Medically Reviewed By Dr. Suvina Attavar, MBBS, DVD
Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मीडिया कम्युनिकेशन)

हम किसी पार्टी में या घूमने जाने के लिए घर से बाहर निकलें और हमसे पसीने की बदबू आ रही हो, तो ऐसे में तैयार होने का कोई मतलब नहीं रह जाता। अंडरआर्म्स की दुर्गंध किसी का भी मूड खराब कर सकती है और बाद में हम लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन सकते हैं। हालांकि, कई लोग अंडरआर्म्स की बदबू दूर करने के लिए डिओडोरेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन इसका असर भी ज्यादा देर नहीं रहता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद केमिकल न सिर्फ कपड़ों को खराब करता है, बल्कि त्वचा पर भी यह बुरा असर डालते हैं। इसलिए, जरूरी है कि इस समस्या का कोई प्राकृतिक उपाय किया जाए। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम अंडरआर्म्स की बदबू हटाने के कुछ असरदार घरेलू उपाय बता रहे हैं। ये बहुत हद तक अंडरआर्म्स की बदबू हटाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

पढ़ते रहें लेख

तो आइए, सबसे पहले हम अंडरआर्म्स की बदबू के कारण जान लेते हैं।

अंडरआर्म्स की बदबू के कारण – Causes of Underarm Odor in Hindi

शरीर की दुर्गन्ध हो या फिर बगल की बदबू, इनका मुख्य कारण अत्यधिक पसीने के कारण पैदा होने वाले बैक्टीरिया माने जाते हैं (1)। इन बैक्टीरिया के पनपने के कई कारण हो सकते हैं, जो कई बार व्यक्ति की शर्मिंदगी का कारण बन जाते हैं। ऐसे में अंडरआर्म्स की बदबू के कारण कुछ इस प्रकार हो सकते हैं (2) :

  • चिंता और तनाव
  • टेस्टोरोन और कार्टिसोल जैसे हार्मोन की अधिकता
  • कुछ खास खाद्य पदार्थों का सेवन जैसे :- मांस, मिर्च, लहसुन और मेथी आदि।
  • फेनाइलकेटोन्यूरिया (Phenylketonuria), यह एक जन्मदोष है, जिसमें फेनाइलएलानिन (phenylalanine) नाम का अमीनो एसिड शरीर में अधिक बनता है।
  • ट्राईमेथिलामिनूरिया (Trimethylaminuria) एक विकार है, जिसमें शरीर ट्राइमेथिलैमाइन नामक रसायन को तोड़ने या उसके ब्रेकडाउन में असमर्थ होता है। जब यह रसायन शरीर में जमने लगता है, तो यह शरीर की दुर्गंध का कारण बनता है (3)
  • बैक्टीरियल संक्रमण के कारण

पढ़ते रहें

अंडरआर्म्स की बदबू के कारण के बाद अब हम अंडरआर्म्स की बदबू हटाने के लिए घरेलू उपाय बताएंगे।

अंडरआर्म्स की बदबू हटाने के लिए घरेलू उपाय – Home Remedies for Underarm Odor in Hindi

नीचे हम कुछ असरदार अंडरआर्म्स की बदबू हटाने के लिए घरेलू उपाय बताते जा रहे हैं, जिनकी मदद से इस समस्या को बहुत हद कम किया जा सकता है –  

1. सेब का सिरका

सामग्री :  

  • सेब का सिरका
  • रूई

उपयोग करने का तरीका : 

  • एक छोटी कटोरी में सेब का सिरका लें।
  • अब उसमें रूई डुबोकर अपने अंडरआर्म्स में लगाएं।

कितनी बार उपयोग करें? 

इसे रोज दो बार लगा सकते हैं। एक बार सुबह नहाने के बाद और रात को सोने से पहले।

कैसे फायदेमंद है? 

