जब बात पूरे शरीर की हो, तो चेहरे के लिए बने प्रोडक्ट को पूरी त्वचा पर इस्तेमाल करना मुमकिन नहीं है। इस काम में कुछ खास साबुन आपकी मदद कर सकते हैं। मार्केट में कई ऐसे साबुन उपलब्ध हैं, जो त्वचा का रंग साफ करने के साथ-साथ उसे मुलायम बनाने का काम कर सकते हैं। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आपको कुछ चुनिंदा रंग साफ करने के लिए साबुन के नाम बताने जा रहे हैं। साथ ही इस लेख में आपको इनकी खूबियां और खामियां भी जानने को मिलेंगी।

जानिए विस्तार से

आगे जानिए त्वचा का रंग साफ करने के लिए सबसे अच्छे साबुन के कुछ बेहतरीन ब्रांड्स के बारे में।

रंग साफ करने के लिए सबसे अच्छे साबुन के नाम

लेख के इस भाग जानिए त्वचा का रंग साफ करने के लिए 13 सबसे अच्छे साबुन के नाम और उनके गुण-अवगुण। इन उत्पादों के बारे में जानने के बाद, अगर आपको इनमें से कोई प्रोडक्ट पसंद आता है, तो आप दिए गए बाय नाउ के बटन पर क्लिक कर उसे घर बैठे खरीद सकते हैं। अब पढ़िए आगे –   

1. हेल्थविट कोजिकेयर स्किन व्हाइटनिंग सोप

त्वचा का रंग साफ करने के लिए साबुन की लिस्ट में पहला नाम हेल्थविट कोजिकेयर स्किन व्हाइटनिंग सोप का है। यह साबुन कोजिक एसिड, ग्लूटेथिओन, विटामिन ए, विटामिन-ई और आरब्यूटिन जैसे तत्वों से बनाया गया है। माना जाता है कि जहां कोजिक एसिड और आरब्यूटिन त्वचा का रंग निखारने में मदद कर सकते हैं, वहीं ग्लूटेथिओन एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम कर त्वचा को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन-ए और ई त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इस साबुन का उपयोग आप दिन में दो बार कर सकते हैं।

गुण :

  • बढ़ती उम्र के लक्षणों का दिखना कम कर सकता है।
  • सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाव कर सकता है।
  • त्वचा को नमी प्रदान कर सकता है।
  • मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है।

अवगुण : 

  • कुछ नहीं।

2. असंती थाई पपाया हर्बल स्किन व्हाइटनिंग सोप

असंती द्वारा बनाया गया यह एक हर्बल साबुन है। इस साबुन में पपीता और शहद के गुण शामिल किए गए हैं, जो त्वचा को साफ रखने के साथ-साथ उसका रंग निखारने में मददगार हो सकते हैं। इस साबुन का इस्तेमाल चेहरे के लिए भी किया जा सकता है। कस्टमर रिव्यू के अनुसार, यह चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में भी सहायक हो सकता है।

गुण :

  • ऑर्गेनिक है।
  • एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।
  • भीनी खुशबू है।
  • एलर्जी का कारण नहीं बनता।

अवगुण :

  • महंगा है।

3. सायना पपाया सोप

निर्माता कंपनी के अनुसार सायना पपाया सोप में पपीते के अर्क के साथ विटामिन-ई के गुण शामिल किए गए हैं। माना जाता है कि पपीते का अर्क मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को साफ रखने और उसकी रंगत निखारने में मदद कर सकता है। वहीं, इसमें मौजूद विटामिन-ई एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को बढ़ती उम्र के लक्षणों से बचाने में मदद कर सकता है। माना जाता है कि यह साबुन त्वचा को निखरा हुआ और जवां बनाए रखने में सहायक हो सकता है।

गुण :

  • त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकता है।
  • आसानी से साफ हो जाता है।
  • जानवरों पर टेस्ट नहीं किया गया है।
  • पैराबेंस से मुक्त है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।

अवगुण :

  • तेज गंध है।
  • महंगा है।

4. शहनाज हुसैन शफेयर सोप

ब्यूटी और कॉस्मेटिक की दुनिया में शहनाज हुसैन एक जाना माना नाम है। इनका यह साबुन एक आयुर्वेदिक प्रोडक्ट है। बताया जाता है कि इस साबुन में नारियल का तेल, अरंडी का तेल, गुलाब, नींबू का अर्क, हल्दी और केसर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह साबुन त्वचा को साफ करने के साथ-साथ उसे निखरा हुआ और मुलायम बना सकता है।

गुण :

  • आयुर्वेदिक है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • त्वचा को स्क्रब भी कर सकता है।
  • त्वचा को मुलायम बनाए रख सकता है।

अवगुण :

