त्वचा के लिए 11 सबसे अच्छे टोनर – Best Skin Toner Names in Hindi

खूबसूरत त्वचा पाने के लिए सिर्फ फेस वाश और डे क्रीम ही काफी नहीं है, बल्कि चेहरे की गहराई से सफाई भी जरूरी है। टोनर का इस्तेमाल त्वचा को साफ करने और बड़े त्वचा छिद्रों (पोर्स) को सिकोड़ने के लिए किया जाता है। टोनर के इस्तेमाल से पोर्स को इसलिए छोटा किया जाता है, क्योंकि इनके बड़े होने पर चेहरा खुरदरा और दागदार नजर आता है। इसलिए, टोनर चेहरे को सुदंर और स्वच्छ बनाने में कारगर माना जाता है। एक फेशियल टोनर का उपयोग करके, त्वचा को हानिकारक पर्यावरणीय अशुद्धियों से बचाया जा सकता है। स्टाइलक्रेज के इस लेख में जानिए कि 11 सबसे अच्छे टोनर कौन से हैं। इसके अलावा, लेख के अंत में टोनर के इस्तेमाल की विधि और चुनाव के लिए टिप्स भी दिए गए हैं।
स्क्राल करें
विषय सूची
आइए, पहले जानते हैं कि बेस्ट टोनर की लिस्ट में कौन-कौन से ब्रांड शामिल हैं।
सबसे अच्छे टोनर के नाम
1. बायोटिक बायो कुकुम्बर पोर टाइटिनिंग टोनर
बायोटिक कंपनी का टोनर चेहरे को ताजगी देता है। इस उत्पाद के बारे में कंपनी का कहना है कि यह पोर्स में कसाव लाता है और त्वचा को शुद्ध कर सकता है। इसमें खीरा, धनिया, अखरोट, बेर, पेपरमिंट ऑयल और हिमालय की तलहटी में पाए जाने वाले ताजे पानी का मिश्रण है। आइए, इसके गुण और अवगुण जान लेते हैं।
गुण :
- पीएच संतुलन बनाने में कारगर है।
- तैलीय त्वचा के लिए अच्छा है।
- चेहरे पर जमी गंदगी को निकालने में कारगर है।
अवगुण :
- इसमें तेज महक आती है।
- यह स्प्रे पंप के साथ नहीं आता, इसलिए इसे इस्तेमाल में कुछ परेशानी हो सकती है।
- रूखी त्वचा के लिए फायदेमंद नहीं हैं।
2. न्यूट्रोगेना अल्कोहल-फ्री टोनर
त्वचा की देखभाल के लिए न्यूट्रोगेना अल्कोहल-फ्री टोनर को भी बेस्ट टोनर की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। यह ऑयल-फ्री और अल्कोहल-फ्री फेस टोनर है, जो त्वचा के प्राकृतिक मॉइस्चराइजर्स को बिना हटाए अच्छा परिणाम देता है। इस कंपनी का दावा है कि यह उत्पाद चेहरे को गहराई से साफ कर सकता है और त्वचा को रूखा भी नहीं बनाता।
गुण :
- इसका सबसे बड़ा गुण तो यही है कि यह अल्कोहल फ्री है और चिपचिपा नहीं है।
- इसकी खुशबू सुखद है।
- ड्राई स्किन के लिए उपयुक्त है।
- चेहरे से गंदगी निकालने में कारगर है।
अवगुण :
- इसमें पैराबेंस है, जो संवेदनशील त्वचा को नुकसानदायक पहुंचा सकता है।
- यह महंगा प्रोडक्ट है।
3. प्लम ग्रीन टी अल्कोहल फ्री टोनर
सौन्दर्य प्रसाधन बनाने वाली कंपनी प्लम इस उत्पाद के अल्कोहल फ्री होने का दावा करती है। साथ ही इसमें ऑर्गेनिक ग्रीन टी का अर्क है, जो मुंहासों (पिंपल्स) को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह टोनर ग्लाइकोलिक एसिड युक्त है, जिसे मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए जाना जाता है।
गुण :
- यह टोनर हानिकारक केमिकल युक्त नहीं हैं।
