75+ वैलेंटाइन डे गिफ्ट – Valentines Day 2021 Gift Ideas in Hindi | Best Valentines Gifts

Written by , MA (Journalism) Mona Narang MA (Journalism)
 • 
 

प्यार लुटाने का कोई खास वक्त या दिन नहीं होता है, लेकिन कभी-कभी प्यार जताने के लिए दिन का खास होना जरूरी बन जाता है। वैलेंटाइन डे उन्हीं खास दिनों में से एक है। यह दिन सिर्फ प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए ही नहीं है, बल्कि यह दिन उन सभी प्यारे रिश्तों के लिए भी है, जो दिल से जुड़े हैं, जैसे – बच्चे का मां से, बहन का भाई से या एक दोस्त का दूसरे दोस्त से। ऐसे में इस दिन को और खास बनाने के लिए लोग कई तरह के काम करते हैं और गिफ्ट देना उन्हीं में से एक है।

वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट की अहम भूमिका होती है, लेकिन कई बार लोग वैलेंटाइन गिफ्ट को लेकर लोग काफी उलझन में रहते हैं। इसी उलझन का समाधान स्टाइलक्रेज आपके लिए लाया है। यहां हम एक नहीं बल्कि 50 से भी अधिक वैलेंटाइन डे गिफ्ट के विकल्प लेकर आए हैं, तो देर किस बात की, वैलेंटाइन दिवस उपहार के लिए जुड़े रहिये इस लेख से।

लेख विस्तार से पढ़ें

75+ Valentine Gift Ideas | वेलेंटाइन डे पर क्या गिफ्ट देना चाहिए – Valentines Day Gift Ideas in Hindi

यहां हम 50 से भी अधिक वेलेंटाइन डे गिफ्ट लेकर आए हैं। इनको हमने अलग-अलग केटेगरी में बांटा है। इन केटेगरी में गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड, पति-पत्नी और दोस्त के लिए वैलेंटाइन गिफ्ट शामिल हैं। हर रिश्ता खास होता है और हर रिश्ते में प्यार होता है। तो गिफ्ट तो सबके लिए बनता है न। अगर मन में है सवाल कि वेलेंटाइन डे पर क्या गिफ्ट देना चाहिए, तो यहां है इसका जवाब। शुरुआत करते हैं गर्लफ्रेंड के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट से।

गर्लफ्रेंड के लिए सबसे अच्छे वेलेंटाइन गिफ्ट – Best Valentine Gift for Girlfriend

पहले केटेगरी में जानते हैं कि गर्लफ्रेंड को वेलेंटाइन डे पर क्या गिफ्ट देना चाहिए। लड़कियों के लिए गिफ्ट चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि उनकी पसंद और नपसंद अक्सर बदलती रहती है। ऐसे में इस दुविधा को देखते हुए हम नीचे सबसे पहले गर्लफ्रेंड्स के लिए वैलेंटाइन डे गिफ्ट के सुझाव लेकर आए हैं।  गर्लफ्रेंड के लिए वैलेंटाइन डे गिफ्ट कुछ इस प्रकार है:

1. सॉफ्ट टॉयज

सॉफ्ट टॉयज या टेडी बीयर लड़कियों के लिए अच्छा गिफ्ट हो सकता है। यह तोहफा देखकर लड़कियों के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान और खुशी आ जाती है। पुरुष चाहें तो अपनी गर्लफ्रेंड के लिए उनकी पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर का भी सॉफ्ट टॉय ले सकते हैं। यहां दिया गया यह प्यारा सा खरगोश सॉफ्ट टॉय बेशक आपकी गर्लफ्रेंड का दिल जीत सकता है। इसका रंग भी काफी आकर्षक है, बिल्कुल एक प्यारे से बनी जैसा। इसके अलावा, यह रैबिट कई अलग-अलग रंगों में भी उपलब्ध है। ऐसे में आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए उनके पसंदीदा के रंग का खरगोश सॉफ्ट टॉय भी चुन सकते हैं।

यहां से खरीदें

2. बैग सेट

बैग एक ऐसी चीज है जो लड़कियों के पास जितने भी हो, उन्हें कम ही लगता है। आप अगर अपने गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइन गिफ्ट देना चाहते हैं, तो यह बैग सेट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस कॉम्बो बैग में टोटे बैग, स्लिंग बैग, वॉलेट मौजूद है। यह गोल्डन और ब्लैक दो रंगों में उपलब्ध है और इसकी क्वालिटी भी काफी अच्छी है। यह कॉम्बो बैग गर्लफ्रेंड के लिए उत्तम वैलेंटाइन गिफ्ट हो सकता है।

यहां से खरीदें

3. ब्रेसलेट वॉच

महिलाओं के लिए घड़ी भी आजकल एक स्टाइल स्टेटमेंट बन चुकी है। आजकल मार्केट में महिलाओं के लिए कई तरह की डिजाइनर घड़ियां उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं, आजकल घड़ियों को ब्रेसलेट का रूप भी दिया जा रहा है। उसी में शामिल है यह खूबसूरत घड़ी। अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है, तो यह घड़ी काफी खूबसूरत वैलेंटाइन गिफ्ट हो सकती है। मशहूर ब्रांड की यह घड़ी न सिर्फ वक्त बताएगी, बल्कि पहनने वाले के हाथ की खूबसूरती भी बढ़ाएगी।

यहां से खरीदें

4. फायर स्टिक

अगर आपकी  गर्लफ्रेंड को वेब सीरीज या फिल्में देखने का शौक है, तो फायर स्टिक एक अच्छा वैलेंटाइन गिफ्ट हो सकता है। इसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, यूट्यूब और हॉट स्टार उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं, व्यक्ति फोन, लैपटॉप और टैबलेट को भी इससे कनेक्ट कर सकता है। महिला मित्र के लिए यह गिफ्ट एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

यहां से खरीदें

5. बेस्ट गर्लफ्रेंड ट्रॉफी

यही वक्त है जब आप अपनी गर्लफ्रेंड को यह बता सकते हैं कि वो दुनिया की सबसे बेस्ट गर्लफ्रेंड है। इसके लिए बस आपको उन्हें बेस्ट गर्लफ्रेंड ट्रॉफी से नवाजना है। किसी भी गर्लफ्रेंड के लिए यह एक खूबसूरत और परफेक्ट वैलेंटाइन गिफ्ट हो सकता है। यह गिफ्ट उन्हें इस बात का एहसास दिलाएगा कि आपके जीवन में उनका एक खास स्थान है।

