वजन कम करने के लिए त्रिफला का उपयोग – How to Use Triphala For Weight Loss in Hindi

Written by , MA (Mass Communication) Anuj Joshi MA (Mass Communication)
 • 
 

क्या आप वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं? क्या आपका पेट फूलता जा रहा है और कम करने के लिए आपको काफी मशक्कत करनी पड़ रही है? अगर ऐसा है, तो यह लेख आपका वजन कम करने में सहायक हो सकता है। यह लेख त्रिफला चूर्ण के बारे में है, जो वजन को कम करने का काम कर सकता है। त्रिफला को आंवला, हरड़ और बहेड़ा को मिलकर बनाया जाता है, जो कई तरह के समस्याओं में जड़ी-बूटी के रूप में काम करता है। स्टाइलक्रेज के इस लेख में आप वजन घटाने के लिए त्रिफला चूर्ण के फायदे जानेंगे।

लेख के इस भाग में जानिए कि वजन घटाने में त्रिफला किस प्रकार फायदेमंद है।

वजन घटाने में त्रिफला क्यों फायदेमंद है – Benefits of Triphala for Weight Loss in Hindi

Image: Shutterstock

वजन घटाने के लिए त्रिफला चूर्ण का उपयोग किया जा सकता है। त्रिफला चिकित्सीय एजेंट के रूप में काम करता है। यह वजन को कम करने के लिए शरीर से अनावश्यक तत्वों को बाहर करने में मदद करता है। साथ ही फैट को भी कम कर सकता है (1)। ध्यान रहे कि वजन घटाने के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन करने के साथ-साथ नियमित रूप से व्यायाम करना भी जरूरी है। यहां जानिए कि त्रिफला किस प्रकार फायदेमंद है।

  1. एंटीऑक्सीडेंटएक शोध में पाया गया है कि एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स को नष्ट करके वजन को कम करने में सहायता कर सकते हैं (2)। वहीं, त्रिफला चूर्ण में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसलिए, वजन घटाने के लिए त्रिफला चूर्ण को फायदेमंद माना जा सकता है (1)।
  2. फैटी एसिड– वजन घटाने के लिए त्रिफला चूर्ण के फायदे देखे जा सकते हैं। त्रिफला में फैटी एसिड पाए जाता है (1), जो आपके वजन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि ओमेगा-3 फैटी एसिड भूख को शांत रखने का काम करता है, जिससे मोटापे को कम किया जा सकता है (4)।

लेख के आगे के भाग में त्रिफला चूर्ण से कैसे वजन घटाएं इसके बारे में बताया गया है।

मोटापा कम करने के लिए त्रिफला का उपयोग कैसे करें?

वजन से छुटकारा पाने के लिए आप त्रिफला का उपयोग इन विभिन्न तरीकों से कर सकते हैं :

1. पानी के साथ– त्रिफला चूर्ण को पानी में मिलकर पिया जा सकता है। इसके लिए आप ठंडा और गर्म दोनों तरह के पानी का उपयोग कर सकते हैं।

कब करें उपयोग :

  • इसे सुबह खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।

2. नींबू और शहद के साथ त्रिफला– अगर सादे पानी के साथ त्रिफला को लेने से आपको स्वाद अजीब लगता है, तो आप हल्के गुनगुने पीने में नींबू व शहद मिला सकते हैं।

कब करें उपयोग :

  • इसे व्यायाम करने के बाद लिया जा सकता है।

3. त्रिफला चायत्रिफला चूर्ण को चाय की तरह भी उपयोग कर सकते हैं। इसके पाउडर पानी में डालकर उबाल लें और फिर शहद डालकर पिएं।

कब करें उपयोग :

  • इसे सुबह और शाम पी सकते हैं।

4. त्रिफला कैप्सूल– आपको त्रिफला कैप्सूल बाजार से आसानी से मिल जाएगा।

कब करें उपयोग :

  • इसे दोपहर में ले सकते हैं।

त्रिफला को लेकर कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जिसके बारे में हम आगे बता रहे हैं।

ध्यान देने वाली बातें – Points to Remember

लेख का यह भाग आपके लिए जरूरी हो सकता है, क्योंकि त्रिफला को लेकर कुछ बातों को ध्यान में रखना आपके लिए फायदेमंद होगा।

  • अगर आप घर में ही चूर्ण बना रहे हैं, तो ध्यान रहे कि आंवला, हरड़ और बहेड़ा अच्छे से सूखे हों।
  • आपको किसी तरह की शारीरिक या मानसिक समस्या है, तो इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें
  • त्रिफला चूर्ण का उपयोग करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उस चूर्ण को बनाए कितना समय हो गया है। साथ ही उसे किस तरह से रखा गया है। अधिक समय से बनाया हुआ चूर्ण का उपयोग न करें।
  • त्रिफला के सेवन के साथ नियमित व्यायाम का भी ध्यान रखना जरूरी है।

आगे हम बता रहे हैं कि किन लोगों को त्रिफला नहीं खाना चाहिए।

त्रिफला किन-किन लोगों को नहीं खाना चाहिए – Who Should Avoid Triphala in Hindi (Pregnant women can eat)

कुछ लोगों को त्रिफला का सेवन करने से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है :

  1. गर्भवती महिलाओं को त्रिफला चूर्ण के उपयोग से दूर रहना चाहिए। त्रिफला की तासीर गर्म होती है। इसलिए, गर्भपात का जोखिम बना रहता है।
  2. जो महिलाएं शिशु को स्तनपान कराती हैं, उन्हें भी त्रिफला चूर्ण के सेवन से परहेज करना चाहिए।
  3. मधुमेह के रोगियों को इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए
  4. जिन्हें जल्दी एलर्जी हो जाती है, वो इसका सेवन न करें।

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि वजन घटाने के लिए त्रिफला चूर्ण के फायदे किस तरह से हो सकते हैं। यकीन मानिए, त्रिफला चूर्ण के सेवन से न सिर्फ आपका वजन कम होगा, बल्कि पेट भी हमेशा ठीक रहेगा। इससे आप खुद को अंदर से तरोताजा और स्वस्थ महसूस कर सकेंगे। अब जब आप त्रिफला के फायदे जान ही चुके हैं, तो इसे आज ही अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें। अगर आपके मन में त्रिफला के संबंध में अभी भी कोई शंका है, तो बेझिझक होकर हमसे पूछें। आप अपने सवाल नीचे दिए कमेंट बॉक्स के जरिए हम तक पहुंचा सकते हैं।

और पढ़े:

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख