
वजन घटाने के लिए नारियल पानी – Coconut Water for Weight Loss in Hindi
बढ़ाता हुआ वजन और मोटापा आज एक वैश्विक समस्या बन गई है। इसमें कोई शक नहीं कि मोटापा कई शारीरिक बीमारियों का कारण बनता है। मोटापे से बचने रहने के लिए रोजाना व्यायाम और सही डाइट लेना भी जरूरी है। इस डाइट में नारियल पानी को आसानी से शामिल किया जा सकता है। नारियल पानी शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ ही बढ़ते हुए वजन को नियंत्रित करने और मोटापे को कम करने में भी मददगार हो सकता है (1), लेकिन कैसे? यह जानने के लिए स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। यहां हम बता रहे हैं कि वजन कम करने के लिए नारियल पानी किस प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। साथ ही इस बात की भी जानकारी देंगे कि वजन घटाने के लिए नारियल पानी की कितनी मात्रा का सेवन कर सकते हैं।
चलिए लेख शुरू करें
आर्टिकल में सबसे पहले हम बता रहे हैं कि वजन कम करने के लिए नारियल पानी कैसे फायदेमंद है।
विषय सूची
वजन घटाने में नारियल का पानी क्यों फायदेमंद है? – Coconut Water for Weight Loss in Hindi
नारियल पानी का सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। नीचे हम विस्तार से बता रहे हैं कि किस प्रकार नारियल पानी वजन कम कर सकता है।
1. कैलोरी है कम
एक कप नारियल पानी में सिर्फ 208 कैलोरी होती है। ताजा और तुरंत का निकाला हुआ नारियल पानी पैक किए गए सॉफ्ट ड्रिंक, यहां तक कि पानी की तुलना में अच्छा विकल्प हो सकता है। पैकेज्ड ड्रिंक्स में कई प्रकार के तत्व होते हैं, जो वजन बढ़ा सकते हैं। वहीं, पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स नहीं होता, जबकि नारियल पानी को प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट का स्रोत माना जाता है। कम कैलोरी वाला यह प्राकृतिक पेय शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ ही वजन कम करने में भी मदद कर सकता है। इस बात की पुष्टि एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी फॉर इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर उपलब्ध इस रिसर्च पेपर से होती है (2)।
2. मेटाबॉलिक रेट बढ़ा सकता है
कम मेटाबॉलिक रेट वाले लोगों में मोटाप बढ़ने का अंदेशा ज्यादा रहता है। भले ही वो कितना भी कम क्यों न खाएं। शोध में पता चला है कि नारियल पानी में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज होता है, जो मेटाबॉलिज्म को एनर्जी प्रदान करता है। इसलिए, नारियल पानी पीने से चयापचय यानी मेटाबॉलिज्म दर को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। चयापचय को बढ़ाकर मोटा होने या फिर वजन बढ़ने के खतरे को दूर किया जा सकता है (3)।
3. कोलेस्ट्रोल को कम करने में मददगार
शरीर में कोलोस्ट्रोल बढ़ने से यह धमनियों में जमकर रक्त प्रभाव को रोक सकता है और हृदयाघात का कारण बन सकता है। वहीं, नारियल पानी खराब कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसकी पुष्टि करने के लिए चूहों पर किया गया एक शोध गया, जिसे एनसीबीआई की साइट पर पब्लिश किया गया है। इस शोध में पाया गया कि नारियल पानी का सेवन करने से कुल कोलेस्ट्रॉल और एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रोल के स्तर में कमी आ सकती है। इस प्रकार नारियल पानी से कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित कर फैट बढ़ाने वाले टिश्यू को भी कम किया जा सकता है। इससे वजन को बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है (4)।
4. इंसुलिन में सुधार करता है
