वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग – Apple Cider Vinegar for Weight Loss in Hindi

बढ़ता वजन किसी के लिए भी सिरदर्द बन सकता है। वहीं, वजन घटाने के लिए लोग जिम से लेकर तरह-तरह की एक्सरसाइज और न जाने कितने तरह के उपाय कर बैठते हैं। वैसे देखा जाए, तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी मोटापे की समस्या को कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सकता है, जिसमें एक नाम सेब के सिरके का भी है। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम मोटापा कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर के फायदे बताने जा रहे हैं। यहां आप जान पाएंगे कि वजन कम करने के लिए सेब का सिरका किस प्रकार काम कर सकता है। पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
विस्तार से पढ़ें
सबसे पहले जानते हैं कि मोटापा कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर क्यों फायदेमंद है।
विषय सूची
वजन घटाने में एप्पल साइडर विनेगर क्यों फायदेमंद है? – Apple Cider Vinegar Benefits for Weight Loss in Hindi
निम्नलिखित गुणों के कारण एप्पल साइडर सिरका वजन घटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसकी जानकारी नीचे विस्तार में दी गई है :
1. वसा कम करने में मददगार
सेब के सिरके का इस्तेमाल शरीर की अतिरिक्त चर्बी को घटाने के लिए किया जा सकता है। दरअसल, सेब के सिरके में एसिटिक एसिड की मात्रा पाई जाती है (1)। वहीं, एसिटिक एसिड शरीर में फैट को जमने से रोकने में मदद कर सकता है, जिससे बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, सेब का सिरका भी विनेगर का एक प्रकार है और शोध में जिक्र मिलता है कि विनेगर का रोजाना किया गया है सेवन मोटापे को कम करने में मदद कर सकता है (2)।
2. कैलोरी के सेवन को कम करे और पेट भरा रखने में मदद करे
जैसा कि हमने पहले बताया कि सेब का सिरका भी विनेगर का एक प्रकार है और इससे जुड़े एक शोध में जिक्र मिलता है कि विनेगर पेट को भरा रखने में सहायक हो सकता है, जिससे अतिरिक्त कैलोरी के सेवन को कम करने में मदद मिल सकती है और फलस्वरूप वजन नियंत्रण प्रक्रिया को बढ़ावा मिल सकता है (3)। इसके अलावा, एक अन्य शोध से पता चलता है कि विनेगर का सेवन भोजन के बाद ग्लूकोज (एनर्जी का स्रोत) की मात्रा को कम करने में मदद कर सकता है (4)। वहीं, एनर्जी की अधिकता मोटापे को बढ़ाने का काम कर सकती है (5)। इस वजह से मोटापा कम करने के लिए सेब का सिरका लाभकारी माना जा सकता है।
3. चयापचय में सुधार करे
मेटाबॉलिज्म की सही दर उर्जा के खर्च (Energy Burn) को बढ़ाने का काम करती है। वहीं, मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया बाधित होने से एनर्जी के सेवन और इसके खर्च होने के बीच असंतुलन पैदा होता है, जिससे मोटापे की समस्या उत्पन्न हो सकती है (6)। यहां एप्पल साइडर विनेगर के लाभ देखे जा सकते हैं। दरअसल, इससे जुड़े एक शोध में जिक्र मिलता है कि एसिटिक एसिड, मेटाबॉजिल्म पर सकारात्मक प्रभाव दिखा सकता है (7)। वहीं, हम पहले ही बता चुके हैं कि सेब के सिरके में एसिटिक एसिड पाया जाता है।
एक अन्य शोध में जिक्र मिलता है कि सेब का सिरका लिपिड (फैट) मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने का काम कर सकता है। इस प्रभाव के पीछे सेब के सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड के गुण बताए जाते हैं (8)। इन तथ्यों के आधार पर हम कह सकते हैं कि चयापचय में सुधार कर वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर मददगार हो सकता है।
4. भूख कम करे
ऊपर बताई गई प्रक्रियाओं के अलावा सेब का सिरका भूख को नियंत्रित करके भी वजन बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद कर सकता है। दरअसल, इससे जुड़े एक वैज्ञानिक शोध में साफ जिक्र मिलता है कि ऊर्जा को नियंत्रित करने वाली डाइट के साथ सेब के सिरके का उपयोग भूख को कम करने का काम कर सकता है, जिससे मोटापे को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है (9)। हालांकि, इस काम में अकेला सेब का सिरका कितना कारगर होगा, इसे लेकर अभी और शोध किए जाने की आवश्यकता है।
स्क्रॉल करें
मोटापा कम करने के लिए सेब के सिरके के उपयोग से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई है।
मोटापा कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग कैसे करें?