- त्वचा को ताजगी और चमक देने में कारगर हो सकता है।
- तैलीय और सामान्य त्वचा के लिए उपयुक्त है।
अवगुण :
- यह टोनर बहुत अधिक रूखी त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है।
- स्प्रे पंप के साथ नहीं आता, इसलिए इसके बिखरने का डर रहता है।
4. दि ऑर्डनिरी ग्लाइकोलिक एसिड 7% टोनिंग सल्यूशन
ग्लाइकोलिक एसिड एक अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। दि ऑर्डनिरी ग्लाइकोलिक एसिड 7% टोनिंग सल्यूशन त्वचा की चमक में सुधार लाता है, लेकिन निर्माता कंपनी का यह सुझाव है कि संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए।
गुण :
- यह त्वचा की टोन को एक समान कर सकता है।
- यह टोनर अन्य उत्पादों के मुकाबले सस्ता है।
- इसकी थोड़ी मात्रा ही काफी होती है और यह लंबे समय तक चलता है।
- त्वचा को एक्सफोलिएट कर सकता है।
अवगुण :
- कुछ महिलाओं का कहना है कि इसका इस्तेमाल करने के बाद 2-3 सेकंड तक हल्की जलन महसूस हो सकती है।
5. लैक्मे एबसोल्युट पोर फिक्स टोनर
लैक्मे के स्किन केयर रेंज को दुनिया भर में पसंद किया जाता है। लैक्मे के इस टोनर में भी बेस्ट टोनर के ज्यादातर गुण मौजूद हैं। यह त्वचा पर पाई जानी वाली गंदगी और मेकअप से पैदा होने वाली अशुद्धियों को दूर कर सकता है। साथ ही लैक्मे का दावा है कि इस टोनर के प्रयोग से त्वचा खिली-खिली और ऊर्जावान नजर आती है।
गुण :
- कंपनी का कहना है कि यह टोनर अल्कोहल मुक्त है।
- यह टोनर चिपचिपा नहीं है।
- इसे लगाने के बाद त्वचा पर कोई परत नहीं बनती है।
अवगुण :
- इस टोनर में उत्पाद की मात्रा, इसके मूल्य के मुकाबले कम है।
- इसमें पैराबेंस नामक रसायन का इस्तेमाल किया जाता है।
6. अरोमा मैजिक अरोमेटिक स्किन टोनर
अरोमा मैजिक कंपनी भी कॉस्मेटिक जगत में धीरे-धीरे पैर पसार रही है। कंपनी ने इस टोनर को सभी प्रकार की त्वचा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह चेहरे के बड़े छिद्रों को बंद कर सकता है। चेहरे को नरम और मुलायम बनाने के साथ-साथ त्वचा के प्राकृतिक पीएच को सामान्य बनाए रख सकता है।
गुण :
- यह टोनर काफी सस्ता है और आसानी से उपलब्ध है।
- यह त्वचा को सूखा नहीं करता है।
- पैराबेंस जैसे रसायन और अल्कोहल से मुक्त है।
- इसमें प्राकृतिक एसेंशियल ऑयल को शामिल किया गया है।
अवगुण :
- इसमें पेपरमिंट जैसी महक है, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आ सकती है।
7. बायोटिक बायो हनी वाटर क्लेरिफाइंग टोनर
ब्यूटी प्रोडक्ट्स में बायोटिक भी विश्वसनीय कंपनी है। कंपनी इस बात का दावा करती है कि यह टोनर बनाने में हिमालय की तलहटी में पाया जाने वाला ताजे पानी इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, इस टोनर में शुद्ध शहद, एलोवेरा, मंजिष्ठा, अखरोट, गाजर और चन्दन भी मिलाया जाता है। यह चेहरे को ताजगी देता है और चमकदार बनाने में सहायक है।
गुण :
- त्वचा में सही पीएच संतुलन बनाए रखने में कारगर है।