यहां से खरीदें 

6. लिपस्टिक

अगर आपकी महिला मित्र लिपस्टिक लगाने की शौकीन हैं, तो यह एक अच्छा वैलेंटाइन गिफ्ट हो सकता है। आप उनकी पसंदीदा रंग की लिपस्टिक का चुनाव कर उन्हें दे सकते हैं। आजकल लिपस्टिक के कई प्रकार जैसे – मैट और ग्लॉसी रंग भी बाजार में मौजूद है। आप चाहें तो अलग-अलग रंगों की लिपस्टिक का कॉम्बो पैक बनाकर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।

यहां से खरीदें

7. कॉफी कप

आप चाहें तो अपनी गर्लफ्रेंड को कॉफी मग भी दे सकते हैं। आप उसमें कोट्स या तस्वीर बनवाकर भी दे सकते हैं। वहीं, ये कॉफी मग गिफ्ट के तौर पर देकर आप उन्हें ये एहसास दिला सकते हैं कि वो आपके लिए कितनी परफेक्ट हैं। इसके अलावा, आजकल मैजिक कॉफी मग भी बहुत चर्चित है। मैजिक कॉफी मग में आप अपनी पसंद की तस्वीर लगा सकते हैं, जो गर्म पेय पदार्थ डालने के बाद ही उभर कर आती है। यह भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

यहां से खरीदें

8. पेन स्टैंड या डेस्क ऑर्गेनाइजर

लड़कियां अपने टेबल को काफी सजाकर और आकर्षक बनाकर रखती हैं। ऐसे में आप उनके टेबल को और आकर्षक बनाने के लिए डिजाइनर पेन स्टैंड या टेबल पर रखने वाले शो पीस दे सकते हैं। यहां मौजूद यह डेस्क ऑर्गेनाइजर न सिर्फ दिखने में आकर्षक है, बल्कि इसमें पेन और पेंसिल के अलावा आपकी गर्लफ्रेंड अपनी जरूरत की छोटी-मोटी चीजें रख सकती हैं। इस तरह की चीजें लड़कियों को काफी लुभा सकती हैं।

यहां से खरीदें

9. गोल्डन रोज

फूल लगभग हर लड़की को पसंद होते हैं। ऐसे में वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को फूल गिफ्ट करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस गिफ्ट में अगर थोड़ा बदलाव कर दिया जाए, तो ज्यादा सरप्राइजिंग हो सकता है। आप अपनी गर्लफ्रेंड को सामान्य फूल की जगह हमारे बताए गए गोल्डन गुलाब को वैलेंटाइन गिफ्ट में दे सकते हैं। यहां एक प्यारा सा ग्रीटिंग कार्ड भी इसके साथ मौजूद है। एक वक्त था जब ग्रीटिंग कार्ड के जरिए लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करते थे। ऐसे में यह सुनहरा गुलाब और साथ में प्यारा सा ग्रीटिंग कार्ड एक क्लासिक गिफ्ट हो सकता है। साथ ही यह कॉम्बो आपकी गर्लफ्रेंड के चेहरे पर खुशी की चमक लाने का काम कर सकता है।

यहां से खरीदें

10. होम डेकोर

कई लड़कियों और महिलाओं को घर सजाने का काफी शौक होता है। वे अक्सर होम डेकोर की चीजों की शॉपिंग करती रहती हैं। ऐसे में आप महिलाओं को होम डेकोर के तौर पर ये खूबसूरत स्टार लाइट्स दे सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो चीजें कस्टमाइज कराकर जैसे – उनके नाम का नेमप्लेट इत्यादि भी दे सकते हैं।

यहां से खरीदें

11. फोटो हैंगिंग क्लिप्स

कई लोगों के लिए ये नया हो सकता है। दरअसल, फोटो हैंगिंग क्लिप्स लाइट के साथ होते हैं और इसमें छोटे-छोटे क्लिप्स लगे होते हैं, जिसमें व्यक्ति अपनी या किसी खास व्यक्ति की छोटी-छोटी तस्वीरें लगा सकता है। यह घर की या ऑफिस डेस्क की शोभा बढ़ा सकता है। किसी महिला को देने के लिए यह भी एक अच्छा वैलेंटाइन डे गिफ्ट हो सकता है।

यहां से खरीदें

12. इंडोर गेम्स

आप चाहें तो अपनी गर्लफ्रेंड को इंडोर गेम्स भी गिफ्ट में दे सकते हैं। एक वक्त था जब मजे से बैठकर लोग इंडोर गेम्स का आनंद उठाते थे। आजकल यह चलन कम सा होता चला गया है। ऐसे में पुरानी यादों को ताजा करने के लिए और वीकेंड में बाहर न जाकर साथ में थोड़ा वक्त बिताने के लिए इंडोर गेम्स एक अच्छा बहाना हो सकता है। आप उन्हें इंडोर गेम्स जैसे – कैरम, लूडो, फूसबॉल, स्क्रैबल या चेस गिफ्ट में दे सकते हैं।

यहां से खरीदें

13. ज्वेलरी या एक्सेसरीज

आप चाहें तो महिलाओं को कुछ मॉडर्न फैशन ज्वेलरी जैसे – कान की बालियां या चेन वैलेंटाइन डे गिफ्ट में दे सकते हैं। ऐसे तो आजकल कई तरह के नए-नए फैशन एक्सेसरीज उपलब्ध हैं। इनमें सिर्फ ज्वेलरी ही नहीं, बल्कि बेल्ट, बैग, ब्रेसलेट, अंगूठी और हेयर बैंड भी शामिल हैं। इन्हीं में यह ब्लैक और सिल्वर पेंडेंट भी मौजूद है, जो किसी भी मॉडर्न आउटफिट की शोभा बढ़ा सकता है।

यहां से खरीदें

14. स्माइली पिलो

सॉफ्ट टॉयज तो कई लड़कियों को पसंद होते ही हैं, साथ ही कई महिलाओं को स्माइली पिलो या डिजाइनर पिलो भी पसंद होते हैं। ऐसे में आप उन्हें इस तरह की चीजें भी वैलेंटाइन गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। स्माइली पिलो देखकर आपकी महिला मित्र के चेहरे पर भी मुस्कान जरूर आ जाएगी। आप चाहें तो स्माइली पिलो का पूरा सेट भी वैलेंटाइन दिवस उपहार के रूप में दे सकते हैं।

यहां से खरीदें

15. मेकअप किट बैग

लड़कियां मेकअप प्रॉड्क्ट खरीदने से कभी भी बोर नहीं होती हैं। इन मेकअप प्रॉड्क्ट में काजल, लिप्स्टिक, लाइनर भी शामिल होते हैं। वे इन्हें खरीद तो लेती हैं, लेकिन अक्सर उन्हें अपने मेकअप प्रोडक्ट रखने में परेशानी होती है। ऐसे में अगर आपकी दोस्त भी फैशन डीवा है और उनके पास अच्छा-खासा मेकअप कलेक्शन है, तो आप उन्हें यह मेकअप किट बैग गिफ्ट कर सकते हैं। यह काफी हैंडी है और आसानी से इसे यात्रा के दौरान भी कैरी किया जा सकता है।

