Written by , (एमए इन मास कम्युनिकेशन)

अच्छे स्वास्थ्य के लिए दैनिक आहार में फलों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। फलों का सेवन शरीर को बीमारियों से बचाने के साथ-साथ त्वचा को स्वस्थ रखने का काम कर सकता है। वहीं, बात अगर ‘सेब’ की हो, तो यह आंतरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा को कई तरीके से फायदा पहुंचा सकता है। यही वजह है कि इसका इस्तेमाल कई सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाने लगा है। इसलिए, इस लेख में हम त्वचा के लिए सेब के फायदे बताने जा रहे हैं। स्टाइलक्रेज के इस लेख में जानिए बेनिफिट्स ऑफ एप्पल फॉर स्किन और त्वचा पर इसे इस्तेमाल करने के विभिन्न तरीके। वहीं, त्वचा पर सेब लगाने के कुछ संभावित नुकसान भी इस लेख में बताए गए हैं।

पढ़ें विस्तार से

आइये, सबसे पहले लेख में जानते हैं त्वचा के लिए सेब किस प्रकार फायदेमंद है।

क्यों फायदेमंद है सेब आपकी त्वचा के लिए?

अच्छी सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी सेब के फायदे देखे जा सकते हैं। एक शोध के अनुसार सेब में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो त्वचा पर एंटी-एजिंग प्रभाव दिखा सकता है (1)। इसके साथ ही सेब त्वचा की सूजन को कम करने और मुंहासों से बचाव में भी मदद कर सकता है। वहीं, इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण भी पाया जाता है, जो त्वचा को बैक्टीरियल संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है (2) (3)। इसके अलावा भी त्वचा के लिए सेब के कई फायदे हैं, जिन्हें नीचे लेख में विस्तार से बताया गया है।

स्क्रॉल करें

यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं त्वचा के लिए सेब के फायदे।

त्वचा के लिए सेब के फायदे – Benefits Of Using Apple For The Face And Skin in Hindi

सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व और औषधीय गुण त्वचा के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि सेब त्वचा के लिए किस प्रकार से फायदेमंद हो सकता है।

1. त्वचा की सूजन या पफीनेस कम करने के लिए

अच्छी सेहत के लिए सेब खाने के फायदे तो आपने सुने ही होंगे। साथ ही सेब का उपयोग त्वचा से जुड़ी सूजन की समस्या जैसे एक्जिमा (त्वचा पर लाल चकत्तों के साथ खुजली और सूजन) और पफीनेस में भी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो त्वचा से जुड़ी इंफ्लेमेटरी समस्याओं में राहत पहुंचाने का काम कर सकता है (2)।

2. ग्लोइंग त्वचा के लिए

सेब का उपयोग ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए भी किया जा सकता है। दरअसल, इससे जुड़े एक शोध में जिक्र मिलता है कि इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव पाया जाता है, जो एजिंग के लक्षण जैसे झुर्रियों को कम कर सकते हैं और त्वचा को चमकदार बनाने का काम कर सकते हैं।

3. एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर

बढ़ती उम्र के साथ त्वचा से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें त्वचा पर दिखने वाले एजिंग प्रभाव (जैसे चेहरे पर झुर्रियां) भी शामिल हैं। वहीं, जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि सेब में एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव पाया जाता है, जो एजिंग के प्रभाव को कम कर झुर्रियों जैसी समस्याओं से बचाव या उन्हें कम करने में मदद कर सकता है (4)। इस आधार पर कहा जा सकता है कि सेब का सेवन एंटी-एजिंग प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है और त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद कर सकता है।

4. मुंहासों की समस्या को दूर करे

सेब का उपयोग अच्छी त्वचा को पाने के साथ ही मुंहासों की समस्या से बचाव और इसे कम करने के लिए भी किया जा सकता है। जैसा कि हम बता चुके हैं कि सेब में विटामिन-सी पाया जाता है और विटामिन-सी मुंहासों को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव भी पाया जाता है, जो मुहांसों की वजह से होने वाली सूजन को कम करने में मदद कर सकता है (3)। इस आधार पर माना जा सकता है कि सेब का सेवन मुहांसों से बचाव व इसे कम करने में मददगार हो सकता है।

