राइटर: सरल जैन
लंबे बाल पाने के लिए सरसों और नारियल तेल को मिलाकर रोजाना अपने स्कैल्प की मसाज करें।
हर 15 दिन में एक बार सरसों तेल और शिकाकाई पाउडर का हेयर मास्क लगाएं।
हेयर ग्रोथ के साथ चमकदार बाल पाने के लिए अंडा और सरसों के तेल का उपयोग करें।
बालों को कंडीशन करने के लिए सरसों तेल और मेंहदी पाउडर का पेस्ट लगाएं।
रूसी से राहत पाने के लिए सरसों तेल, जैतून तेल और नींबू के रस का हेयर मास्क हो सकता है लाभकारी।
रात को सरसों तेल, मेथी पाउडर और पानी का मिश्रण तैयार कर अगली सुबह स्कैल्प व बालों पर लगाएं।
झड़ते बालों से बचाव के लिए सरसों तेल, नारियल तेल और करी पत्ता के गुनगुने मिश्रण से स्कैल्प पर मसाज करें।
स्वस्थ बालों के लिए सीधे सरसों के तेल से भी स्कैल्प की मसाज कर सकते हैं।
बालों से अशुद्धियों को निकालने के लिए सरसों तेल और तुलसी की पत्तियों का पेस्ट ट्राई करें।
बालों की ग्रोथ के अन्य टिप्स जानने के लिए बने रहें स्टाइलक्रेज के साथ।