आपकी त्वचा के लिए 16 सबसे अच्छी फेस क्रीम – Best Creams for Face in Hindi

हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा चमकता-दमकता नजर आए, क्योंकि अंदरूनी खूबसूरती के साथ-साथ चेहरे की रौनक भी मायने रखती है। ऑफिस जाना हो या किसी पार्टी में, कोई भी अपने फेस को टचअप करना नहीं भूलता। आजकल महिला हो या पुरुष, फेस क्रीम का इस्तेमाल जरूर करते हैं। हर कोई चाहता है कि वह बेस्ट फेस क्रीम का उपयोग करे। वहीं, बाजार में ढेरों फेस क्रीम मौजूद हैं, जिस कारण कभी-कभी लोग गलत फेस क्रीम का चुनाव कर लेते हैं। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आपको फेस के लिए 16 बेस्ट फेस क्रीम के बारे में बता रहे हैं, जिससे त्वचा के अनुसार बेस्ट क्रीम चुनने में मदद मिल सकती है।
विस्तार से पढ़ें
तो बिना देर करते हुए नजर डालिये इन 16 बेस्ट फेस क्रीम पर।
विषय सूची
त्वचा के लिए सबसे अच्छी क्रीम के नाम – Best Creams for Face in Hindi
इस लेख में जितने भी उत्पाद शामिल हैं, उनके बारे में दी गई जानकारी ग्राहकों के अनुभव और कंपनी के दावों पर आधारित है। अगर इनमें से कोई भी फेस क्रीम आपको पसंद आती है, तो आप दिए गए अमेजन लिंक की मदद से उसे ऑर्डर कर सकते हैं। अब पढ़िए आगे –
1. निविया सॉफ्ट लाइट मॉइस्चराइजर
निविया के उत्पाद अपनी गुणवत्ता और शानदार खुशबू के लिए जाने जाते हैं। इसकी यह डेली फेस क्रीम लाइटवेट है। इसमें मौजूद जोजोबा ऑयल व विटामिन-ई, त्वचा को मुलायम और चमकदार बना सकते हैं। यह क्रीम न तो गाढ़ी है और न ही पतली है। इसकी मनमोहक खुशबू ताजगी का एहसास दिला सकती है और इसलिए इसे फेस के लिए बेस्ट क्रीम माना जा सकता है।
गुण:
- त्वचा में नमी बनाए रख सकती है।
- यह आसानी से बाजार में और ऑनलाइन उपलब्ध है।
- अन्य क्रीम के मुकाबले बजट में है।
- यह रूखी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकती है।
- यह त्वचा को बिना चिपचिपा बनाए नमी दे सकती है।
- त्वचा में जल्दी अवशोषित हो सकती है।
अवगुण:
- यह जार पैकेजिंग में आती है, इसलिए इसका इस्तेमाल असुविधाजनक हो सकता है।
- इसमें एसपीए नहीं है।
- हो सकता है कि कुछ लोगों को इसकी सुगंध पसंद न आए और एलर्जी भी हो सकती है।
- जिन्हें मुंहासों की समस्या रहती है, उन्हें इस क्रीम से वाइट या ब्लैक हैड्स हो सकते हैं।
2. लैक्मे एब्सोल्यूट परफेक्ट रेडियंस ब्राइटनिंग डे क्रीम विद सनस्क्रीन
लैक्मे इकलौता ऐसा भारतीय ब्रांड है जिसने विदेशों में भी विश्वसनीयता हासिल की है। इसकी यह क्रीम चेहरे को नमी और पोषण देने में कारगर हो सकती है। यह बेस्ट क्रीम फॉर फेस हो सकती है, क्योंकि यह सूर्य की हानिकारक किरणों से सुरक्षा देने का वादा करती है। साथ ही इसमें विटामिन-ई होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है।
गुण:
- उज्ज्वल और चमकदार त्वचा दे सकती है।
- त्वचा की टोन को हल्का कर सकती है।
- माइक्रो-क्रिस्टल से तैयार की जाती है।
- यह मॉइस्चराइजिंग क्रीम अल्ट्रालाइट है।
- त्वचा में जल्दी से अवशोषित हो सकती है।
- SPF-30 के साथ आती है।
अवगुण:
- बहुत रूखी त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है।
- लंबे समय तक चलने वाले परिणाम नहीं देती है।
- इसमें पैराबेंस है।
3. निविया क्रीम
चेहरे के लिए सबसे अच्छी क्रीम कौन सी है, यह सवाल अगर आपको परेशान करता है, तो इसका जवाब है निविया। अगर आपकी त्वचा रूखी भी है, तो निविया क्रीम बेस्ट फेस क्रीम के तौर पर सही चॉइस हो सकती है। अपने डेली स्किन केयर केयर रूटीन में अगर आप कोई विश्वसनीय क्रीम शामिल करना चाहते हैं, तो निविया क्रीम जरूर खरीदें।