बगल की बदबू से राहत पाने के लिए सेब के सिरके के फायदे काफी हद तक सहायक माने जा सकते हैं। दरअसल, एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) के मुताबिक, सेब के सिरके में एंटी-माइक्रोबियल (सूक्ष्म बैक्टीरिया को नष्ट करने वाला) गुण भी होते हैं (4) इस कारण यह गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने का काम कर सकता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि सेब के सिरके का नियमित इस्तेमाल अंडरआर्म्स में बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता। इस तरह यह अंडरआर्म्स की बदबू हटाने के उपाय के तौर पर मददगार माना जा सकता है।

2. आयोडीन

सामग्री : 

  • कुछ बूंद आयोडीन की
  • मुलायम ब्रश

उपयोग करने का तरीका : 

  • नहाने से पहले आयोडीन की कुछ बूंदें अपने अंडरआर्म्स में लगा लें।
  • फिर एक मुलायम ब्रश से अपने अंडरआर्म्स को अच्छे से, लेकिन हल्के से स्क्रब करें।
  • तीन से चार मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर थोड़ी देर बाद नहा लें।

कितनी बार उपयोग करें? 

इस स्क्रब को हर रोज नहाने से पहले लगा सकते हैं।

कैसे फायदेमंद है?

अंडरआर्म्स स्मेल होम रेमेडीज में आयोडीन को भी शामिल किया जा सकता है। दरअसल,  आयोडीन में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं (5)। इन गुणों के कारण आयोडीन का उपयोग अंडरआर्म्स में पनपने वाली बैक्टीरिया को नष्ट करने का काम कर सकता है। चूंकि अंडरआर्म्स की बदबू का मुख्य कारण बैक्टीरिया को माना गया है। इस कारण बगल की बदबू का इलाज करने के घरेलू उपाय के तौर पर आयोडीन को सहायक माना जा सकता है।

3. लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

सामग्री : 

  • लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की चार से पांच बूंदें
  • एक गिलास पानी

उपयोग करने का तरीका : 

  • एक गिलास पानी में लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालें।
  • अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में डाल लें और फिर इसे अपने अंडरआर्म्स पर स्प्रे करें।
  • चाहें, तो कभी-कभी लैवेंडर एसेंशियल ऑयल को किसी कैरियर ऑयल के साथ मिलाकर भी उपयोग कर सकते हैं।

कितनी बार उपयोग करें? 

इसे रोज दो बार लगा सकते हैं।

कैसे फायदेमंद है? 

अंडरआर्म्स की स्मेल कैसे दूर करें? यह सवाल जिसके भी मन में हो वह इस समस्या में लैवेंडर ऑयल को इस्तेमाल में ला सकता है। लैवेंडर ऑयल को कई प्रकार की त्वचा और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं (6), जो अंडरआर्म्स के बैक्टीरिया को खत्म कर सकते हैं। वहीं, इसकी मनमोहक खुशबू बगल की बदबू से राहत दिलाने में मदद कर सकती है (7)। इस आधार पर लैवेंडर एसेंशियल ऑयल को अंडरआर्म्स की बदबू से राहत पाने के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

4. टी ट्री ऑयल

सामग्री : 

  • टी ट्री ऑयल की दो बूंदें
  • दो बूंद पानी
  • रूई

उपयोग करने का तरीका : 

  • एक चम्मच पानी में दो बूंद टी ट्री ऑयल की मिलाएं।
  • अब एक रूई की मदद से इस मिश्रण को अपने दोनों अंडरआर्म्स पर लगाएं।
  • इसके अलावा, एक स्प्रे बोतल में पानी लें और इसमें कुछ बूंदें टी ट्री ऑयल की मिलाकर रख लें और उसे स्प्रे की तरह इस्तेमाल करें।

कितनी बार उपयोग करें? 

इसे रोज दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है? 

बगल की बदबू का इलाज करने के लिए टी ट्री ऑयल को भी उपयोग में लाया जा सकता है। टी ट्री ऑयल अंडरआर्म्स के दुर्गंध के लिए एक फायदेमंद घरेलू उपाय हो सकता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण पाया जाता है (8)। टी ट्री ऑयल का यह गुण अंडरआर्म्स में मौजूद दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद कर सकता है (9)। इस आधार पर अंडरआर्म्स की बदबू से राहत पाने के मामले में टी ट्री ऑयल के फायदे भी उपयोगी माने जा सकते हैं।

5. विच हैजल

सामग्री : 

  • विच हैजल की कुछ बूंदें
  • रूई

उपयोग करने का तरीका : 

  • रूई में कुछ बूंदें विच हैजल की लेकर अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं।
  • विच हैजल को पानी में मिलाकर भी लगा सकते हैं।

कितनी बार उपयोग करें? 