- इसकी खुशबू मनमोहक है।
- चेहरे को निखारने में मदद कर सकता है।
अवगुण :
- यह टोनर अल्कोहल मुक्त नहीं है।
- संवेदनशील त्वचा वाले पहले इसका पैच टेस्ट जरूर करें।
8. लोटस हर्बल्स रोजटोन रोज पेटल स्किन टोनर
इस टोनर में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। वहीं, लोटस कंपनी त्वचा की देखभाल के लिए रिसर्च करती रहती है। इस टोनर के बारे में लोटस का दावा है कि इसमें मौजूद तुलसी का अर्क और गुलाब की पंखुड़िया त्वचा के लिए लाभदायक है। इसके इस्तेमाल से झाइयों को कम किया जा सकता है।
गुण :
- चेहरे पर दिखने वाले छिद्रों को बड़ा करने में कारगर है।
- यह उत्पाद त्वचा को मॉइस्चराइज करने में कारगर है।
- लोटस हर्बल्स रोजटोन रोज पेटल स्किन टोनर त्वचा को लाइट कर सकता है।
अवगुण :
- इसमें पैराबेंस केमिकल है।
- इसे सुगंधित बनाने के लिए आर्टिफिशियल अरोमा का प्रयोग किया गया है।
9. इरेम डीप क्लींजिंग फेशियल टोनर
इरेम डीप क्लींजिंग फेशियल टोनर विच हेजल, ग्लाइकोलिक एसिड, एलोवेरा एक्सट्रेक्ट और ग्लिसरीन युक्त है। इरेम कंपनी का कहना है कि यह टोनर मृत कोशिकाओं को चेहरे से हटाने में कारगर है। इसका उपयोग करने से त्वचा कोमल और ताजा दिखाई देती है।
गुण :
- पोर्स को सिकोड़कर उन्हें अदृश्य बना सकता है, ताकि उनमें गंदगी जमा न हो।
- पिगमेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है।
- त्वचा में नमी बरकरार रख सकता है।
- मिश्रित त्वचा के लिए उपयोगी है।
अवगुण :
- इसकी खुशबु तेज है, इसलिए कुछ लोगों को असुविधा हो सकती है।
10. खादी नैचुरल रोज वाटर हर्बल स्किन टोनर
खादी को अपने स्वदेशी और प्राकृतिक सौन्दर्य प्रसाधनों के लिए जाना जाता है। इसका यह खादी नैचुरल रोज वाटर हर्बल स्किन टोनर एक एंटीसेप्टिक उत्पाद है। खादी का दावा है कि यह टोनर प्रदूषण से पैदा हुई अशुद्धियों को त्वचा से निकाल सकता है।
गुण :
- यह टोनर तैलीय त्वचा के लिए उपयोगी है।
- त्वचा को जवां बनाए रखने में सहायक हो सकता है।
अवगुण :
- कुछ उपभोक्ताओं का मानना है कि इसकी गुणवत्ता अच्छी नहीं हैं।
11. हिमालया हर्बल्स रिफ्रेशिंग एंड क्लेरीफाइंग टोनर
हिमालया हर्बल सौंदर्य उत्पादों में एक विश्वसनीय ब्रांड बन चुका है। इसके टोनर में नींबू है, जो मृत त्वचा कोशिकाओं और अशुद्धियों को दूर करता है। इससे त्वचा कोमल और ताजा हो जाती है। इसमें दाल भी है, जो गहरे छिद्रों को साफ करती है और त्वचा में प्रोटीन का संतुलन बना सकती है।
गुण :
- इसकी खुशबु बहुत अच्छी है।
- यह उत्पाद अल्कोहल मुक्त है।
- हिमालया का होने पर भी यह टोनर किफायती है।
- यह उत्पाद डर्मेटोलॉजिस्ट से टेस्टेड है।
अवगुण :
- हिमालया का टोनर पूरी तरह से प्राकृतिक नहीं है, क्योंकि इसमें सोडियम बेंजोएट नामक प्रिजर्वेटिव है।
पढ़ते रहें यह लेख
आइए, लेख के अगले भाग में जानते हैं कि सबसे अच्छा टोनर कैसे चुना जा सकता है।
सबसे अच्छा टोनर कैसे चुनें?
