नॉर्मल आई शैडो से बोर हो गए हैं, तो ग्लिटर आई शैडो से आंखों को खूबसूरत लुक दें।
ग्लिटर आई शैडो लगाने के बाद लोगों की नजरें आपकी आंखों से हटेंगी नहीं।
पार्टी लुक के लिए फंकी ऑरेंज ग्लिटर आई शैडो चुनें और रेड आई लाइनर से अपने लुक में चार चांद लगाएं।
आकर्षक लुक पाने के लिए ब्लैक मस्कारा, आई लाइनर और काजल का इस्तेमाल करें।
पिंक, सिल्वर व ऑरेंज ग्लिटर लगाएं। फिर इस बोल्ड लुक को ब्लैक मस्कारा और लाइनर से पूरा करें।
शाम की पार्टी में जान डालने के लिए आंखों पर ब्लू ग्लिटर आई शैडो लगाएं।
क्लासी आई लुक के लिए गोल्डन ग्लिटर का इस्तेमाल करें। इसके साथ ब्लैक व पिंक लाइनर अच्छा लगेगा।
अगर आप चाहती हैं कि किसी की भी नजरें आपसे न हटें, तो स्मोकी ग्लिटर आईशैडो ट्राई करें।
ज्यादा ग्लिटरी आई शैडो पसंद न करने वाले हल्के रंग का और कम ग्लिटर आई शैडो लगाएं।
अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए सतरंगी यानी रेनबो ग्लिटर लगा सकती हैं।