
वजन कम करने के लिए शकरकंद की डाइट – Sweet Potato Diet For Weight Loss in Hindi
शकरकंद को आसानी से सामान्य आलू के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। स्टाइलक्रेज के इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं कि शकरकंद का डाइट प्लान किस प्रकार से वजन कम करने के लिए फायदेमंद हो सकता है और यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध भी है। वजन कम करने के लिए शकरकंद के फायदे हो सकते हैं, लेकिन अगर आप शकरकंद को लेकर कोई डाइट प्लान बनान चाहते हैं, तो अपने आहार विषेशज्ञ से सलाह जरूर करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि सभी का स्वास्थ्य एक जैसा नहीं होता। संभव है कि किसी को शकरकंद से एलर्जी हो जाए। इसलिए, डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से पूछना जरूरी है।
आगे विस्तार से पढ़ें
सबसे पहले हम बता रहे हैं कि शकरकंद डाइट प्लान क्या है।
विषय सूची
शकरकंद डाइट प्लान क्या है? – What Is Sweet Potato Diet In Hindi
इस डाइट प्लान का सीधा और स्पष्ट मतलब यही है कि शकरकंद को अपने दैनिक आहार में शामिल करना। इस डाइट में शकरकंद के साथ-साथ वजन कम करने के लिए अन्य खाद्य पदार्थों को भी जोड़ा जा सकता है। हालांकि, सही तरीके से डाइट चार्ट आहार विशेषज्ञ ही आपकी सेहत को देखते हुए ही बता सकते हैं। शकरकंद डाइट के जरिए वजन कम कैसे किया जा सकता है, इस बारे में आगे विस्तार से बताया गया है।
जानने के लिए करें स्क्रॉल
यहां हम बता रहे हैं कि शकरकंद डाइट वजन कम करने में फायदेमंद कैसे हाे सकती है।
शकरकंद की डाइट कैसे वजन कम करने में मदद करती है?
कई शोधें में पाया गया है कि वजन कम करने के लिए शकरकंद का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। इस संबंध में एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफार्मेशन) की वेबसाइट पर एक रिसर्च पेपर भी उपलब्ध है। इस रिसर्च पेपर में कहा गया है कि शकरकंद के फायदे जानने के लिए 58 लोगों पर 8 सप्ताह तक शोध किया गया। इस शोध के जो परिणाम आए, उसके अनुसार शकरकंद का सेवन करने वाले लोगों के वजन, फैट और बॉड मास इंडेक्स में 5 प्रतिशत तक की कमी पाई गई (1)। इस आधार पर कहा जा सकता है कि शकरकंद वजन कम करने में मदद कर सकता है। आइए, अब जानते हैं कि वजन कम करने के लिए शकरकंद के फायदे किस प्रकार हैं।
1. कैलोरी में कम
शकरकंद में कैलोरी की मात्रा कम होती है। शायद इसी वजह से शकरकंद वजन को कम करने और वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इस संबंध में एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफार्मेशन) की वेबसाइट पर एक रिसर्च पेपर भी उपलब्ध है। इस रिसर्च पेपर में कहा गया है कि 100 ग्राम शकरकंद में 390.7 कैलोरी पाई जाती है, जो वजन कम करने में फायदेमंद है (1)।
2. फाइबर की अच्छी मात्रा
कम कैलारी के अलावा शकरकंद में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। वजन को नियंत्रित करने के लिए फाइबर को अच्छा पोषक तत्व माना गया है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध के अनुसार, शकरकंद दैनिक सेवन का लगभग 15.5 ग्राम फाइबर प्रदान कर सकता है। फाइबर का सेवन पाचन को बेहतर करने के साथ-साथ मोटापे को कम करने में मदद कर सकता है (1)।
3. ऊर्जा से भरपूर अच्छा कार्ब्स