इसे रोज सुबह-शाम लगा सकते हैं।

कैसे फायदेमंद है?

विच हैजल एक प्राकृतिक दुर्गंधनाशक है, जिसे अंडरआर्म्स की बदबू हटाने के उपाय के तौर पर इस्तेमाल में लाया जा सकता है। दरअसल, एनसीबीआई के एक शोध में माना गया है कि विच हैजल में मौजूद एस्ट्रिंजेंट (त्वचा में कसाव लाने वाला) और एंटीबैक्टीरियल (बैक्टीरिया को नष्ट करने वाला) प्रभाव पाया जाता है (10) इस कारण विच हेजल का उपयोग अंडरआर्म्स की बदबू का कारण बनने वाले बैक्टीरिया से राहत दिला सकता है। साथ ही रोमछिद्रों के आकर को कम कर पसीना निकलने की प्रक्रिया को धीमा भी कर सकता है।

6. बेकिंग सोडा

सामग्री : 

  • एक चम्मच बेकिंग सोडा
  • एक चम्मच नींबू का रस

उपयोग करने का तरीका : 

  • बेकिंग सोडा और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं।
  • नहाने जाने से पहले इस मिश्रण को अपने अंडरआर्म्स पर लगाकर दो से तीन मिनट के लिए रहने दें।
  • फिर नहा लें।

कितनी बार उपयोग करें? 

कुछ हफ्तों तक नहाने से पहले इसे उपयोग में लाया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है? 

अंडरआर्म्स की बदबू से राहत पाने के लिए बेकिंग सोडा को भी उपयोग में लाया जा सकता है। दरअसल, इसमें भी एंटीबैक्टीरियल प्रभाव पाए जाते हैं (11)। यह प्रभाव दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने का भी काम कर सकता है। इस आधार पर हम कह सकते हैं कि बगल की दुर्गंध दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का उपाय प्रभावी हो सकता है।

7. नींबू का रस

सामग्री : 

  • आधा नींबू

उपयोग करने का तरीका : 

  • आधा नींबू लेकर अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं।
  • फिर थोड़ी देर तक नींबू के रस को लगा रहने दें और जब नींबू का रस सूख जाए, तो पानी से धो लें।
  • अगर त्वचा संवेदनशील है, तो नींबू के रस को पानी में मिलाकर रूई से लगा सकते हैं।

कितनी बार उपयोग करें? 

इसे रोज एक बार लगा सकते हैं, जब तक कि कोई फायदा नजर न आए।

कैसे फायदेमंद है? 

नींबू का उपयोग करके भी अंडरआर्म्स की बदबू से राहत पाई जा सकती है। दरअसल, नींबू एंटीमाइक्रोबियल (सूक्ष्म बैक्टीरिया को नष्ट करने वाला) प्रभाव मौजूद होता है (12)। इस प्रभाव के कारण नींबू के रस को अंडरआर्म्स की बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने में मददगार माना जा सकता है।

जारी रखें पढ़ना

8. हाइड्रोजन पेरोक्साइड

सामग्री : 

  • पानी में तीन प्रतिशत घुला हाइड्रोजन पेरोक्साइड एक चम्मच लें (बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है)
  • एक कप पानी
  • रूई

उपयोग करने का तरीका : 

  • एक कप पानी में हाइड्रोजन पेरोक्साइड को मिक्स करें।
  • अब इस मिश्रण में रूई डुबोकर उससे अपने अंडरआर्म्स को साफ करें।

कितनी बार उपयोग करें? 

जब भी अंडरआर्म्स में पसीना आए, इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है? 

हाइड्रोजन पेरोक्साइड में एंटीबैक्टीरियल (बैक्टीरिया को नष्ट करने वाला) गुण पाया जाता है (13)। चूंकि अंडरआर्म्स की बदबू का आम कारण पसीने के कारण पैदा होने वाले बैक्टीरिया को माना जाता है। इसलिए अंडरआर्म्स की बदबू से राहत पाने के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड को भी उपयोगी माना जा सकता है।

9. एलोवेरा

सामग्री

  • एलोवेरा जेल (आवश्यकतानुसार)

उपयोग करने का तरीका

  • रात को थोड़ा सा एलोवेरा जेल अपनी उंगलियों पर लेकर अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं।
  • इसे रातभर के लिए रहने दें और अगली सुबह पानी से धो लें।
  • चाहें, तो एक चौथाई कप एलोवेरा जेल पी भी सकते हैं।

कितनी बार उपयोग करें? 