यहां से खरीदें

स्क्रॉल करें

लेख के इस भाग में जानते हैं, लड़कों के लिए वेलेंटाइन गिफ्ट्स के बारे में।

बॉयफ्रेंड के लिए सबसे अच्छे वेलेंटाइन गिफ्ट – Valentines Day Gifts for Boyfriend

अब बारी आती है लड़कों की। लड़कियों की तरह ही लड़कों के लिए भी वैलेंटाइन दिवस का उपहार चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि अक्सर वे अपनी पसंद और नपसंद के बारे में बात नहीं करते हैं। ऐसे में बॉयफ्रेंड के लिए गिफ्ट खरीदना काफी सोच-विचार करने का विषय हो सकता है। तो चलिए इस भाग में हम इसी मुश्किल को हल करने की कोशिश करते हैं। यहां है बॉयफ्रेंड के लिए 10 से भी ज्यादा गिफ्ट ऑप्शन दिए गए हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं :

16. फोटो एल्बम

लम्हों को तस्वीरों में कैद कर उसे यादगार बनाने से अच्छा और क्या हो सकता है। वैलेंटाइन डे गिफ्ट में अपने बॉयफ्रेंड के लिए फोटो एलबम का चुनाव करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। चाहें आप कितने भी सेल्फी ले लें, लेकिन तस्वीरों को एल्बम में संजोकर रखने में जो खुशी मिलती है वो सेल्फी में कहां है। रील वाली फोटो की तो बात ही कुछ और है।

यहां से खरीदें 

17. चाभी रिंग

अगर आपका बॉयफ्रेंड ड्राइव करता है, तो आप उन्हें स्पेशल कोट्स वाले या उनके किसी पसंदीदा कैरेक्टर का चाभी रिंग गिफ्ट में दे सकती हैं। जिनके बॉयफ्रेंड ड्राइव नहीं करते हैं, उन्हें उदास होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रिंग को बैग में भी लगाया जा सकता है।

यहां से खरीदें 

18. ब्रेसलेट

महिलाएं अपने पार्टनर के स्टाइल में चार चांद लगाने के लिए तरह-तरह के ब्रेसलेट गिफ्ट कर सकती हैं। आजकल मार्केट में कई तरह (जैसे मेटल और लेदर) ब्रेसलेट आ चुके हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो कस्टमाइज ब्रेसलेट यानी पार्टनर और खुद का नाम अंकित करवाकर भी दे सकती हैं।

यहां खरीदें

19. मोबाइल फोन कवर

मोबाइल फोन कवर वैलेंटाइन दिवस उपहार के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप अपने बॉयफ्रेंड को उनके व्यक्तित्व के अनुरूप एक अच्छा मोबाइल कवर दे सकती हैं। इसके अलावा, आप कस्टमाइज कराकर भी अपने दोस्त को मोबाइल फोन कवर दे सकती हैं।

यहां से खरीदें

20. लैपटॉप स्किन

मोबाइल की तरह ही लैपटॉप को आकर्षक बनाने के लिए भी कई चीजें बाजार में उपलब्ध हैं। लैपटॉप स्किन उन्हीं में से एक है। आजकल तरह-तरह के लैपटॉप स्किन ऑनलाइन मौजूद हैं। महिलाएं अपने बॉयफ्रेंड के लिए उनके फेवरेट फिक्शनल कैरेक्टर (काल्पनिक पात्र) या अन्य किसी डिजाइन का लैपटॉप स्किन वैलेंटाइन गिफ्ट दे सकती हैं।

यहां से खरीदें

21. स्मार्ट वॉच

वैलेंटाइन डे गिफ्ट की बात करें तो घड़ी भी एक अच्छा विकल्प है। आजकल घड़ी के कई प्रकार बाजार और ऑनलाइन उपलब्ध हैं। स्मार्ट वॉच या फिटबिट, जिससे सेहत के बारे में भी व्यक्ति जानकारी रख सकता है, कि अच्छा गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है। अपने बॉयफ्रेंड के सेहत का ध्यान रखने के लिए आप उन्हें यह स्मार्ट वॉच वैलेंटाइन दिवस उपहार के तौर पर दे सकती हैं।

यहां से खरीदें

22. कार्ड

एक वक्त था जब लोग कार्ड देकर अपनी दिल की बात चाहने वालों तक पहुंचाते थे। कई लोगों को आज भी यह अंदाज पसंद आता है। अगर आप भी ‘ओल्ड इज गोल्ड’ कहावत को मानते हैं तो, अपने बॉयफ्रेंड को एक प्यारा सा कार्ड और उसमें अपनी दिल की बात लिखकर दे सकती हैं। इसके साथ ही आजकल नए-नए डिजाइन के कार्ड भी उपलब्ध हैं।

यहां से खरीदें

23. इयरफोन

वैलेंटाइन डे गिफ्ट की लिस्ट में इयरफोन का नाम भी शामिल है। आजकल तो तरह-तरह के रंग-बिरंगे इयरफोन भी मार्केट में उपलब्ध हैं, तो आप अपने बॉयफ्रेंड के लिए उनकी पसंद का इयरफोन वैलेंटाइन गिफ्ट में दे सकती हैं। यह फंकी कलर का इयरफोन भी उन्हें काफी पसंद आ सकता है।

यहां से खरीदें

24. रेडियो

हमने रेडियो को भी वैलेंटाइन गिफ्ट के लिस्ट में शामिल किया है। भले ही जमाना बदल रहा है, लेकिन कुछ चीजें आज भी चलन में हैं। रेडियो भी उन्हीं खूबसूरत चीजों में से एक है। अगर आपके बॉयफ्रेंड को पुराने गाने सुनना पसंद है, तो यह रेडियो एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कारवां आज के रेडियो का एक नया रूप है। पुराने गाने से लेकर आपके शहर के नए रेडियो चैनल तक इसमें मौजूद होते हैं। यह छोटे और बड़े दोनों साइज में उपलब्ध है।

यहां से खरीदें

25. पावर बैंक

वैलेंटाइन गिफ्ट के लिए पावर बैंक भी एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आपके बॉयफ्रेंड के फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है, तो उनके लिए पावर बैंक एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वैलेंटाइन दिवस उपहार के रूप में इसे देकर आप इस बात की तसल्ली कर सकती हैं कि आपके चाहने वाले का फोन कभी डिस्चार्ज नहीं होगा। इससे आपकी चिंता काफी हद तक कम भी होगी।