इंसुलिन का स्तर असंतुलित होने से मधुमेह की समस्या हो सकती है, जिससे मोटापा बढ़ सकता है (5)। वहीं, नारियल पानी का सेवन इंसुलिन के स्तर को सुधारने में मदद कर सकता है। शाेध में पाया गया कि नायरिल पानी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण इंसुलिन के स्तर को सुधारने में मदद कर सकते हैं (6)। इससे माेटापे के बढ़ने की आशंका को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।
5. ऊर्जा स्रोत के रूप में
शरीर काे ऊर्जावान बनाए रखने के लिए नारियल पानी का सेवन किया जा सकता है। नारियल पानी में ऊर्जा देने वाले कई पोषक तत्व और प्राकृतिक गुण होते हैं। इसमें खासतौर से पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा, यह वसा रहित होता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट, कैलोरी व सोडियम की कम मात्रा पाई जाती है। इसलिए, नारियल पानी को ऊर्जा के अच्छे स्रोत के रूप में पसंद किया जाता (7)।
6. थायराइड फंक्शन को सपोर्ट करता है
आयोडीन की कमी के कारण थायराइड ग्रंथि पर्याप्त हार्मोंस का निर्माण नहीं कर पाती है, जिससे हाइपोथायराइडिज्म हो सकता है। हाइपोथायराइडिज्म होने पर शरीर का वजन बढ़ने लगता है। इस समस्या को दूर करने में नारियल पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। शोध में पाया गया कि नारियल पानी में पाए जाने वाले पोषक तत्वों में आयोडिन की कुछ मात्रा पाई जाती है। नारियल पानी में पाया जाने वाला आयोडिन थायराइड हार्मोन को फायदा पहुंचाले वाले एक घटक के रूप में कार्य करता है। इस आधार पर हम यह कह सकते हैं कि थायराइड फंक्शन में नारियल पानी फायदेमंद हो सकता है (8)।
7. शरीर को हाइड्रेटेड रखता है
निर्जलीकरण या डिहाइड्रेशन की स्थिति तब बनती है, जब शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। ऐसा अक्सर गर्मियों के दिनों में या फिर पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने के कारण होता है। इस समस्या में नारियल पानी फायदेमंद हो सकता है। यह पानी की कमी को दूर करने में आवश्यक भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा, नारियल पानी का सेवन करने पर यह शरीर को हाइड्रेट करने में भी मदद कर सकता है। जो खिलाड़ी व्यायाम करते हैं या फिर जिम में अभ्यास करते हैं, उन्हें वर्कआउट करने के बाद नारियल पानी जरूर पीना चाहिए (9)।
आगे है और जानकारी
यहां हम बता रहे हैं कि मोटापे को कम करने के लिए नारियल पानी का उपयोग कैसे कर सकते हैं।
मोटापा कम करने के लिए नारियल पानी का उपयोग कैसे करें?
मोटापा को दूर करने के लिए नारियल पानी को सीधा पिया जा सकता है। इसके अलावा, नारियल पानी को अन्य जूस के साथ भी मिक्स किया जा सकता है। आइए, ऐसी ही कुछ रेसिपी के बारे में जानते हैं।
1. नारियल पानी और नींबू
सामग्री:
- 1 नारियल
- पुदीने की पत्तियां
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1 नींबू
बनाने की विधि:
- एक जग में नारियल पानी निकाल लें।
- इसके बाद नींबू का रस नारियल पानी में मिलाएं।
- नींबू के साथ पुदीना और शहद भी मिलाएं।
- लीजिए, आपको स्वादिष्ट जूस तैयार है।
2. नारियल पानी और आम का जूस
सामग्री:
- 250 मिली नारियल पानी
- 100 ग्राम ताजा आम का गूदा
- 2 चम्मच शहद
- 20 ग्राम ओट्स
- 3 – 4 कटे हुए बादाम
- आइस क्यूब
बनाने की विधि:
- सभी सामग्रियों को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
- ब्लेंड करने के बाद इसे एक बॉउल में निकालें और आइस क्यूब डालकर ठंडा-ठंडा परोसें।
बने रहें हमारे साथ
आर्टिकल के अगले हिस्से में हम बता रहे हैं वजन कम करने के लिए नारियल पानी की मात्रा।
वजन कम करने के लिए नारियल पानी की प्रतिदिन खुराक कितनी होनी चाहिए?