रोज एक बार इसे लगाया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है? 

एलोवेरा जेल में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद हैं (14)। यह गुण इसे तन की दुर्गंध मिटाने का एक बहुत अच्छा घरेलू उपाय बनाते हैं। इसके अलावा, एलोवेरा का सेवन शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद कर सकता है (15)। इस आधार पर माना जा सकता है कि अंडरआर्म्स की बदबू से राहत पाने में एलोवेरा को खाना और लगाना दोनों ही फायदेमंद हो सकता है।

10.  बोरिक एसिड

सामग्री

  • बोरिक एसिड (आवश्यकतानुसार)

उपयोग करने का तरीका

  • थोड़ा-सा बोरिक एसिड लेकर पाउडर की तरह लगाएं।

कितनी बार उपयोग करें? 

  • इसे दिन में एक या दो बार लगाया जा सकता है, खासकर के नहाने के बाद लगाएं।

कैसे फायदेमंद है? 

बोरिक एसिड में भी एंटीमाइक्रोबियल (सूक्ष्म बैक्टीरिया को नष्ट करने वाला) प्रभाव पाया जाता है (16)। वहीं, लेख में पहले ही बताया जा चुका है कि पसीने के कारण पनपने वाले बैक्टीरिया अंडरआर्म्स की बदबू का सामान्य कारण माने जाते हैं। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि बोरिक एसिड का इस्तेमाल करके भी इस समस्या से राहत पाई जा सकती है।

11. अरंडी का तेल

सामग्री

  • अरंडी का तेल

उपयोग करने का तरीका

  • रात को थोड़ा सा अरंडी का तेल लेकर अपने दोनों अंडरआर्म्स पर लगाएं।
  • इसे रातभर लगा रहने दें और अगली सुबह धो लें।

कितनी बार उपयोग करें? 

  • इसे रोज लगाने के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है? 

अरंडी का तेल अरंडी के पौधे से निकलता है और इसके कई फायदे हैं। यह अंडरआर्म्स की दुर्गंध को दूर करने में भी मदद कर सकता है। दरअसल, अरंडी के तेल में एंटीबैक्टीरियल (बैक्टीरिया को नष्ट करने वाला) प्रभाव पाया जाता है (17)। अरंडी के तेल का यह प्रभाव अंडरआर्म्स की बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया के खिलाफ असरदार साबित हो सकता है।

12. एप्सम साल्ट

सामग्री

  • एक कप एप्सम साल्ट
  • नहाने का पानी

उपयोग करने का तरीका

  • नहाने के पानी में एक कप एप्सम साल्ट मिलाएं।
  • इस नमक को 15 से 20 मिनट के लिए पानी में घुलने दें।
  • अगर टब है, तो उसमें पानी भरकर सेंधा नमक डालें और थोड़ी देर के लिए उस पानी में बैठें।
  • अगर टब न हो, तो बाल्टी में पानी भरकर उसमें सेंधा नमक डालें और उस पानी में तौलिया डुबोकर अपने शरीर को पोछें या उस पानी से नहाएं।

कितनी बार उपयोग करें?

  • हर दूसरे दिन इस प्रक्रिया को इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है? 

नहाने के पानी में एप्सम साल्ट का उपयोग अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करने में सहायक माना जा सकता है। दरअसल, एप्सम साल्ट से संबंधित एक शोध में जिक्र मिलता है कि यह त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने के साथ पसीने के कारण पैरों से आने वाली बदबू को दूर करने में मदद कर सकता है (18)। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि नहाने के पानी में एप्सम साल्ट का उपयोग कर अंडरआर्म्स की बदबू से भी राहत पाई जा सकती है।

13. आलू

सामग्री

  • एक आलू

उपयोग करने का तरीका : 

  • एक आलू लें और उसे पतले टुकड़ों में काट लें।
  • अब टुकड़े को अपने अंडरआर्म्स पर रगड़ें और उसे सूखने दें।
  • बाद में पानी से धो लें।

कितनी बार उपयोग करें? 

  • इस प्रक्रिया को रोज एक या दो बार दोहराया जा सकता है।

कैसे फायदेमंद है? 