यहां से खरीदें

26. फंकी वॉलेट

अपने चहेते व्यक्ति को फंकी वॉलेट भी गिफ्ट में दे सकती हैं। यह भले ही थोड़ा सामान्य हो, लेकिन काफी उपयोगी गिफ्ट हो सकता है। आजकल कई अच्छे डिजाइन और प्रिंट के भी वॉलेट उपलब्ध हैं।

यहां से खरीदें

27. ट्रिमर

आप अपने पार्टनर को ट्रिमर भी दे सकती हैं। यह एक ऐसी चीज है जो किसी भी पुरुष के काम आ सकती है। भले ही आपके बॉयफ्रेंड के पास पहले से ट्रिमर मौजूद हो, लेकिन एक नया ट्रिमर भी उनके विश लिस्ट में फिट हो सकता है। आजकल तो बाजार में और ऑनलाइन, ट्रिमर किट भी पाए जाते हैं। जिसमें एक ही सेट में अलग-अलग साइज के ब्लेड मौजूद होते हैं, तो क्यों न पुराने ट्रिमर को कुछ लेटेस्ट डिजाइन के ट्रिमर से बदला जाए।

यहां से खरीदें

28. गिटार

वैलेंटाइन गिफ्ट की अगर बात करें तो इसमें गिटार भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ये प्यारा सा गिटार उपहार में देकर आप अपने बॉयफ्रेंड को कुछ नया सीखने के लिए प्रोत्साहित कर सकती हैं।

यहां से खरीदें

29. कैमरा

वैलेंटाइन गिफ्ट के लिए कैमेरा भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह न सिर्फ आपके पार्टनर के लिए बल्कि आप दोनों के लिए काफी खूबसूरत तोहफा हो सकता है। यादगार लम्हों को भला कौन नहीं रोकना चाहता है। भले ही उन लम्हों को रोका न जा सके, लेकिन हमेशा के लिए कैद जरूर किया जा सकता है। अगर आपका बजट ज्यादा है तो डीएसएलआर कैमरा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वहीं किसी का बजट कम हो तो उन्हें उदास होने की जरूरत नहीं है। आजकल इंस्टेंट का जमाना है तो कैमेरा कैसे पीछे रहे। यह इंस्टेंट कैमरा अच्छा विकल्प हो सकता है। इस कैमरे से खींची गई तस्वीर तुरंत हाथ में आ जाती है। इन प्यारी तस्वीरों को आप बुलेटिन बोर्ड या एल्बम में रख सकते हैं।

यहां से खरीदें

30. मोबाइल फोन

कई पुरुषों की आदत होती है कि वो अपना फोन जल्दी नहीं बदलते हैं और एक ही फोन के सहारे सालों गुजार देते हैं। अगर आपके पार्टनर भी उन्हीं में से एक हैं तो यही वक्त है बदलने का, अरे! पार्टनर नहीं, पार्टनर का फोन बदलने का। अगर आपके पार्टनर ने पहले से ही किसी खास ब्रांड का फोन लेने की इच्छा जताई हो तो यही वक्त है, उन्हें सरप्राइज देने का।

यहां से खरीदें

और पढ़ें

अब हम पत्नियों को देने वाले कुछ खास वैलेंटाइन डे गिफ्ट के आइडिया देंगे।

पत्नी के लिए वेलेंटाइन गिफ्ट – Valentine Day gift for Wife

पत्नियों के लिए वेलेंटाइन गिफ्ट्स के लिए आपको कई विकल्प मिल सकते हैं। आप उनके लिए ड्रेस से लेकर, ज्वेलरी जैसे कई उपहार खरीद सकते हैं। इसके अलावा, भी हम यहां कई और विकल्प दे रहे हैं, जिससे पत्नी के लिए गिफ्ट का चुनाव  करने में आपको मदद मिलेगी। तो पत्नी के लिए वेलेंटाइन गिफ्ट्स कुछ इस प्रकार है:

31. फोटो वाली घड़ी

अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए आप उन्हें वेलेंटाइन गिफ्ट के तौर पर यह फोटो वाली वॉल क्लॉक भी गिफ्ट कर सकते हैं। इस घड़ी में आप अपनी पसंद के हिसाब से अपनी शादी या पत्नी के साथ अन्य खूबसूरत फोटो को फ्रेम करवा सकते हैं। इसे वह बेडरूम, हॉल या डाईनिंग एरिया में भी सजा सकती हैं।

यहां से खरीदें

32. गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी सेट

हर महिला को गहने बेहद पसंद होते हैं। भले ही उनके पास कई तरह के गहने क्यों न हो, लेकिन गहने अगर उन्हें तोहफे में मिल जाए, तो उनका पूरा दिन बन सकता है। अगर लंबे समय से आपने अपनी पत्नी को कोई उपहार नहीं दिया है, तो उनका दिल खुश करने के लिए आप उन्हें यहां दी गई यह गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी सेट भी दे सकते हैं। यह काफी एथनिक है, जो भारतीय ड्रेस जैसे – साड़ी, सलवार-कमीज के साथ खूब जचेगा।

यहां से खरीदें

33. शोल्डर हैंड बैग

महिलाओं को शोल्डर हैंड बैग भी बेहद आकर्षित लगते हैं। इस वैलेंटाइन डे में आप उन्हें यह गिफ्ट भी दे सकते हैं। यह बेहद क्लासी शोल्डर हैंड बैग है, साथ ही यह तीन अलग-अलग कलर जैसे – क्रीम, मरून व काले रंग में उपलब्ध है। जिसे आप अपनी साथी के मनपसंद रंग के अनुसार गिफ्ट कर सकते हैं।

यहां से खरीदें

34. सेंटेड कैंडल

वैलेंटाइन डे के दिन अगर घर पर ही डिनर का प्लान बन रहा है, तो आप अपनी पत्नी को सेंटेड कैंडल भी गिफ्ट दे सकते हैं। यह न सिर्फ डिनर के वक्त काम आ सकता है, बल्कि रूम में जलाने से अरोमा थेरेपी की तरह भी मन को सुकून दे सकता है। यह आपकी वाइफ और आपके वैलेंटाइन डे को और भी खास बना सकता है।

यहां से खरीदें

35. ओवर साइज टेडी बीयर

शादी के बाद अक्सर ऐसा माना जाता है कि लड़कियां मैच्यौर हो जाती हैं। मैच्यौर होने के बाद भी उनके अंदर कहीं न कहीं एक छोटा बच्चा छिपा होता है। इसलिए खिलौनों के प्रति उनके आकर्षण में कोई कमी नहीं होती है। ऐसे में आप उन्हें यह ओवर साइज़्ड टेडी बीयर भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसे देखकर उनकी आंखों में बच्चों सी चमक आ सकती है।