लेख में 11 सबसे अच्छे टोनर के बारे में बताया गया है, लेकिन जरूरी नहीं कि ये सब आपके लिए उपयुक्त हों। सबकी त्वचा अलग-अलग होती है, इसलिए अपनी त्वचा के अनुसार ही टोनर का चुनाव करना चाहिए। सही टोनर का चुनाव कैसे करें, इसके लिए नीचे कुछ टिप्स दिए गए हैं।
- जिनकी त्वचा रूखी है, उन्हें हमेशा हाइड्रेटिंग फॉर्मूला वाले टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। यह टोनर त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं और रूखेपन को नहीं बढ़ाते।
- तैलीय त्वचा वाले लोगों को ऐसा अल्कोहल मुक्त टोनर चुनना चाहिए, जो त्वचा को आराम से एक्सफोलिएट कर सके।
- तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छा टोनर वो होगा, जिसकी मदद से त्वचा की डेड सेल यानी मृत कोशिकाओं से छुटकारा पाया जा सकता हो।
- जिनकी सामान्य त्वचा है, वो किसी भी अल्कोहल फ्री टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- संवेदनशील त्वचा वाले व्यक्तियों को अपने त्वचा रोग विशेषज्ञ से पूछे बिना किसी टोनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- टोनर हमेशा विश्वसनीय विक्रेता से ही खरीदें, ताकि आपको नकली माल न मिले।
- किसी भी टोनर के इस्तेमाल से पहले उसमें मौजूद तत्वों को जरूर पढ़ें और केमिकल युक्त उत्पाद का प्रयोग कम से कम करें।
- सबसे अच्छा टोनर चुनने और उसकी शुद्धता जानने के लिए लेबल चेक करें कि ये उत्पाद किसी डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा प्रमाणित है कि नहीं।
- टोनर को ऑनलाइन खरीदते समय यूजर्स के रिव्यू को पढ़ना भी आपके लिए मददगार हो सकता है।
जुड़े रहें हमारे साथ
बेस्ट टोनर का चुनाव कैसे करें, यह जानने के बाद टोनर लगाने के सही तरीके के बारे में बात करते हैं।
टोनर इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?
किसी भी उत्पाद का पूरा फायदा तभी उठाया जा सकता है, जब उसके इस्तेमाल का सही तरीका मालूम हो। इसलिए, टोनर लगाने का सही तरीका हम नीचे पॉइंट में बता रहे हैं।
- सबसे पहले चेहरे को साफ करना जरूरी है। इसके लिए पहले चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं।
- फिर एक अच्छे फेस वाश से चेहरा धोएं।
- चेहरा धोने के बाद एक मुलायम तौलिये से थपथपाते हुए चेहरा सुखाएं।
- इसके बाद एक कॉटन बॉल पर जरूरत के अनुसार टोनर लें।
- अब हल्का दबाव डालते हुए चेहरे और गर्दन पर टोनर लगाएं।
- कुछ देर इंतजार करें और चेहरे को सूखने दें।
- इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
इस लेख में आपने जाना कि 11 बेस्ट टोनर कौन-कौन से हैं। साथ ही टोनर को कैसे इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी उपयोगी साबित होगी और आप अपने लिए एक सही टोनर का चुनाव कर सकेंगे। त्वचा को स्वस्थ और स्वच्छ बनाने में जितना योगदान सौन्दर्य उत्पादों का है, उतना ही खान-पान का भी है। इसलिए, हमेशा संतुलित आहार लें और तनाव मुक्त रहें। ऐसा करने से आपके चेहरे की प्राकृतिक चमक बढ़ जाएगी।