आलू का उपयोग करके भी अंडरआर्म्स की बदबू से राहत पाई जा सकती है। दरअसल, आलू में एंटीवायरल और एंटीफंगल के साथ ही एंटीमाइक्रोबियल (सूक्ष्म बैक्टीरिया को नष्ट करने वाला) प्रभाव पाया जाता है (19)। वहीं, लेख में पहले ही बताया जा चुका है कि पसीने के कारण पनपने वाले बैक्टीरिया इस समस्या का मुख्य कारण माने जाते हैं। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि अंडरआर्म्स की बदबू से राहत पाने के लिए आलू एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

नोट: अगर यहां बताई गई किसी भी सामग्री से किसी को एलर्जी है, तो उसका उपयोग डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें। इसके अलावा, अगर किसी नुस्खे को आजमाते वक्त किसी को त्वचा में जलन, रैशेज या खुजली हो, तो उसे तुरंत धो लें। जो भी नुस्खा आजमाएं उसका पहले पैच टेस्ट जरूर करें। हो सकता है जो नुस्खा दूसरों को सूट करे, वो किसी एक के लिए उपयुक्त न हो, क्योंकि हर किसी की त्वचा एक जैसी नहीं होती है।

पढ़ते रहें लेख

अंडरआर्म्स की बदबू हटाने के लिए घरेलू उपाय के बाद हम डॉक्टर की सलाह कब लें यह जानेंगे।

अंडरआर्म्स की बदबू के लिए डॉक्टर की सलाह कब लेनी चाहिए?

उपरोक्त दिए हुए अंडरआर्म्स की बदबू हटाने के लिए घरेलू उपाय इस्तेमाल करने के बाद भी अगर इस समस्या से राहत नहीं मिलती, तो इस मामले में डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए, क्योंकि पसीने के कारण पैदा होने वाले बैक्टीरिया के अलावा भी अंडरआर्म्स की बदबू के कई कारण हो सकते हैं, जिनके बारे में लेख में पहले ही बताया जा चुका है। डॉक्टर समस्या के सही कारणों को पहचान कर इलाज की सही प्रक्रिया अपनाने का सुझाव दे सकता है।

आगे पढ़ें लेख

लेख के अगले भाग में अब हम बगल की बदबू का इलाज जानने का प्रयास करेंगे।

अंडरआर्म्स की बदबू का इलाज

सामान्य तौर पर बगल की बदबू का इलाज करने के लिए एंटीपर्सपिरेंट्स (antiperspirants) या फिर डियोड्रेंट (deodorant) को इस्तेमाल में लाया जाता है (20)। दरअसल, एंटीपर्सपिरेंट्स पसीने को कम करने में मदद कर सकते हैं। वहीं, डियोड्रेंट पसीने की बदबू को दूर करने का काम करते हैं।

इसके अलावा, अगर अधिक पसीने की वजह थायराइड, तंत्रिका संबंधी विकार, लो ब्लड शुगर या फिर अन्य कोई शारीरिक समस्या है, तो डॉक्टर बगल की बदबू का इलाज करने के लिए इन समस्याओं के उपचार को आगे बढ़ा सकते हैं (20)

नीचे स्क्रॉल करें

अंडरआर्म्स की बदबू भगाने के कुछ और टिप्स – Other Tips for Underarm Odor in Hindi

ऊपर बताए जा चुके घरेलू उपायों के अलावा डेली रूटीन में कुछ बदलाव करके भी अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है। ये बदलाव कुछ इस प्रकार हैं :

  • रोज नहाएं।
  • अच्छे एंटीबैक्टीरियल साबुन का उपयोग करें।
  • नहाने के बाद साफ तौलिये का इस्तेमाल करें।
  • डिओडोरेंट का उपयोग करें।
  • कपड़ों का चुनाव सोच समझकर करें। सिंथेटिक या पसीने पैदा करने वाले कपड़ों की जगह कॉटन के कपड़ें पहनें।
  • ऐसा खाना न खाएं, जिसमें गंध हो, जैसे – प्याज।
  • ज्यादा हरी सब्जियां, फलों और मांसाहार का सेवन करें।
  • खूब पानी पिएं।