वर्कआउट के बाद रोजाना एक नारियल पानी का सेवन वजन को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। फिलहाल, वजन कम करने के लिए इसकी सही मात्रा के सेवन का सटीक प्रमाण नहीं मिलता है।
आगे हम नारियल पानी से जुड़ी कुछ और जरूरी दे रहे हैं।
कुछ जरूरी टिप्स
नारियल पानी को पीने के साथ ही इससे जुड़ी हुई कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है, जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं।
- कुछ लोगों को जल्दी एलर्जी की समस्या हो जाती है। इसलिए, ऐसे लोगों को डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करना चाहिए।
- हमेशा ही फ्रेश नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। कभी भी पैकेट वाले नारियल पानी का उपयोग नहीं करना चाहिए।
- नारियल पानी को पीते समय इसमें शुगर को नहीं मिलाना चाहिए, इससे रक्त में शुगर की मात्रा बढ़ने का खतरा रह सकता है।
- नारियल पानी को सुबह खाली पेट पीना फायदेमंद हो सकता है।
इस आर्टिकल से एक बात जो जरूर समझ आती है कि वजन घटाने के लिए नारियल पानी के फायदे हो सकते हैं। इसका सही मात्रा में और सही समय पर किया गया सेवन मोटापा को नियंत्रित करने में भी फायदेमंद हो सकता है। पूरे साल मिलने वाले नारियल पानी को खासकर गर्मियों में बड़े चाव से पिया जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने और चयापचय में सुधार करने के लिए फायदेमंद हो सकता है। बस अब आप वजन कम करने के लिए नारियल पानी को आज से ही दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
संदर्भ (Sources):
- Nutritional Health Benefit Of Coconut (Cocos Nucifera) Water
https://www.scribd.com/document/459321028/25334-Article-Text-129481-1-10-20180622-2-pdf - Coconut Water: An Unexpected Source of Urinary Citrate
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6236775/ - Coconut Water -Properties, Uses, Nutritional Benefits in Health and Wealth and in Health and Disease: A Review
https://www.academia.edu/30536202/Coconut_Water_Properties_Uses_Nutritional_Benefits_in_Health_and_Wealth_and_in_Health_and_Disease_A_Review - Beneficial effects of coconut water feeding on lipid metabolism in cholesterol-fed rats
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/17004906/ - What causes the insulin resistance underlying obesity?
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4038351/ - Therapeutic effects of tender coconut water on oxidative stress in fructose fed insulin resistant hypertensive rats
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/22449517/ - Medicinal Plants and Herbs: A Review
http://www.ijplsjournal.com/issues%20PDF%20files/2015/March-2015/1.pdf - USDA, FDA and ODS-NIH Database for the Iodine Content of Common Foods Release One
https://www.ars.usda.gov/ARSUSERFILES/80400535/DATA/IODINE/IODINE%20DATABASE_DOCUMENTATION.PDF - Rehydration after exercise with fresh young coconut water, carbohydrate-electrolyte beverage and plain water
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/12056182/

Latest posts by Saral Jain (see all)
- प्रेगनेंसी में सेब खाना चाहिए या नहीं | Apple In Pregnancy in Hindi - January 8, 2021
- वृक्षासन करने के फायदे और तरीका – Vrikshasana (Tree Pose) Benefits And Steps in Hindi - January 6, 2021
- 50+ Best Memories Quotes In Hindi – यादों की बारात शायरी - January 6, 2021
- बालों को घना कैसे करें? अपनाएं ये आसान टिप्स – Tips For Thick Hair In Hindi - January 5, 2021
- कच्चे आम के फायदे, उपयोग और नुकसान – Raw Mango Benefits and Side Effects in Hindi - January 4, 2021