गुण:
- इसे आप आसानी से अपने बैग में रख सकते हैं, क्योंकि इसकी पैकेजिंग बेहतरीन है और इसके खुलने का डर नहीं होता।
- यह क्रीम त्वचा को नमी और स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकती है।
- इसका इस्तेमाल पुरुष और महिलाएं दोनों कर सकते हैं।
- इसकी थोड़ी मात्रा चेहरे के लिए काफी होती है।
- चेहरे के साथ-साथ इसे हाथों-पैरों पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- त्वचा विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित है।
- इसमें किसी प्रकार के प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
अवगुण:
- अधिक मात्रा में चेहरे पर लगाने पर चेहरा चिपचिपा हो सकता है।
- ऑयली स्किन के लिए सही नहीं है।
4. हिमालया हर्बल रिवाइटलाइजिंग नाइट क्रीम
रात में भी आपकी त्वचा को नमी व सुरक्षा चाहिए होती है। इसलिए, एक सबसे अच्छी नाइट क्रीम आपकी पहली जरूरत हो सकती है। इस मामले में हिमालया हर्बल रिवाइटलाइजिंग नाइट क्रीम बेहतर हो सकती है। इसमें नींबू, टमाटर व वाइट लिली जैसे कई प्राकृतिक तत्व मौजूद हैं। वाइट लिली में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही टमाटर, विटामिन-सी से भरपूर होने के कारण एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में काम कर सकता है, जिससे त्वचा की रंगत और बनावट में सुधार हो सकता है। फेस के लिए बेस्ट क्रीम चाहते हैं, तो इसे खरीद सकते हैं।
गुण:
- इसमें पैराबेंस (एक तरह का केमिकल) नहीं है।
- इसमें कई प्राकृतिक तत्व मौजूद हैं।
- यह क्रीम चिपचिपी नहीं है।
- तैलीय त्वचा पर अच्छे से असर कर सकती है।
- इससे एलर्जी होने की आशंका कम है।
- क्रीम काफी हल्की है और त्वचा में अच्छे से मिल सकती है।
अवगुण:
- ज्यादा रूखी त्वचा पर असरकारक नहीं है।
5. वाओ स्किन साइंस एंटी एजिंग नाइट क्रीम
वाओ स्किन साइंस ने हाल फिलहाल में अच्छी लोकप्रियता हासिल की है। यह कॉस्मेटिक कंपनी शानदार ब्यूटी प्रोडक्ट तैयार कर रही है और उन्हीं में से एक है इसकी यह नाइट क्रीम। यह क्रीम त्वचा की इलास्टिसिटी को सुधारने में मददगार साबित हो सकती है। इसे भी बेस्ट फेस क्रीम फॉर वीमेन की श्रेणी में शामिल किया जा सकता है।
गुण:
- बढ़ती उम्र के कारण होने वाले दाग-धब्बे और फाइन लाइन्स को कम करने का दावा करती है।
- कोलेजन सिंथेसिस को बढ़ा सकती है, जो कि झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने के लिए जरूरी माना जाता है।
- इसमें एलोवेरा, शिया बटर, जैतून का तेल और ह्यलुरॉनिक एसिड जैसे लाभकारी तत्व मौजूद हैं।
- इसमें पैराबेंस, सल्फेट और मिनरल ऑयल शामिल नहीं हैं।
- यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- यह क्रीम चिपचिपी नहीं है।
अवगुण:
- हो सकता है इसकी खुशबू हर किसी को पसंद न आए।
6. बायोटिक एडवांस्ड आयुर्वेदा बायो व्हीट जर्म यूथफुल नौरीशिंग नाइट क्रीम
बायोटिक व्हीट जर्म नाइट क्रीम त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेस क्रीम में शामिल हो सकती है। इसमें कई पौष्टिक तत्व हैं, जो त्वचा को जवां बनाए रख सकते हैं। इसमें व्हीट जर्म के अलावा, सूरजमुखी, बादाम का तेल, विटामिन-ए, बी, सी, डी और ई का मिश्रण है। साथ ही इसमें गाजर और कुलंजन का अर्क भी है।
गुण:
- त्वचा को लचीला बना सकती है।
- चेहरे को मॉइस्चराइज कर सकती है।
- त्वचा को प्रदूषण से बचा सकती है।
- त्वचा को मुलायम और कोमल बना सकती है।