यहां से खरीदें

36. क्यूट कॉम्बो शो पीस गिफ्ट

अपनी पत्नी को आप यह क्यूट कॉम्बो शो पीस सेट भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें एक साथ आपको चार जोड़ें मिलेंगे, जिन्हें आपकी पत्नी अपनी पसंद की जगह पर डेकोर के तौर पर सजा के रख सकती हैं। साथ ही इन डोल्स का क्यूट अंदाज उन्हें बार-बार आपकी याद भी दिलाता रहेगा।

यहां से खरीदें

37. चॉर्म ब्रेस्लेट

अपनी पत्नी को आप यह खूबसूरत इंफिनिटी चॉर्म ब्रेस्लेट भी उपहार के तौर पर दे सकते हैं। यह ड्रेस और कैजूअल वीयर के साथ बेहद प्यारा लगेगा। यह आकर्षक गोल्डन कलर में उपलब्ध है।

यहां से खरीदें

38. फेशियल किट

अपनी महिला साथी को खुश करने के लिए आप उन्हें यह फेशियल किट भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह आसान 5 स्टेप्स का  फेशियल किट है, जो त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बना सकता है। इसे वह कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं, यह इस पैक में ही बताया गया है। ध्यान रहे कि आपकी पत्नी इसे उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट भी करें।

यहां से खरीदें

39. ड्रेस

आप अपने पार्टनर के लिए उनकी पसंद के अनुसार इंडियन या वेस्टर्न ड्रेस का चुनाव भी कर सकते हैं। इसके अलावा, कई महिलाओं को स्कार्फ का शौक भी होता है। ऐसे में उनके लिए डिजाइनर स्कार्फ का चुनाव भी किया जा सकता है। आप चाहें तो कस्टमाइज टी-शर्ट भी गिफ्ट में दे सकते हैं। यहां मौजूद यह प्यारा वेस्टर्न वीयर भी आप अपनी पत्नी को गिफ्ट कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह ड्रेस कई अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है।

यहां से खरीदें

40. ड्रीम कैचर

लड़कियों को घर सजाने और छोटी-छोटी चीजों का शौक ज्यादा होता है। ऐसे में आप उन्हें ड्रीम कैचर भी दे सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार ड्रीम कैचर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है। यह बुरे सपनों को दूर रखने में मदद करता है। माना जाता है कि इससे अच्छे सपने आते हैं। इतना ही नहीं ये घर की खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। तो आप अपनी वाइफ के लिए ये प्यारा ड्रीम कैचर भी ले सकते हैं।

यहां से खरीदें

41. विंड चाइम्स

विंड चाइम्स भी लड़कियों या महिलाओं को देने का एक अच्छा विकल्प है। यह न सिर्फ गुड लक का प्रतीक है, बल्कि घर की खूबसूरती को भी बढ़ा सकता है। वहीं, अगर इसे दरवाजे या खिड़की के सामने लगाया जाए, तो हवा की वजह से इसकी मधुर आवाज कानों को भी खूब भाएगी।

यहां से खरीदें

42. फुटवियर

बैग्स और कपड़ों की तरह ही लड़कियों के लिए फुटवियर भी काफी खास होते हैं। कई लड़कियां और महिलाएं अलग-अलग तरह के जूते, चप्पल और सैंडल पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में उनके वैलेंटाइन डे गिफ्ट के लिए फुटवियर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अपने पार्टनर की रुचि को देखते हुए आप उन्हें उनकी पसंदीदा फुटवियर दे सकते हैं। यहां दिया गया यह खूबसूरत बैले शू भी उनकी पैरों की शोभा बढ़ाएगा। खूबसूरत मैरून रंग का यह फुटवियर काफी क्लासी है।

यहां से खरीदें

43. डायरी और पेन

अगर आपकी पत्नी को लिखने का शौक है, तो आप उन्हें एक अच्छी सी डायरी वैलेंटाइन गिफ्ट में दे सकते हैं। आजकल ऑनलाइन कुछ खास तरह के हैंडमेड डायरी भी मौजूद हैं, जो अपने डिजाइन के लिए काफी चर्चित हैं। इन्हीं में यह विंटेज  डायरी भी शामिल है, जिसका आकर्षक डिजाइन आपकी वाइफ को पसंद आ सकता है। इसके अलावा भी कई अन्य डिजाइन की हैंडमेड डायरी आपको ऑनलाइन मिल जाएगी। इसके साथ ही आप उन्हें एक अच्छा सा पेन भी दे सकते हैं।

यहां से खरीदें

44. कपल पिलो (तकिया)

पति अपनी पत्नी को कोट्स लिखा हुआ तकिया गिफ्ट में दे सकते हैं। तकिये पर जोड़े की खूबसूरत सी तस्वीर हो और खूबसूरत शब्दों में जिंदगी भर साथ निभाने का एक भाव लिखा हो। यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

यहां खरीदें

45. किताबेंं

अगर किसी को पढ़ने का शौक है तो किताबों से अच्छा गिफ्ट और कुछ भी नहीं हो सकता है। अगर आपकी पत्नी को भी किताबें पढ़ने का शौक है तो आप उन्हें उनकी पसंद की बुक वैलेंटाइन गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। इसके लिए आप पहले से ही यह पता कर लें कि उनकी विशलिस्ट में कोई किताब है या नहीं। जब जान जाएं तो उनकी पसंदीदा किताब को गिफ्ट करें।

यहां से खरीदें

पढ़ते रहें

यहां हमने पति के लिए वेलेंटाइन गिफ्ट्स के बारे में ढेरों विकल्प बताए हैं।

पति के लिए वेलेंटाइन गिफ्ट – Valentines Day Gifts for Husband

जैसे पति अपनी पत्नी को प्यारे वेलेंटाइन गिफ्ट्स देकर खुश करना चाहते हैं, वैसे ही पत्नी के मन में भी ये अरमान होता है। पत्नी भी अपने पति के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान देखने के लिए उनके लिए कुछ स्पेशल करना चाहती है। ऐसे में इन स्पेशल  वेलेंटाइन गिफ्ट्स की मदद से पत्नी अपने पति को स्पेशल वेलेंटाइन डे विश कर सकती हैं। तो पति के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट्स कुछ इस प्रकार हैं :

