

वजन घटाने के लिए अजवायन का सेवन – Ajwaain for Weight Loss in Hindi
देखा जाए तो घर की रसोई किसी दवाखाने से कम नहीं। अगर आपको घरेलू नुस्खों के बारे में थोड़ी सी भी जानकारी है, तो आप रसोई घर में रखे खाद्य पदार्थों का बेहतर उपयोग कर पाएंगे। खासकर वजन घटाने के लिए कई खाद्य सामग्री आपको यहां मिल जाएंगी, जिसमें अजवायन का नाम भी शामिल है। अजवायन औषधीय गुणों से भरपूर एक गुणकारी खाद्य पदार्थ है। इसका इस्तेमाल अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए किया जाता है, लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे, कि मोटापा कम करने के लिए भी इसका प्रयोग कारगर परिणाम दे सकता है। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हमारे साथ जानिए वजन घटाने के लिए अजवायन क्यों फायदेमंद हैं और मोटापा कम करने के लिए अजवायन का उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है।
आइये, सबसे पहले आपको बता दें कि वजन घटाने के लिए अजवायन क्यों फायदेमंद है।
विषय सूची
वजन घटाने में अजवायन क्यों फायदेमंद है? – Ajwain for Weight Loss in Hindi
अजवायन खास पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जो आपको वजन कम करने में मदद कर सकता है। नीचे जानिये वजन कम करने के लिए अजवायन के गुणों के बारे में।
1.फाइबर
अजवायन में फाइबर की मात्रा लगभग 12 प्रतिशत पायी जाती है (1)। शोध के अनुसार, फाइबर मेटाबोलिक स्वास्थ्य में सुधार करता है। साथ ही फाइबर युक्त आहार लंबे समय तक पेट को भरा रखते हैं और कैलोरी के सेवन को कम करते हैं, जिससे वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। इस तरह अजवायन वजन कम करने में मदद कर सकता है (2)।
2.एंटीऑक्सीडेंट
अजवायन एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होता है (1)। यह शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है, जो मोटापा बढ़ने का एक कारण हो सकता है। इसके साथ यह आपको टाइप 2 डायबिटीज के खतरे से भी बचाता है (3)। मोटापा कम करने के लिए अजवायन एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
3.प्रोटीन
वजन घटाने के लिए अजवायन में मौजूद प्रोटीन भी आपकी मदद कर सकता है (1)। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, प्रोटीन आपकी भूख सुधारता है, वजन को नियंत्रित रखता है और साथ ही वजन से जुड़ी बीमारी जैसे, कार्डियो मेटाबोलिक (हृदय रोग और मधुमेह) से भी बचाता है (4)।
लेख के अगले भाग में जानिये अजवायन से मोटापा कम करने का तरीका।
मोटापा कम करने के लिए अजवायन का उपयोग कैसे करे
ये जानने के बाद कि वजन घटाने के लिए अजवायन किस तरह काम करता है, आइये आपको बताते हैं कि इसे कैसे उपयोग करें।
1. वेट लॉस के लिए अजवायन का पानी
सामग्री:
- एक छोटा चम्मच अजवायन
- एक लीटर पानी
विधि:
- एक पैन में एक लीटर पानी लें और उसमे एक छोटा चम्मच अजवायन डाल दें।
- इस पानी में लगभग 8 से 10 मिनट उबलने दें।
- पानी का रंग सुनहरा हो जाने के बाद गैस बंद कर दें और पानी को ठंडा होने दें।
- ठंडा हो जाने के बाद इस पानी को एक बोतल को भर लें।
- आप वेट लॉस के लिए अजवायन का पानी दिनभर पिएं।
2. अजवायन और शहद का पानी
सामग्री:
- एक छोटा चम्मच अजवायन
- एक छोटा चम्मच शहद
- एक गिलास पानी
विधि:
- रात में एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच अजवायन भिगोकर रख दें।
- सुबह इस पानी को छान लें और एक चम्मच शहद मिला लें।
- रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
3. भुनी हुए अजवाईन
सामग्री:
- 250 ग्राम अजवायन
विधि:
- एक पैन में 250 ग्राम अजवायन लें।
- इसे तब तक भूनें जब तक इसमें से खुशबू न आने लग जाए।
- अच्छी तरह भूनने के बाद गैस बंद कर दें और अजवायन को ठंडा होने दें।
- ठंडा होने के बाद अजवायन को एक हवा-बंद डिब्बे में बंद कर के रख दें।
- रोज सुबह नाश्ते से आधे घंटे पहले एक चम्मच भूनी हुई अजवायन का सेवन करें।
यह जानने के बाद कि अजवायन से वजन कम कैसे करे, आइये अब आपको बताते हैं कि वजन घटाने के लिए अजवायन की कितनी खुराक फायदेमंद हो सकती है।
वजन कम करने के लिए अजवायन के प्रतिदिन की खुराक क्या होना चाहिए?
अगर आप वजन कम करने के लिए अजवायन का उपयोग कर रहे हैं, तो प्रति किलो वजन के लिए दो ग्राम अजवायन की मात्रा (2g/kg body weight) पर्याप्त साबित हो सकती है (5)। हालांकि, इस विषय में डॉक्टरी परामर्श अच्छा रहेगा।
मोटापा कम करने के लिए अजवायन से जुड़ी बातें जानने के बाद, आपको बताते हैं कि अजवायन के नुकसान के बारे में।
अजवायन के नुकसान
अजवायन के अधिक सेवन से आपको नुकसान कुछ इस प्रकार हो सकते हैं (1) (6) (7) :
- मलती
- सिरदर्द
- एसिडिटी
- मुंह के छाले
- जलन
- गर्भवती को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है।
- स्पर्म गतिविधि में कमी
अगर आप वजन कम करने के लिए अजवायन का उपयोग कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। साथ ही, वजन घटाने के लिए अजवायन के उपयोग के साथ व्यायाम भी करें और संतुलित आहार लें। अब जब आप अजवायन से मोटापा कम करने का तरीका समझ चुके हैं, तो आज से ही इसका उपयोग करना शुरू करें। साथ ही, नीचे कमेंट बॉक्स में लिख कर हमे जरूर बताएं कि यह लेख आपके लिए मददगार रहा या नहीं।
और पढ़े:
- वजन कम करने के लिए त्रिफला का उपयोग
- वजन घटाने के लिए अलसी का सेवन
- वजन कम करने के लिए शहद का उपयोग
- वजन और मोटापा घटाने के असरदार तरीके
- वजन कम करने के लिए ग्रीन कॉफी का उपयोग

Latest posts by Soumya Vyas (see all)
- काले सेम के 15 फायदे, उपयोग और नुकसान – Black Beans Benefits, Uses and Side Effects in Hindi - November 28, 2019
- हीमोग्लोबिन बढ़ाने के आहार – Foods To Increase Hemoglobin Levels in Hindi - November 28, 2019
- खाज (स्कैबीज) के कारण, लक्षण और घरेलू उपाय – Scabies Causes, Symptoms and Home Remedies in Hindi - November 26, 2019
- कमल ककड़ी के फायदे और नुकसान – Lotus Root (Kamal Kakdi) Benefits and Side Effects in Hindi - November 19, 2019
- मैनिंजाइटिस के कारण, लक्षण और इलाज – Meningitis Causes, Symptoms and Treatment in Hindi - November 19, 2019