शकरकंद में न सिर्फ लो कैलोरी और अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, बल्कि इसमें ऊर्जा से भरपूर कार्ब्स की भी मात्रा होती है। शोध के अनुसार ब्राजील, जापान और ताइवान में पारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाने वाले शकरकंद को कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत माना गया है। टाइप 2 मधुमेह वाले रोगियों में शकरकंद की जड़ प्लाज्मा ग्लूकोज, एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल और फाइब्रिनोजेन (रक्त प्लाज्मा में मौजूद घुलनशील प्रोटीन) के स्तर को कम कर सकती है। साथ ही एडिपोनेक्टिन (एक प्रकार का अच्छा प्रोटीन) के स्तर को बढ़ा सकती है। इसके अलावा, शोध में पाया गया कि शकरकंद चूहों में मोटापे को कम कर सकती है। साथ ही उनके शरीर के वजन और वसा के संचय को कम करने में मदद करने के अलावा, उनके लिपिड और ऊर्जा खपत में भी सुधार करने में लाभदायक हो सकती है (1)।
4. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स
ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI – जीआई) से जानकारी मिलती है कि भोजन कितनी जल्दी ब्लड शुगर (ग्लूकोज) को बढ़ा या घटा सकता है। अगर किसी खाद्य पदार्थ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा है, तो वह ब्लड ग्लूकोज की मात्रा बढ़ा सकता है। वहीं, शकरकंद को लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स की श्रेणी में रखा गया है। यह फल रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, वजन नियंत्रण में भी मददगार हो सकता हैं। ग्लाइसेमिक इंडेक्स का स्तर इस बात पर भी निर्भर करता है कि शकरकंद के किस प्रकार और कैसे खाया जा रहा है (1)।
पढ़ते रहें
यह तो हमने जान लिया कि शकरकंद से वजन को कैसे कम किया जा सकता है। अब आगे हम शकरकंद का नमूना डाइट प्लान बता रहे हैं।
3 दिन का नमूना शकरकंद डाइट प्लान – Sample Sweet Potato Diet Plan in Hindi
वजन को कम करने के लिए शकरकंद के इस 3 दिन के डाइट प्लान को फॉलो किया जा सकता है। साथ ही ध्यान रहे कि डाइट प्लान के साथ-साथ नियमित रूप से व्यायाम करना भी जरूरी है, तभी वजन को कम करने में मदद मिलेगी। आइए, जानते हैं कि वजन कम करने के लिए शकरकंद का उपयोग कैसे किया जाए।
पहले दिन
भोजन | क्या खाएं |
---|---|
नाश्ता | 1 उबला अंडा/स्प्राउट + 1 उबला हुआ शकरकंद + 1 कप ग्रीन टी |
दोपहर का खाना | 1 उबला हुआ शकरकंद + 85 ग्राम ग्रिल्ड फिश/चिकन/2 रोटी + 1 कप दही |
रात का खाना | 1 कटोरी शकरकंद का सूप |
दूसरा दिन
भोजन | क्या खाएं |
---|---|
नाश्ता | 1 उबला हुआ शकरकंद + 2 अंडे का आमलेट/1 रोटी + 1 कप ब्लैक कॉफी |
दोपहर का खाना | मशरूम, साग और हल्की ड्रेसिंग के साथ उबले हुए शकरकंद की सलाद + 1 कप छाछ |
रात का खाना | 1 उबला हुआ शकरकंद + उबली हुई ब्रोकली + 85 ग्राम ग्रिल्ड फिश/चिकन/टोफू/2 रोटी |
तीसरा दिन
भोजन | क्या खाएं |
---|---|
नाश्ता | 1 उबला हुआ शकरकंद + 4 बादाम + 1 कप ग्रीन टी + 1 केला |
दोपहर का खाना | शकरकंद का सूप + 1 गेहूं की रोटी + 1 कप दही |
रात का खाना | आधा कटाेरी मैश किया हुआ शकरकंद + मटर और फूलगोभी + ग्रिल्ड मशरूम |
आपने आर्टिकल के माध्यम से जाना कि वजन कम करने के लिए शकरकंद का उपयोग किस प्रकार से करना चाहिए। इसके अलावा, आपने वजन कम करने के लिए शकरकंद का डाइट प्लान के बारे में भी जाना। अगर आप शकरकंद को अपने डाइट प्लान में शामिल करने के बारे में सोच रहे हैं, तो एक बात का ध्यान रखें कि सिर्फ शकरकंद के सेवन से वजन कम नहीं होगा। इसके साथ संतुलित भोजन, व्यायाम और पर्याप्त नींद भी जरूरी है। साथ ही इसे डाइट प्लान के रूप में शामिल करने के पहले आहार विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करें। वजन कम करने से जुड़े और टिप्स जानने के लिए आप स्टाइलक्रेज के अन्य आर्टिकल पढ़ सकते हैं।
अकसर पूछे जाने वाले सवाल
1. क्या आलू की डाइट में शकरकंद खा सकते हैं?