46. फोटो वाला 3डी क्रिस्टल क्यूब

साथी के साथ अपने यादगार पलों को सजाने के लिए यह एक सुंदर तोहफा है। इसे मॉडर्न जमाने का फोटो फ्रेम भी कह सकते हैं। यह एक चौकोर क्रिस्टल है, जिसके नीचे बेस में एलईडी लाइट लगी हुई है, जो जलने पर ऊपर लगे हुए फोटो में रंगबिरंगी रोशनी देता है। इसमें आप अपनी और साथी की मनपसंद फोटो लगा सकते हैं। इसे बेडरूम या लिविंग रूम में रख सकते हैं। आपके पति इसे अपने ऑफिस डेस्क या अपने स्टडी टेबल पर भी रख सकते हैं। यह प्यारा गिफ्ट उन्हें हमेशा आपकी याद दिलाएगा।

यहां से खरीदें

47. टेबल लैंप

यह टेबल लैंप भी वेलेंटाइन डे के लिए गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि यह प्रोड्क्ट मेड इन इंडिया है। अगर पति वोकल फॉर लोकल में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह उनके लिए एक शानदार उपहार हो सकता है। इसे वर्क टेबल के अलावा, बेडरूम, लिविंग रूम में रख सकते हैं। यह किसी भी कमरे की शोभा भी बढ़ा सकता है।

यहां से खरीदें

48. लेदर वॉलेट

कामकाजी और फॉर्मल अंदाज में रहने वाले साथी को आप यह लेदर वॉलेट भी वेलेंटाइन डे के लिए गिफ्ट कर सकती हैं। भले ही अब ऑनलाइन पेमेंट का जमाना चल रहा है, फिर भी वॉलेट हर पुरुष के एक्सेसरीज का एक अहम हिस्सा होता है। इसलिए आप अपने पति को यह आकर्षक वॉलेट गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।

यहां से खरीदें

49. स्मार्ट कार चार्जर

स्मार्ट कार चार्जर लंबे सफर के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके साथ यूएसबी केबल भी मिलता है, जिसकी मदद से कम समय में आप अपने स्मार्ट फोन को चॉर्ज कर सकते हैं। तो अगर आपके पति अक्सर लंबी दूरी के लिए कार का इस्तेमाल करते हैं, तो आप उन्हें वेलेंटाइन डे के लिए गिफ्ट के तौर पर यह दे सकती हैं।

यहां से खरीदे

50. बेस्ट हस्बेंड ट्रॉफी

आपके पति कितने खास हैं और आपके लिए वो कितना अहमियत रखते हैं, ये आप उन्हें यह ट्रोफी गिफ्ट करके बता सकती हैं। इस प्यारे से गिफ्ट को वो अपने स्टडी टेबल, ऑफिस डेस्क में भी सजा सकते हैं। इस वैलेंटाइन गिफ्ट को देखकर वह न सिर्फ खुश होंगे, बल्कि आपको याद भी करेंगे।

यहां से खरीदें

51. लैपटॉप स्टैंड

अगर आपके पति भी उनमें से एक हैं, जो टेबल की बजाय बेड या सोफे पर बैठे कर या लेटकर काम करना पसंद करते हैं, तो आप उन्हें यह लैपटॉप स्टैंड वैलेंटाइन गिफ्ट के तौर पर दे सकती हैं। इसकी खास बात है कि यह मिनी साइज का स्टैंड है, जो आसानी से बेड पर रखकर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके उपयोग से लेटकर काम करने की उनकी आदत में बदलाव भी आ सकता है।

यहां से खरीदें

52. पॉकेट वॉच

वैसे तो पॉकेट वॉच पुराने दिनों की खूबसूरत चीज मानी जाती है। अब ओल्ड इज गोल्ड की कहावत तो लगभग हर किसी ने सुनी होगी। ऐसे में इस कहावत को ध्यान में रखते हुए आप यह विंटेज वॉच आप अपने पति को वैलेंटाइन गिफ्ट के तौर पर दे सकती हैं। सालों-साल चलने वाले आपके प्यार भरे रिश्ते के लिए यह एक खास निशानी हो सकती है।

यहां से खरीदें

53. बैग पैक

कपड़ों और जूते के बाद पुरुषों को अक्सर अच्छे बैग पैक की तलाश होती है। इसकी अपनी ही एक अलग खासियत होती है। यह कैरी करने में भी आसान होता है और इसमें लैपटॉप व अन्य जरूरी वस्तुओं के साथ छोटे ट्रिप का अधिकतर सामान भी आसानी से फिट हो जाता है। अपने साथी को हर पल साथ होने का एहसास दिलाने के लिए आप उन्हें यह बैग पैक वैलेंटाइन गिफ्ट कर सकते हैं।

यहां से खरीदें

54. कपल रिंग

अक्सर देखा जाता है कि लड़के ही लड़कियों को रिंग गिफ्ट करते हैं। अगर शादी के बाद से अभी तक आपने अपने पति को कोई अंगूठी गिफ्ट नहीं कि है, तो इस वैलेंटाइन डे पर उन्हें जोड़ों वाला यह रिंग गिफ्ट कर सकती हैं। इस कपल रिंग के सेट में दो अंगूठी हैं, एक महिला के लिए और दूसरा पुरुष के लिए है। जिसे पहनकर एक बार फिर आप दोनों की पहली मुलाकत तरो-ताजा हो सकती है।

यहां से खरीदें

55. रोमांटिक लव कार्ड्स

इस रोमांटिक लव कार्ड्स में दिए गए मेसेज के जरिए आप अपने साथी को कई तरह के प्यार भरे संदेश भेज सकते हैं। इन मेसेज कार्डस के जरिए आप उन्हें यह एहसास दिला सकते हैं कि आपके जीवन में उनका स्थान कितना महत्व रखता है। इन्हें आप वैलेंटाइन डे के दिन छोटे-छोटे गिफ्टस के साथ भी अलग-अलग वक्त पर दे सकते हैं।

यहां से खरीदें

56. चॉरकोल ग्रूमिंग किट

लड़कियों के मुकाबले लड़के अक्सर खुद की त्वचा की देखभाल करने में लापरवाही दिखा सकते हैं। तो अगर आप आपने पति की यह आदत बदलना चाहती हैं, तो इस वेलेनटाइन डे के खास मौके पर उन्हें ग्रूमिंग किट उपहार कर सकती हैं। इससे आपके मन की इच्छा भी पूरी हो जाएगी और उन्हें भी अपनी त्वचा की परवाह करने की आदत हो जाएगी। हालांकि, इसके उपयोग से पहले उन्हें पैच टेस्ट करने की सलाह जरूर दें।

यहां से खरीदें

57. एलईडी शूज

अगर आप थोड़ी महंगी खरीदारी करने का विचार कर रही हैं, तो आप अपने पति को एलईडी लाइट् वाला यह जूता गिफ्ट कर सकती हैं। सफेद रंग का यह एलईडी शू किसी भी कैजुअल ड्रेस पर काफी आकर्षक लग सकता है। साथ ही इसे पार्टी वीयर के साथ भी पहना जा सकता है।