- स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा दे सकती है।
- त्वचा की बनावट में सुधार कर सकती है।
- इसमें प्रिजर्वेटिव नहीं हैं।
अवगुण:
- ऑयली त्वचा के लिए सही नहीं है।
- त्वचा में जल्दी अवशोषित नहीं होती है।
7. लोटस हर्बल व्हाइटग्लो स्किन व्हाइटनिंग एंड ब्राइटनिंग जेल क्रीम
चेहरे के लिए सबसे अच्छी क्रीम कौन सी है? जवाब है लोटस। इसका चयन त्वचा के लिए किया जा सकता है। आजकल इसके कई तरह की सनस्क्रीन बाजार में उपलब्ध हैं। इन्हीं में से एक है लोटस हर्बल व्हाइटग्लो स्किन व्हाइटनिंग एंड ब्राइटनिंग जेल क्रीम। यह बेस्ट फेस क्रीम फॉर वीमेन के तौर पर माना जा सकता है, क्योंकि इस क्रीम में शहतूत, सैक्सीफ्रेज और अंगूर के अर्क का इस्तेमाल किया गया है। इसमें टायरोसिनेस को रोकने का गुण होता है, जिस कारण पिगमेंटशन की समस्या नहीं होती है और इसके यही गुण इसे बेस्ट फेस क्रीम की क्षेणी में शामिल करते हैं।
गुण:
- यह SPF-25 से युक्त है।
- त्वचा में जल्दी अवशोषित हो सकती है।
- त्वचा को चमकदार और रेडिएंट ग्लो दे सकती है।
- यह टैन को कम कर सकती है।
- त्वचा को जवां व कोमल बना सकती है।
- स्किन को व्हाइटनिंग इफेक्ट दे सकती है।
- यह त्वचा को मैट लुक दे सकती है।
- इस क्रीम की बनावट बहुत मुलायम है।
- इसकी थोड़ी-सी मात्रा ही काफी होती है।
अवगुण:
- इसमें पैराबेंस नामक केमिकल का इस्तेमाल किया गया है।
8. हिमालया हर्बल नौरीशिंग स्किन क्रीम
हिमालय हर्बल्स नौरीशिंग क्रीम में प्राकृतिक अर्क हैं, जो इसे एक बेहतरीन फेस क्रीम बनाते हैं। यह बेस्ट फेस क्रीम हो सकती है, क्योंकि यह बेजान त्वचा को पुनर्जीवित और मॉइस्चराइज करने का दावा करती है। इसमें मौजूद एलोवेरा त्वचा को पोषण दे सकता है। वहीं, विंटर चेरी पर्यावरण प्रदूषण से त्वचा की रक्षा कर सकती है।
गुण:
- रूखेपन से त्वचा की रक्षा कर सकती है।
- हर्बल सामग्री से बनाई गई है।
- त्वचा पर कोई पैच नहीं छोड़ती है।
- त्वचा में जल्दी अवशोषित हो सकती है।
- सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
- यह क्रीम लाइटवेट है।
- चेहरे को ताजगी दे सकती है।
अवगुण:
- इसमें पैराबेंस है।
- यह क्रीम थोड़ी चिपचिपी है।
- मुंहासों वाली त्वचा के लिए ठीक नहीं है।
बेस्ट फेस क्रीम फॉर वीमेन जानने के लिए जारी रखें पढ़ना
9. ग्लो एंड लवली एडवांस्ड मल्टी-विटामिन डेली फेयरनेस एक्सपर्ट
ग्लो एंड लवली को भारत की सबसे लोकप्रिय क्रीम कहा जा सकता है। चेहरे की रंगत को निखारने में इस क्रीम का अच्छा योगदान हो सकता है। आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल को कम करने और सन टैन से छुटकारा पाने में यह फेस क्रीम मददगार हो सकती है। चेहरे के लिए सबसे बेस्ट क्रीम कौन सी है, इस बारे में ज्यादा न उलझते हुए आप इसे खरीद सकते हैं।
गुण:
- दूसरे ब्रांड के मुकाबले यह क्रीम आसानी
- उपलब्ध है।
- यह क्रीम किफायती भी है।
- इस क्रीम की खुशबू शानदार है।
- त्वचा को हाई डेफिनेशन ग्लो देने का वादा करती है।
- सन प्रोटेक्शन दे सकती है।
अवगुण:
- क्रीम का परिणाम आने में समय लग सकता है।
- ऑयली स्किन के लिए अधिक उपयोगी नहीं है।
10. लॉरियल पेरिस स्किन परफेक्ट 30+ एंटी-फाइन लाइन्स क्रीम
त्वचा के लिए सबसे अच्छे फेस क्रीम की लिस्ट में अगला नाम है लॉरियल पेरिस की इस शानदार क्रीम का। इसे बनाने में प्रो कोलेजन का इस्तेमाल किया गया है, जो फाइन लाइन और झुर्रियों से राहत दिला सकता है। 30 से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए यह क्रीम उपयुक्त है, क्योंकि इस उम्र में त्वचा बेजान दिखाई दे सकती है।