एप्पल साइडर सिरका वजन घटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका जानना भी जरूरी है। आमतौर पर सेब के सिरके का उपयोग सलाद की ड्रेसिंग में किया जाता है। इसके अलावा, गुनगुने पानी के साथ भी इसका सेवन किया जाता है। नीचे हम सेब के सिरके की दो रेसिपी बता रहे हैं, जिनकी मदद से वजन कम करने के लिए सेब के सिरके का सेवन किया जा सकता है।
1. सेब का सिरका और नींबू
सामग्री:
- 2 चम्मच सेब का सिरका
- आधा नींबू
- 1 गिलास गुनगना पानी
कैसे करें इस्तेमाल:
- पानी में सेब का सिरका और नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें।
- रोजाना दोपहर के भोजन के बाद या रात में सोने से समय इसका सेवन किया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है:
वजन कम करने के लिए सेब का सिरका किस प्रकार फायदेमंद हो सकता है, यह हम ऊपर बता चुके है। वहीं, इसके साथ नींबू का उपयोग इसके प्रभाव को दोगुना करने का काम कर सकता है। दरअसल, इससे जुड़े एक शोध में साफ जिक्र मिलता है कि नींबू की डिटॉक्स डाइट फैट को कम करने में मदद कर सकती है और साथ ही कैलोरी के अतिरिक्त सेवन को नियंत्रित करने का काम कर सकती है (10)। इस तरह मोटापा कम करने के लिए सेब का सिरका और नींबू का उपयोग लाभकारी हो सकता है।
2. सेब का सिरका और शहद
सामग्री:
- 2 चम्मच सेब का सिरका
- 2 चम्मच शहद
- 1 गिलास गुनगुना पानी
कैसे करें इस्तेमाल:
- पानी में सेब का सिरका और शहद मिलाकर इसका सेवन करें।
- रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन किया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है :
सेब के सिरके के साथ शहद का इस्तेमाल भी वजन नियंत्रण प्रक्रिया को गति देने का काम कर सकता है। दरअसल, इसके जुड़े एक शोध में इस बात का पुष्टि होती है कि शहद का सेवन मोटापे को नियंत्रित करने का काम कर सकता है। इसके अलावा, शहद का उपयोग लिपिड यानी फैट मेटाबॉलिज्म में भी सुधार का काम कर सकता है (11)। इस आधार पर सेब के सिरके और शहद के मिश्रण को वजन घटाने के लिए कारगर माना जा सकता है।
पढ़ते रहें आर्टिकल
आगे हम मोटापा कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर की खुराक के बारे में चर्चा करेंगे।
वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर की प्रतिदिन की खुराक कितनी होनी चाहिए?