यहां से खरीदें

58. कपल टीशर्ट

वैसे तो कपल टीशर्ट का क्रेज काफी लंबे समय से चल रहा है। जिसे हम एक सदाबहार क्रेज और फैशन दोनों ही कह सकते हैं। इस वैलेंटाइन डे के मौके पर आप भी अपने पति को उपहार के तौर पर यह कपल टीशर्ट गिफ्ट कर सकती हैं। जिसे कहीं घूमने, डिनर या मार्केट जाते समय भी दोनों साथ पहनकर बाहर जा सकते हैं।

यहां से खरीदें

59. सनग्लास

सनग्लास एक ऐसी चीज है, जो शायद ही कोई पुरुष लेने से मना करेगा। भले ही आपके पार्टनर के पास सनग्लास हो, लेकिन उनके स्टाइल लिस्ट में एक और सनग्लास जुड़ जाए तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है। आजकल नए-नए डिजाइन के सनग्लासेस मार्केट और ऑनलाइन उपलब्ध हैं। तो जरा अपने पार्टनर के सनग्लास कलेक्शन में झांककर देखें कि उनके पास कौन सा लेटेस्ट डिजाइन नहीं हैं। फिर क्या, बिना देर करते हुए कर दें ऑर्डर।

यहां से खरीदें

60. मोजे

ये गिफ्ट थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन आप अपने पति को मोजे भी गिफ्ट कर सकती हैं। आजकल बाजार में कई तरह के डिजाइनर और फंकी मोजे भी उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं, आपके पति अलग-अलग अवसर पर तरह-तरह के मोजे ट्राय कर सकते हैं। आप चाहें तो अपने पार्टनर को मोजे और जूते का कॉम्बो भी वैलेंटाइन गिफ्ट में दे सकती हैं।

 यहां से खरीदें 

लेख अभी बाकी है

लेख के इस भाग में जानिए कि अपने खास मित्रों को इस वैलेंटाइन पर कैसे उपहार दें।

दोस्तों के लिए वेलेंटाइन गिफ्ट – Valentine Gift For Friends

वैलेंटाइन्स डे न सिर्फ पार्टनर के लिए, बल्कि दोस्तों के लिए भी खास दिन होता है। अब दोस्ती में भी तो कितना प्यार होता है। ऐसे में क्यों न इस वैलेंटाइन्स डे पर आप अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए कुछ बेहतरीन तोहफे लें। अगर मन में फ्रेंड के लिए गिफ्ट का चुनाव करने में दुविधा हो, तो हम आपकी इस उलझन को सुलझा रहे हैं। लेख के अंत में हम दोस्तों के लिए वैलेंटाइन गिफ्ट का विकल्प दे रहे हैं। तो फ्रेंड्स के लिए वैलेंटाइन्स डे गिफ्ट कुछ इस प्रकार हैं:

61. डिफ्यूजर

आजकल एक और गिफ्ट जो चलन में है वो है डिफ्यूजर। ऐसे में यह एक अच्छा और उपयोगी वैलेंटाइन गिफ्ट हो सकता है। बाजार में और ऑनलाइन कई अलग-अलग डिजाइन के डिफ्यूजर उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं, बिजली से चलने वाला डिफ्यूजर भी मार्केट और ऑनलाइन मौजूद है। ये डिफ्यूजर कमरे को सुगंधित रखने के साथ-साथ घर की खूबसूरती को बढ़ाने का काम भी कर सकता है। डिफ्यूजर के साथ आप अपने दोस्त को उनकी पसंद का एसेंशियल ऑयल देना न भूलें। यह डिफ्यूजर काफी आकर्षक है और जब इसमें एसेंशियल ऑयल जाएगा तो इसकी खुशबू अरोमा थेरेपी की तरह भी काम कर सकती है।

यहां से खरीदें

62. मसाजर

वैलेंटाइन डे पर आप अपने दोस्त को यह मसाजर दे सकते हैं। यह उनके लिए एक अलग तोहफा होगा, जो उन्हें दिनभर की थकान उतारने में मदद करेगा। इसके अलावा भी बाजार में या ऑनलाइन कई तरह के मसाजर उपलब्ध हैं, जिन्हें आप खरीद सकते हैं।

यहां से खरीदें 

63. स्ट्रेटनर और ड्रायर का कॉम्बो पैक

कई महिलाओं को बालों की स्टाइलिंग करना काफी पसंद होता है। ऐसे में आप अपने महिला मित्र को यह स्ट्रेटनर और  ड्रायर का कॉम्बो वैलेंटाइन गिफ्ट में दे सकते हैं। यह एक उपयोगी बजट गिफ्ट है। इसके अलावा, आजकल मार्केट में कई नए-नए तरह के स्ट्रेटनर और ड्रायर उपलब्ध हैं।

यहां से खरीदें 

64. किंडल

कहते हैं जमाना वहीं रहता है, बस नजरिया बदल जाता है। इसी तरह किताबें पढ़ना भी अब बीते जमाने की ही बात हो रही है। अब सब कुछ ऑनलाइन बस एक क्लिक पर ही मिल रहा है। अगर आपके दोस्त को किताबें पढ़ना अच्छा लगता है, तो आप उन्हें यह किंडल गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें वो अपनी पसंद की कोई भी किताब, कहानी या विषय के बारे में पढ़ सकते हैं।

यहां से खरीदें

65. वायरलेस हेडफोन

आप अपने मित्र को इस वेलेनटाइन पर यह कूल हेडफोन उपहार के तौर पर दे सकते हैं। इसके लिए आपको काला, नीला, लाल व मिंट ग्रीन रंग का भी विकल्प मिल सकता है। इसका लुक ही नहीं, बल्कि इसकी बेहतरीन आवाज इसे एक उत्तम गिफ्ट बनाता है। इसे आसानी से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं, वायरलेस होने के कारण इसे यात्रा के दौरान भी आसानी से कैरी किया जा सकता है। यह आपके दोस्त के लिए एक परफेक्ट गिफ्ट हो सकता है।

यहां से खरीदें

66. लेंस मग

चाय-कॉफी का शौकीन लगभग हर कोई होता है, तो क्यों न एक डिजाइनर कॉफी मग गिफ्ट करके आप अपने दोस्त को खुश करें। यह कैमरा लेंस की तरह दिखने वाला कॉफी मग बहुत ही अलग और यूनिक गिफ्ट है। यह आपके दोस्त को काफी पसंद आ सकता है।