  • महंगा है।
  • केमिकल और प्रिजरवेटिव से मुक्त होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

5. रिन्यू ग्लूटाथिओन सोप

त्वचा का रंग साफ करने के लिए सबसे अच्छे साबुन में अगला नाम रिन्यू ग्लूटाथिओन सोप का है। इस साबुन को बनाने में नारियल तेल, रोजहिप का अर्क और ग्लिसरीन जैसी साम्रगियों का उपयोग किया गया है। इसके साथ ही इस साबुन में विटामिन-सी और विटामिन-ई भी मौजूद हैं। बताया जाता है कि ये दोनों विटामिन त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

गुण :

  • कंपनी का दावा है कि इसका कोई साइड इफेक्ट्स नहीं है।
  • पूरी तरह हर्बल है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • चेहरे के लिए भी उपयोग किया जा सकता है।

अवगुण : 

  • महंगा है।
  • रासायनिक प्रिजरवेटिव से युक्त है।

6. रीअवेकन कोजिक व्हाइट स्किन व्हाइटनिंग सोप

बताया जाता है कि कोजिक एसिड एक लाभदायक केमिकल कंपाउंड होता है, जो त्वचा का रंग निखारने के लिए जाना जाता है। वहीं, विटामिन-सी और विटामिन-ई, दोनों ही प्रभावशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद कर सकते हैं। रीअवेकन के इस साबुन में ये तीनों गुण पाए जाते हैं और कंपनी के अनुसार यह साबुन त्वचा का रंग निखारने में सहायक हो सकता है। वहीं, इसमें मौजूद ग्लिसरीन से स्किन को मुलायम बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

गुण : 

  • त्वचा के रोमछिद्रों को भीतर से साफ कर सकता है।
  • एंटी एजिंग गुणों से युक्त है।
  • खुशबूदार है।
  • दाग-धब्बों को कम कर सकता है।

अवगुण : 

  • केमिकल युक्त है।
  • महंगा है।

अंत तक पढ़ें

7. ग्लूटालाइट ग्लूटाथिओन स्किन व्हाइटनिंग सोप

त्वचा का रंग साफ करने के लिए साबुन की लिस्ट में ग्लूटालाइट ग्लूटाथिओन स्किन व्हाइटनिंग सोप का नाम भी शामिल है। इसमें ग्लूटाथिओन नाम के केमिकल का उपयोग किया गया है। बताया जाता है कि यह केमिकल त्वचा का रंग साफ करने में कारगर साबित हो सकता है। इसके साथ ही यह एक्ने जैसी समस्या को कम करने और त्वचा को नम बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। ग्लूटाथिओन युक्त साबुन मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को मुलायम बनाने में भी सहायक हो सकता है।

गुण :

  • त्वचा को मुलायम बनाए रखने में सहायक हो सकता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • त्वचा की इलास्टिसिटी में सुधार कर सकता है।
  • एक्ने के दाग को कम कर सकता है।
  • फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) और आईएसओ (ISO) द्वारा सर्टिफाइड है।

अवगुण :

  • महंगा है।

8. आयुष नैचुरल फेयरनेस सैफरन सोप

त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए केसर का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। आयुष द्वारा बनाए गए इस साबुन में भी केसर का उपयोग किया गया है। बताया जाता है कि केसर के साथ इसमें कुंकुमादि तैलम का भी उपयोग किया गया है। कुंकुमादि तैलम 14 गुणकारी जड़ी-बूटियों और तेलों का मिश्रण है, जो त्वचा को दमकता और निखरा हुआ बनाए रखने में मदद कर सकता है। कंपनी का दावा है कि इस साबुन का नियमित रूप से उपयोग करने से त्वचा की रंगत साफ हो सकती है।

गुण : 

  • प्राकृतिक सौंदर्य देने में मदद कर सकता है।
  • अच्छी खुशबू है।
  • आसानी से साफ हो जाता है।
  • महंगा नहीं है।

अवगुण : 

  • त्वचा को रूखा बना सकता है।

9. हॉटग्लैम पपाया ऑरेंज स्किन व्हाइटनिंग सोप

फल न सिर्फ सेहत के लिए अच्छे होते हैं बल्कि इनके उपयोग से त्वचा को भी कई फायदे हो सकते हैं। इस साबुन में ऐसे ही दो फलों का उपयोग किया गया है। एक पपीता, जो प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम कर सकता है और त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकता है। दूसरा संतरा, जो त्वचा का रंग निखारने और टैनिंग को हटाने में मदद कर सकता है। वहीं, इस साबुन में त्वचा के लिए कुछ जरूरी विटामिन भी मौजूद हैं, जैसे विटामिन ए, ई और सी। ये विटामिन एंटी-एजिंग और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