गुण:
- एजिंग के लक्षणों को कम कर सकती है।
- त्वचा को कोमल और चमकदार बनाने में मदद कर सकती है।
- इसमें त्वचा में सुधार करने वाले कई जरूरी विटामिन शामिल हैं।
- इसमें SPF 21 और PA+++ है, जो त्वचा को सूरज के हानिकारक प्रभाव से बचा सकते हैं।
- इसमें सैलिसिलिक एसिड भी होती है, जो स्किन एक्सफोलिएशन में मदद कर सकता है।
अवगुण:
- संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है।
11. ओले मॉइस्चराइजिंग क्रीम
ओले रूखी त्वचा के लिए एक अच्छी क्रीम साबित हो सकती है। सबसे अच्छे फेस क्रीम की बात जहां भी आती है, तो ओले को अच्छा विकल्प माना जाता है। लंबे समय तक यह त्वचा को मॉइस्चराइज रख सकती है। इसका हाइड्रेटिंग फॉर्मूला नमी को वहीं लॉक करता है, जहां त्वचा सबसे ज्यादा ड्राई होती है।
गुण:
- इस क्रीम का इस्तेमाल रोजाना किया जा सकता है।
- यह सामान्य से कॉम्बिनेशन स्किन के लिए उपयुक्त हो सकती है।
- यह क्रीम त्वचा को अच्छी तरह से हाइड्रेट कर सकती है।
- त्वचा में आसानी से समा सकती है।
- यह क्रीम हल्की है।
- त्वचा के लिए चिपचिपी नहीं है।
- यह त्वचा विशेषज्ञों की ओर से प्रमाणित है।
- इसकी खुशबू काफी अच्छी है।
- ट्रैवल फ्रेंडली है।
अवगुण:
- इसमें SPF नहीं है।
- इसमें पैराबेंस है।
12. डव डीप मॉइस्चराइजिंग क्रीम
बेस्ट फेस क्रीम फॉर वीमेन की लिस्ट में इसे भी शामिल किया जा सकता है, क्योंकि यह एसेंशियल ऑयल से समृद्ध है। यह बेस्ट क्रीम फॉर फेस हो सकती है, क्योंकि इसका इस्तेमाल रोजाना किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि डव मॉइस्चराइजिंग क्रीम दो प्रकार से काम करती है, एक त्वचा को सुरक्षा देना और दूसरा त्वचा को अच्छी तरह पोषित करना।
गुण:
- त्वचा में नमी बनाए रखने का काम कर सकती है।
- त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकती है।
- चेहरे को कोमलता दे सकती है।
- चिपचिपी नहीं है।
- 24 घंटे तक अपना असर दिखा सकती है।
- इसकी खुशबू अच्छी है।
- यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
अवगुण:
- इसमें एसपीएफ नहीं है।
- मुंहासों से बचाव में सहायक नहीं है।
13. मामाअर्थ एंटी पॉल्यूशन फेस क्रीम
मामाअर्थ की यह क्रीम, डेली फेस क्रीम का अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें डेजी फ्लावर एक्सट्रैक्ट, सोयाबीन ऑयल, गाजर की जड़ का अर्क, बीटा-कैरोटीन और हल्दी जैसी शानदार प्राकृतिक सामग्रियां हैं। बेस्ट फेस क्रीम फॉर वीमेन के तौर पर इस क्रीम का नियमित उपयोग कई तरह के लाभ प्रदान कर सकता है।
गुण:
- सभी प्रकार की त्वचा की लिए उपयुक्त है।
- यह चिपचिपी नहीं है।
- अतिरिक्त तेल को दूर कर सकती है।
- सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा कोशिकाओं को बचा सकती है।
- इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण हैं।
- मुंहासे व पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद कर सकती है।
- डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
- इसमें सल्फेट, पैराबेंस, एसएलएस, पेट्रोलियम, प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल कलर का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
अवगुण:
- इसकी खुशबू कुछ खास नहीं है, यह बात किसी-किसी को निराश कर सकती है।
14. पॉन्ड्स व्हाइट ब्यूटी एंटी स्पॉट फेयरनेस एसपीएफ-15 डे क्रीम