यहां से खरीदें

67. चॉकलेट

वैलेंटाइन दिवस उपहार में चॉकलेट भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। चॉकलेट के कई प्रकार बाजार में या ऑनलाइन आपको मिल जाएंगे। आप अपने दोस्त के लिए उनका पसंदीदा चॉकलेट का चुनाव कर सकते हैं। सिर्फ चॉकलेट ही नहीं, बल्कि उसके साथ उनके पसंदीदा फूल भी उन्हें उपहार में दे सकते हैं, ताकि उनकी खुशी और बढ़ जाए।

यहां से खरीदें

68. गिफ्ट हैंपर

लड़कियों या महिलाओं के लिए गिफ्ट हैंपर का चुनाव भी कर सकते हैं। इसमें चॉकलेट और सॉफ्ट टॉयज के साथ ही आप उनकी अन्य पसंदीदा चीजों को भी कस्टमाइज करवा सकते हैं। यह गिफ्ट हैम्पर आपके महिला मित्र के लिए एक अच्छा और आकर्षक तोहफा हो सकता है।

यहां से खरीदें

69. इंडोर प्लांट

कई महिलाओं को पेड़-पौधों का भी शौक होता है। ऐसे में आप उनके लिए इंडोर प्लांट्स ले सकते हैं, जिन्हें वो अपने घर में या ऑफिस के डेस्क पर सजा सकती हैं। इसके अलावा, आप उनके लिए लकी बैम्बू का भी चुनाव कर सकते हैं, जिसे गुड लक का प्रतीक भी माना जाता है।

यहां से खरीदें

70. वायरलेस ईयर फोन

मेड इन इंडिया और लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देते हुए आप अपने दोस्त को यह वायरलेस ईयर फोन उपहार के तौर पर दे सकते हैं। इसकी खासियत है कि यह 10 मिनट में ही फुल चॉर्ज हो जाता है, जो अगले 10 घंटे तक चल सकता है। साथ ही, इसमें लाल, काला, हरा, संतरी, सफेद व नीले रंग का भी विकल्प आपको मिलेगा।

यहां से खरीदें

71. वीडियोगेम

लड़कों और पुरुषों के लिए प्लेस्टेशन या वीडियोगेम एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह एक ऐसी चीज है, जिससे शायद ही वो कभी बोर होते होंगे। अगर आपके पुरुष मित्र भी गेम के शौकीन हैं, तो वीडियोगेम या प्लेस्टेशन का नाम मात्र ही काफी है, उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए। इस बार वैलेंटाइन डे के लिए गिफ्ट में आप वीडियोगेम का चुनाव कर सकते हैं।  बचपन के दिनों को याद दिलाने के लिए यह वीडियोगेम उत्तम हो सकता है।

यहां से खरीदें

72. फंकी लैपटॉप साइड बैग

अपने दोस्त को खुश करने का एक तरीका है, उन्हें लैपटॉप बैग गिफ्ट करें। एक वक्त था जब लैपटॉप के लिए बहुत ही सामान्य से बैग बाजार में उपलब्ध हुआ करते थे, लेकिन आजकल लैपटॉप बैग फैशन बन चुके हैं। आज तरह-तरह के फंकी बैग्स आकर्षण का केंद्र बनते जा रहे हैं, तो क्यों न बदलते फैशन के साथ आप अपने दोस्त के भी बैग का फैशन बदलें। आप अपने दोस्त को यह फंकी लैपटॉप बैग गिफ्ट कर सकते हैं।

यहां से खरीदें

73. रीडिंग लैंप या बल्ब

अगर आपके दोस्त को किंडल के बजाय किताबें पढ़ना पसंद है, तो आप उन्हें रीडिंग लैंप या बल्ब वैलेंटाइन गिफ्ट में दे सकते हैं। यह रीडिंग लैंप अन्य लैम्प्स की तुलना में थोड़ा अलग होता है। इसे टेबल पर रखने की जरूरत नहीं होती, बल्कि इसे आसानी से किताब के पन्नों से जोड़ा जा सकता है।

यहां से खरीदें 

74. नेक चेन कॉम्बों

अगर आपकी सहेलियां अलग-अलग शहरों में रहती हैं, तो उन सभी के लिए अलग-अलग वैलेंटाइन डे गिफ्ट्स खरीदना काफी मुश्किल भरा हो सकता है। तो इसका हल यह नेक चेन कॉम्बों हो सकता है। इसमें तीन चेन का कॉम्बों है। जिसे आप अपनी ताउम्र रहने वाली दोस्ती की निशानी के तौर पर अपनी खास सहेलियों को दे सकती है।

यहां से खरीदें

75. स्मार्ट स्पीकर

टेक्नोलॉजी के इस जमाने में स्मार्ट स्पीकर भी काफी चर्चित है। आप अपने दोस्त को स्मार्ट स्पीकर के रूप में एक स्मार्ट गिफ्ट दे सकती हैं। इस स्पीकर की मदद से वो न सिर्फ गाने सुन सकते हैं, बल्कि अलार्म लगा सकते हैं और रेडियो या न्यूज भी सुन सकते हैं। ये अलग-अलग साइज और दामों में उपलब्ध हैं।

यहां से खरीदें

76. बीन बैग

अपने खास मित्र को आप बीन बैग का भी उपहार दे सकते हैं। यह उसके लिए एक यादगार गिफ्ट हो सकता है। बीन बैग आपको अलग-अलग साइज में मिल जाएंगे। आप जिस साइज का भी बीन बैग लें, उसी के अनुसार बीन लेना न भूलें। यह आपके दोस्त को काफी पसंद आ सकता है।

यहां से खरीदें

77. गिफ्ट वाउचर

अगर इतने सारे विकल्प देखने के बाद भी आप उलझन में हैं, तो हमारे पास एक और विकल्प है, वो है गिफ्ट वाउचर। इसमें आप अपनी इच्छा अनुसार पैसे डलवा सकते हैं और उन पैसों का उपयोग आपके दोस्त अपनी कोई पसंदीदा चीज खरीदने में कर सकते हैं।

यहां से खरीदें

आशा करते हैं कि अभी तक वैलेंटाइन डे के लिए गिफ्ट को लेकर जो उलझन कई लोगों के मन में थी, वो काफी हद तक दूर हो गई होगी। आप इनमें से अपना या अपने पार्टनर का पसंदीदा गिफ्ट चुनें और उन्हें सरप्राइज दें। इसके साथ ही अगर एक प्यारी सी डेट हो जाए तो वैलेंटाइन गिफ्ट का मजा और दोगुना हो जाए। इस लेख को अन्य लोगों के साथ शेयर कर हर किसी को इन वैलेंटाइन डे गिफ्ट्स के बारे में बताएं। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहिए स्टाइलक्रेज से।

और पढ़े:

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
The following two tabs change content below.

ताज़े आलेख