सामान्य आलू के विकल्प के रूप में शकरकंद को चुनना हमेशा बेहतर होता है। जहां एक ओर आलू का सेवन मोटापे को बढ़ा सकता है और इसका उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स डायबिटीज का कारण भी बन सकता है (2)। वहीं, शकरकंद मोटापे की समस्या को कुछ हद तक दूर करने में मदद कर सकता है, इसके अलावा इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जैसा कि ऊपर बताया गया है।
2. क्या शकरकंद खाने से वजन बढ़ता है?
नहीं, शकरकंद का सेवन करने से वजन बढ़ता नहीं, बल्कि कम होता है। इस बारे में ऊपर लेख में विस्तार से बताया गया है।
3. क्या कम कार्ब वाली डाइट में शकरकंद खाना ठीक है?
हां, अगर शकरकंद को उचित और संतुलित मात्रा में लिया जाए, तो कम कार्ब आहार के तौर पर शकरकंद खा सकते हैं।
4. क्या रोज शकरकंद खा सकते हैं?
हां, रोजाना शकरकंद खा सकते हैं। यह एक आदर्श स्नैक हाे सकता है और साथ ही यह आवश्यक फाइबर और पोषक तत्व भी प्रदान करता है (1)।
5. क्या अधिक मात्रा में शकरकंद का सेवन हानिकारक है?
किसी भी चीज का अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसका अधिक सेवन करने से पेट में गड़बड़ी, उल्टी और पेट दर्द की समस्या हाे सकती है (3)।
3 संदर्भ (Sources)
- White Sweet Potato as Meal Replacement for Overweight White-Collar Workers: A Randomized Controlled Trial
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6356856/ - Potato consumption as high glycemic index food, blood pressure, and body mass index among Iranian adolescent girls
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4530659/ - Sweet potato for type 2 diabetes mellitus
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6486146/
और पढ़े:
- वजन घटाने के लिए अजवायन का सेवन
- वजन घटाने के लिए अलसी का सेवन
- वजन कम करने के लिए शहद का उपयोग
- वजन कम करने के लिए अश्वगंधा का उपयोग
- वजन कम करने के लिए मेथी का उपयोग

Latest posts by Saral Jain (see all)
- प्रेगनेंसी में सेब खाना चाहिए या नहीं | Apple In Pregnancy in Hindi - January 8, 2021
- वृक्षासन करने के फायदे और तरीका – Vrikshasana (Tree Pose) Benefits And Steps in Hindi - January 6, 2021
- 50+ Best Memories Quotes In Hindi – यादों की बारात शायरी - January 6, 2021
- बुखार (Bukhar) का इलाज – कारण, लक्षण और घरेलू उपाय – Home Remedies For Fever in Hindi - January 5, 2021
- बालों को घना कैसे करें? अपनाएं ये आसान टिप्स – Tips For Thick Hair In Hindi - January 5, 2021