पॉन्ड्स की यह क्रीम मेलानिन के निर्माण में बाधा डाल सकती है, जिससे त्वचा का रंग जल्दी निखरा दिखाई दे सकता है। वहीं, दाग-धब्बों को कम करने में भी इसका इस्तेमाल कारगर हो सकता है। साथ ही यह क्रीम त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा भी दे सकती है।
गुण:
- यह क्रीम लाइट वेट है।
- यह क्रीम त्वचा पर बिल्कुल भी चिपचिपी नहीं है।
- इस क्रीम में SPF-15 है।
- त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकती है।
- ज्यादा महंगी भी नहीं है।
अवगुण:
- एक बार खुलने पर यह क्रीम जल्दी सूख सकती है।
- कुछ लोगों को इसकी सुगंध अच्छी नहीं लग सकती है।
15. ओरिफ्लेम मिल्क एंड हनी गोल्ड नौरीशिंग हैंड एंड बॉडी क्रीम
ऑरिफ्लेम मिल्क एंड हनी गोल्ड नौरीशिंग हैंड एंड बॉडी क्रीम भी एक बेस्ट क्रीम फॉर फेस हो सकती है। इसमें मौजूद दो प्राकृतिक पोषक तत्व (दूध और शहद) इस क्रीम को खास बनाते हैं। आप इस क्रीम को चेहरे के साथ-साथ हाथ-पैर पर भी लगा सकते हैं। यह क्रीम अच्छी नमी देने के लिए शानदार है।
गुण:
- इसकी खूशबू अच्छी है।
- त्वचा को नमी दे सकती है।
- लाइट वेट है।
- बिल्कुल चिपचिपी नहीं है।
- त्वचा को मखमली एहसास दे सकती है।
- यह आसानी से त्वचा में अवशोषित हो सकती है।
अवगुण:
- इसका असर ज्यादा देर तक नहीं रहता है।
- यह मुंहासों वाली त्वचा के लिए ठीक नहीं है।
16. गार्नियर स्किन नैचुरल्स लाइट कम्प्लीट फेयरनेस सीरम क्रीम
गार्नियर कंपनी विश्वसनीय ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने के लिए जानी जाती है। इसकी यह क्रीम चेहरे के लिए बेस्ट क्रीम कही जा सकती है, क्योंकि इसमें जापानी युजु लेमन की अच्छाई शामिल हैं। नींबू की इस प्रजाति में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। विटामिन-सी एक्सफोलिएटिंग और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है।
गुण:
- कंपनी का दावा है कि यह क्रीम एक हफ्ते में असर दिखा सकती है।
- यह क्रीम जल्दी त्वचा में अवशोषित हो सकती है।
- इसकी खुशबू अच्छी है।
- सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा दे सकती है।
- यह क्रीम चेहरे पर सफेद स्पॉट नहीं छोड़ती है।
अवगुण:
- इसे लगाने के कुछ समय बाद चेहरा ऑयली नजर आ सकता है।
उम्मीद करते हैं कि इस लेख के जरिए आप जान गए होंगे कि चेहरे के लिए सबसे बेस्ट क्रीम कौन सी है। साथ ही आपको इनके गुण-अवगुण के बारे में भी पता चल गया होगा। अब आप फेस क्रीम की लिस्ट में से अपने लिए एक उपयुक्त क्रीम का चुनाव कर सकते हैं और साथ ही दिए गए अमेजन लिंक की मदद से उसे घर बैठे बेस्ट फेस क्रीम फॉर वीमेन ऑर्डर भी कर सकते हैं। इसके अलावा, फेस क्रीम लगाने के साथ-साथ अपने खान-पान और जीवनशैली का भी पूरा ध्यान रखें। ऐसे ही अन्य प्रोडक्ट की जानकारी के लिए जुड़े रहें स्टाइलक्रेज के साथ।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या चेहरे पर क्रीम का उपयोग करना अच्छा है?
चेहरे पर फेस क्रीम का इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण माना जा सकता है, क्योंकि बेस्ट फेस क्रीम का इस्तेमाल करने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर की जा सकती हैं। साथ ही चेहरे को मुलायम और बेदाग भी बनाया जा सकता है।
दुनिया की सबसे अच्छी क्रीम कौन-सी है?
कई ब्रांड दुनिया की सबसे अच्छी क्रीम बनाने का दावा करती रहती हैं। वहीं, हर किसी की त्वचा प्राकृतिक रूप से अलग-अलग होती है। इस आधार पर अपनी त्वचा के अनुसार सही क्रीम का चयन करके ही उसका इस्तेमाल करना चाहिए और वही क्रीम आपके लिए सबसे बेहतर होगी।