इस विषय से जुड़े एक अध्ययन के अनुसार, वजन घटाने के लिए प्रतिदिन एक से दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर का सेवन किया जा सकता है (12)। वहीं, व्यक्तियों के स्वास्थ्य के अनुसार इसकी मात्रा में बदलाव हो सकता है। इसलिए, इसकी सही मात्रा जानने के लिए डॉक्टरी सलाह जरूर लें।
आखिरी भाग भी पढ़ें
अंत में जानिए एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से जुड़े कुछ नुकसान।
सेब के सिरके के नुकसान – Side Effect Of Apple Cider Vinegar In Hindi
मोटापा कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करना लाभकारी हो सकता है। वहीं, इसका अधिक मात्रा में किया गया सेवन नीचे बताए गए कुछ संभावित नुकसानों का कारण भी बन सकता है:
- जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि सेब का सिरका भूख को कम करने में मदद कर सकता है (9)। वहीं, इसका लंबे समय तक किया गया अधिक सेवन भूख में अत्यधिक कमी का कारण बन सकता है, जिससे शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
- इसका अधिक सेवन हाइपोकैलिमिया का कारण बन सकता है, यानी रक्त में पोटेशियम की कमी (1)। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जिसमें थकान, मांसपेशियों की क्षति, शरीर में झनझनाहट, सुन्नपन और अनियमित दिल की धड़कन शामिल हैं (13)।
- सेब के सिरके का रोजाना किया गया इस्तेमाल दांतों को क्षति पहुंचाने का काम कर सकता है (14)।
- जिन्हें, सेब और सेब के उत्पाद से एलर्जी की शिकायत है, उन्हें सेब के सिरके से भी एलर्जी की समस्या हो सकती है।
उम्मीद करते हैं कि अब आप समझ गए होंगे कि वजन कम करने के लिए सेब का सिरका किस प्रकार फायदेमंद हो सकता है। वहीं, मोटापा कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का सेवन बताए गए तरीके से किया जा सकता है। वहीं, इसके सेवन की मात्रा का भी ध्यान जरूर रखें। आशा करते हैं कि वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर के फायदे से जुड़ा यह लेख आपके लिए मददगार रहा होगा। चलिए, अब जाते-जाते उन सवालों के जवाब भी जान लेते हैं, जो अक्सर पूछे जाते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:
सेब का सिरका पीने से कितना वजन घटाया जा सकता है?
सेब का सिरका वजन घटाने में मदद कर सकता है, यह हम आपको ऊपर बता चुके हैं, लेकिन यह कितना वजन कम कर सकता है, इससे जुड़ा कोई सटीक वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।
क्या प्रतिदिन सेब का सिरका पीना सुरक्षित हो सकता है?
सेब के सिरके का इस्तेमाल पानी में मिलाकर पीना सुरक्षित माना जा सकता है। हालांकि, अगर आप मोटापा कम करने के लिए सेब का सिरका प्रतिदिन पीना चाहते हैं, तो सेहत की सुरक्षा के लिहाज से अपने डॉक्टर की उचित सलाह जरूर लें।
Sources
- Vinegar: Medicinal Uses and Antiglycemic Effect
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC1785201/ - Vinegar intake reduces body weight, body fat mass, and serum triglyceride levels in obese Japanese subjects
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/19661687/ - Influence of the tolerability of vinegar as an oral source of short-chain fatty acids on appetite control and food intake
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/23979220/ - Vinegar and peanut products as complementary foods to reduce postprandial glycemia
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/16321601/ - Energy Balance and Obesity
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3401553/#:~:text=When%20energy%20intake%20exceeds%20energy,usually%20body%20fat%20(2). - Can you boost your metabolism?
https://medlineplus.gov/ency/patientinstructions/000893.htm - Acetic acid activates hepatic AMPK and reduces hyperglycemia in diabetic KK-A(y) mice
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/16630552/ - Vinegar Functions on Health: Constituents, Sources, and Formation Mechanisms
https://www.researchgate.net/publication/308748788_Vinegar_Functions_on_Health_Constituents_Sources_and_Formation_Mechanisms - Beneficial effects of Apple Cider Vinegar on weight management, Visceral Adiposity Index and lipid profile in overweight or obese subjects receiving restricted calorie diet: A randomized clinical trial
https://app.dimensions.ai/details/publication/pub.1100923515 - Lemon detox diet reduced body fat, insulin resistance, and serum hs-CRP level without hematological changes in overweight Korean women
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/25912765/ - A Review on the Protective Effects of Honey against Metabolic Syndrome
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6115915/#:~:text=Honey%20intake%20reduces%20blood%20sugar,to%20decreased%20risk%20of%20atherogenesis. - STUDY ABOUT THE NUTRITIONAL AND MEDICINAL PROPERTIES OF APPLE CIDER VINEGAR ARTICLE INFO ABSTRACT
https://www.researchgate.net/publication/322953260_STUDY_ABOUT_THE_NUTRITIONAL_AND_MEDICINAL_PROPERTIES_OF_APPLE_CIDER_VINEGAR_ARTICLE_INFO_ABSTRACT - Low blood potassium
https://medlineplus.gov/ency/article/000479.htm - Unhealthy weight loss. Erosion by apple cider vinegar
https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/23373303/