गुण : 

  • त्वचा के पीएच बैलेंस को बनाए रख सकता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • एक्ने और ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद कर सकता है।
  • हैंडमेड साबुन है।
  • केमिकल से मुक्त है।
  • तेज महक नहीं है।

अवगुण : 

  • थोड़ा महंगा है।

10. वादी हर्बल्स लग्जरियस सैफरन सोप

त्वचा के लिए दूध और केसर का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। वादी हर्बल्स के इस साबुन में इन्ही दो चीजों का उपयोग किया गया है। कंपनी के अनुसार, बकरी के दूध और केसर से निर्मित यह साबुन त्वचा के रंग को हल्का करने में और स्किन को निखारने में मदद कर सकता है। वहीं, यह भी बताया जाता है कि इसमें एसेंशियल ऑयल्स का भी उपयोग किया गया है, जो त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

गुण : 

  • हैंडमेड है।
  • महंगा नहीं है।
  • दाग धब्बों को कम कर सकता है।
  • त्वचा को मुलायम बनाए रख सकता है।
  • हानिकारक रसायनों से मुक्त है।
  • आसानी से साफ हो जाता है।

अवगुण : 

  • कुछ नहीं।

11. कोजी सैन स्किन लाइटनिंग साबुन

इस स्किन लाइटनिंग साबुन का इस्तेमाल चेहरे और शरीर पर किया जा सकता है। बताया जाता है कि इसमें कोजिक एसिड होता है, जो त्वचा के रंग को हल्का करने में मदद कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह साबुन टैनिंग और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। माना यह भी जाता है कि यह साबुन गहराई से त्वचा को साफ करके, उसे स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है। 

गुण :

  • चेहरे के लिए भी उपयोग किया जा सकता है।
  • मॉइस्चराइजिंग है।
  • एक्ने को कम करने में मदद कर सकता है।

अवगुण : 

  • महंगा है।
  • परिणाम दिखाने में समय ले सकता है।

12. लोटस हर्बल्स लीकोरिसव्हाइट स्किन व्हाइटनिंग क्लींजर

लोटस हर्बल्स द्वारा बनाए गए इस साबुन में मुख्य रूप से मुलेठी का उपयोग किया गया है। यह त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने के साथ-साथ त्वचा का रंग निखारने में मदद कर सकती है। इसके साथ ही इसमें मंजिष्ठा, नींबू के छिलके और डूडल का उपयोग भी किया गया है। ये सभी तत्व त्वचा को स्वस्थ, साफ और सुंदर बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं। बताया जाता है कि यह साबुन शरीर में मेलानिन (त्वचा को रंग देने वाला पिगमेंट) के उत्पादन को नियंत्रित कर सकता है, जिससे रंग साफ करने में मदद मिल सकती है।

गुण :

  • हर्बल प्रोडक्ट है।
  • केमिकल से मुक्त है।
  • भीनी खुशबू है।
  • टैन हटाने में मदद कर सकता है।
  • ज्यादा महंगा नहीं है।

अवगुण : 

  • परिणाम दिखाने में समय ले सकता है।
  • अधिक उपयोग से त्वचा रूखी पड़ सकती है।

13. प्यूराजेनिक स्किन व्हाइटनिंग बाथ सोप

त्वचा का रंग साफ करने के लिए सबसे अच्छे साबुन की लिस्ट में अंतिम नाम प्यूराजेनिक स्किन व्हाइटनिंग बाथ सोप का है। इस साबुन में ग्लूटाथिओन के साथ कोजिक एसिड, विटामिन-ई, विटामिन-सी, शिया बटर और ग्लिसरीन का उपयोग किया गया है। ये सभी तत्व त्वचा का रंग साफ करने के साथ, उसे स्वस्थ, कोमल और दमकता हुआ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। उपयोग से पहले इसका पैच टेस्ट करने की सलाह दी जाती है।

गुण :

  • मॉइस्चराइजिंग है।
  • एंटी एजिंग गुणों से युक्त है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।

अवगुण : 

  • कुछ नहीं।

दोस्तों, ये थे त्वचा का रंग साफ करने के लिए सबसे अच्छे साबुन के 13 नाम। आपकी सुविधा के लिए हमने इनके गुणों और अवगुणों को भी साथ में बता दिया है, ताकि आप एक सटीक रंग साफ करने के लिए साबुन का चुनाव कर पाएं। अब आपको इनमें से जो भी साबुन अच्छा लगे, उसे दिए गए अमेजन लिंक की मदद से घर बैठे खरीदें और इस्तेमाल में लाएं। इस बात का ध्यान रखें कि रंग साफ करने के लिए सबसे अच्छे साबुन का उपयोग करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए मददगार रही होगी।

और पढ़े:

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख