राइटर- आवृत्ति गौतम
त्वचा से लेकर बालों तक के लिए फायदेमंद है बादाम का तेल।
बादाम के तेल को आप त्वचा पर फेस सीरम के रूप में रात को सोने से पहले लगा सकते हैं।
बादाम के तेल को किसी भी घरेलू फेस मास्क में उपयोग किया जा सकता है।
बादाम के तेल को फेस क्रीम में मिलाकर भी लगाया जा सकता है।
आंखों की सूजन दूर करने के लिए बादाम तेल से आंखों के आसपास मालिश करें और सूजन से राहत पाएं।
आंखों के काले घेरों पर आल्मंड ऑयल से मसाज करें और इनसे छुटकारा पाएं।
त्वचा में नमी को बनाए रखने के लिए चेहरे पर रोजाना बादाम का तेल लगाएं।
बादाम का तेल स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
अगर बालों को घना, मजबूत और स्वस्थ बनाना है, तो उन्हें आल्मंड ऑयल से मसाज कर पोषण दें।
गिरते बालों की समस्या को कम करने में भी सहायक है बादाम का तेल।
अगर लंबे नाखूनों का शौक है, तो नेल्स की ग्रोथ के लिए बादाम के तेल से नाखून की मसाज करें।
बने रहें स्टाइलक्रेज के साथ और पाएं स्किन केयर से जुड़े शानदार टिप्स