5. यूवी किरणों से बचाव

सूर्य की हानिकारक यूवी किरणें त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकती हैं, जिसमें एरिथेमा (त्वचा पर लाल चकत्ते), सनबर्न, सूजन की समस्या और हाइपरपिगमेंटेशन जैसी समस्याएं शामिल हैं (5)। यहां कुछ हद तक सेब के फायदे देखे जा सकते हैं। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि सेब में विटामिन-सी पाया जाता है और विटामिन-सी सूर्य का हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा का बचाव कर सकता है (6)। फिलहाल, इस विषय पर अभी और शोध किए जाने की आवश्यकता है।

पढ़ना जारी रखें

आर्टिकल के इस हिस्से में हम आपको बता रहे हैं कि त्वचा के लिए सेब का उपयोग कैसे करें।

त्वचा के लिए सेब का उपयोग – How to Use Apple for Face and Skin In Hindi

सेब का उपयोग त्वचा के लिए कई प्रकार से किया जा सकता है। यहां हम जानकारी दे रहे हैं कि त्वचा और चेहरे के लिए सेब के उपयोग कैसे किया जा सकता है।

  • चेहरे को दमकाना है तो लगाएं सेब। जी हां, सेब के गूदे को चेहरे पर एप्पल फेस पैक के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
  • त्वचा पर सेब के रस का उपयोग किया जा सकता है।
  • सेब के छिलके के पाउडर को गुलाब जल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है।
  • आधे सेब को चेहरे पर धीरे-धीरे रगड़कर क्लींजर की तरह उपयोग किया जा सकता है।
  • सेब के पाउडर को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर एप्पल फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, रोजाना एक सेब का सेवन त्वचा को झुर्रियों से बचाने के साथ ही त्वचा पर ग्लो लाने का काम कर सकता है (4)।

आगे जाने कुछ और खास

आगे जानिए त्वचा पर सेब का उपयोग करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें।

त्वचा पर सेब का उपयोग करने से जुड़ी सावधानियां – Precautions To Follow Before Using Apple on Skin in Hindi

त्वचा के लिए सेब का उपयोग करने से पहले निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना जरूरी है –

  • सड़ा हुआ या बहुत दिनों तक रखे हुए सेब का उपयोग त्वचा पर नहीं करना चाहिए।
  • इसका उपयोग करने के पहले त्वचा को अच्छी तरह से पानी से धो लें।
  • अगर सेब से एलर्जी की समस्या है, तो इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • चेहरे के लिए सेब का पेस्ट बनाते समय इसमें से बीज अलग कर देना चाहिए।

लेख के अंत में जानिए त्वचा पर सेब लगाने के नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं।

चेहरे पर सेब का उपयोग करने के नुकसान – Side Effects Of Using Apple On Your Face in Hindi

त्वचा से जुड़े सेब के नुकसान को लेकर फिलहाल कोई सटीक शोध उपलब्ध नहीं है। फिर भी कुछ संभावित नुकसान देखे जा सकते हैं, जो आम मान्यताओं पर आधारित हैं –

  • अगर किसी की त्वचा अति संवेदनशील है, तो त्वचा पर सेब का सीधा इस्तेमाल रैशेज और जलन का कारण बन सकता है।
  • अगर किसी को सेब से एलर्जी है, तो इसके टॉपिकल इस्तेमाल से भी त्वचा पर एलर्जी की समस्या हो सकती है।

उम्मीद करते हैं कि अब आप त्वचा के लिए सेब के फायदे अच्छी तरह समझ गए होंगे। साथ ही इसके उपयोग के विभिन्न तरीकों से भी परिचित हो गए होंगे। ऐसे में, अगर आप लेख में बताई किसी भी त्वचा समस्या से जूझ रहे हैं, तो सेब का उपयोग फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही इसे स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाकर भी त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, इसे इस्तेमाल करने से जुड़ी बातों और इसके नुकसानों को भी जरूर ध्यान में रखें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

क्या सेब आपकी त्वचा को ग्लोइंग बना सकता है?

हां, सेब में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को ग्लोइंग बना सकते हैं (4)।

क्या सेब त्वचा को साफ रखने में मदद कर सकता है?

सेब युक्त फेसपैक त्वचा को साफ रखने का काम कर सकता है।

क्या सेब टैनिंग की समस्या को दूर कर सकता है?

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि इसमें विटामिन-सी पाया जाता है, जो यूवी किरणों से त्वचा को बचाने का काम कर सकता है। इससे सूर्य की हानिकारक किरणों की वजह से होने वाली टैनिंग की समस्या से बचाव हो सकता है।

Sources

Articles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Check out our editorial policy for further details.
Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख