लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बनाएगा होंठों को आकर्षक
सबसे पहले लिप स्क्रब से होंठों का खुरदरापन दूर करें।
अब लिप बाम लगाकर होंठों को मॉइस्चराइज कर लें।
लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए लिप प्राइमर जरूर लगाएं।
होंठों के दाग-धब्बों को छुपाने के लिए कंसीलर लगा सकते हैं।
अब लिप लाइनर की मदद से होंठों पर लिपस्टिक के लिए सही शेप बना लें।
ये सब करने के बाद अपनी मनपसंद लिपस्टिक लगाएं।
होंठों व अवसर के अनुसार ही लिपस्टिक का रंग और टेक्सचर चुनें।
लिपस्टिक को निकालने के लिए टिश्यू पेपर या रूई का इस्तेमाल करें।
ध्यान रहे कि कभी फटे होंठों पर लिपस्टिक न लगाएं।