इस लेख के माध्यम से अब आप यह तो समझ ही गए होंगे कि अंडरआर्म्स से बदबू क्यों आती है। ऐसे में अंडरआर्म्स की बदबू की समस्या से निपटना इतना भी मुश्किल नहीं। जरूरत है, तो नियमित दिनचर्या में स्वच्छता का खास ख्याल रखने की। वहीं, लेख में बताए गए अंडरआर्म्स की बदबू के घरेलू उपाय भी इस समस्या से राहत पाने में मददगार साबित हो सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, लेख में दिए घरेलू उपायों को अपनाएं और इस समस्या से जल्द से जल्द छुटकारा पाने का पहला कदम बढाएं। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य विषयों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए पढ़ते रहें स्टाइलक्रेज।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अंडरआर्म्स की बदबू से राहत पाने में कौन सा साबुन सबसे अच्छा काम करता है?

अंडरआर्म्स की बदबू से राहत पाने के लिए एक डियोड्रेंट सोप का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी मौजूद हो।

हार्मोनल असंतुलन अंडरआर्म्स की बदबू का कारण हो सकता है?

हां, हार्मोनल असंतुलन के कारण अंडरआर्म्स की बदबू पैदा हो सकती है (2)

शॉवर के बाद भी मेरे बगल से बदबू क्यों आती है?

मुमकिन है, जिस साबुन का इस्तेमाल आप कर रहे हैं, वह पसीने के कारण बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने में सक्षम नहीं है। इसलिए, बेहतर होगा कि स्वच्छता का ख्याल रखें और एक बेस्ट एंटीबैक्टीरियल और डियोड्रेंट सोप का इस्तेमाल करें।

References

Articles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Read our editorial policy to learn more.

  1. Sample records for human axillary odour
    https://www.science.gov/topicpages/h/human+axillary+odour.html
  2. Individual Variation in Body Odor
    https://www.researchgate.net/publication/314134477_Individual_Variation_in_Body_Odor
  3. Trimethylaminuria
    https://medlineplus.gov/genetics/condition/trimethylaminuria/#:~:text=Description&text=Trimethylaminuria%20is%20a%20disorder%20in,eggs%2C%20garbage%2C%20or%20urine.
  4. Antimicrobial activity of apple cider vinegar against Escherichia coli, Staphylococcus aureus and Candida albicans; downregulating cytokine and microbial protein expression
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5788933/
  5. Antiseptics and Disinfectants: Activity, Action, and Resistance
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC88911/#B184
  6. Biological activities of lavender essential oil
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/12112282/
  7. Aromatherapy With Essential Oils (PDQ®)
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK65820
  8. A review of applications of tea tree oil in dermatology
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/22998411/
  9. Commercial Essential Oils as Potential Antimicrobials to Treat Skin Diseases
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5435909/
  10. Antioxidant and potential anti-inflammatory activity of extracts and formulations of white tea, rose, and witch hazel on primary human dermal fibroblast cells
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3214789/
  11. Antibacterial activity of baking soda
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/12017929/
  12. Phytochemical, antimicrobial, and antioxidant activities of different citrus juice concentrates
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4708628
  13. Antibacterial activity of hydrogen peroxide and the lactoperoxidase-hydrogen peroxide-thiocyanate system against oral streptococci
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC186138/
  14. Antibacterial activities and antioxidant capacity of Aloe vera
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3729540
  15. Aloe vera its medicinal uses: A review
    https://citeseerx.ist.psu.edu/viewdoc/download?doi=10.1.1.735.727&rep=rep1&type=pdf
  16. Bacteriostatic and bactericidal actions of boric acid against bacteria and fungi commonly found in urine
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/2116453
  17. Characterization and evaluation of antibacterial and antiproliferative activities of crude protein extracts isolated from the seed of Ricinus communis in Bangladesh
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4942971
  18. Pharmaceutical Influences of Epsom Salts
    https://www.imedpub.com/articles/pharmaceutical-influences-of-epsom-salts.pdf
  19. Antifungal and antimicrobial proteins and peptides of potato (Solanum tuberosum L.) tubers and their applications
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/31144014/
  20. Sweat
    https://medlineplus.gov/sweat.html
  21. हाथों और पैरों में झनझनाहट – कारण, लक्षण, और उपचार
  22. खुद से उल्टी करने के 10 असरदार तरीके
  23. पेट साफ करने के आसान घरेलू तरीके
  24. चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के 12 आसान घरेलू उपाय
Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख